
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
दुर्ग। शौर्यपथ /
शुक्रवार दोपहर दुर्ग जिले में मानवता को झकझोर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एक दरिंदे ने साढ़े 5 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने बच्ची को बोरे में बंद कर अपने घर के पीछे बाड़ी में फेंक दिया।
बताया जा रहा है कि बच्ची शुक्रवार दोपहर अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित दुकान से खाने का सामान लेने गई थी। इसी दौरान रास्ते में अकेली बच्ची को देखकर आरोपी ने कुछ खाने का लालच दिया और अपने घर में ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। जब मासूम ने विरोध किया, तो आरोपी घबरा गया और पकड़े जाने के डर से बच्ची को बोरे में बंद कर अपने घर के पीछे स्थित बाड़ी में फेंक दिया।
कुछ देर बाद बोरे के अंदर से आ रही बच्ची की कराहने और तड़पने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों को संदेह हुआ। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही उतई पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को बोरे से बाहर निकालकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया है और पूरे मामले की जांच शुरु कर दी है। घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है और लोग आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
दैनिक शौर्यपथ महासमुंद जिला ब्यूरो संतराम कुर्रे
महासमुंद जिले के पिथोरा विकासखंड के अंतर्गत सबसे बड़े ग्राम गौरव ग्राम बुंदेली आज भी विकास को तरस रहा है, यहां पर विकास के नाम पर सिर्फ खाना पूर्ति किया जा रहा है, यहां पर विकास के नाम पर कार्य स्वीकृति दी जाती है लेकिन न शासन न प्रशासन द्वारा जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं है, कांग्रेस कमेटी के मंडल अध्यक्ष एवं पूर्व उप सरपंच पूनम मानिकपुरी ने कहा कि पूर्व में शासन प्रशासन द्वारा कई काम स्वीकृति प्रदान करने के बाद भी गौरव ग्राम का बुरा हाल है कई बार कई समस्याओं को लेकर विभागीय अधिकारी को सूचित करने के बाद भी कार्यवाही शून्य है शासन सत्ता किसी भी पार्टी की हो गांव का विकास नहीं हो रहा सिंचाई की बात करे तो आज भी, गज गिधनी जलाशय में नहर लाइनिंग की स्वीकृति की बात कही गई लेकिन आज 1साल से कोई काम प्रमांभ नहीं पटियापली में नहर निर्माण की मांग भालू मूत्र री में स्टॉप डेम की मांग आज तक स्वीकृति नहीं न कोई कार्यवाही वही सड़क की बात करे तो बुंदेली से ठाकुर दिया वन मार्ग जो कई बार डामरीकरण की मांग करने के बाद भी आज तक स्वीकृति नहीं, शिक्षा की दयनीय स्थिति स्कूलों में पर्याप्त शिक्षक नहीं होने से पढ़ाई प्रभावित वही बुंदेली में कॉलेज खोलने की मांग, स्वास्थ विभाग की बात करे तो यहां पर उप स्वास्थ केंद्र भवन नहीं है भवन के लिए पूर्व में 22 लाख स्वीकृति होने की बात कही गई लेकिन आज तक भवन नहीं बना बुंदेली नर्स डाक्टर की कमी, , बुंदेली में पूर्व में देना बैंक संचालित था उसके पिथोरा शिफ्ट होने के बाद आज एक भी कोई बैंक नहीं खुला कई बार मांग करने पर भी कोई कार्यवाही नहीं , बुंदेली को शासन के तरफ से गौरव ग्राम का दर्जा तो मिला लेकिन सिर्फ कागजों पर जमीनी हकीकत तो कुछ और है, , करोड़ों का पानी टंकी बना लेकिन लोगों के घरों तक सही तरीके से पानी नहीं पहुंचा, सिर्फ शो फीस के लिए बना पानी टंकी, कलेक्टर से शिकायत के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई, जर्जर स्कूलों की नए भवन की मांग स्वास्थ विभाग में नर्स की नियुक्ति, वन मार्ग में डामरीकरण की मांग, पटियापली में नहर निर्माण की मांग स्कूलों में पर्याप्त शिक्षक की मांग, नहर लाइनिंग की मांग 20 सालों से यह मांग लगातार उठाने पर भी शासन प्रशासन द्वारा इस गौरव ग्राम बुंदेली में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आनन्द दास मानिकपुरी के नाम पर यहां पर देसी शराब दुकान बंद किया गया, शाहिद कमलेश्वर सोनवानी के नाम पर विद्यालय का नाम रखा गया, और इस ग्राम को गौरव ग्राम का दर्जा मिला लेकिन इस की सुध लेना वाला कोई नहीं आगामी दिनों में, इस गौरव ग्राम का इन सभी मांगो का स्वीकृति या निराकरण नहीं किया गया तो बुंदेली के ग्रामीणों के साथ एक बड़ी बैठक आयोजित कर, सरकार को जगाने का प्रयास किया जाएगा या फिर बड़ा आंदोल करने विवश होंगे
