Google Analytics —— Meta Pixel
May 14, 2026
Hindi Hindi
PANKAJ CHANDRAKAR

PANKAJ CHANDRAKAR

भिलाई / शौर्यपथ /

भिलाई स्टील संयंत्र के 6 महीने से बंद पड़े ब्लास्ट फर्नेस 7 में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां अचानक आग लगने से मरम्मत कर रहे दो ठेका श्रमिक बुरी तरह झुलस गए। इसमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे मजदूर की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे सेक्टर 9 हॉस्पिटल के बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार ब्लास्ट फर्नेस 7 में बुधवार सुबह से मरम्मत का कार्य चल रहा था। इस कार्य में 4 ठेका श्रमिक राहुल उपाध्याय 32 साल परमेश्वर सिखा 25 वर्ष तरुण सिखा 31 वर्ष और सचिन सिंह 35 वर्ष को लगाया था। सभी मजदूर सेफ्टी बेल्ट लगाकर काम कर रहे थे। दुर्घटना से कुछ देर पहले लगभग दोपहर 12 बजे तरुण और सचिन पानी पीने के लिए ब्लास्ट फर्नेस के अंदर से बाहर आ गए। राहुल और परमेश्वर फर्नेस के अंदर ही काम कर रहे थे। दोपहर 12. 30 से 1 बजे के बीच अचानक फर्नेस के अंदर आग लग गई। दोनों मजदूर आग से बचने के लिए सेफ्टी बेल्ट खोलने लगे। परमेश्वर सेफ्टी बेल्ट खोलकर नीचे कूद गया, लेकिन राहुल का सेफ्टी बेल्ट नहीं खुला। इससे राहुल ब्लास्ट फर्नेस के अंदर ही झुलस कर खत्म हो गया और परमेश्वर 80 प्रतिशत झुलस गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रबंधन की दिखी अमानवीयता

दोनों ठेका श्रमिक अमन कंस्ट्रक्शन के लिए कार्य करते थे। दुर्घटना के बाद उन्हें सेक्टर 9 अस्पताल ले जाया गया। यहां स्टोरपारा पुरैना निवासी राहुल उपाध्याय को मृत घोषित कर दिया। वहीं परमेश्वर की हालत गंभीर बताई गई। इतना बड़ा हादसा हो जाने के बाद हॉस्पिटल ठेका श्रमिक मजदूर नेता और परिजन तो दिखेए लेकिन वहां न तो बीएसपी का कोई जिम्मेदार अधिकारी दिखा न ही ठेका कंपनी का ठेकेदार।

श्रमिक नेताओं में गुस्सा -इस हादसे से बीएसपी ठेका श्रमिक और उनके नेताओं में काफी रोष व्याप्त है। सीटू नेता योगेश सोनी ने आरोप लगाया कि सेल की तमाम इकाइयों में ठेका श्रमिकों की दुर्घटना से होने वाली मौतों का आंकड़ा काफी अधिक है। बीएसपी का पूरा कार्य आधे से ज्यादा कुशल अकुशल ठेका श्रमिकों के कंधों पर है। बीएसपी अधिक मुनाफा कमाने के लालच में कम वेतन में ठेका श्रमिकों को ठेकेदार के माध्यम से लेती है। ठेकादर भी पुराने कम वेतन देने के लालच में नए मजदूरों को भर्ती कर लेता है और पुराने व अनुभवी मजदूरों की छटनी कर देता है। इसके चलते नए श्रमिकों को पर्याप्त सुरक्षा ट्रेनिंग नहीं मिलती और वह कार्यस्थल की उतनी जानकारी भी नहीं रखते। यही कारण है कि वह दुर्घटनाओं में अपनी जान गंवा देते हैं।

रायपुर / शौर्यपथ /

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल आज शाम मंत्रिमंडल के सदस्यों, विधायकों, अन्य जनप्रतिनिधियों और मीडिया के साथियों के साथ राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त भूलन द मेज मूवी देखी .उन्होंने फिल्म के निर्माता निदेशक एवं कलाकारों को बधाई दी .मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने कहा कि-यह फिल्म गांव की व्यवस्थाओं को लेकर बनी है। भूलन कांदा जो जंगलों में पाया जाता है उस पर आधारित स्टोरी है। इसमें दिखाया गया है कि मूवी के हीरो भकला वह शहर में आकर किस प्रकार से गोल गोल चक्कर लगा रहा है। दफ्तरों का चक्कर लगा रहा है । इस मूवी के कलाकारो ने अपनी प्रतिभा का अच्छा प्रदर्शन किया है और मैं समझता हूं कि यह मूवी सभी को देखनी चाहिए

