
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
धमतरी /शौर्यपथ/
इस साल यूपीएससी में ज़िले के तीन युवा प्रतिभागियों का चयन हुआ है। इशू अग्रवाल 81 रैंक, प्रखर चंद्राकर का 102, कुमारी पूजा साहू ने 199 रैंक हासिल किया है। आज इन तीनों चयनित युवाओं का कलेक्टर पी.एस.एल्मा और पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत ठाकुर ने प्रतीक चिन्ह और पुष्प गुच्छ देकर सम्मान किया। इस मौके पर कलेक्टर ने तीनों युवाओं को भावी शासकीय दायित्वों के लिए अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए यूपीएससी जैसे सेवा में चयनित होने पर ढेरों बधाइयां दी। इसी के साथ उन्होंने कहा कि अब से धमतरी ज़िले में हर माह सेवानिवृत हो रहे विभिन्न कार्यालयों के अधिकारी, कर्मचारियों की भी अगले माह की पहली समय सीमा की बैठक में ससम्मान विदाई की जाएगी ।
आज सुबह 11 बजे से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आहूत इस सम्मान समारोह में जहां धमतरी शहर के शांति कोलोनी निवासी टिंबर व्यवसायी श्री विजय अग्रवाल और श्रीमती सविता अग्रवाल (गृहिणी) के पुत्र श्री इशू अग्रवाल,जो कि पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट और यूपीएससी में 81 वां रैंक हासिल किए हैं उन्हें सम्मानित किया गया। वहीं कलेक्टर कार्यालय में पदस्थ निर्वाचन पर्यवेक्षक श्री ओमप्रकाश चंद्राकर और श्रीमती चंपा चंद्राकर (सहायक शिक्षक) के एनआईटी रायपुर से बी.टेक और रेलवे में सहायक अभियंता के पद पर पदस्थ पुत्र श्री प्रखर चंद्राकर जिन्होंने 102 रैंक प्राप्त किया तथा मगरलोड, भैंसमुंडी निवासी सेवानिवृत्त विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री नम्मू राम साहू, श्रीमती चंद्रकुमारी(गृहिणी) की एनआईटी रायपुर से बायो केमिकल और कॉलेज में गोल्ड मेडल प्राप्त पुत्री कुमारी पूजा साहू को भी सम्मानित किया गया। कुमारी पूजा ने यूपीएससी में 199 रैंक प्राप्त किया है। इन तीनों यूपीएससी चयनित प्रतिभागियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को देते हुए उम्मीद जताई कि आने वाले समय में ज़िले के और प्रतिभागी यूपीएससी में चयनित होंगे। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक श्री ठाकुर ने तीनों यूपीएससी चयनित प्रतिभागियों को बधाई देते हुए हमेशा माता-पिता द्वारा उनके लिए किए गए त्याग और प्रेम को याद रखने और लोगों की भलाई के लिए काम करने प्रेरित किया।
इसी तरह आज 31 मई को सेवानिवृत्त हुए 18 अधिकारी, कर्मचारियों को भी शॉल और श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। इनमें प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यपालन अभियंता श्री आर.के.गर्ग अपने 40 साल की सेवा के बाद 31 मई को सेवानिवृत हुए हैं। साथ ही तहसील कार्यालय भखारा में फर्राश श्रीमती निराबाई पटेल, कोषालय के सहायक ग्रेड 2 श्री कामता प्रसाद साहू, आबकारी के लेखापाल श्री प्रकाश राव पवार, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधीक्षक श्री सोनी लाल जैन, सहकारिता के वरिष्ठ सहायक निरीक्षक श्री जी.डी.शाहा की भी 31 मई को सेवानिवृत्ति हुई है। इन सभी को शॉल, श्रीफल और पुष्प गुच्छ देकर उनकी शासकीय सेवा के दौरान किए गए कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
