Google Analytics —— Meta Pixel
May 06, 2026
Hindi Hindi
PANKAJ CHANDRAKAR

PANKAJ CHANDRAKAR

कांकेर / शौर्यपथ /

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का यह अंदाज है कि वो जिनके बीच होते हैं, उन्हीं की तरह अपनी शैली अपना लेते हैं। यही कारण है कि मुख्यमंत्री बघेल हर वर्ग के बीच चहेते हो जाते हैं। ऐसा ही नजारा आज भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान कांकेर विधानसभा के ग्राम बादल में देखने को मिला। दरअसल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ग्राम बादल में आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान नन्हे बच्चों को देखकर उनके बीच जा पहुंचे और बच्चों से किसी छोटे बच्चे की तरह ही उनकी शैली में बातचीत करने लगे। मुख्यमंत्री के इस तरह के अंदाज से आंगनबाड़ी में मौजूद बच्चे भी सहज हो गए और खुलकर उनसे बातचीत की।

मुख्यमंत्री बघेल ने बच्चों से बातचीत करने के दौरान आंगनबाड़ी में पढ़ाई को लेकर भी जानकारी ले ली। उन्होंने बच्चों से छत्तीसगढ़ी में बातचीत करते हुए पूछा कि आंगनबाड़ी में क्या-क्या पढ़ाया जाता है। इस दौरान एक बच्ची ने बिना झिझक उन्हें एबीसीडी सुनाई। इसके अलावा बच्चों ने मुख्यमंत्री को कविताएं और गीत भी सुनाए। नन्हें बच्चों को सुनकर मुख्यमंत्री ने खुद ताली बजाते हुए वहां मौजूद लोगों से तालियां बजवायीं और बच्चों का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री अनिला भेंडिय़ा और संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी, अंतागढ़ विधायक अनूप नाग, मुख्यमंत्री के सलाहकार राजेश तिवारी भी मौजूद थे।

राजनांदगांव / शौर्यपथ /

राजीव गांधी युवा मितान क्लब के सदस्यों ने तत्परता एवं सक्रियता से कार्य करना प्रारंभ कर दिया है। युवाओं की विभिन्न रचनात्मक एवं सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता बढ़ रही है। कलेक्टर  तारन प्रकाश सिन्हा ने क्लब के सदस्यों को प्रोत्साहित किया है और उन्हें विविध गतिविधियों से जुडऩे कहा है। इसी कड़ी में मानपुर विकासखंड के राजीव गांधी युवा मितान क्लब फुलकोड़ो में विभिन्न तरह की गतिविधियां आयोजित की गई है। मितान क्लब द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें वनांचल क्षेत्र के 50 युवाओं ने स्वैच्छिक रक्तदान किया।
युवा मितान क्लब के सदस्यों ने छायादार वृक्ष, फलदार वृक्ष, शोभायमान वृक्ष अशोक, गुलमोहर, चंपा, कदम, बादाम पौधरोपण किया। क्लब के सदस्यों द्वारा लगातार देख-रेख एवं पानी डालना, कटाई-छंटाई का कार्य किया जा रहा है। पौधों के बचाव हेतु ट्री गार्ड भी लगाया गया है। गांव के प्रशिक्षित योग्यताधारी युवा से मोहल्ला क्लास का संचालन भी किया जा रहा है। अध्यक्ष राजीव युवा मितान क्लब फुलकोड़ो जनपद पंचायत मानपुर  देवानंद कौशिक ने बताया कि भविष्य में वृहद रूप से मद्यपान निषेध, शाला त्यागी बच्चों को प्रवेश, शासकीय योजनाओं का महिला समूह के दीदियों के साथ समनवय करते हुए कार्य किया जायेगा। इसके साथ ही युवाओं के व्यक्तित्व विकास एवं रोजगारोन्मुखी कार्य हेतु प्रेरित किया जाएगा।

