
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
दुर्ग / शौर्यपथ /
त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2022 के अंतर्गत दुर्ग जिले के धमधा में 4 सरपंच तथा पाटन में 19 पंचगणों के स्थान रिक्त हैं । 23 ग्राम पंचायतों के उप निर्वाचन के लिए छत्तीसगढ़ पंचायत निर्वाचन नियम के अनुसार 3 जून 2022 को निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन, नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करना, सीटों के आरक्षण के संबंध में सूचना का प्रकाशन ,मतदान केंद्रों की सूची का प्रकाशन, 9 जून 2022 को नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तारीख, 10 जून 2022 को नाम निर्देशन पत्रों की जांच करने की तिथि, 13 जून 2022 को अभ्यार्थी से नाम वापस लेने की अंतिम तारीख, निर्वाचन लडऩे वाले अभ्यर्थी की सूची तैयार करना और निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन, निर्वाचन लडऩे वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन, 28 जून 2022 को मतदान व मतगणना मतदान केंद्रों पर, 29 जून 2022 को मतगणना आवश्यकता अनुरूप तहसील या खंड मुख्यालय पर, 30 जून 2022 को पंच सरपंच के सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणाम की घोषणा का कार्यक्रम विहित है।
भिलाई नगर/ शौर्यपथ /
शहर के सीवरेज लाइन सफाई में सक्शन कम जेटिंग मशीन महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है, आज नेहरू नगर चौक के पास सीवरेज लाइन जाम होने की सूचना पर मशीन इसे क्लियर करने पहुंची थी, महज आधे घंटे के भीतर सीवरेज लाइन को क्लियर कर दिया गया तथा सफाई के चलते आसपास के सीवरेज लाइन भी क्लियर हो गए, स्वास्थ्य कर्मियों ने भी इसके चलते राहत की सांस ली है। अन्यथा मैनुअली कार्य करने में काफी दिक्कतों का सामना स्वास्थ्य कर्मियों को करना पड़ता था और समय भी अधिक लगता था। मेन पावर से मल, जल को निकालना आसान कार्य नहीं है, स्वास्थ्य की दृष्टि से भी सक्शन कम जेटिंग मशीन काफी उपयोगी साबित हो रही है इसके आने से मिनटों में कार्य हो जा रहा है।
शहर में सफाई व्यवस्था देखने आयुक्त प्रकाश सर्वे सुबह प्रियदर्शनी परिसर पश्चिम एवं विद्या विहार कॉलोनी पहुंचे वहां उन्होंने छोटे-छोटे नालियों को बारिश पूर्व अच्छी तरीके से सफाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बड़े नालों के साथ ही छोटे-छोटे नालियों को भी ध्यान देकर इन्हें सफाई करना आवश्यक है, छोटी नालियों की कनेक्टिविटी बड़े नालों में जाकर मिलती है इसलिए ऐसी नालियों की सघन सफाई करें। उल्लेखनीय है कि महापौर नीरज पाल ने बारिश पूर्व नालों की सफाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिए है। आयुक्त ने नेहरू नगर पहुंचकर चौक-चौराहों की सफाई व्यवस्था देखी। शहर की सुंदरता प्रमुख चौक-चौराहों से ही प्रतीत हो जाती है, उन्होंने कहा कि चौक-चौराहों पर विशेष ध्यान देकर इनके आसपास की सफाई नियमित रूप से होती रहे।