नेशनल फि़ल्म अवार्ड से सम्मानित फि़ल्म भूलन द मेज छत्तीसगढ़ की संस्कृति और लोकप्रचलित मान्यताओं को कहानी का रूप देकर लिखी गई  संजीव बख्शी के उपन्यास भूलन कांदा पर यह फि़ल्म आधारित है। इसका निर्देशन  मनोज वर्मा ने किया है। ऐसी लोकमान्यता छत्तीसगढ़ में है कि जंगल में भूलन के पौधे पर पैर पड़ जाने से आदमी रास्ता भूल जाता है

रायपुर / शौर्यपथ /

स्कूल शिक्षा सचिव डॉ. एस. भारतीदासन ने नए शैक्षणिक सत्र में शिक्षकों और विद्यार्थियों की उपस्थिति पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए है। उन्होंने नए शैक्षणिक सत्र में विभाग में संचालित विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित करने को कहा है। स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों को 16 जून से 15 जुलाई 2022 तक शैक्षणिक संस्थाओं के आकस्मिक निरीक्षण और मॉनिटरिंग करने के साथ ही निर्धारित समय-सीमा के भीतर निरीक्षण प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा इस संबंध में राज्य स्तरीय अधिकारियों को जिले की शैक्षणिक संस्थाओं के आकस्मिक निरीक्षण एवं मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा निर्देशित किया गया है कि सभी निरीक्षणकर्ता अधिकारी 15 जून से 15 जुलाई (निरंतर एक माह तक) आकस्मिक निरीक्षण के दौरान शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति का परीक्षण करेंगे। अनुपस्थित पाये जाने वाले शिक्षकों के विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही करेंगे। निरीक्षण के दौरान विभिन्न विभागीय योजनाओ जैसे स्वामी आत्मनन्द उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिन्दी माध्यम शाला, नि:शुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण, नि:शुल्क गणवेश वितरण, नि:शुल्क सायकल वितरण (2020-21), मध्यान्ह भोजन, आरटीई के तहत प्रवेश, छात्रवृति, महतारी दुलार योजना, उपयुक्त शाला भवन की स्थिति, शौचालय, बालबाड़ी केन्द्रों का संचालन आदि के क्रियान्वयन का परीक्षण करेंगे।
सभी निरीक्षणकर्ता अधिकारी विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं जैसे- नि:शुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण, नि:शुल्क गणवेश वितरण, नि:शुल्क सायकल वितरण, मध्यान्ह भोजन का संचालन, आरटीई के तहत प्रवेश, छात्रवृति वितरण, महतारी दुलार योजना, बालबाड़ी केन्द्रो का संचालन, माटी पूजन महाअभियान के अंतर्गत शाला परिसर में साग-भाजी के उत्पादन, आदर्श शौचालय, गौठानों व महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा मध्यान्ह भोजन की सामग्री की आपूर्ति के लिए शालाओं के लिंकेज आदि योजनाओं का अवश्य निरीक्षण और मूल्यांकन करेंगे।
स्कूल शिक्षा विभाग के सभी संभागीय संयुक्त संचालकों, अधीनस्थ उप संचालकों, सहायक संचालकों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने कार्यक्षेत्र अंतर्गत जिलों में न्यूनतम 10-10 शालाओं (हायर सेकेण्डरी, हाई स्कूल, मिडिल और प्रायमरी) का आकस्मिक निरीक्षण करेंगे। सभी जिला शिक्षा अधिकारी और अधीनस्थ सहायक संचालकों, समग्र शिक्षा के जिला परियोजना समन्वयक, प्राचार्य डाईट न्यूनतम 10-10 शालाओं का आकस्मिक निरीक्षण करेंगे। इसी प्रकार सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारी, विकासखंड स्रोत समन्वयक, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी भी अपने कार्यक्षेत्र अंतर्गत न्यूनतम 10-10 शालाओं (मिडिल और प्रायमरी स्कूल) का आकस्मिक निरीक्षण करेंगे। हायर सेकेण्डरी स्कूल के सभी प्राचार्य, संकुल समन्वयक अपने-अपने संकुलों में न्यूनतम 5-5 मिडिल और प्रायमरी स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण करेंगे।