कोंडागांव / शौर्यपथ /

कोंडागांव जिला आम आदमी पार्टी द्वारा आज विश्व पर्यावरण दिवस पर कोंडागाँव विधायक व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम को ज्ञापन के साथ साथ हसदेव अरण्य बचाओ के मुहिम के साथ पौधा भेंट करने पहुँचे हालांकि आप पार्टी के कार्यकर्ताओं को विधायक निवास के पास ही रोक दिया गया जिसके पश्चात भारी नारों के बीच विधायक प्रतिनिधि ने लिया पौधा।
वही आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष पांडे का कहना है की लगातार हसदेव अरण्य बचाने को लेकर जनता और आदिवासी समाज सड़क पर आंदोलन कर रहा है साथ ही प्रदेश के आप के अध्यक्ष कोमल हूफेंडी लगातार जंगल में ही अपना आवास बना कर कसम खा कर आदिवासियों के साथ पूरी रात जंगल मै बीता कर हसदेव बचाने मै लगे है तो दूसरी तरफ हमारे प्रदेश प्रभारी विधायक दिल्ली माननीय संजीव झा हजारों की संख्या में सड़क पे उतर कर आंदोलन कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ज्ञापन सौपते है

मगर वहीं सरकार और मुख्यमंत्री जोर र्सो से हसदेव की बलि देने में आमादा है . इस हसदेव बचाओ की मुहिम को ले कर आज विधायक को ज्ञापन के साथ पौधा सौपा गया है । साथ ही आम के  पांडे ने कहा ज्ञापन के माध्यम से कहा कि आश्चर्य है की मोहन मरकाम इतना घबरा गए है आप की टीम से की ज्ञापन लेना तो दूर उल्टे पौधा देने भेंट मै गए आप कार्यकर्ताओं को पुलिस रोक कर बंधक बना कर ज्ञापन लेती है

यह प्रजातंत्र का कत्ल है मोहन बाबू हम इसका विरोध करते है।

इस कार्यक्रम में चंद्रभान श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष शंकर नेताम स्टेट आब्जर्वर हेमन्त कौशिक यूथ विंग विजय सोन पिपरे सचिव ,रमा शंकर सोशल मीडिया प्रदेश ,सत्यम शर्मा , गणेश मानिकपुरी , एवम् अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कोंडागांव / शौर्यपथ /

सोसायटी आफ सोशल एंड कल्चरल एक्टिविटी एडीएमवाएडी छत्तीसगढ़ द्वारा साहित्य संगीत और रंगमंच का बदलता कारवां कार्यक्रम पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम रायपुर में दो जून कोआयोजित किया गया । जहाँ साहित्य, कला रंगमंच के प्रसिद्ध कलाकारों की प्रस्तुति के साथ जिसमें शिक्षा साहित्य संगीत रंगमंच

कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देकर सामाजिक बदलाव के लिए कार्य कर रहे लोगों का सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया। जिसमें कोंडागांव जिले की शिक्षिका और साहित्यकार मधु तिवारी को शिक्षा, साहित्य, व सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों में उल्लेखनीय कायोगदान के लिए छत्तीसगढ़ का गौरव सम्मान से प्रसिद्ध लेखक एवं फिल्म कलाकार थ्री इडियट्स फेम अतुल तिवारी के कर कमलों से सम्मानित किया गया । सम्मान समारोह में हालिया रिलीज छत्तीसगढ़ की राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त फिल्म भूलन कांदा डायरेक्टर मनोज वर्मा सहित छत्तीसगढ़ के साहित्य रंगमंच कला की ख्याति प्राप्त नामचीन हस्तियों का भी सम्मान किया गया समारोह में मुख्य रूप से सुप्रसिद्ध राइटर व एक्टर अतुल तिवारी थ्री इडियट फेम,राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त छत्तीसगढ़ की फि़ल्म भूलन कांदा के निर्देशक मनोज वर्मा,सिंगर भारती दीक्षित,क्लासिकल डांसर अमृता शर्मा राजशेखर बोस ,फणीन्द्र शेखर पांडे ,कवि पंकज डॉ शुषमा मिश्र ,सहित अनेक नामचीन हस्तियां मौजूद रहीं।

कांकेर / शौर्यपथ /

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल भेंट मुलाकात कार्यक्रम के लिए आज कांकेर विधानसभा के बादल ग्राम पहुंचे. मुख्यमंत्री ने बादल ग्राम की आंगनबाड़ी का निरीक्षण किया और माताओं बच्चों को योजनाओं से मिल रहे की जानकारी ली. मुख्यमंत्री ने बादल ग्राम के गौठान का भी निरीक्षण किया और वहां पर काजू का पौधारोपण कर पर्यावरण को संरक्षित और सुरक्षित रखने की बात कही.
ऐतिहासिक शिव मंदिर में की पूजा अर्चना

मुख्यमंत्री  बघेल ने बादल ग्राम में स्थित ऐतिहासिक रियासतकालीन शिव मंदिर में पूजा अर्चना की और क्षेत्र,राज्य और देश के लोगों की समृद्धि की कामना की.
छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा

भेंट मुलाकात कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने सबसे पहले छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा की और उनकी तस्वीर पर दीप प्रज्ज्वलित करने के बाद स्थानीय लोगों से योजनाओं की जानकारी लेनी शुरू की.

