Google Analytics —— Meta Pixel
May 06, 2026
Hindi Hindi
PANKAJ CHANDRAKAR

PANKAJ CHANDRAKAR

रायपुर /शौर्यपथ/

प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज एक्शन में दिखे, वो भी फैसला ऑन द स्पॉट की तर्ज पर। मौका था पखांजुर में भेंट मुलाकात का। हुआ यूं कि पखांजुर में आयोजित भेंट मुलाकात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बघेल आम-जनों से सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी जानकारी ले रहे थे। कार्यक्रम में आये युवा सोमेन मंडल को बोलने का मौका मिला और युवक ने मुख्यमंत्री से अपने शहर की समस्यायें बताई। सोमेन ने बताया कि 15 साल पहले पखांजुर के एक मात्र स्टेडियम का नाम नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम से बदलकर पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर कर दिया गया है। युवक ने बताया कि पखांजुर की बांग्ला बाहुल्य जनता इस स्टेडियम का नाम फिर से नेताजी के नाम पर कराना चाहती है। उपस्थित लोगों ने भी जैम कर ताली बजा कर युवक की बात का समर्थन किया।

मुख्यमंत्री बघेल ने जन अपेक्षाओं का सम्मान करते हुए तत्काल ही स्टेडियम का नाम फिर से नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर करने की घोषणा कर दी।

युवक सोमेन मंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि क्षेत्र में परलकोट जलाशय पर खेरकट्टा बांध बना है,पर बांध की स्थिति ठीक नही है। बांध की मरम्मत और जीर्णोद्धार की जरूरत है। बांध के जीर्णोद्धार से क्षेत्र के कई गॉंवों में पानी और सिंचाई की सुविधा मिल जाएगी। मुख्यमंत्री बघेल ने इस बार भी तत्काल निर्णय लिया और परलकोट जलाशय के गहरीकरण तथा खेरकट्टा बांध के जीर्णोद्धार को मंजूरी दे दी ।  बघेल ने इसके साथ ही पखांजुर में एग्रीकल्चर कालेज खोलने, चार किलोमीटर गौरव पथ बनाने और सभी पात्र लोगो के राशन कार्ड बनाने विशेष शिविर लगाने की भी घोषणा कर दी।

 

रायपुर /शौर्यपथ/

से किया गया मुख्यमंत्री का अभिनन्दन मुख्यमंत्री को

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज प्रदेशव्यापी भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत पखांजूर में शहीद गैंद सिंह स्मारक भवन परिसर में स्वतंत्रता संग्राम में बस्तर एवं छत्तीसगढ़ के प्रथम शहीद माने जाने वाले तथा बस्तर के युवाओं में क्रांति के बीज बोने वाले अमर शहीद गैंदसिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके अमर बलिदान को याद किया। मुख्यमंत्री ने मां दन्तेश्वरी के छायाचित्र की पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की ।

समाज प्रमुखों ने भेंट की
उल्लेखनीय है कि सप्तमाड़िया राज्यों में सम्मिलित तथा बस्तर की सबसे प्राचीन राजधानी माने जाने वाले परलकोट के जमीदार एवं भूमिया राजा की उपाधि प्राप्त गैंदसिंह द्वारा न्याय प्रियता, साहस एवं उदारता के साथ प्रजापालक के रूप में लोगों की सेवा बस्तर में शासन करने वाले माराठा शासकों के अधीन किया जाता था, परन्तु सन् 1818 में मराठों एवं अंग्रेज सरकार के मध्य युद्ध के परिणाम स्वरूप हुई संधि के साथ बस्तर के लोगों पर हो रहे दोहरे शोषण के विरूद्ध उन्होंने 1824 में विद्रोह प्रारंभ कर दिया। जिसमें उनका साथ अबूझमाड़ के वनवासियों द्वारा धनुष एवं बाण के साथ छापामार युद्ध में दिया गया। इस विद्रोह में धौरा वृक्ष के टहनियों को संकेत एवं संदेश बनाकर उन्होंने प्रयोग किया। शहीद गैंदसिंह द्वारा बस्तर में सितरम (परलकोट) में सुंदर महल का निर्माण भी कराया था, जिसके अवशेष आज भी देखे जा सकते हैं। एक वर्ष तक चले सुनियोजित संघर्ष के पश्चात 10 जनवरी 1825 को गैंदसिंह को गिरफ्तार कर उन्हीं के महल के सामने अंग्रेजी सरकार द्वारा 20 जनवरी 1825 को फांसी दे दी गई थी।