उन्होंने सक्शन कम जेटिंग मशीन की कार्यप्रणाली देखी। नगर पालिक निगम भिलाई में हाईटेक सक्शन यूनिट मौजूद है जो कि अलग-अलग प्रयोजनों के लिए काम में लाया जाता है। पहले की सक्शन यूनिट की मशीनें केवल शौचालय की टंकी को साफ करने के कार्य में आता था परंतु मल्टीपर्पज सक्शन कम जेटिंग मशीन के आने से यह सक्शन यूनिट शौचालय की टंकी को साफ करने के अलावा कहीं पर फसे हुए कचरे को भी प्रेशर के साथ हटाने का काम करती है। इसमें पानी भी स्टोर किया जा सकता है जिससे पानी प्रेशर के साथ देने से कचरा हट जाता है। निगम आयुक्त श्री सर्वे प्रतिदिन मॉर्निंग विजिट करते हैं और सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था का जायजा वार्ड क्षेत्रों में जाकर लेते हैं। इस दौरान वे रहवासी क्षेत्र के लोगों से समस्याओं को लेकर निश्चित तौर पर बात करते हैं और इस अनुसार से समाधान करने का प्रयत्न करते हैं। लोगों की छोटी-छोटी मूलभूत की समस्याओं के समाधान के लिए आयुक्त ने हर रोज सुबह का शेड्यूल तय किया है।
तंग गलियों में भी जाकर आयुक्त रहवासियों से बात करते हैं, इस दौरान रहवासी भी आयुक्त को अपनी समस्याओं का समाधान करने अवगत कराते हैं।
दुर्ग / शौर्यपथ /
आज जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी ( जीका ) के अधिकारयों का दल जिले के विभागीय अधिकारयों के साथ धमधा विकासखंड के संडी गौठान पंहुचा । जहां उन्होंने गौठान में संचालित होने वाली आजीविका मूलक गतिविधियों का निरीक्षण किया। गायों के संरक्षण और उनके द्वारा दिए गए उत्पाद से कैसे एक इकोसिस्टम का निर्माण किया जा सकता है यह देख कर जापान का दल प्रभावित था।उनके द्वारा गौठान में वर्मी कपोस्ट खाद का उत्पादन ,हैचरी , ब्रूडिंग हाउस , पोल्ट्री रैरिंग, बटेर पालन ,सामुदायिक बाड़ी और स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यों का अवलोकन किया गया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों के माध्यम से सभी कार्य में सलंग्न स्वसहायता समूह की महिलाओ से चर्चा भी की। कैसे एक गौठान पशुओं से लेकर मानव के लिए हितकर हो सकता है उन्होंने इस कांसेप्ट को समझा और उसकी सराहना की ।
उनका कथन था कि ऐसा कांसेप्ट उन्होंने पहली बार देखा है जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होती हो । स्व सहायता समूह के महिलाओं की हो रही आमदनी से अवगत होकर उन्होंने अपनी प्रसन्नता जाहिर की और महिला सशक्तिकरण की ओर इसे एक सार्थक पहल भी कहा। इसके पश्चात् दल गिरहोला में कृषक श्री मयंक चौहान के खेत पहुंचे जहां उन्होंने प्लग टाइप वेजिटेबल सीडलिंग एवं ड्रैगन फ्रूट की खेती देखी और खेती के इस एडवांस स्तर को देखकर वो प्रभावित हुए। भ्रमण दल में जीका हेडक्वार्टर टोक्यो से श्री कोइडे सोटा डिप्टी डायरेक्टर जीका , मिस एच शशाकि कंट्री ऑफिसर एवं काओरी फ्रूयामा प्रतिनिधि जीका इंडिया , अनुराग सिन्हा प्रिंसिपल डेवलपमेंट स्पेशलिस्ट एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
दुर्ग / शौर्यपथ /
नगर पालिक निगम आज पद्मनाभपुर विवेकानंद भवन में ज्येष्ठ नागरिक संघ ने विवेकानंद भवन क्षेत्र में धनवंतरी मेडिकल स्टोर शुरू किये जाने की मांग की मौके पर मौजुद महापौर धीरज बाकलीवाल ने जेनेरिक मेडिकल स्टोर खोले जाने हेतु अपनी सहमति जाहिर की और शासन स्तर पर प्रयास करने का आश्वासन किया बाद में उन्होने प्रस्तावित मेडिकल स्टोर की जगह का निरीक्षण भी किया इस दौरान राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आर0एन0 वर्मा, सभापति राजेश यादव, एल्डरमैन राजेश शर्मा एवं पार्षद श्रीमती कमला शर्मा एवं हेमा शर्मा, एम0आई0सी0 सदस्य दीपक साहू, हामिद खोखर, मनदीप भाटिया सहित अन्य जन प्रतिनिधि उपस्थित थे इसके पूर्व आज सुबह 10 बजे आयुक्त हरेश मंडावी शिविर में पहुंच कर प्राप्त आवेदनों का विभागवार निरीक्षण किया एवम सभी अधिकारियों को शिविर में प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकृत करने का निर्देश दिया ।