जगदलपुर / शौर्यपथ /

 बस्तर जिले के तोकापाल आरापुर से एक बड़ी हत्याकांड की खबर निकलकर सामने आ रही है। जहां एक ही परिवार में दो लोगों की मौत हो गई है वही दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें उपचार के लिए डिमरापाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

केशलूर एसडीओपी ऐश्वर्य चंद्राकर ने जानकारी देते हुए बताया कि परिवार में किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हुई और विवाद इतना बढ़ गया कि बड़े भाई ने कुल्हाड़ी से सभी के ऊपर हमला कर दिया और इस हमले में मौके पर ही परिवार के मां की मौत हो गई वही छोटाभाई और बहन इस हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद बड़े भाई ने खुद जहर खाकर अपनी इहलीला समाप्त कर दी है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। साथ ही इस घटना की जानकारी पुलिस को भी दिया गया। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर घटनास्थल को पूरी तरह से सील कर दिया है और फॉरेंसिक टीम की मदद से आगे की आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

धमतरी / शौर्यपथ /

पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर ओ0पी0 पाल (भा.पु.से.)द्वारा कुछ दिन पूर्व रेंज के नक्सल प्रभावित जिले विशेषकर धमतरी जिले के पुलिस अधिकारियों,सीआरपीएफ, सीएएफ के साथ नक्सल विरोधी अभियान की समीक्षा की गई । इन क्षेत्रों में तथा घोर नक्सली क्षेत्रों में सघन सर्चिंग और मुखबिर तंत्र को मजबूत करने के निर्देश दिए गए। इस संबंध में सूचना मिलने पर तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे ।

इसी के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक धमतरी प्रशांत ठाकुर (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार अनुविभागीय पुलिस अधिकारी श्री मयंक रणसिंह व उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑपरेशन श्री आर.के. मिश्रा के मार्गदर्शन में जिले में आसूचना आधारित नक्सल ऑपरेशन चलाये जाने हेतु स्पेशल टीम डी0आर0जी0 को विशेष रूप से निर्देशित किया गया था। दिनांक 02.06.2022 को नक्सली गतिविधियों से संबंधित आसूचना संकलन हेतु डी0आर0जी0 टीम को रवाना किया गया था। जो सघन नक्सली क्षेत्र में सर्चिंग की जा रही थी सर्चिंग के दौरान ग्राम दौड़पडरीपानी के जंगल में एक सदिग्ध व्यक्ति घूमता पाया गया जो पुलिस को देखकर भागने लगा और छुपने कि कोशिश करने लगा तब उस व्यक्ति को दौड़ाकर पकड़ा गया,जिससे नाम एवं पता पूछने पर पुलिस को भ्रामक जानकारी देकर गुमराह करने का प्रयास किया गया एवं कुछ भी स्पष्ट रूप से नहीं बता रहा था तथा अपने निवास स्थान की भी कोई जानकारी नहीं दिया।
लगातार पूछताछ करने पर भी कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे रहा था , संदेह के आधार पर उक्त व्यक्ति को कड़ाई से पूछताछ करने पर अपना नाम मुकेश उर्फ सुकलू गावडे पिता दसरू गावड़े ग्राम खरकापाल थाना बडग़ाव जिला कांकेर छ0 ग0 का निवासी होना बताया। पूछताछ पर स्वयं को वर्ष 2009 से रावघाट नक्सल एरिया कमेटी का सदस्य / प्लाटून नं0-05 का सेक्शन कमांडर / प्लाटून नंबर 25 का डिप्टी कमाडर ( परतापुर एरिया कमेटी अंतर्गत ) होना बताया एवं वर्तमान में सदस्य के है एवं उन्होंने अनेक घटनाओं में शामिल होना स्वीकार किया।
इसके बारे में संबंधित जिले से कांकेर से पूछताछ करने पर ईनामी नक्सली होने की जानकारी मिली जिनके लिए दो लाख का ईनाम जारी किया गया है और कांकेर जिले के विभिन्न मामलों में 10 स्थायी वारंट जारी किया गया है।