सभी निरीक्षणकर्ता अधिकारी निरीक्षण के दौरान पायी जानी वाली समस्याओं के निराकरण के लिए संचालक लोक शिक्षण संचालनालय, प्रबंध संचालक समग्र शिक्षा अभियान, संचालक एससीईआरटी, प्रबंध संचालक हाथकरघा संघ, संभागीय संयुक्त संचालक, जिला शिक्षा अधिकारी तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारी आदि से समन्वय स्थापित कर विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन सुनिश्चित कराएंगे। सभी जिला शिक्षा अधिकारी अपने अधीन मैदानी अधिकारियों द्वारा निरीक्षण कार्य पूर्ण होने के पश्चात् समीक्षा कर संक्षिप्त प्रतिवेदन अपने स्पष्ट अभिमत के साथ आवश्यक कार्यवाही हेतु 25 जुलाई 2022 तक अनिवार्यत: संभागीय संयुक्त संचालक को उपलब्ध करायेंगे।

इसी प्रकार सभी संभागीय संयुक्त संचालक अपने अधीन मैदानी अधिकारियों द्वारा निरीक्षण कार्य पूर्ण होने के पश्चात समीक्षा कर संक्षिप्त प्रतिवेदन अपने स्पष्ट अभिमत के साथ आवश्यक कार्यवाही हेतु 30 जुलाई 2022 तक अनिवार्यत: संचालक लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर को उपलब्ध कराएंगे। राज्य स्तरीय अधिकारी अपने अभिमत सहित संक्षिप्त प्रतिवेदन संचालक लोक शिक्षण संचालनालय को 30 जुलाई 2022 तक अनिवार्यत: सौपेंगे।

दुर्ग / शौर्यपथ

आज का विशाल जंगी प्रदर्शन जो कि राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडे जी के नेतृत्व में दुर्ग नगर निगम के खिलाफ जंगी प्रदर्शन व उस का घेराव किया गया . इस आन्दोलन में सुबह से ही भाजपा कार्यकर्ता सभा स्थल के आस पास जुटने लगे . 2018 के विधान सभा के चुनाव के बाद दुर्ग में एक बहुत ही बड़ा प्रदर्शन भाजपा के द्वारा देखा गया ,भाजपा के नेताओ द्वारा यह भी कहा गया कि दुर्ग निगम की बदहाल स्थिति के विषय में कई आवेदन पत्र भाजपा पदाधिकारियों को मिले है .जिनको मुख्य रूप से अपने ज्ञापन में शामिल किया गया . भाजपा दुर्ग का कहना है कि जनाक्रोश नगर निगम के खिलाफ दुर्ग विधायक के खिलाफ इससे यह पता चलता है की आम जनता कितनी दुखी वह आक्रोशित है नगर निगम की गतिविधियों से महापौर और विधायक के कामों से द्य प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ता निगम की लचर कार्यशैली को लेकर खासे आक्रोशित थे .भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विधायक महापौर व नगर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए निगम के मुख्य प्रवेश द्वार पर लगे वेरीकेट को तोड़कर अंदर जाने का प्रयास किया गया जिससे कार्यकर्ताओं और सुरक्षा के तैनात पुलिस बल के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति भी निर्मित हुई भारी भीड़ द्वारा सुरक्षा में लगाए गए बेरीकेट्स को तोड़ कर निगम परिसर में घुस गए . भाजपा नेता राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय द्वारा चुनौती भरे अंदाज में यह तक कह दिया गया कि अगर वो चाहे तो कार्यकर्ता 15 मिनट में सारे बेरीकेट्स तोड़ कर अन्दर प्रवेश कर सकते है किन्तु उनकी बार बार यही मांग रही कि वो सिर्फ आयुक्त निगम दुर्ग को ज्ञापन देना चाहती है और इसके लिए प्रतिनिधि मंडल को आयुक्त के पास जाने दिया जाए . .