इसी तरह शिक्षा विभाग के विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी मगरलोड श्री लखेराम बरिहा, प्राचार्य के तौर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आमगांव के श्री महेश कुमार नाग, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला घोटगांव के श्री शंभूनाथ चनाप, व्याख्याता के तौर पर शासकीय हाईस्कूल तरसींवा श्री राधेश्याम टण्डन, शासकीय हाईस्कूल चटौद के श्री डमरू राम मेहता, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुरूद के श्री झुमुक लाल गुहा भी 31 मई को सेवानिवृत्त हुए हैं। प्रधानपाठक के तौर पर शासकीय प्रायमरी स्कूल दर्रा के श्री सरजू राम साहू, शासकीय माध्यमिक शाला आमापारा के श्री श्याम लाल देवांगन, शासकीय प्राथमिक स्कूल बरारी के श्री कुमार सिंह नागवंशी और शासकीय प्राथमिक शाला मुकुन्दपुर के श्री हरीश कुमार देव 31 मई को सेवानिवृत्त हुए हैं। साथ ही शासकीय कन्या शिक्षा परिषद दुगली के उच्च वर्ग शिक्षक श्री रामकुमार श्रीवास और शासकीय हाईस्कूल फुसेरा के श्री गुप्तानंद देवांगन भी 31 मई को सेवानिवृत्त हुए हैं। आज कलेक्ट्रेट में उपस्थित सेवानिवृत शासकीय सेवकों को ससम्मान विदाई दी गई। एडीएम श्री ऋषिकेश तिवारी ने इस मौके पर आभार प्रदर्शन किया। समारोह में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व धमतरी डॉ.विभोर अग्रवाल भी मौजूद रहे।
बेमेतरा /शौर्यपथ/
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के संज्ञान में आया है कि उपभोक्ताओं के मोबाइल पर फेक एसएमएस भेजे जा रहे हैं, जिसमें बिजली बिल भुगतान नहीं होने पर कनेक्शन काटने का संदेश लिखा होता है तथा 10 अंकों का फर्जी मोबाइल नंबर से संपर्क करने कहा जाता है। इस नंबर पर फोन करने पर साइबर ठग बिजली कनेक्शन कटने का झांसा देते हैं।
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने अपने उपभोक्ताओं को एसएमएस के जरिए हो रही साइबर ठगी से सावधान रहने को कहा है। कंपनी कभी भी अपने उपभोक्ताओं को 10 अकों के मोबाइल नंबर से कोई मैसेज नहीं भेजती है और न ही 10 अंकों के मोबाइल नंबर पर किसी तरह के भुगतान स्वीकार किया जाता है। कभी किसी लिंक को क्लिक करने के लिए कहती है और न ही ‘मोर बिजली ऐप’ के अलावा किसी ऐप को डाउनलोड करने या उपयोग करने को कहती है।
साइबर ठग उपभोक्ता नंबर के बजाय उपभोक्ता का मोबाइल नंबर मांगते हैं और भुगतान संबंधी जानकारी देने की बात कहते हैं। साथ ही ये प्ले स्टोर में जाकर किसी एप को डाउनलोड करने कहते हैं, जिससे उपभोक्ता धोखाधड़ी का शिकार हो सकते हैं। उपभोक्ताओं से आग्रह किया गया है कि बिजली संबंधी सभी भुगतान विद्युत वितरण कंपनी के काउंटरों, एटीपी सेंटरों, मोर बिजली ऐप, कंपनी की वेबसाइट सीएसपीसीडॉडसीओडॉडइन अथवा सीएससी या वेतन बिंदु के अधिकृत आउटलेट्स पर ही करें। इनके अलावा किसी दूसरे माध्यम से किसी भी तरह की राशि का भुगतान न करें। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को सूचनार्थ भेजे जाने वाले अधिकृत एसएमएस हमेशा सीएसपीडीसीएल सेन्डर आई डी के साथ भेजे जाते हैं। इसके अलावा कंपनी ने अपने सभी उपभोक्ताओं को ऐसे किसी भी अनाधिकृत एस. एम. एस. को नज़र अंदाज़ करने की सलाह दी है। इसके अलावा कंपनी की टोल फ्री नंबर 1912 पर संपर्क कर अपने संदेह का समाधान कर सकते हैं।
सूरजपुर /शौर्यपथ/
छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांक्षी सुराजी ग्राम योजना अंतर्गत कलेक्टर इफ्फत आरा एवं जिला पंचायत सीईओ लीना कोसम के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में उप संचालक कृषि एवं मास्टर ट्रेनर द्वारा गोधन न्याय योजना के समस्त घटकों की जानकारी, आवर्ती चराई, गौठानो से संबंधित नोडल अधिकारियों, गौठान समितियों के अध्यक्ष, सचिव, स्व सहायता समूह के सदस्यों को जिला पंचायत सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया।