जिसका विवरण निम्नानुसार है

उक्त व्यक्ति के इस क्षेत्र में आने के कारण पूछने पर उसने बताया कि ग्रामीणों से संपर्क कर अपने कार्यक्षेत्र बढ़ाने के उद्देश्य से एवं अपने संगठन का विस्तार करने तथा नक्सलियों की मीटिंग कराने के उद्देश्य से आना बताया।

उक्त नक्सली विस्तृत पूछताछ की जा रही है तथा संबंधित थानों से समन्वय स्थापित कर आगे की कार्यवाही की जाती है ।

दुर्ग / शौर्यपथ /

दुर्ग सहित छत्तीसगढ़ में युवा कांग्रेस के संगठन का चुनाव इन दिनों चरम सीमा पर है पुरे प्रदेश के युवा कांग्रेसी प्रत्याशी अपने अपने चुनाव एवं अपने प्रिय प्रत्याशियों को जिताने में लगे हुए है और सभी ऐसे साधनों का उपयोग कर रहे है जिनसे प्रचार में मदद मिले किन्तु वही दुर्ग युवा कांग्रेस संगठन के प्रत्याशी की बात करे तो दुर्ग से दो प्रत्याशी संदीप वोरा और आयुष शर्मा के मैदान में उतरने एवं चुनाव लडऩे से दुर्ग की राजनीती फिजा में इन दिनों अजीब से कशमकश और उथल पुथल मची हुई है . एक ओर जहाँ संदीप वोरा प्रदेश महामंत्री पद के लिए युवा कांग्रेस से प्रत्याशी है वही दुर्ग जिला अध्यक्ष के लिए आयुष शर्मा भाग्य आजमा रहे है . कांग्रेस के सत्ता में आने के पहले दुर्ग विधायक अरुण वोरा की छवि एक मिलनसार सभी को साथ लेकर चलने वाले नेता के रूप में होती थी किन्तु वर्तमान में जब प्रदेश में 15 सालो बाद और निगम में 20 सालो बाद कांग्रेस के कब्ज़े के बाद स्थिति में बहुत परिवर्तन हो गया .
कांग्रेस के ऐसे कार्यकर्ता जो सालो से विधायक वोरा का समर्थन करते आ रहे है उन्हें दरकिनार कर विधायक द्वारा ऐसे नए नए चेहरों को प्राथमिकता दी जा रही है जिनका राजनितिक क्षेत्र में अस्तित्व शून्य के बराबर है जिनकी चर्चा दुर्ग कांग्रेसियों के बीच एक प्रमुख मुद्दा बन चुका है . ऐसे में पुराने जमीनी कार्यकर्ताओ को उपेक्षा का शिकार होना पड़ रहा है . कई कांग्रेसी पार्षद दबी जुबान में तो कई खुल कर विधायक की नीतियों का विरोध कर रहे है . पिछले दिनों राज्यसभा सांसद ने भी खुले रूप से एक पर एक फ्री महापौर की बात कहकर विधायक वोरा के निगम के कार्यो में जबरदस्त हस्तक्षेप की बात कह दी .

बात हो रही कांग्रेस संगठन के चुनाव की तो इस बार वोटिंग द्वारा पदाधिकारियों के चयन के लिए ऑनलाइन की प्रक्रिया को कांग्रेस द्वारा अपनाया गया है किन्तु इस प्रक्रिया का अगर दूसरा रूप देखे तो दुर्ग कांग्रेस में संगठन और सत्ता पर अपनी मजऱ्ी चलाने का तमगा विधायक वोरा के ऊपर शुरू से ही लगता आ रहा है . दुर्ग कांग्रेस के जिला अध्यक्ष और युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष की निष्क्रियता की बात भी लगातार उठती रही है कार्यकर्ताओ की नाराजगी भी संगठन की निष्क्रियता पर हमेशा भारी पड़ी है किन्तु शायद दुर्ग विधायक को इन सब बातो से कोई मतलब नहीं नजर आता . प्रोटोकाल और विधायक होने के नाते भीड़ से घिरे रहने के कारण विधायक वोरा को अब भी ऐसा प्रतीत होता है कि वही दुर्ग के सर्वमान्य कांग्रेस नेता है किन्तु जमीनी हकीकत इसके विपरीत नजर आ रही है . कांग्रेस के कई पार्षदों का खुले रूप से विरोध और कई पार्षदों का दोहरा चेहरा जो आने वाले समय में विधायक वोरा की राजनीती के लिए बड़े संकट की ओर इशारा कर रहा है .