पारम्परिक वाद्ययंत्र ‘तोड़ी’

मांदरी, हल्बी नृत्य और धनकुल गीत से किया गया मुख्यमंत्री का अभिनन्दन

मुख्यमंत्री के आगमन पर नर्तक दल द्वारा मनमोहक मांदरी नृत्य, बालिकाओं द्वारा हल्बी नृत्य और महिलाओं ने धनकुल गीत प्रस्तुत कर मुख्यमंत्री का अभिनन्दन किया । साथ ही आदिवासी समाज के प्रमुखों ने पगड़ी पहनाकर मुख्यमंत्री को सम्मानित किया । उन्होंने मुख्यमंत्री को पारम्परिक वाद्ययंत्र ‘तोड़ी’ भेंट किया। कार्यक्रम स्थल में उपस्थित आदिवासी महिलाओं ने मुख्यमंत्री को हाथ से कूटा चिवड़ा और वनोपज तेंदू, चार तथा नागर कांदा, कोचई कांदा, डांग कांदा और केऊ कांदा भेंट किये। मुख्यमंत्री ने भेंट स्वरूप मिले उपहारों के लिए सभी का धन्यवाद किया और कहा खूब खाया है केऊ कांदा ।
गौरतलब है कि धनकुल हल्बा समाज की महिलाओं द्वारा गाया जाने वाला पारम्परिक लोकगीत है। धनकुल गीत तीजा पर्व, फसल कटाई, फसल बुआई जैसे खुशी के अवसरों पर गाया जाता है। यह अलिखित महाकाव्य है, जिसकी प्रस्तुति लम्बी अवधि तक दी जा सकती है। इस गीत की खासियत है कि इसमें मिट्टी की हांडी, सूपा, धनुष, पैरा से बनी घिरनी, खिरनी काड़ी जैसी दैनिक जीवन मे उपयोग की जाने वाली वस्तुओं का वाद्ययंत्र के रूप में उपयोग किया जाता है। देवी देवताओं के आह्वान से धनकुल गीत की शुरुआत की जाती है।

 

रायपुर /शौर्यपथ/

अंतागढ़ परगना के आये सभी देवताओं की मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चनाभेंट-मुलाकात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अंतागढ़ विधानसभा के पोडगांव ग्राम पहुंचे। मुख्यमंत्री ने अंतागढ़ परगना के सिपाही माने जाने वाले टोंगराज बाबा के मंदिर के नए स्वरूप को जनता को समर्पित किया। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार जगदलपुर के प्रथम राजा अन्नमदेव के द्वारा अपने राज्य के अंतिम छोर पर बसे अंतागढ़ विधानसभा के पोड़गांव में राज्य की सरहद की रक्षा के लिए टोंगराज बाबा की प्रतिमा को स्थापित करवाया गया था।

भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज अंतागढ़ विधानसभा के पोडगांव ग्राम पहुंचे
आज मंदिर के लोकार्पण पर मां दंतेश्वरी के अंगरक्षक माने जाने वाले देवताओं को भी टोंगराज बाबा के मंदिर में लाया गया था, इसमें क्षेत्र के प्रमुख देव माने जाने वाले कोसर्रा डोकरा बाबा एवं अन्य रक्षक अंतागढ़ की देवता देवली दाई, नयापारा के चूंगा बाबा की भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पारंपरिक विधि विधान से पूजा अर्चना की और ग्राम की रक्षा की कामना देवी देवताओं से की। इस अवसर पर देवगुड़ी परिसर में मुख्यमंत्री ने कदंब के पौधे का रोपण भी किया।

भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज अंतागढ़ विधानसभा के पोडगांव ग्राम पहुंचे
भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज अंतागढ़ विधानसभा के पोडगांव ग्राम पहुंचे

भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज अंतागढ़ विधानसभा के पोडगांव ग्राम पहुंचेअंतागढ़ विधानसभा के पोडगांव में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा देवगुड़ी के दर्शन उपरांत अंतागढ़ विधानसभा ग्राम कामता एवं पानावार की देवगुड़ियों में साढ़े 5-5 लाख रूपयों की लागत से कराए गए सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण तथा 1.62 करोड़ रूपयों की लागत से 26 देवगुड़ियों का सौन्दर्यीकरण कार्य भूमिपूजन किया।

रायपुर /शौर्यपथ/

पोड़गांव में मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणाएं

- अंतागढ़ में अपर कलेक्टर और एडिशनल एसपी की पदस्थापना की घोषणा।
- अंतागढ़ पोड़गाव से टेमरूपानी तक रोड़ चौड़ीकरण की घोषणा।
- अंतागढ़ में तहसील भवन निर्माण की घोषणा।
- अंतागढ़ गोल्डन चौक से बिजली ऑफ़िस तक मॉडल रोड निर्माण की घोषणा।
- ग्राम पंचायत बण्डापाल बालक/बालिका स्कूल एवं आश्रम निर्माण की घोषणा।
- आमाबेड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने की घोषणा।
- उप स्वास्थ्य केंद्र भैंसासूर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने की घोषणा।
- ग्राम पंचायत बड़े गोपाल में नवीन आंगनबाड़ी की घोषणा।
- पोड़गांव हायर सेकेंडरी स्कूल के नवीन भवन की घोषणा।
- गुडरापारा नाला में पुलिया निर्माण की घोषणा।

 

रायपुर /शौर्यपथ/

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि आम जनता कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए अधिकारी संवेदनशीलता के साथ कार्य करें। साथ ही राज्य सरकार के निर्देशों पर गंभीरता से अमल करें। मुख्यमंत्री बघेल भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान आज भानुप्रतापपुर में अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में विधानसभा उपाध्यक्ष श्री मनोज सिंह मण्डावी, मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री राजेश तिवारी, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ.एस.भारतीदासन भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भेंट-मुलाकात के दौरान दिव्यांग बच्चों द्वारा पढ़ाई की सुविधा और सहायक उपकरणों की मांग की जा रही है। अधिकारी ऐसे बच्चों की पढ़ाई के लिए आवश्यक व्यवस्था करें। स्कूलों में जाति प्रमाण पत्र बनाने की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि अस्थाई जाति प्रमाण पत्र बनाते समय पूरी जानकारी एकत्र की जाए, ताकि स्थाई जाति प्रमाण पत्र बनाने में कठिनाई न हो। उन्होंने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में 16 जून तक शिक्षकों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्कूलों में समय से पाठ्यपुस्तकों का वितरण सुनिश्चित किया जाए।

मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि गौठानों में मछलीपालन तथा पोखर निर्माण, जल जीवन मिशन, हाट बाजार क्लिनिक योजना, मुख्यमंत्री कुपोषण अभियान की समीक्षा की। उन्होंने हाट बाजार क्लिनिक की संख्या बढ़ाने और ग्रामीणों के लिए उपयोगी इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने, बारिश के दौरान मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए जरूरी उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने नरवा विकास योजना की समीक्षा के दौरान कहा कि लोगों का खेती-किसानी के प्रति रूझान बढ़ा है। इसलिए वाटर रिचार्जिंग का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। उन्होंने वन धन समितियों के कार्यो के सुचारू संचालन के निर्देश दिए।