एक दिवसीय प्रशिक्षण में संचालित गौठानो से ग्रामीणों की आय, गौठान संचालन की जानकारी, गोबर खरीदी, वर्मी कंपोस्ट उत्पादन तथा विक्रय करने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में गोधन न्याय योजना के मोबाइल एप्स, जी मैफ इंद्राज करने की प्रक्रिया सहित अन्य समस्त आवश्यक जानकारी दी गई जिसमें लगभग 150 प्रशिक्षणार्थी शामिल हुए।
मुंगेली /शौर्यपथ/
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, मुंगेली द्वारा जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज परिसर जमकोर, मुंगेली में 03 जून 2022 को प्रातः 11.00 बजे से 03.00 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है। इस कैम्प के माध्यम से निजी नियोजक सुखकिसान बायो प्लानटेक प्राईवेट लिमिटेड, बिलासपुुर के द्वारा फिल्ड ऑफिसर के 19 पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जाएगी। जिसके लिए शैक्षणिक योग्यता कक्षा 12वीं से स्नात्कोत्तर निर्धारित की गई है। इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण-पत्र एवं पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ के साथ कैम्प में उपस्थित हो सकते हैं।
मुंगेली /शौर्यपथ/
राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के अंतर्गत ऐसे हितग्राही जो पंजीयन कराने से छूट गए हैं, उनके लिए आवेदन की प्रक्रिया 10 जून तक चलेगी। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने बताया कि योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राही अपने क्षेत्र के ग्राम पंचायत एवं जनपद पंचायत में शीघ्र संपर्क कर आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। इसमें भूमिहीन कृषि मजदूर, पौनी-पसारी व्यवस्था से जुड़े परिवार और पुजारी, बैगा, गुनिया, मांझी, हाट पहरिया व बाजा मोहरिया को शामिल किया गया है। जनपद स्तर पर पोर्टल में प्रविष्टि कर पंजीयन 11 से 17 जून तक होगा। तहसीलदार आवेदनों का सत्यापन कर 27 जून तक दावा आपत्ति प्राप्त करेंगे और ग्राम पंचायत स्तर पर पंजीकृत आवेदनों की सूची प्रकाशित करेंगे।
रायपुर /शौर्यपथ/
थॉमस कप विजेता भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने उपहार स्वरूप छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के लिए अपने हस्ताक्षर किया हुआ बैडमिंटन किट भेजा है। जिसमें भारतीय खिलाड़ियों के हस्ताक्षरयुक्त बैग और बैडमिंटन रैकेट शामिल है। भारतीय बैडमिंटन संघ के सचिव संजय मिश्रा ने आज मुख्यमंत्री बघेल से उनके निवास कार्यालय में मुलाकात कर उन्हें यह उपहार भेंट किया। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों की ओर से मिले इस उपहार को सहर्ष स्वीकार करते हुए भारतीय खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि थॉमस कप जीतकर भारतीय टीम ने इतिहास रचा है। गौरतलब है कि भारत ने 73 वर्ष में पहली बार बैडमिंटन की सबसे बड़ी अंतर्राष्ट्रीय टीम प्रतियोगिता थॉमस कप जीता है।
छत्तीसगढ़ में आयोजित होगी इंटरनेशनल बैडमिंटन चैलेंज स्पर्धा: आयोजन के लिए मुख्यमंत्री ने दी सहमति