आज दिनांक 01/06/2022 को वार्ड क्रमांक 45 एवं 46 में जन समस्या समाधान शिविर का आयोजन विवेकानंद सभागार पद्मनाभपुर में किया गया । जिसमें कुल 26 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें मांग के 24 आवेदन, 02 शिकायत समास्या के प्राप्त हुए । राशन कार्ड, पेंशन से संबंधित प्राप्त आवेदनों का ऑन स्पॉट निराकरण किया गया । नये राशन कार्ड आवास योजना से संबंधी एवं लोककर्म विभाग, पेयजल विभाग से संबंधित आवेदनो पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु संबंधित अधिकारियो को आवेदन प्रेषित किये गये ।
कल दिनांक 02/06/2022 दिन गुरूवार को वार्ड क्रमांक 47 एवं 48 का जन समस्या समाधान शिविर का आयोजन शासकीय गुरूनानक स्कूल रायपुरनाका में आयोजित किया गया है । संबंधित वार्ड में नागरिक इस शिविर में उपस्थित होकर लाभ उठाये ।
कवर्धा / शौर्यपथ /
विकास खण्ड कवर्धा के ग्राम बोधइकुण्डा में लोक माता अहिल्या देवी की जयंती समारोह बड़े उल्लासपूर्ण वातावरण के साथज़ धूमधाम से मनाया गया, जयंती दिवस के अवसर पर ग्राम बोधइकुण्डा में गड़रिया पाली समाज के द्वारा लोक माता अहिल्या देवी की नव निर्मित मंदिर में माता जी की मूर्ति स्थापना किया गया । उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य रामकुमार भट्ट उपस्थित हुए । कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री विजय शर्मा क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ ने की तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री विजय पाली कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष गड़रिया पाली समाज छत्तीसगढ़, श्री दयाल पाली संरक्षक छत्तीसगढ़ गड़रिया पाली समाज, श्री देवराज पाली प्रदेश उपाध्यक्ष पाली समाज, श्री भाई राम पाली जिला अध्यक्ष पाली समाज, दुर्गा पाली सचिव पाली समाज, श्री रतन पाली जिला उपाध्यक्ष पाली समाज, भरत लाल साहू सरपंच ग्राम पंचायत बोधइकुण्डा, श्री फूल कुमार वरिष्ठ समाज सेवक,श्रीमती रितु पाली प्रेदश महासचिव महिला पाली समाज, श्रीमती सुनीता पाली जिला अध्यक्ष महिला पाली समाज, श्री अरुण महराज जी, ऋषि चंद्रवंशी उपस्थित हुए । माता अहिल्या देवी की जयंती समारोह में गड़रिया पाली समाज के लोगों ने बढ़ चढ़ हिस्सा लिया और अतिथियों का भारी उत्साह के साथआत्मीय स्वागत किये। माता अहिल्या देवी की 297 वें जयंती समारोह के अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य रामकुमार भट्ट ने कहा कि माता अहिल्या देवी वास्तव में देवी भक्त थी और उन्होंने अपने शासन काल मे देश के हजारों तीर्थ स्थलों के मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया तथा उन्होंने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देकर महिला सैनिक संगठन बना करके अद्म्य नारी शक्ति का परिचय दिया, वास्तव में माता अहिल्या देवी महिलाओं के लिए अत्यंत ही प्रेरणास्रोत रहीं। भट्ट जी ने आगे कहा कि ग्राम बोधइकुण्डा आदर्श विचारधाराओ पर चलने वाले ग्रामों में से एक ऐसा गांव है जहाँ वर्षों से मेरा आत्मीय लगाव रहा है उन्होंने ग्रामीणों के मांग पर ग्राम बोधइकुण्डा में आने वाले समय में जिला पंचायत निधि से राशि 1.00 लाख रुपये के विकास कार्य कराए जाने हेतु आश्वस्त कराया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए श्री विजय शर्मा जिला पंचायत सदस्य एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ ने कहा कि माता अहिल्या केवल पाली समाज का ही नहीं अपितु सम्पूर्ण समाज की माता है ऐसे धर्म प्रिय माता को मैं सादर नमन करता हूँ जिन्होंने धर्म की रक्षा करते हुए मंदिरों व धार्मिक स्थलों का जीर्णोद्धार कराया साथ ही उन्होंने मानवता के लिए जीवन समर्पित कर दिया । श्री शर्मा जी ने भी ग्राम बोधइकुण्डा में जिला पंचायत निधि से राशि 1.00 लाख रुपये के विकास कार्य कराये जाने हेतु आस्वस्त कराया। उक्त जयंती समारोह के अवसर पर अतिथियों के द्वारा पाली समाज के होनहार मेघावी छात्र छात्राओं का सम्मान किया गया । आयोजित सभा को श्री विजय पाली कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष पाली समाज, भाई राम पाली जिला अध्यक्ष पाली समाज, राधेश्याम पाली ने भी सम्बोधित कर माता अहिल्या देवी जी की जीवनी पर प्रकाश डाले। उक्त अवसर पर सर्व श्री मेलन वर्मा, ऋषि कुमार, मया राम साहू पूर्व सरपंच, कंवल पाली, कन्हैया पाली, जलेश पाली, दिनेश पाली,कृष्णा पाली, भुवन पाली, महेश पाली, गोदावरी पाली, राजेन्द्र पाली सहित भारी संख्या में गड़रिया पाली समाज के वरिष्ठ नागरिक गण व क्षेत्र के गणमान्य जन उपस्थित थे ।
दुर्ग / शौर्यपथ /
यह संदेश लेकर आज दुर्ग एनएसयूआई के तत्वधान पर एनएसयूआई के सोशिल मिडिया प्रदेश कार्यकारी समन्वयक गोल्डी कोसरे व छात्र नेता देवेश रायपुत के नेतृत्व में पंजाब की महसूर पंजाबी गायक युवा के चहेते कांग्रेस नेता श्री शुभदीप सिंह सिद्धू मूसेवाला के ऊपर कल शाम को हमलावारो द्वारा गोली मारकर हत्या कर दिया गया जिसको लेकर आज शाम दुर्ग एनएसयूआई के कार्यकर्ता द्वारा गांधी पुतला दुर्ग में जेआरडी स्कूल के पास सभी लोगो ने उन्हें माल्यार्पण और कैंडल जला कर उनके दिव्य आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किए। गोल्डी कोसरे ने बताया कि सिद्धू मूसेवाला अपने जीते जी छोटे से करियर में उन्होंने सफलता का जो स्वाद चखा इतनी ख्याति पाई कि जितनी शायद किसी भी इंसान को पाने में जमाना गुजर जाता है लेकिन उनकी मेहनत और लगन ही है जिसने उन्हें सबका चहेता बना दिया और पंजाबी इंडस्ट्री में इस सिंगर का सिक्का चलने लगा था पर साजिश के शिकार होने से उस आवाज को हमेशा हमेशा के लिए दबा दिया गया पर आपकी आवाज और विरासत हमारे देश के लाखों युवाओं के दिलों में हमेशा अमर रहेगा .
इस शोक के कार्यक्रम में उपस्थित एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू साहू ने बताया कि सिद्दू मूसेवाला जी जिनकी उम्र महज 29 साल का था वह बहुत ही कम उम्र में ही लगातार कामयाबी की ओर आगे बढ़ रहे थे और उनकी कड़ी मेहनत लगन ने सिर्फ देश में ही नहीं पूरे विश्व में पंजाब का नाम रोशन किया था एक सामान्य परिवार से संबंध रखने वाले सिद्दू मूसे वाला हमेशा युवाओ को अपने शब्दों से गाना के माध्यम से युवाओं को संघर्ष करते वक्त कभी हताश निराश ना होकर और कड़ी मेहनत कर सफल होने के लिए प्रेरित करते रहें पर पंजाब के मान सरकार द्वारा बिना सोचे समझे सुरक्षा में कटौती करने वाले फैसले का लीक होने से विरोधियों मौका मिला पंजाब सरकार इस फैसले से देश के नंबर वन सरकार कहलाने अपने आप को अच्छा साबित करने में जल्दबाजी दिखाया क्योंकि पहले भी गैंगेस्टर द्वारा सिद्दू को जान से मारने की धमकी मिलता रहा है पर उन्होंने बिना डरे डटकर मुकाबला किए मैं भारत देश के करोड़ों युवाओं से आग्रह करता हूं .