राज्यसभा संसद सरोज पाण्डेय ने प्रतिनिधि मंडल के आयुक्त मंडावी सेमुलाकत किये जाने के बीच निगम के अन्दर जाकर कर्मचारियों से चर्चा की वही कुछ समय स्वास्थ्य अधिकारी के कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा की .

प्रतिनिधि मंडल द्वारा निगम मुख्यालय में आयुक्त हरीश मंडावी से चर्चा कर जन समस्याओं पर जमकर आक्रोश जताया गया मुख्य वक्ता के तौर पर सुश्री पांडे ने जनता की आवाज बनकर कहा की आज जो दुर्ग की दुर्गति हुई है पानी में बिजली में सड़क में और जो पक्षपात की राजनीति हुई है उस से दुर्ग की जनता बहुत आक्रोशित है और उद्वेलित हो चुकी है आज जनता अपना हक मांगने नगर निगम में आई है आज उसे अपने हक का पूरा हिसाब किताब चाहिए जनता की लड़ाई लड़ते हुए सुश्री सरोज पांडे ने बोला फंड इन्हें मिलता नहीं या ये लेना नहीं चाहते इनकी शासन और प्रशासन पर कोई पकड़ नहीं ,महापौर सिर्फ और सिर्फ हाथ की कठपुतली बन के रह गए, विधायक पूरे नगर निगम के कामों को गतिविधियों को अंजाम देते हैं जो कि संवैधानिक तौर पर अनुचित है उन्होंने पट्टा देना ही पड़ेगा जो इसके हक़दार हैं । साथ ही साथ उन्होंने आक्रमक तेवर दिखाते हुए कार्यकर्ताओं को संयम बरतने की भी अपील की .
नगर निगम में भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने 14 कणिका की सूची नगर निगम कमिश्नर हरीश मंडवी को सौंपी उसमें मुख्य रूप से नाले की साफ-सफाई पीएम आवास योजना , पेयजल समस्या, पट्टा वितरण, यूजर चार्जेस और संपत्ति कर हाफ करने की मांग, टंकी सीपेज अमृत मिशन के तहत तत्काल निराकरण करने की मांग की इन मांगो पर हरीश मंडवी जी ने बोला कि हम जल्द ही उसका निरीक्षण करेंगे जो और अव्यवस्था उसे दूर करेंगे, पेयजल के लिए टीम गठित करना है, पट्टा के लिए कैंप लगाकर निराकरण करेंगे, रोड के लिए शासन को अवगत करा कर तुरंत राशि मंगवाएँगे, निराश्रित पेंशन धारियों की समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण करेंगे साफ तौर पर यह कहा जाए तो यह आंदोलन या घेराव सफलता पूर्ण और शक्ति से भरा हुआ संयम से परिपूर्ण रहा इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं

का हुजूम देखा गया . इस जन आन्दोलन से भाजपा ने सन्देश देने की भी कोशिश की कि कांग्रेस पार्टी भूपेश सरकार के खिलाफ कि आप अपने दायित्वों से पीछे न हटे उसे पूर्ण करें नहीं तो आगे चलकर और ऐसे ही आंदोलन भारतीय जनता पार्टी के सानिध्य में आम जनता के साथ फिर से हो सकते हैं .
भाजपा के इस प्रदर्शन में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ,प्रदेश मंत्री श्रीमती उषा टावरी ,पूर्व महापौर श्रीमती चंद्रिका चंद्राकर, महामंत्री नटवर ताम्रकार ,ललित चंद्राकर ,पूर्व विधायक सांवलाराम डहरे

,जागेश्वर साहू ,नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा ,मंडल अध्यक्ष दीपक चोपड़ा , सतीश समर्थ , शेखर चंद्राकर , लुकेश बघेल के साथ हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं पदाधिकारी आम जनता समृद्धि और उन्होंने नगर निगम की और व्यवस्था के प्रति अपनी आक्रोश जाहिर किया द्य