दुर्ग में जिस तरह युवा कांग्रेस के प्रत्याशी आयुष शर्मा और संदीप वोरा के लिए मतदान करवाने की जिम्मेदारी या यह कह सकते है टारगेट पार्षदों , एल्डरमैन , मंडल अध्यक्षों ,युवा कांग्रेसियों एवं वरिष्ठ कांग्रेसियों को दिया गया है वह कही ना कही आने वाले विधान सभा में विधायक प्रत्याशी के रूप में विधायक वोरा के लिए ही परेशानियों का सबब बनेगा . आज भले ही युवा संगठन के चुनाव में आयुष शर्मा और संदीप वोरा की जीत हो जाए क्योकि इस चुनावे में परिणाम कुछ भी हो विधायक वोरा की खुर्सी पर कोई असर नहीं पड़ेगा किन्तु आने वाले विधान सभा में कांग्रेस को विपक्ष पार्टी से ज्यादा कांग्रेसियों को ही साधने में बीत जाएगा . अब दुर्ग में वोरा बंगले के पास ऐसा कोई बड़ा नाम नहीं जिनके कारण मतदान की दिशा को बदलने वाले लोगो का समर्थन प्राप्त हो . वोरा बंगले की मजबूत दीवार के रूप में निर्विवाद राजनीती करने वाले और सहज सरल स्वभाव के एवं अपनी कही बातो को समय पर अमल करने के लिए पहचाने जाने वाले स्व. मोतीलाल वोरा जी के बिना दुर्ग कांग्रेस दिशाहीन हो चुकी है . जब तक स्व. मोतीलाल जी वोरा थे वोरा बंगले का हर फैसला पत्थर की लकीर माना जाता था किन्तु अब स्थिति वैसी नहीं रही कई कांग्रेसी मुखर विरोधी है तो कई कांग्रेसी परदे के पीछे विधान सभा चुनाव का इंतज़ार कर रहे है . ऐसे में स्थिति यह है कि आम जनता पर पकड़ बनाने की कला जानने वाले अब वोरा बंगले से दुरी बना चुके है और जो करीबी है वो वार्ड में भी पक्ष में मतदान करा सके ऐसी स्थिति में नहीं है वर्तमान में तो पद है इसलिए सभी आस पास नजर आ रहे है किन्तु सभी को सही समय का इंतज़ार है और ऐसे कांग्रेसियों की फेहरिस्त काफी लम्बी है जो चुनावी समर में आम जनता को काफी प्रभावित कर सकते है .
वर्तमान में जिस तरह युवा संगठन चुनाव के लिए कांग्रेसियों पर प्रेशर डाल कर पक्ष में मतदान कराने का खेल चल रहा है यह प्रेशर आने वाले विधान सभा चुनाव में वोरा गुट के लिए बड़ा संकट पैदा कर सकता है . युवा संगठन के चुनाव में अभी भी ऐसे कई युवा कांग्रेसी है जो खुले रूप से विधायक की पहली और एकमात्र पसंद युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार आयुष शर्मा के होने के बावजूद भी कई युवा कांग्रेसियों का मैदान में उतरना ही यह इशारा करता है कि ऐसे भी कई लोग है जो विधायक के फैसले के खिलाफ है .