किसी भी घटना को लेकर हमें अपने मन में एक दुसरे से जलन नफरत व बदले की भावना नहीं रखना चाहिए हमे बड़ा दिल कर सामने वालो को माफ करना सीखना चाहिए क्योंकि जिस तरह से हंसते खेलते एक परिवार की खुशी छीन गया वह आज पूरा देश देख रहा है हम जैसे युवाओं को हमेशा एक दूसरे की मदद कर आपस में प्रेम भाव से रहना होगा क्योंकि नफरत और बदले की भावना से आज एक प्रतिभावान, प्रभावशाली युवा अब इस दुनिया को हमेशा हमेशा के लिए अलविदा कह गए जिस प्रकार से इस घटना को अंजाम दिया गया है उससे राज्य के मान सरकार को सबक सीखना चाहिए क्योंकि एक दिन पहले ही उन्होंने वीआईपी लोगों की सुरक्षा में कटौती की और अगले ही दिन शाम को यह दर्दनाक घटना पंजाब के लोगो ने अपने सामने देखा है उनके जल्दबाजी में लिए गए फैसले के कारण आज सिर्फ एक परिवार नहीं पूरे पंजाब के लोगो के घर का चिराग बुझ गया क्या इसकी जिम्मेदारी मान सरकार लेगी जो लोग इस घटना के पीछे शामिल है उन आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्त कर दोषीयो को कड़ी से कड़ी सजा मिले और पंजाब की जनता और परिवार के लोगो को न्याय मिल सके ताकी भविष्य में इस तरह के घटना का दोबारा ना होवे इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से हर्षवर्धन,दद्दू गंगे,प्रतिक,मयंक,यश,महेश,प्रीतम,आर्या,सिंग,संस्कार,साहिल,अमन,वसीम ,विकास,राहुल,राज देवांगन,रुस्तम,जय एवं अन्य साथी उपस्थित रहे।
कांकेर / शौर्यपथ /
छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ जिला कांकेर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के सभी जिले व ब्लॉको में अंग्रेजी माध्यम महाविद्यालय खोलने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम कांकेर कलेक्टर चंदन कुमार को ज्ञापन सौपा गया। प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश साहू ने बताया की कि छत्तीसगढ़ राज्य के सभी जिले व ब्लॉक स्तर पर स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की स्थापना की जा रही हैं। माननीय महोदय जी यहाँ कार्य अभिभावको व छात्र हित में सराहनीय व स्वागत योग्य हैं। गरीब वर्ग के बच्चें के लिए तोहफा से कम नहीं हैं, स्कूल में सर्वेसुविधायुक्त सुविधाएँ मौजुद हैं। गरीब वर्ग के बच्चों के लिए इस तरह से बेहतर स्कूल में पढऩा एक सपना से कम नहीं था। प्रदेश के अभिभावकों के लिए सौगात लेकर स्वामी आत्मानंद स्कूल लगातार खुल रहीं हें, इसके दूरगामी परिणाम अच्छे आयेंगे प्रदेश का शिक्षा स्तर और ऊँचाई तक पहुँचेगा।
बारहवीं उत्तीर्ण करने के बाद जिले व ब्लाकों में अंग्रेजी माध्यम महाविद्यालय नहीं है अंग्रेजी पढऩे वाले बच्चों को माध्यम परिवार्तन होन से बहुत सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। जिसमें वे बेमन की पढ़ाई व इसका असर परीक्षा परिणाम पर पड़ेगा। गरीब वर्ग के बच्चे बाहर जाकर पढ़ाई करने मेें असमर्थ एवं कोसो दूर हैं। छ.ग. राज्य के सभी जिले व ब्लाक पर स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की तरह महाविद्यालय अति आवश्यक है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश साहू, प्रदेश महासचिव भागवत वैष्णव, देवराम साहू, गंगाराम बघेल, जिलाध्यक्ष सुरेश पटेल, बंटी यादव, कोमल यादव, राकेश यादव, संयुक्त सचिव रूखम सेन, बली राम सिन्हा, चंद्राहास साहू, सुरेन्द्र पटेल, देव साहू, गुड्डू रामपाल यादव, मोहन यादव, देवा राम साहू, अशोक यादव, पप्पु यादव, लिला राम साहू, देवेन्द्र सिन्हा, देवकरण जैन आदि उपस्थित थे।