कोण्डागांव /शौर्यपथ/

जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में गीत, संगीत और नृत्य के माध्यम से कला जत्था नाचा दल के द्वारा शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी जा रही है और विभिन्न ग्रामों में किये जा रहे कार्यक्रमों का बेहतर प्रतिसाद भी मिल रहा है। कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा के मार्गदर्शन में जनसम्पर्क विभाग के द्वारा जिले के सभी विकासखण्ड के चिन्हांकित किये गांव और साप्ताहिक हाट-बाजार में नाचा दल द्वारा हाल ही में विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इसके तहत् सुर श्रृंगार कला जत्था टीम के द्वारा माकड़ी विकासखण्ड अंतर्गत शामपुर, पल्ली, मारागांव, बुडरा, माकड़ी, जरण्डी, बवई, लुभा, हाड़ीगांव, फरसगांव विकासखण्ड अंतर्गत फुण्डेर, कोनगुड़, उरन्दाबेड़ा, आमगांव, मोदे, चिंगनार, चरकई, पावड़ा, मोहपाल, बड़ेडोंगर, फूपगांव, भण्डारसिवनी, बनचपई, बंगोली, बानगांव, देवगंाव, बोरगांव, छिंदलीबेड़ा, कोण्डागांव विकासखण्ड अंतर्गत गोलावण्ड, खण्डाम तथा सिद्वार्थ महाजन की टीम द्वारा विकासखण्ड बड़ेराजपुर अंतर्गत लिहागांव, गम्हरी, छोटे राजपुर, खजरावण्ड, आमगांव, बड़बत्तर, नौकाबेड़ा, मारंगपुरी, कोसमी, माकड़ी विकासखण्ड अंतर्गत माकड़ी, काटागांव, उलेरा, ठेमगांव, बालोण्ड, ओण्डरी, केशकाल विकासखण्ड के तहत् धनोरा, अरण्डी, तोषकापाल, खालेमुरवेण्ड, होनहेड़, कुएं में प्रस्तुतियां दी जा चुकी है।
उपरोक्त सभी कला जत्था टीम द्वारा सरल और सहज तरीके से हल्बी एवं छत्तीसगढ़ी भाषा के माध्यम से राज्य शासन की फ्लेगशिप योजनाओं गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, किसानों की कर्ज माफी, धान खरीदी, ब्याजमुक्त कृषि ऋण योजना, मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजना, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल, श्री धनवंतरी जेनरीक मेडिकल स्टोर एवं नरवा-गरवा-घुरवा और बाड़ी जैसी योजनाओं पर प्रस्तुतियां दे रही है।