जामुल / शौर्यपथ /
नगर पालिका जामुल में चल रहे विशेष सफाई अभियान के तहत नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने छापामार शैली में विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सफाई कार्यों में लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित अधिकारियों और सुपरवाइजरों को सख्त निर्देश दिए।
नपा अध्यक्ष ने स्पष्ट कहा कि सफाई किसी भी नगर की मूलभूत और सबसे महत्वपूर्ण सेवा है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सुपरवाइजरों को निर्देशित किया कि सफाई कार्यों की नियमित निगरानी रखें, शिकायत मिलने पर तत्काल निराकरण सुनिश्चित करें और समय-पालन पर विशेष ध्यान दें।
उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि सफाई कार्य में लापरवाही या समय से पहले अनुपस्थित रहने वाले कर्मियों पर नियमानुसार वेतन कटौती सहित कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सुपरवाइजरों को स्वयं भी फील्ड में उपस्थित रहकर कार्य की निगरानी करने के निर्देश दिए और कहा कि कभी भी अचानक निरीक्षण किया जा सकता है।
निरीक्षण के दौरान नपा अध्यक्ष ने आम नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि नागरिक अपनी मूलभूत समस्याओं के लिए सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं। साथ ही नालियों की नियमित सफाई और आवश्यक दवाइयों के छिड़काव के निर्देश भी दिए गए, ताकि स्वच्छता के साथ स्वास्थ्य सुरक्षा भी सुनिश्चित हो सके।
इस दौरान सफाई सुपरवाइजर बशीर खान, रमेश मारकण्डे सहित अन्य सफाई कर्मी उपस्थित रहे।
भिलाई / शौर्यपथ /
भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद अहिवारा में अटल परिसर स्थित अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला उपाध्यक्ष नटवरलाल ताम्रकार ने किया, जिसमें अहिवारा मंडल के कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही।
इस दौरान वक्ताओं ने 6 अप्रैल 1980 को अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में पार्टी की स्थापना को याद करते हुए उनके सिद्धांतों और योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने स्थापना काल से ही राष्ट्रवाद और विकास को केंद्र में रखते हुए देश को एक सशक्त और समृद्ध राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है।
कार्यक्रम के अंतर्गत एक विशाल रैली भी निकाली गई, जिसमें पूरे नगर में पार्टी की विचारधारा और संकल्पों को जन-जन तक पहुंचाया गया। वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी के विस्तार और उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा आज नए कीर्तिमान स्थापित करने की दिशा में अग्रसर है।
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष लीमन साहू, मंडल अध्यक्ष रामजी निर्मलकर, पार्षद अनुज साहू, शिवनारायण अग्रवाल, मीना जोशी, महिला मोर्चा अध्यक्ष ममता जंघेल, पुनीता रावत, लोकेश्वरी साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनके सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
दुर्ग / शौर्यपथ /
स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) ने अनुरक्षण कार्यों के आधुनिकीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। सिंटर संयंत्र–3 में 8.4 मेगावाट क्षमता वाले वेस्ट गैस फैन (WGF) मोटर की डीप क्लीनिंग के लिए पहली बार ड्राई आइस ब्लास्टिंग तकनीक का सफल उपयोग किया गया है। यह पहल पारंपरिक सफाई पद्धतियों से आगे बढ़ते हुए सुरक्षित, उन्नत और पर्यावरण अनुकूल तकनीक अपनाने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।
यह कार्य प्लेट मिल में वेस्ट गैस फैन मोटर के इन-हाउस रिपेयर के दौरान प्लेट मिल टीम के सहयोग से पूरा किया गया। वेस्ट गैस फैन मोटर सिंटर उत्पादन प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण घटक है, जिसकी सुचारू कार्यप्रणाली उत्पादन की निरंतरता सुनिश्चित करती है।