परिणाम तो 12 जून के बाद आ ही जायेंगे किन्तु परिणाम आने के बाद संगठन अब विधान सभा चुनाव की तैयारियों में व्यस्त हो जाएगा वही अगर राज्य सभा सांसद सरोज पाण्डेय अपनी पूरी शक्ति के साथ आने वाले चुनाव की तैयारी में मैदान में उतारी तो संगठन की अपनी मजबूत पकड़ और कट्टर समर्थको के समर्थन से दुर्ग की राजनितिक फिजा बदल सकती है . काफी सालो तक केंद्र की राजनीती करने के बाद एक बार फिर प्रदेश की राजनीती में केन्द्रीय भूमिका निभाने का मादा रखने वाली राज्यसभा संसद सरोज पाण्डेय की राजनितिक नीतियों का मुकाबला कर सके ऐसा कोई कांग्रेसी विधायक गुट से नजर नहीं आता किन्तु राजनीति है इसमें कब कौन आगे निकल जाए कोई भरोसा नहीं प्रतिभाये बहुत है किन्तु मौका हर किसी को नहीं मिलता वाली कहावत राजनीती में चरितार्थ है .दुर्ग कांग्रेस में भी ऐसे कई चेहरे हो सकते है जो कुशल राजनीतिज्ञ हो किन्तु सभी को तलाश है मौके का . युवा संगठन के चुनाव का परिणाम जो भी हो आने वाले विधान सभा चुनाव में विधायक प्रत्याशी के रूप में अरुण वोरा को कई मैदानों पर एक साथ जंग लडऩा होगा और सफलता प्राप्त कर ये साबित करना होगा कि स्व. मोतीलाल वोरा की तरह उनमे भी सक्षम राजनीतिज्ञ बनाने के सभी गुण मौजूद है . युवा संगठन का चुनाव तो आने वाले विधान सभा चुनाव का एक आगाज बस है .

कांकेर / शौर्यपथ /

ईश्वरी अन्य महिलाओं की तरह सामान्य नहीं हैं, लेकिन कामयाबी हासिल करने में सामान्य महिलाओं से आगे है। भानबेड़ा की रहने वाली दिव्यांग ईश्वरी उइके जो न बोलती न सुनती पर अपने हुनर से महुआ से स्वादिष्ट महुआ लड्डू तैयार कर रही है। ईश्वरी बोल-सुन नही पाती और उनका पति को कम दिखाई पड़ता है जिसके कारण उन्हें अन्य कामों में दिक्कत होता था। वे खेती किसानी तथा वनोपज का संग्रहण करते थे लेकिम ईश्वरी उइके अब समूह में जुड़कर महुआ लड्डू बनाने का कार्य करती है।ईश्वरी उइके के साथ काम करने वाली महिलाओं ने बताया कि ईश्वरी बोल सुन नही पाती लेकिन बताने पर कामों को बहुत तेजी से सीख लेती है। महिलाओं ने बताया कि हम सभी मे ईश्वरी का काम बहुत तेज है। ईश्वरी काम करते करते दूसरों के कामों में भी ध्यान रखती है। लड्डू का साइज छोटा बड़ा होने पर वह डांटती भी है।

मुख्यमंत्री ने चखा महुआ लड्डू का स्वाद, समूह की प्रगति सुनकर सराहना की, दी बधाई

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भानुप्रतापपुर विधानसभा के ग्राम भानबेड़ा में दिशा महिला स्व-सहायता समूह द्वारा संचालित महुआ लड्डू निर्माण इकाई में पहुंचकर महुआ लड्डू निर्माण का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने समूह की महिलाओं से लड्डू बनाने की विधि, लगने वाले समय एवं खर्च की जानकारी ली। महिला समूह ने बताया कि महुआ लड्डू बहुत ही पोष्टिक एवं स्वादिष्ट है। हम मांग के अनुसार लड्डू तैयार करते हैं। तीज-त्योहार में लड्डू की मांग ज्यादा होती है, हमे प्रत्येक सदस्य को प्रतिमाह 10-12 हजार रुपये का आय होता है। इसके अलावा हम घर के अन्य काम भी कर लेते हैं।मुख्यमंत्री ने महिला समूह द्वारा बनाये लड्डू का स्वाद चखा और खूब तरक्की करने शुभकामनाएं दी। महिलो ने बताया कि लड्डू की मांग हमारे प्रदेश सहित अन्य राज्यों में भी है। वर्तमान में हमने तमिलनाडू के चेन्नई में भी 25 किलो लड्डू का विक्रय किया है। मुख्यमंत्री ने इसके लिए बधाई दी।

लड्डू की महक से ममता के घर पहुँची खुशियां, कमाई से त्यौहार में खरीदी थी बच्चों एवं पति के लिए कपड़े
समूह की ममता जैन ने बताया कि उनके परिवार में पति और दो बच्चे हैं। महुआ लड्डू की इकाई से जुडऩे के बाद उन्हें अच्छी आय हो रही है। पिछली दीपावली में उसने पति बच्चों के लिए कपड़े खरीदे। वे बड़े खुश हुए। महिला समूह के सदस्यों ने बताया कि वे पहले महुआ बीनने का कार्य करते थे फिर वन विभाग के सहयोग से वर्ष 2020 में महुआ लड्डू बनाने का प्रशिक्षण लिया। समूह का गठन हुआ। समूह में 11 सदस्य हैं सीजन में करीब 6 लाख रुपए का लड्डू बेच लेते है। उन्हें करीब एक से डेढ़ लाख रुपये की आय हो रही है।