गौरेला पेंड्रा मरवाही /शौर्यपथ/

कलेक्टर  ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज जनपद पंचायत पेंड्रा के विभिन्न ग्रामों के गौठान, स्कूल, छात्रावास और आंगनबाडी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होने मुख्यमार्गों में संचालित स्कूलों के बांउडरी वाल मंे स्वच्छ भारत मिशन और सर्व शिक्षा अभियान की आकर्षक पेंटिग कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होने ग्राम सकोला के स्कूल-हॉस्टल कैंपस में खेल-मैदान, पाथ-वे, गार्डन, घास आदि लगाकर सोदर्यीकरण करने तथा पुस्तकालय में पुस्तकों के व्यवस्थित रखरखाव सहित छोटे और बड़े बच्चों के लिए उचित बैठक व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने ग्राम गोढ़ा के गौठान में स्व सहायता समूहो द्वारा किए जा रहे कार्यो की जानकारी ली तथा गौठान में वृक्षा रोपण करने के निर्देश दिए। उन्होने सभी गौठानों में स्व सहायता समूहों को सक्रिय करते हुए आजीविका गतिविधियां से जोड़ने और गौठानों में वृक्षा रोपण, बकरी पालन, मुर्गी पालन आदि मल्टीएक्टिविटि कार्याें के लिए योजना बनाकर कार्य करने कहा। उन्होने ग्राम गोढ़ा के शासकीय प्राथमिक शाला, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला और आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होने स्कूल के अधूरे बांउड्रीवाल, निर्माण की जानकारी ली तथा जल्द से जल्द निर्माणकार्य पूर्ण करने कहा। उन्होने स्कूल कैंपस में बालका और बालिकाओं के लिए शौचालय व्यवस्था के निर्देश दिए तथा आंगनबाड़ी केंद्र का रंगाई-पोताई कराए जाने कहा। उन्होने मनरेगा के तहत ग्राम गोढ़ा के हितग्राही कार्तिक पेंद्रो के यहा निर्माणाधीन कुआं का निरीक्षण किया तथा उपस्थित सरपंच को आवश्यकतानुसार गांव में और भी कुंआ निर्माण का कार्य कराए जाने कहा। उन्होंने जनपद पंचायत पेण्ड्रा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को मनरेगा के लंबित भुगतान जल्द कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने सकोला के स्कूल-हॉस्टल कैंपस में संचालित विभिन्न भवनों, पुस्तकालय कक्ष, मैदान, बाउंड्रीवाल आदि का व्यवस्थित विकास करने कहा, जिससे इस कैंपस की जिले में एक अलग पहचान बन सके। उन्होंने ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, शिक्षा विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से स्कूल कैंपस का व्यवस्थित विकास करने के निर्देश दिए है। उन्होने परिसर में स्थित प्री मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास के बाउंड्रीवाल का मरम्मत करने, हास्टल में वृक्षा रोपण करने और साफ-सफाई रखे जाने के निर्देश दिए। उन्होने स्कूल कैंपस सहित ग्राम पंचायत सकोला में कचरा के उचित प्रबंधन के लिए कार्य करने कहा। इसके साथ ही उनके द्वारा ग्राम पंचायत भाड़ी के शासकीय प्राथमिक शाला में पुस्तकालय और किताबों का पिटारा के लिए चिन्हांकित भवन, आदिमजाति कल्याण विकास पूर्व माध्यमिक शाला और कन्या पूर्व माध्यमिक शाला एवं प्राथमिक शाला भाड़ी के लिए किए गए शौचालय उन्नयन कार्य का निरीक्षण किया। उन्होने जलजीवन मिशन के तहत पेयजल व्यवस्था और पानी निकासी की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पेंड्रा श्रीमती इंदिरा मिश्रा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

 

मुंगेली /शौर्यपथ/

कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह लगातार जिले के विभिन्न ग्रामों का भ्रमण कर चाौपाल लगा रहे हैं और ग्र्रामीणजनों की समस्याओं से रूबरू होकर नियमानुसार त्वरित निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दे रहे है। इसी कड़ी में कलेक्टर डॉ सिंह आज सबेरे पथरिया विकासखण्ड के ग्राम बगबुड़वा के शासकीय प्राथमिक शाला के प्रांगण में चाौपाल लगाई और ग्रामीणजनों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनी और कई समस्याओें का त्वरित निराकरण किया। इस दौरान ग्रामीणों में उत्साह का माहौल था। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. सिंह ने ग्रामीणों से ग्राम में मूलभूत सुविधाएं सड़क, बिजली, पानी, राशन, पेंशन के अलावा दिव्यांगता प्रमाण पत्र, राजस्व प्रकरणों के निराकरण आदि के संबंध में जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर ने कहा कि ग्रामों के विकास में ग्रामीणों की मुख्य भूमिका होती है। ग्राम का विकास कैसे करना है ग्रामीणजन स्वयं तय करें और ग्रामसभा की बैठक में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर चर्चा करें। छोटी-छोटी समस्याओं का ग्रामस्तर में ही निराकरण करें। उन्होंने पटवारी, पंचायत सचिव और ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को ग्रामों का नियमित भ्रमण करने और ग्रामीणजनों की समस्याओं का नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर डॉ सिंह ने ग्रामीणों की मांग पर खेल मैदान का तार फेंसिंग और मुक्तिधाम निर्माण हेतु कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। साथ ही शासकीय प्राथमिक शाला स्कूल परिसर का सीमांकन करने और स्वास्थ्य सुविधा हेतु आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए शिविर आयोजित करने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डी. एस. राजपूत, पथरिया अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती प्रिया गोयल सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्राम बगबुड़वा एवं ग्राम गंधीरवाडीह के ग्रामीण उपस्थित थे।