बैठक में बताया गया कि पिछले एक वर्ष में गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों की संख्या में 3 प्रतिशत की कमी आई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गौठानों को रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के रूप में विकसित करने के लिए संचालित की जा रही आर्थिक गतिविधियों से आम आदमी और महिला समूहों की आय में वृद्धि हो। गौठानों में विभिन्न समूहों द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों की मार्केटिंग की व्यवस्था, गौठानों में अलग-अलग तरह की गतिविधियों को प्रोत्साहित करने, स्थानीय जलवायु के अनुरूप अदरक, हल्दी, काली मिर्च की खेती को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। उन्होंने नारायणपुर के 08 आवर्ती चराई गौठानों में पानी की व्यवस्था करने, गोबर खरीदी के लिए अधिक से अधिक पशुपालकों का पंजीयन करने, गौठानों में चाक निर्माण तथा अण्डा उत्पादन की यूनिट लगाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने सहकारी बैंकों के माध्यम से कृषि से संबंधित योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने तथा धान के अलावा अन्य फसलों के लिए भी ऋण दिया जाए। नारायणपुर में काली मिर्च और लीची की पैदावार को बढ़ावा दिया जाए। वन विभाग फलदार पौधों का रोपण करें। उन्होंने ओरछा में लीची की नर्सरी विकसित करने के निर्देश वन विभाग के अधिकारियों को दिए।

 

 

रायपुर /शौर्यपथ/

- सभी विभाग तत्परता से कार्य कर रहे हैं। यहां 31 हजार जाति प्रमाण पत्र बांटे गए हैं, जो एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।
- प्रारंभ में प्रेस क्लब भानुप्रतापपुर द्वारा मुख्यमंत्री को मोमेंटो देकर स्वागत किया गया।
- प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि 4 मई से भेंट मुलाकात अभियान शुरू हुआ था आज 4 जून है। एक माह पूरा हो गया।

- सभी विभाग तत्परता से कार्य कर रहे हैं। यहां 31 हजार जाति प्रमाण पत्र बांटे गए हैं, जो एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।
- सभी विभाग तत्परता से कार्य कर रहे हैं। यहां 31 हजार जाति प्रमाण पत्र बांटे गए हैं, जो एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।

- बस्तर में बेहद परिवर्तन दिख रहा है। आम जनता द्वारा सबसे ज्यादा मांग धान खरीदी केंद्रों और बैंक खोलने की है। बैंक की डिमांड बढ़ी है।
- जल, जंगल , जमीन, आदिवासियों को वापस दिलाने का ‌कार्य हुआ है। हमारे पूर्वजों ने एक समृद्ध छत्तीसगढ़ की कल्पना की थी, हम उसे साकार करने का प्रयास कर रहे हैं।
- शिक्षा के क्षेत्र में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी ‌माध्यम स्कूल मील का पत्थर साबित होगा।
- भेंट-मुलाक़ात में डीएपी या रासायनिक खाद नहीं मिल पाने की शिकायत आ रही है।

- कोरोना काल में भी लघु वनोपज की खरीदी की गई। लघु वनोपज का वेल्यू एडिशन किया गया, जिससे लोगों को रोजगार मिल रहा है।
- भानुप्रतापपुर में पत्रकार भवन निर्माण के लिए 15 लाख रुपए देने की घोषणा।

 

रायपुर /शौर्यपथ/

नारायणपुर में गौठान और गोबर खरीदी की जानकारी लेकर
- बैठक में अधिकारियों से गौवंशीय सर्वे और पशु पालकों के संदर्भ में जानकारी ली गई। पशुपालकों की पंजीयन संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए ताकि अधिक से अधिक पशुपालकों से गोबर खरीदी की जा सके।
- नारायणपुर में गौठान और गोबर खरीदी की जानकारी लेकर
गोबर खरीदी हेतु तेजी से पशुपालकों के पंजीयन कराने और गोबर खरीदी को अभियान के रूप में चलाने के निर्देश।
- नारायणपुर जिले में आवर्ती चराई की जानकारी ली गई। गौरतलब है कि नारायणपुर में 8 आवर्ती चराई है। सभी आवर्ती चराई में पानी की व्यवस्था करने एवं एक्टिविटी संचालित करने के निर्देश।
- क्षेत्र के क्लाइमेट को देखते हुए बाड़ी योजना में अदरक, हल्दी और कालीमिर्च लगाने के लिए ग्रामीण किसानों को प्रोत्साहित करने के निर्देश।