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात के दौरान भारतीय बैडमिंटन संघ के सचिव ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन संघ द्वारा इस वर्ष छत्तीसगढ़ में बैडमिंटन की इंटरनेशनल चैलेंज स्पर्धा के आयोजन का फैसला किया गया है। इसके आयोजन की संभावित तिथि 20 से 25 सितम्बर 2022 तक रहेगी। उन्होंने इस आयोजन के लिए मुख्यमंत्री से सहयोग का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इस इंटरनेशनल स्पर्धा के आयोजन से वैश्विक खेल मानचित्र पर छत्तीसगढ़ की उपस्थिति दर्ज होगी और भविष्य में भी प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं के आयोजन की संभावनाएं बढ़ेंगी। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस इंटरनेशनल स्पर्धा के आयोजन के लिए सहमति देते हुए आयोजन के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। भारतीय बैडमिंटन संघ के सचिव मिश्रा ने मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ में जल्द से जल्द बैडमिंटन अकादमी की स्थापना कराने का आग्रह भी किया। मुख्यमंत्री ने पिछले वर्ष सितम्बर माह में रायपुर में बैडमिंटन अकादमी की स्थापना की घोषणा की थी। मिश्रा ने मुख्यमंत्री को बताया कि छत्तीसगढ़ में बैडमिंटन अकादमी संचालित होने से भारतीय बैडमिंटन संघ की ओर से राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के उत्कृष्ट कोच की सुविधा छत्तीसगढ़ को मिलेगी। साथ ही छत्तीसगढ़ में बैडमिंटन के राष्ट्रीय प्रशिक्षण केन्द्र के शुरू होने की संभावना भी बढ़ेगी। मुख्यमंत्री ने बैडमिंटन अकादमी की स्थापना की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
मुख्यमंत्री को भेजे गए बैडमिंटन किट पर थॉमस कप विजेता टीम के 10 खिलाड़ियों के हस्ताक्षर
मुख्यमंत्री को थॉमस कप विजेता टीम के खिलाड़ियों की तरफ से भेंट किए गए बैडमिंटन किट में थॉमस कप विजेता भारतीय टीम के खिलाड़ियों में सर्वश्री किदांबी श्रीकांत, लक्ष्य सेन, एचएस प्रणॉय, चिराग शेट्टी, सात्विक साईराज, प्रियांशु रजावत, धु्रव कपिला, कृष्णा प्रसाद, विष्णु वर्धन और एम.आर. अर्जुन सहित देश के सुप्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी गोपीचंद के हस्ताक्षर भी हैं।
इस अवसर पर संचालक खेल एवं युवा कल्याण श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा सहित छत्तीसगढ़ बैडमिंटन एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष संजय भंसाली, छत्तीसगढ़ के राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ियों में हीरल चौहान, तनु चंद्रा, रौनक चौहान, अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी नीता डूमरे, सबा अंजूम, वेटलिफ्टर रूस्तम सारंग भी उपस्थित थे।
रायपुर /शौर्यपथ/
की महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी
राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में छत्तीसगढ़ सरकार की फ्लैगशीप एवं जन कल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धि के प्रचार-प्रसार के लिए जनसंपर्क विभाग द्वारा लगायी गई प्रदर्शनी से लोगों को उपयोगी जानकारी मिल रही है। 21 मई से 22 जून तक चलने वाली यह विकास प्रदर्शनी लोगों को लुभा रही है। इस विकास प्रदर्शनी में लोक कल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों को फोटो, एलईडी स्क्रीन और ऑडियो वीडियो विजुअल के माध्यम से लोगों को जानकारी दी जा रही है। जिसे देखने के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से जनप्रतिनिधि, पंचायत पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक सहित सभी आयु वर्ग के लोग आ रहे हैं।