जगदलपुर / शौर्यपथ /
छत्तीसगढ़ राज्य संपरीक्षा विभाग के सुदृढ़ीकरण हेतु छत्तीसगढ़ पब्लिक फायनेंस मैनेजमेंट एण्ड एकान्टेबिलिटी प्रोग्राम के तहत मेसर्स एस. के. पटौदिया एण्ड एसोसिएट्स के द्वारा संयुक्त संचालक कार्यालय छ.ग. राज्य संपरीक्षा जगदलपुर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 25 मई से मई तक शासकीय गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हरावंड जगदलपुर के सभागार में आयोजित किया गया। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य संपरीक्षा विभाग के संचालक श्री अनुराग पाण्डेय के कुशल संचालन एवं वित्त विभाग छ.ग. शासन के मार्गदर्शन के अनुक्रम में प्रदेश में दो नवीन क्षेत्रीय कार्यालयों दुर्ग और रायपुर-प्प् की स्थापना के साथ ही प्रदेश के चार उपसंचालक कार्यालयों का संयुक्त संचालक कार्यालयों में उन्नयन किया गया है। इस हेतु शासन द्वारा जहां विभाग हेतु 50 नवीन पद सृजित किए गए वहीं लंबित अंकेक्षण के सम्पादन हेतु अंकेक्षण के नये-नये प्रारूपों यथा-जोखिम आधारित संपरीक्षा, औचक संपरीक्षा, निष्पादन संपरीक्षा आदि का विभागीय नियम एवं विनिमय में समावेश किया जाकर विभागीय नियम, विनिमय में अभूतपूर्व संशोधन किया गया है।
वर्तमान परिप्रेक्ष्य में सशोधित नियमावली के क्रियान्यवन विशेषकर जोखिम आधारित अंकेक्षण द्विप्रविष्टि लेखांकन प्रणाली, उच्चस्तरीय गुणवत्तायुक्त, विभागीय उपादेयता में संवृद्धि के उद्देश्य पर केंद्रित प्रशिक्षण में छ.ग. राज्य संपरीक्षा कार्यालय जगदलपुर में पदस्थ संयुक्त संचालक श्री एस. एस. ताण्डेय एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी द्वय सहायक संचालक श्री आर.सी. ध्रुव, असीम चंद्राकर सहित समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
राजनांदगांव /शौर्यपथ /
कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल की परीक्षा में राज्य स्तर एवं जिला स्तर पर प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रतीक चिन्ह, प्रशस्ति पत्र और ज्ञानवर्धक पुस्तकें देकर सम्मानित किया। कलेक्टर श्री सिन्हा ने सभी बच्चों, उनके अभिभावकों तथा शिक्षकों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने ग्रामीण परिवेश में शिक्षा प्राप्त करने वाले बच्चों को विशेष रूप से शुभकामनाएं दी। कलेक्टर ने प्रेरक मार्गदर्शन में प्रख्यात कवि रामधारी सिंह दिनकर के रश्मिरथी की कविता का स्मरण करते हुए कहा कि नहीं फूलते कुसुम मात्र राजाओं के उपवन में, अमित बार खिलते वे पुर से दूर कुंज कानन में। समझे कौन रहस्य, प्रकृति का बड़ा अनोखा हाल, गुदड़ी में रखती चुन-चुन कर बड़े कीमती लाल। उन्होंने कहा कि यहां उपस्थित अभिभावक जो साधारण किसान हैं। उन्होंने ग्रामीण परिवेश में अपने बच्चों के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। आने वाले समय में और मेहनत करें, मेहनत के फल से आत्मविश्वास बढ़ता है। उन्होंने कहा कि जीवन में कोई भी कार्य छोटा या बड़ा नहीं होता। समाज में कार्य का महत्व होता है। जो भी कार्य करें लगन, ईमानदारी एवं निष्ठा से करें तो जीवन में संतुष्टि का भाव होगा। चाहे डॉक्टर बने या इंजीनियर या वैज्ञानिक लेकिन इसके लिए कड़ी मेहनत करनी होगी और अपनी ऊर्जा, उत्साह एवं तत्परता बनाए रखनी होगी। ऐसा कार्य करें कि देश एवं समाज के लिए उदाहरण बन जाएं।