- सभी गौठानो में एक ही तरह की गतिविधियों की बजाय अलग अलग गतिविधियाँ संचालित करने एवं मार्केटिंग सुविधा का ध्यान रखते हुए उत्पाद के मार्केटिंग की व्यवस्था करवाने के निर्देश- रूरल इंडस्ट्रियल पार्क की स्थापना की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई। ब्लैक बोर्ड पर लिखने वाली चाक बनाने की यूनिट लगाने की कार्ययोजना बनाने के निर्देश।
- सभी गौठानो में एक ही तरह की गतिविधियों की बजाय अलग अलग गतिविधियाँ संचालित करने एवं मार्केटिंग सुविधा का ध्यान रखते हुए उत्पाद के मार्केटिंग की व्यवस्था करवाने के निर्देश।

- सभी गौठानो में एक ही तरह की गतिविधियों की बजाय अलग अलग गतिविधियाँ संचालित करने एवं मार्केटिंग सुविधा का ध्यान रखते हुए उत्पाद के मार्केटिंग की व्यवस्था करवाने के निर्देश।
- क्षेत्र में चल रहे महिला बाल विकास के सुपोषण अभियान की जानकारी ली गई। पिछले साल गम्भीर कुपोषित 15% थे, इस साल घटकर 12% में आ गए हैं। एक साल में गंभीर कुपोषितों की 3% कमी आई।
- बताया गया कि सुपोषण बूथ में नियमित रूप से कोदो की खिचड़ी खिला रहे हैं। ग्राम पंचायतो में अंडा उत्पादन के आधार पर वितरण जारी है। बैठक में कुपोषण में कमी लाने के लिए किए जा रहे कार्यों की विशेष जानकारी ली गई।

- बैठक में मनरेगा के कार्यों की समीक्षा की गई। सड़कों के विकास पर सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि ठेकेदारों द्वारा करवाए जा रहे निर्माण कार्य की गति धीमी है।- बैठक में मनरेगा के कार्यों की समीक्षा की गई। सड़कों के विकास पर सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि ठेकेदारों द्वारा करवाए जा रहे निर्माण कार्य की गति धीमी है।
- अधिकारियों को अंदरूनी क्षेत्र में कार्य का सतत निरीक्षण करने के निर्देश।
- धन्वन्तरि मेडिकल दुकानों में दवाई विक्रय, दवाई की उपलब्धता के सम्बंध में जानकारी एवं मांग के अनुरूप दवाइयों की उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश।
- क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था की समीक्षा करते हुए व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश।
- स्कूलों में पाठ्य पुस्तक का वितरण तत्काल कराने के निर्देश दिए गए। स्वामी आत्मानंद अंग्रेज़ी माध्यम स्कूलों में टीचर की व्यवस्था के सम्बंध में 16 जून तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए, और शिक्षक विहीन स्कूल की जानकारी ली गई।

- वन अधिकार मान्यता पत्रक वितरण की समीक्षा की गई।
- छात्रों को रहने के लिए बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए आश्रम छात्रावास में मरम्मत के कार्य करवाने के निर्देश दिए गए।
- स्कूलों में जाति-प्रमाण पत्र बनाने के कार्यों की समीक्षा की गई। अस्थायी जाति प्रमाण पत्र बनाते समय पूरी जानकारी ले ले ताकि स्थायी जाति प्रमाण पत्र बनाने में कठिनाई न हों।
- समाज कल्याण विभाग के कार्यो की समीक्षा, पेंशन की जानकारी ली गई।

- मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि दिव्यांग बच्चे और उनके परिजन सामग्रियों की मांग या पढ़ाई की माँग करने शिविर में आ रहे हैं।
- इसकी व्यापक व्यवस्था समाज कल्याण विभाग को करना ज़रूरी है। विभाग पढ़ाई की व्यवस्था एवं उनके जरूरत के अनुरूप कार्य करे।
- उन्होंने अधिकारियों से आवर्ती चराई एवं राजस्व भूमि और वन भूमि में गौठान की जानकारी ली।
- उन्होंने कहा कि सभी कार्य सुनियोजित ढंग से हों। वनक्षेत्र नरवा विकास कार्य का निरीक्षण हेलीकाप्टर से करूँगा।
- वन विभाग के अधिकारियों से नाला की जानकारी लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि हेलीकॉप्टर से करेंगे नाला का निरीक्षण।
- मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि शासन की योजनाओं के माध्यम से कृषि कार्य में वृद्धि हुई है। किसान भूमि जल का ज़्यादा उपयोग कर रहे हैं।
- जिस प्रकार से शासन की योजनाए हैं, लोग खेती की ओर बढ़ रहे हैं। लोग ट्यूबवेल करा रहे हैं। हमें सरफेस वाटर और ग्राउंड वाटर को बढ़ाने में और काम करना है।
- आने वाले समय में जल का संरक्षण नहीं करेंगे तो भू-जल स्तर और नीचे जाएगा, इसलिए जल संरक्षण बेहद जरूरी है।
- वाटर रिचार्जिंग बहुत महत्वपूर्ण कार्य है। एक बार करने से यह सालों तक चलता है। इसमें अच्छे कार्य करने की जरूरत है।
मुख्यमंत्री ने जल संसाधन विभाग के अधिकारी को बिना आँकड़े के आने पर नाराज़गी जताई।
उन्होंने कहा कि वन धन समिति का कार्य ठीक से होना चाहिए।
आम आदमी और महिलाओं की आय में वृद्धि हो, सभी गौठान को रूरल इंडस्ट्रियल पार्क बनाएं ताकि लोगों की आय में वृद्धि हो।

- मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि सहकारिता विभाग से धान की खेती के अलावा टमाटर की खेती के लिए ऋण दिया गया है।
- धान के लिए अन्य फसलों के लिए भी ऋण देने और कृषि से सम्बंधित योजनाओं का बैंकों में अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश।
- शासन के निर्देश और योजनाओं का क्रियान्वयन किया जाए। सभी अधिकारी शासन के निर्देश का पालन करें। संवेदनाएं रखे और अच्छा कार्य करें।
- नारायणपुर जिले में मसाहती खसरा वितरण की जानकारी ली। वहां के किसानों के खेतों में महुआ और साल के पेड़ों में काली मिर्च लगाया जा रहा एवं लीची के खेती हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा। ओरछा में वन विभाग को लीची के नर्सरी लगाने के निर्देश दिए।

 

फिटनेश टिप्स /शौर्यपथ/

मसल्स वाले स्ट्रोंग हाथ सिर्फ देखने में ही सुंदर नहीं लगते बल्कि यह आपकी अपर बॉडी को मजबूती भी देते हैं. अपर बॉडी मजबूत होने पर आपका पोस्चर भी बेहतर होता है, आपकी कोर स्ट्रेंथ बढ़ती है और साथ ही मसल मास में भी वृद्धि होती है. आपके हाथ मजबूत होंगे तो आपको सामान उठाने और ले जाने में भी आसानी होगी, खासकर घर का सिलेंडर जिसे उठाते-उठाते अक्सर हालत खराब हो जाया करती है. आइए जानते हैं किन एक्सरसाइज को करने पर हाथ या बांहे टोंड और मजबूत बनती हैं.
मजबूत हाथों के लिए एक्सरसाइज