रायपुर /शौर्यपथ/

’मां अम्बे समूह की महिलाओं ने पोल बेचकर कमाए 9 लाख रुपये

कोरिया जिले के ग्राम पंचायत चेरवापारा स्थित मल्टीएक्टिविटी सेंटर में फेंसिंग पोल निर्माण कर महिलाएं लखपति बन रही हैं। दरअसल बात है कि राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी-गौठान (मल्टीएक्टिविटी सेंटरों) के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को मल्टीएक्टिविटी गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है। इसी कड़ी में चेरवापारा के मां अम्बे स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने फेंसिंग निर्माण से 9 लाख रूपए शुद्ध मुनाफा कमाकर लखपति बन गई हैं। मल्टिएक्टिविटी गतिविधियों के माध्यम से अतिरिक्त आमदनी प्राप्त कर पूरे प्रदेश की महिलाएं आत्मनिर्भरता की दिशा में एक नए आयाम स्थापित कर रही हैं।
गौरतलब है कि गौठान में स्व-सहायता समूह की महिलाएं वर्मी कम्पोस्ट निर्माण के साथ ही मल्टीएक्टिविटी सेंटरों में खाद्य प्रसंस्करण, पोल निर्माण, पेवर ब्लाक निर्माण, ट्री गार्ड निर्माण, किचन गार्डन, टॉयलेटरिज, सैनिटरी नैपकिन, साबुन, डिटर्जेंट निर्माण, सामुदायिक बाड़ी जैसी गतिविधियों से लाखों की आय अर्जित कर रही हैं।
मां अम्बे समूह की महिलाओं ने बताया कि वे चेरवापारा मल्टीएक्टिविटी सेंटर में समूह की पांच महिलाएं फेंसिंग पोल बनाने का काम करती हैं। बीते दो सालों में 8 हज़ार से भी ज्यादा फेंसिंग पोल का निर्माण किया है और कुशल व्यवसायी की तरह उनका विक्रय भी कर रही हैं। समूह की सदस्य श्रीमती विमला राजवाड़े बताती हैं, अब तक 8 हज़ार 880 फेंसिंग पोल का बिक्री कर चुके हैं। इससे समूह को 26 लाख 25 हजार रुपये की आय हुई। इसमें समूह को 9 लाख रुपये का शुद्ध मूनाफा हुआ है। प्रत्येक महिलाओं को डेढ़ लाख रुपये की आमदनी हुई है। विमला बताती हैं कि आजीविका संवर्धन के लिए संचालित इन गतिविधियों से उन्हें जो राशि मिली, वह उनके बूरे वक्त में काम आयी। पति के देहांत के बाद उनके परिवार की आजीविका के साथ-साथ तबियत खराब होने और बेटे की शादी में भी यह रकम काम आयी।
विमला ने बताया कि उनका समूह तीन साल से फेंसिंग पोल निर्माण कार्य कर रही हैं। समूह में उनके साथ राजकुमारी, फुलेश्वरी, किस्मत बाई और लीलावती शमिल हैं। कोरोना काल में काम थोड़ा धीमा रहा। कोरोना में आयी कमी के बाद काम में तेजी लाते हुए पोल बनाना शुरू किया। 1 दिन में महिलाएं लगभग 60 पोल बना लेती हैं। एक पोल की लागत 210 रुपये तक रहती है। एक पोल 270 से 300 रुपये में बेचते हैं। एक पोल पर 80-90 रुपये का मुनाफा हो जाता है। समूह की महिलाएं कहती हैं कि राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं एवं मल्टिएक्टिविटी सेंटर से अब गांव में ही रोजगार मिला रहा है और वे आत्मनिर्भर बन रही हैं।

 

रायपुर /शौर्यपथ/

महत्वपूर्ण कदम छायाचित्र प्रदर्शनी देखने आए जनप्रतिनिधियों

रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित डीडीयू आडिटोरियम में विकासपरक राज्यस्तरीय छायाचित्र प्रदर्शनी का आज राजनांदगांव जिले के पंचायत प्रतिनिधियों, स्वच्छता दीदियों, युवा मितान और ग्रामीणों ने अवलोकन किया। उन्होंने राज्य सरकार के कामों की एक स्वर में सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ी परम्परा और संस्कृति को फिर से स्थापित कर रही है।
डोंगरगढ़ ब्लॉक के मुसरा, मुरमुंदा, बोड़ताल और ढरा से आए स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने प्रदर्शनी में जनहितैषी योजनाओं एवं कार्यक्रमों से लोगों के जीवन में आए बदलावों को देखा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वाभिमान की एक नई लहर चली है। अपनी परंपराओं और संस्कृति को नई पीढ़ी से जोड़ा जा रहा है। विकास कार्यों की उपलब्धियों का अवलोकन कर उन्होंने कहा कि जीवन स्तर को ऊंचा उठाने की दिशा में किया जा रहा प्रयास विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