गौरतलब है कि विकास प्रदर्शनी में राज्य शासन की फ्लेगशिप योजनाओं जैसे गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, किसानों की कर्जमाफी, धान खरीदी, ब्याजमुक्त कृषि ऋण योजना, मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना, दाई-दीदी क्लीनिक योजना, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट स्कूल, धनवंतरी मेडिकल जेनेरिक स्टोर तथा नरवा, गरवा, घुरवा और बारी जैसी अनेक योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। इसी कड़ी में आज राजनांदगांव जिले से आये जनपद पंचायत के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया। विकास प्रदर्शनी देखने आए सभी लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इसकी सराहना की और कहा कि विकास प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को आसानी से महत्वाकांक्षी योजनाओं और कार्यक्रम की जानकारी मिल रही है। विकास प्रदर्शनी में आने वाले लोगों को जन कल्याणकारी योजनाओं और विगत साढ़े तीन साल के विकास कार्यों पर आधारित प्रकाशन सामग्री का भी निःशुल्क वितरण किया जा रहा है।
रायपुर /शौर्यपथ/
छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी द्वारा रायपुर संभाग एवं धमतरी व कांकेर जिलों से जाने वाले हज यात्रियों के एक दिवसीय हज प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 29 मई को रायपुर में किया गया। हज प्रशिक्षण शिविर में हज यात्रियों को यात्रा के समस्त अराकानों के साथ-साथ समस्त प्रशासनिक व्यवस्थाओं की जानकारी, आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां और हज के दौरान बरतने वाली विशेष सावधानियां, सउदी सरकार के नियम कानून कायदों की जानकारी आदि का प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यक्रम के अतिथि खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन और अध्यक्ष खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम श्री रामगोपाल अग्रवाल ने प्रदेश से जाने वाले हज यात्रियों को यात्रा की मुबारकबाद दी और हज के दौरान अहम स्थानों पर प्रदेश की खुशहाली व तरक्की की दुआ करने की अपील की। उन्होंने हज यात्रियों को हज प्रशिक्षण किट का भी वितरण किया। इस अवसर पर राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद असलम खान ने भी सभी हज यात्रियों को यात्रा की मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि हज यात्रा 2022 के लिए प्रदेश के सभी आवेदकों को यात्रा का अवसर प्रदान करने की व्यवस्था कराये जाने हेतु मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का मुस्लिम समाज की ओर से आभार व्यक्त किया।
राज्य हज कमेटी के कार्यपालन अधिकारी एवं सचिव श्री साजिद मेमन ने बताया कि, हज कमेटी मुम्बई से प्राप्त फ्लाईट शेड्यूल अनुसार, मुम्बई ईम्बारकेशन प्वाइंट से प्रदेश के हज यात्रियों की रवानगी 18 जून से 03 जुलाई तक और वापसी 24 जुलाई से 13 अगस्त 2022 तक होगी। प्रदेश के हाजी मुम्बई से जदद्दा के लिए रवाना होंगे और उनकी वापसी मदीने से मुम्बई के लिए होगी। केन्द्रीय हज कमेटी द्वारा अभी फ्लाईट का अलॉटमेंट नहीं किया गया है। सूचना प्राप्त होने पर यथाशीघ्र सूचित किया जावेगा।