ड्राई आइस ब्लास्टिंग तकनीक के माध्यम से मोटर के स्टेटर और रोटर में जमी धूल, गंदगी और सूक्ष्म कणों को बिना किसी यांत्रिक क्षति के प्रभावी रूप से हटाया गया। इस तकनीक की खासियत यह है कि इसमें न पानी का उपयोग होता है और न ही किसी रासायनिक पदार्थ का, जिससे यह संवेदनशील विद्युत उपकरणों के लिए पूरी तरह सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल साबित होती है।
विशेषज्ञों का मानना है कि इस आधुनिक तकनीक के उपयोग से मोटर के प्रदर्शन में सुधार, आयु में वृद्धि और विश्वसनीयता में मजबूती आएगी, जिससे दीर्घकालिक परिचालन दक्षता सुनिश्चित होगी।
इस कार्य का सफल क्रियान्वयन मुख्य महाप्रबंधक (ओएचपी एवं सिंटर संयंत्र–3) सजीव वर्गीस और विभागाध्यक्ष (सिंटर संयंत्र–3) राहुल बिजुरकर के नेतृत्व में सिंटर संयंत्र–3 की विद्युत टीम द्वारा किया गया। इस दौरान मुख्य महाप्रबंधक (मेंटेनेंस एवं यूटिलिटीज) बी. के. बेहरा, मुख्य महाप्रबंधक (विद्युत) टी. के. कृष्णा कुमार और मुख्य महाप्रबंधक (प्लेट मिल) कार्तिकेय बेहरा ने मार्गदर्शन प्रदान किया।
इस उपलब्धि में भदेव टुडू, विवेक श्रीवास्तव, दीपक गुप्ता, राजेश साहू, एस. सी. साहू और अरुणेश शर्मा सहित अन्य कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा। संपूर्ण कार्य की निगरानी एचएमई, ईआरएस और ए एंड डी टीम द्वारा ए. के. डे, पी. के. पाढ़ी, के. बघेल, यू. एस. बरवाल और धीरेंद्र के नेतृत्व में की गई, जिसमें संतोष कुमार साहू, नरेंद्र राव और अतुल भादे का भी अहम सहयोग रहा।
रायपुर / शौर्यपथ /
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के ‘मेरा युवा भारत’ (MY Bharat) अभियान के तहत आयोजित ‘बजट क्वेस्ट 2026’ का दो दिवसीय राष्ट्रीय फिनाले 12 और 13 अप्रैल को रायपुर में आयोजित किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित आयोजन के समापन समारोह में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनके साथ उप-मुख्यमंत्री श्री अरुण साव और केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू की भी गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
यह आयोजन रायपुर के राजीव गांधी राष्ट्रीय भूजल प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान तथा ट्रिपल आईटी नया रायपुर परिसर में आयोजित होगा, जहां देशभर से चयनित युवा प्रतिभागी केंद्रीय बजट 2026 से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे।
देशभर के युवाओं का होगा संगम
इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के 17 स्थानों से 15,000 से अधिक युवाओं ने विभिन्न चरणों में भाग लिया है, जिसमें सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित हुआ है। छत्तीसगढ़ से लगभग 30,000 युवाओं की भागीदारी में से चयनित 471 प्रतिभागी रायपुर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
विचार-मंथन के प्रमुख विषय
कार्यक्रम के दौरान ‘मानव पूंजी: शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार’ तथा ‘विकसित कृषि: कृषि, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और किसान कल्याण’ जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर शिक्षाविदों, उद्योग जगत के विशेषज्ञों और युवाओं के बीच गहन चर्चा होगी। यह मंच युवाओं को नीति-निर्माण प्रक्रिया में अपनी भूमिका निभाने का अवसर प्रदान करेगा।
महिला युवा संसद का विशेष आयोजन
12 अप्रैल को प्रतिभागियों के पंजीकरण के साथ ही “नारी शक्ति: विकसित भारत की आवाज़” विषय पर ‘महिला युवा संसद’ का आयोजन किया जाएगा। इस सत्र में महिला प्रतिभागी महिला आरक्षण विधेयक पर संसदीय शैली में चर्चा करेंगी और एक सामूहिक प्रस्ताव के साथ सत्र का समापन होगा, जो नारी सशक्तिकरण की मजबूत अभिव्यक्ति बनेगा।
अमृत पीढ़ी की भागीदारी का उदाहरण
2 फरवरी 2026 को केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया द्वारा शुरू किए गए इस अभियान में देशभर से 12 लाख से अधिक युवाओं ने हिस्सा लिया। ‘बजट क्वेस्ट 2026’ का उद्देश्य यूनियन बजट को आम नागरिकों, विशेषकर युवाओं के लिए अधिक समझने योग्य, प्रासंगिक और सहभागी बनाना है।