ट्राइसेप पुश-अप्स

पुश-अप्स ऐसी एक्सरसाइज है जो सिर्फ हाथों को ही नहीं बल्कि सीना, पीठ और कोर को भी मजबूत बनाने में मददगार होती है. ट्राइसेप पुश-अप्स आम पुश-अप्स से थोड़े अलग होते हैं. इसमें आपको 45 डिग्री के एंगल पर हाथों को रखकर पीठ और पैरों को एकदम सीधा रखते हुए पुश-अप्स करने होते हैं. शुरुआत में आप घुटनों के बल भी पुश-अप्स कर सकते हैं.

पुल-अप्स

आपको इस एक्सरसाइज को करने के लिए किसी लोहे की रोड से लटकना होता है. इसके बाद पूरे शरीर को ऊपर की तरफ खींचकर फिर से नीचे लाया जाता है. कई लोग घुटनों को मोड़कर, तो कुछ पैरों को क्रिसक्रॉस करके पुल-अप्स करते हैं.

चेस्ट प्रेस

चेस्ट प्रेस में चेस्ट यानी सीने के साथ-साथ बाइसेप्स और ट्राइसेप की भी अच्छी कसरत हो जाती है. इस एक्सरसाइज को बैठकर या खड़े होकर भी किया जा सकता है. ज्यादातर बेंच और डंबल्स की मदद से चेस्ट प्रेस एक्सरसाइज की जाती है. इस एक्सरसाइज को करने के लिए बेंच पर पीठ रखकर लेटा जाता है जिसमें पैर नीचे जमीन पर टिके रहते हैं, फिर हाथों को कंधे से चेस्ट तक डंबल्स पकड़कर लाया जाता है.

बाइसेप कर्ल्स

यह आर्म्स के लिए एक बेहद अच्छी एक्सरसाइज कही जाती है. जैसा कि नाम से भी साफ है बाइसेप कर्ल्स एक्सरसाइज बाइसेप्स पर ही सबसे अच्छा असर दिखाती है. मीडियम वजन के डंबल्स लेकर हाथों को कोहनी से मोड़ा जाता है और फिर कमर तक लाया जाता है. कोहनियों को कसकर अपने दोनों तरफ चिपकाकर खड़े होकर बाइसेप कर्ल्स किए जाते हैं.

प्लैंक्स

प्लैंक्स में अपर बॉडी पर जोर पड़ता है लेकिन इससे हाथों की स्ट्रेंथ कई गुना तक बड़ जाती है. प्लैंक्स करने के लिए जमीन पर लेटकर पंजों और हाथों के बल शरीर को उठाएं और पॉजीशन को होल्ड करें

हेल्दी फ़ूड /शौर्यपथ/

डायबिटीज के मरीजों को अपने खान-पान का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है. सभी फल और सब्जियां उनके लिए लाभकारी नहीं होते, ऐसे में ये जानना अहम हो जाता है कि आखिर ऐसी कौन सी सब्जियां हैं जो शुगर के पेशेंट्स खा सकते हैं. कुंदरू एक ऐसी सब्जी है जिसे पोषक तत्वों का भंडार माना जाती है. कुंदरू में विटामिन्स, कैल्शियम, मिनरल, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं. शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कुंदरू खाने की सलाह दी जाती है. डायबिटीज के रोगियों के लिए भी कुंदरू को फायदेमंद माना जाता है, इसे डाइट में शामिल कर शुगर को नियंत्रण में रखा जा सकता है. आइए जानते हैं कि कुंदरू खाने से क्या-क्या फायदे होते हैं.

कुंदरू के फायदे

डायबिटीज में फायदेमंद

छोटे-छोटे परवल सी दिखने वाली हरी सब्जी कुंदरू में एंटी हाइपरग्लाइसेमिक प्रभाव पाया जाता है, जिससे बढ़े हुए ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है. शुगर के मरीजों को कुंदरू खाने की सलाह दी जाती है, इससे उनकी बॉडी में ग्लूकोज की मात्रा कंट्रोल में रहती है.