मुख्यमंत्री को भेंट की महुआ लड्डू एवं वनोपज से बने सामग्री

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने भानुप्रतापपुर विधानसभा के ग्राम भानबेड़ा में दिशा महिला स्व-सहायता समूह द्वारा संचालित महुआ लड्डू निर्माण इकाई में पहुंचकर महुआ लड्डू निर्माण का अवलोकन किया। इस दौरान महिलाओं ने मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल को महुआ लड्डू एवं वनोपज से बने सामग्री भेंट की।

रायपुर /शौर्यपथ/

प्रेस क्लब भवन निर्माण के लिए दी 15 लाख रूपए की मंजूरीमुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हमारी सरकार लघुवनोपजों के क्रय की बेहतर नीति की वजह से स्थानीय वनोपज संग्राहको को अपने वनोपज के बढिया दाम मिले पहली बार उन्हें यह महसूस हुआ की उन्हें अपने श्रम का वास्तविक मूल्य मिल पाया है। इसके साथ ही हमने इन लघु वनोपजों के वैल्यू एडिशन की नीति तैयार की। संस्करण केन्द्र आरंभ किए जिससे बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर जनजातीय क्षेत्रों में पैदा हुए। इस नीति की वजह से ही इन दो-तीन वर्षों में छत्तीसगढ़ लघुवनोपजों की खरीदी में पूरे देश प्रथम स्थान पर रहा है और कोरोना काल मंे भी आर्थिक मंदी से अछूता रहा। मुख्यमंत्री ने भेंट मुलाकात के दौरान कांकेर जिला के भानुप्रतापपुर में ये बाते कही।

प्रेस क्लब भवन निर्माण के लिए दी 15 लाख रूपए की मंजूरी
भानुप्रतापपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भानुप्रतापपुर में आयोजित प्रेसवार्ता में 39.75 करोड़ रुपए के 106 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। उन्होंने पत्रकार वार्ता में मीडिया प्रतिनिधियों की मांग पर प्रेस क्लब भवन के लिए 15 लाख रुपए देने की भी घोषणा की। उन्होंने भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए 30.10 करोड़ रूपयों के 101 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं 9.64 करोड़ रूपयों के 05 विकास कार्यों का लोकार्पण किया।

बघेल ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 13.64 करोड़ रूपयों के 20 विकास कार्यों, जल संसाधन विभाग के 4.83
बघेल ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 13.64 करोड़ रूपयों के 20 विकास कार्यों, जल संसाधन विभाग के 4.83 करोड़ रूपयों के 02 विकास कार्यो, समग्र शिक्षा अंतर्गत शाला भवन निर्माण हेतु 21.85 लाख रूपयों, लोक निर्माण विभाग के 4.22 करोड़ रूपयों के 02 विकास कार्यों, जिला खनिज संस्थान न्यास निधि के द्वारा 6.93 करोड़ लागत के 76 विकास कार्यो का भूमिपूजन किया। उन्होंने जल संसाधन विभाग के 3.46 करोड़ लागत के 02 विकास कार्यों, 5.71 करोड़ लागत से बने लोक निर्माण विभाग के 02 विकास कार्यो तथा सीएचसी दुर्गूकोंदल में 46.95 लाख लागत से बने ऑपरेशन कक्ष का लोकार्पण भी किया। स्थानीय जनजातीय संस्कृति एवं सभ्यता के संरक्षण एवं आने वाली पीढ़ियों को संस्कृति के गौरव को बढ़ाने हेतु भानुप्रतापपुर विधानसभा में 1.91 करोड़ लागत से बनाये जा रहे 23 घोटुलों एवं स्थानीय कलाकारों की कला को मंच प्रदान करने हेतु 1.30 करोड़ की लागत से 26 रंगमंचों का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा 2.79 करोड़ रूपये की लागत से 14 गांवों में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खाद्य गोदामों का निर्माण कराया जायेगा।

 

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)