यह आयोजन ‘अमृत पीढ़ी’ की उस सोच को दर्शाता है, जो न केवल देश की विरासत को आगे बढ़ा रही है, बल्कि भारत के भविष्य के निर्माण में सक्रिय भागीदारी भी निभा रही है।
संवाददाता - अजय देशमुख
मामला गुंडरदेही थाना का है जहाँ पर गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां एक न्यायिक मजिस्ट्रेट को जान से मारने की धमकी दी गई है मजिस्ट्रेट को उनके कार्यालय में एक बंद लिफाफे के जरिए धमकी भरा पत्र मिला है जिसमें 3 करोड रुपए की फिरौती की मांग की गई है पत्र में साफ लिखा गया है कि अगर नहीं दी गई तो मजिस्ट्रेट प्रशांत कुमार देवांगन और उनके परिवार को जान से मार दिया जाएगा जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला गुंडरदेही थाना क्षेत्र का है जहां न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रशांत कुमार देवांगन को उनके दफ्तर में एक संदेश लिफाफा मिला है और लिखा गया है इसके साथ ही पत्र में मजिस्ट्रेट पर कई गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं जैसे कि ऑफिस में फाइलें गायब करना गरीबों को परेशान करना हाई कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन करना इतना ही नहीं पत्र में अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए यह भी लिखा गया है कि हम देश को बचाने के लिए तुम्हारे जैसे लोगों को खत्म करेंगे थाने में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पर दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर ली गई है कि क्या वाकई इसके पीछे कोई नक्सली संगठन है या फिर यहां कोई सामाजिक तत्व की साजिश है
रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक के बड़े भाई स्वर्गीय श्री भुलऊ प्रसाद कौशिक को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने बिलासपुर के परसदा स्थित विधायक निवास में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पहुंचकर स्व. श्री भुलऊ प्रसाद कौशिक के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री श्री साय ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और कहा कि स्वर्गीय श्री भुलऊ प्रसाद कौशिक का स्नेह, संस्कार और त्याग परिवार की अमूल्य धरोहर है। उन्होंने कहा कि उनका सरल, स्नेहमयी और विनम्र व्यक्तित्व सदैव स्मरणीय रहेगा।
मुख्यमंत्री श्री साय ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल दें।
इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, मरवाही विधायक श्री प्रणव कुमार मरपच्ची सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।
रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज सरगुजा प्रवास के दौरान अंबिकापुर के आकाशवाणी चौक पर माँ भारती के वीर सपूत, अमर क्रांतिकारी शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने महान स्वतंत्रता सेनानी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके अदम्य साहस, त्याग और बलिदान को नमन किया।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि चंद्रशेखर आज़ाद का जीवन हर भारतीय के लिए राष्ट्रभक्ति, साहस और अदम्य वीरता की प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर आज़ाद जी ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया और आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्र सेवा का अमूल्य संदेश दिया।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज़ाद जी के आदर्श हमें यह सिखाते हैं कि राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ आगे बढ़ते हुए ही हम एक सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के संकल्प को सिद्ध कर सकते हैं। यही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं में देशभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रीय मूल्यों को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत है, ताकि नई पीढ़ी महान स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभा सके।
इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम, पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