दिल रहता है स्वस्थ

कुंदरू में फ्लेवोनोइड्स मिलते हैं जो एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होते हैं. ये दिल का ख्याल रखते हैं और उसे बीमार नहीं होने देते. हृदय संबंधी समस्याओं को बढ़ाने वाले फ्री-रेडिकल्स को भी कुंदरू कम करता है.

वजन कम करता है कुंदरू

कुंदरू में फाइबर भरपूर पाया जाता है, लिहाजा इसे खाने से वजन पर कंट्रोल किया जा सकता है. आप डाइटिंग कर रहे हैं तो कुंदरू को लंच या फिर डिनर में शामिल करें. इसे खाने से लंबे वक्त तक भूख महसूस नहीं होगी और वजन कंट्रोल में रहेगा.

इम्यूनिटी होगी मजबूत

कुंदरू में विटामिन और मिनरल्स मिलते हैं. इससे इम्यूनिटी मजबूत होती है. कुंदरू में विटामिन सी होता है जो शरीर को रोगो से बचाने का काम करता है.

संक्रमण से बचाए

कुंदरू में एंटी बैक्टीरियल और एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं जो शरीर को संक्रमण से बचाते हैं. साथ ही, कुंदरू में आयरन, कैल्शियम और विटामिन बी भी मिलता है, ये भी संक्रमण से हमारे शरीर की रक्षा करता है.

लाइफ स्टाइल /शौर्यपथ/

कोरोना वायरस की वजह से हमारी आदतें और हमारी दिनचर्या भी काफी हद तक बदल गई है. लोगों की जीवनशैली में भी काफी हद तक बदलाव आए हैं. इसके पहले भी बड़ी आपदाओं के बाद जीवनशैली में बदलाव देखे गए हैं, कोरोना संकट के दौर में भी कुछ ऐसा ही हुआ है. फिल्म एक्टर अक्षय कुमार भी इसी बदलाव की बात करते सुनाई दिए. समाचार एजेंसी एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी जैसे इस आपदा के समय में उभरी तनाव और डिप्रेशन जैसी समस्याओं से कैसे लड़ना है.
'डी स्ट्रेस होने के लिए खुद को शांत रखें'

अक्षय कुमार को उनकी फिटनेस के लिए जाना जाता है. ये बात भी सभी जानते हैं कि अक्षय कुमार हेल्दी लाइफस्टाइल पर काफी जोर देते हैं. समय से सो कर उठना, समय पर खाना और रात में सही वक्त पर सोना अक्षय कुमार की रूटीन बिल्कुल परफेक्ट होती है. अक्षय कुमार का कहना है कि महामारी और आपदा के इस समय में हमें खुद को शांत रखने की जरूरत है. कोरोना की वजह से डिप्रेशन के केसेस कई गुना तक बढ़े हैं. ऐसे में हमें खुद को डी स्ट्रेस करने के लिए खुद को शांत रखने की जरूरत है. पैनिक न करें और लाइफस्टाइल में जरूरी बदलाव करें.
'रोजमर्रा की भागदौड़ की स्पीड को कम करना जरूरी'

दरअसल, अक्षय कुमार से पूछा गया कि वर्क और लाइफ को बैलेंस कैसा किया जाए तब, जब हर जगह इतनी भागदौड़ है. इसके जवाब में एक्टर ने कहा कि हमें थोड़ा ठहरने की जरूरत है. खुद को शांत रखकर, रोजमर्रा की भागदौड़ की स्पीड को कम करना चाहिए, कुछ सालों के लिए थोड़ा ठहरकर चलना ठीक है, ताकि ये संकट का समय निकल जाए. बता दें कि अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म सम्राट पृथ्वीराज की प्रमोशन में लगे हुए है, फिल्म शुक्रवार, 3 जून को रिलीज होने वाली है.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)