शिविर में रायपुर जिले के 69, बलौदा बाजार के 06, गरियाबंद के 06, महासमुन्द के 07, धमतरी से 21 कांकेर से 04 एवं प्राईवेट टूर्स आपरेटर्स एवं अन्य जिलों से जाने वाले हज यात्रियों ने उपस्थित होकर यात्रा का प्रशिक्षण प्राप्त किया। हज यात्रा का प्रशिक्षण सदस्य राज्य हज कमेटी के हाफिज व कारी मौलाना सै. अशफाक अहमद अंजुम, राज्य हज कमेटी के मास्टर ट्रेनर मौलाना कारी सुल्तान अहमद, मौलाना रिफअत अली, हाजी अब्दुल रज्जाक, द्वारा दिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष श्री महेन्द्र छाबड़ा, उपाध्यक्ष रायपुर विकास प्राधिकरण श्री शिव सिंह ठाकुर, अध्यक्ष भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल श्री सुशील सन्नी अग्रवाल, सदस्य राज्य गृह निर्माण मंडल श्री अजय साहू, सदस्य राज्य वक्फ बोर्ड श्री फैसल रिज़वी, श्री नोमान अकरम हामिद, शेख शमसुद्दीन (तन्तु), सदस्य, रायपुर विकास प्राधिकरण श्री पप्पू बंजारे, सदस्य श्रम कल्याण मंडल श्री शारिक रईस खान, पार्षद नगर पालिक निगम श्री समीर अख्तर सहित सर्वश्री इदरीश गांधी, मोहम्मद जिशान, शाहरूख अशरफी, दिलीप चौहान, बाकर अब्बास, जावेद नाना, मोहम्मद रियाज़, इलियास अमन, अब्दुल असलम, मोहम्मद अनवर, मोहम्मद युसूफ और मुस्लिम समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
दुर्ग / शौर्यपथ /
दुर्ग के आदित्य नगर में अवैध नशीली सिरप बिक्री की सूचना मिलने पर डॉ. अभिषेक पल्लव के निर्देशन पर तत्काल टीम गठित किया गया। टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर अंकित यादव पिता मंगल यादव उम्र 23 वर्ष और केवल देवांगन पिता शत्रुधन देवांगन उम्र 22 वर्ष के एक्टिवा गाड़ी में अवैध नशीली दवाईयां की बिक्री करते हुये पाया गया। आरोपियो से कुल 75 नग नशीली सीरप, 02 वाहन ( एक्टिवा, प्लेजर ), 02 नग मोबाईल फोन एवं बिक्री राशि नगदी 1950. रू. जुमला कीमती करीब 61,590 रूपये जप्त किया गया। आरोपिया का कृत्य अपराध धारा 8/22, 27 (क) नारकोटिक्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के विरूद्ध अप.क्र.-193/22 धारा 8, 22, 27 (क) नार. एक्ट पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
दुर्ग / शौर्यपथ /
कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के निर्देशन पर निर्धारित आयु वर्ग का प्रथम, द्वितीय एवं प्रीकॉशन डोज लगाने हेतु ग्राम व शहरी वार्ड स्तर पर टीम का गठन किया।
जिले में आज से समस्त घरो में राष्ट्रीय कोविड-19 टीकाकरण अभियान के अंतर्गत कोरोना मुक्त राष्ट्र की परिकल्पना को साकार करने हेतु निर्धारित आयु वर्ग के हितग्राही को कोवैक्सीन, कोविशील्ड व बच्चों को कोर्बीवैक्स का प्रथम, द्वितीय डोज लगया जायेगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे. पी. मेश्राम ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना का वायरस अलग-अलग रूप में मनुष्यों में पाया जा रहा हैं। इसका प्रसार भी अन्य वर्गो के साथ बच्चों में हो रहा है। वर्तमान में चौथी लहर के रूप में संक्रमण के विस्तार को देखते हुए भारत सरकार द्वारा आयु वर्ग अनुसार निर्धारित वैक्सीन का टीका लगाने हेतु निर्देशित किया गया है।
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. दिव्या श्रीवास्तव द्वारा जानकारी दी गई कि इस अभियान में प्रथम दिवस स्वास्थ्य कार्यकर्ता व मितानिन की टीम घर-घर सर्वे के माध्यम से छुटे हितग्राहियों की सूची बनाई जाएगी व दूसरे दिवस उनका टीकाकरण घर-घर जाकर किया जाएगा। साथ ही घर-घर सर्वे के दौरान नियमित टीकाकरण से छुटे हुए बच्चों का भी सर्वे कर टीकाकरण किया जाएग
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