और ग्रामीणों ने एक स्वर में राज्य सरकार के कामों को सराहा
राजनांदगांव, खैरागढ़, डोंगरगढ़ जनपद से राजधानी आए विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों ने कहा कि मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना, सुराजी गांव योजना, गोधन न्याय योजना जैसी कई योजनाएं प्रकृति की रक्षा के साथ किसानों की आय बढ़ाने में कारगर साबित हो रही हैं। गैर वनीय क्षेत्र में निजी क्षेत्र की भागीदारी से वृक्षारोपण करने से हरियाली के साथ शुद्ध पर्यावरण मिलेगा, इससे ग्रामीणों की आर्थिक मदद भी हो सकेगी। उन्होंने कहा कि राजीव युवा मितान क्लब के माध्यम से गांव के युवा रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ रहे हैं।

 

मुंबई /शौर्यपथ/

बृहन्मुंबई नगर निगम का कहना है कि मुंबई में कोविड की जांच में तेजी लाई जाएगी. क्योंकि शहर में टेस्ट के दौरान पॉजिटिव रेट छह प्रतिशत तक पहुंच गया है. बीएमसी ने कहा कि हमने अधिकारियों से 'युद्ध स्तर पर' टेस्ट को तुरंत बढ़ाने के लिए कहा है. टेस्ट लैब को भी पूरी तरह तैयार होने और कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने के लिए कहा गया है.
चेतावनी दी गई है कि, "मुंबई में रोजाना के मामलों में जबरदस्त वृद्धि हो रही है, अब जबकि मानसून सिर पर है तो ऐसे में कोरोना के नए मामलों में तेजी से वृद्धि देखी जाएगी." बीएमसी ने 12 से 18 साल के बच्चों में टीकाकरण अभियान और बूस्टर खुराक को और तेजी से आगे बढ़ाने के लिए कहा है.

मंगलवार को मुंबई में 506 नए कोविड के मामले दर्ज किए गए, जो इस साल 6 फरवरी (536 मामले) के बाद सबसे अधिक रोजाना की संख्या है. इस साल अप्रैल में रिपोर्ट किए गए मामलों की तुलना में मुंबई में मई में रिपोर्ट किए गए कोविड मामलों की संख्या में 100 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि देखी गई है.

बता दें कि पूरे देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 2745 नए मामले सामने आए हैं. इससे पहले मंगलवार को COVID-19 के 2338 नए मामले दर्ज किए गए थे. ऐसे में देखा जाए तो कोरोना संक्रमण के नए मामले में वृद्धि हुई है, जिससे कुल संक्रमितों की संख्या 18,386 हो गई है. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे के दौरान देश में कोरोना वायरस से संक्रमित होने की संभावना 0.60 प्रतिशत रही. जबकि उससे ठीक होने की संभावना 98.74 प्रतिशत रही.

इधर, कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जारी वैक्सीनेशन के आंकड़ों को देखें तो अब तक देश में 193.57 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है. जबकि कुल 85 करोड़ के अधिक लोगों की कोरोना टेस्ट की जा चुकी है. बीते 24 घंटे साढ़े चार लाख से अधिक कोरोना टेस्ट किए गए हैं. पिछले 24 घंटे में कुल 2236 लोगों ने कोरोना को मात दी है, जिससे इनकी संख्या 4,26,17,810 पहुंच गई है.

गौरतलब है कि मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में COVID-19 के 2338 नए मामले दर्ज किए गए थे. वहीं, उक्त समयावधि के दौरान कोरोना से 19 लोगों की मौत हुई थी. जबकि 2,134 लोग अस्पताल से डिस्चार्ज हुए थे, जिसके बाद भारत में कोरोना से कुल रिकवरी 4,26,15,574 तक पहुंच गई थी.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)