कलेक्टर सिन्हा ने कहा कि ग्रामीण परिवेश में शिक्षा प्राप्त कर रहे उन सैकड़ों बच्चों को आप सभी को देखकर पढऩे का संदेश मिलेगा। हीरे की आभा कम नहीं हो सकती। उन्होंने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आप अपना लक्ष्य प्राप्त करें। अपने माता-पिता एवं शिक्षकों का हमेशा सम्मान करें। उन्होंने सुप्रसिद्ध कवि राबर्ड फ्रॉस्ट की कविता की पंक्तियों से प्रेरणा देते हुए कहा सोने से पहले मीलों दूर चलना है... उन्होंने कहा कि राज्य शासन एवं प्रशासन द्वारा बच्चों की पढ़ाई के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। बच्चे को कोचिंग या पढ़ाई के लिए मदद हेतु आश्वस्त किया। कलेक्टर ने बच्चों की पढ़ाई के लिए कैरियर गाईडेंस, विशेष कॉउंसलिंग एवं किताबें देने के निर्देश दिए। बच्चों ने कलेक्टर से अपने भविष्य एवं कैरियर से संबंधित बाते साझा की। जिला शिक्षा अधिकारी ी आरएल ठाकुर ने कहा कि कोरोना संक्रमण के दौरान कम समय में विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। जिसका यह सुखद परिणाम मिला है। इस अवसर पर प्राचार्य श्री दीपक ठाकुर एवं प्रावीण्य सूची में शामिल विद्यार्थी, शिक्षक एवं बच्चों के अभिभावक उपस्थित थे।
कलेक्टर ने कक्षा दसवीं में प्रदेश में द्वितीय स्थान एवं जिले में प्रथम स्थान प्राप्त शासकीय हाई स्कूल खैरझिटी की कुमारी दामनी वर्मा को सम्मानित किया। कक्षा दसवीं में प्रदेश स्तर पर तृतीय स्थान एवं जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त शासकीय हाई स्कूल झिथराटोला के कृष कुमार, प्रदेश में सातवां स्थान एवं जिले में तृतीय स्थान प्राप्त शासकीय हाई स्कूल चिखली की कुमारी शीतल, प्रदेश में नवां स्थान एवं जिले में चौथा स्थान प्राप्त शासकीय हाई स्कूल ढोढा गंडई के डोंगेश्वर साहू, प्रदेश में नवां स्थान एवं जिले में चौथा स्थान प्राप्त शासकीय हाई स्कूल अर्जुनी की कुमारी वैशाली साहू, प्रदेश में नवां स्थान एवं जिले में चौथा स्थान प्राप्त वेसलियन हिन्दी माध्यम हाईस्कूल की कुमारी मुस्कान गजभिये, जिले में पांचवा स्थान प्राप्त शासकीय हाई स्कूल अर्जुनी की कुमारी पल्लवी साहू, जिले में छठवां स्थान प्राप्त संस्कार हाई स्कूल अंबागढ़ चौकी की कुमारी खुशबु साहू, जिले में सातवां स्थान प्राप्त शासकीय हाई स्कूल डिलापहरी की कुमारी लक्ष्मी छाया वर्मा, जिले में आठवां स्थान प्राप्त संस्कार हाई स्कूल अंबागढ़ चौकी के मयंक कुमार परतेती, जिले में नवां स्थान प्राप्त शासकीय हाई स्कूल बागरेकसा की कुमारी हुमेश्वरी, जिले में नवां स्थान प्राप्त सरस्वती हाई स्कूल राजनांदगांव की कुमारी दिव्या देवांगन, जिले में दसवां स्थान प्राप्त वेसलियन हिन्दी माध्यम हाई स्कूल के मयंक कुमार देवांगन को सम्मानित किया।
कक्षा बारहवीं में जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला साल्हेकला की कुमारी अंजु, द्वितीय स्थान प्राप्त गायत्री विद्यापीठ राजनांदगांव की कुमारी महक अग्रवाल, तृतीय स्थान प्राप्त शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला ढारा की कुमारी आशा सेन, तृतीय स्थान प्राप्त अवंती पब्लिक स्कूल खैरागढ़ की कुमारी मधु, चौथा स्थान प्राप्त संस्कार हाईस्कूल अंबागढ़ चौकी के डुमेश्वर पटेल, चौथा स्थान प्राप्त सीजी पब्लिक स्कूल डोंगरगांव की कुमारी कशिश साहू, पांचवा स्थान प्राप्त सर्वेश्वरदास स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय राजनांदगांव की कुमारी साक्षी यादव, पांचवा स्थान प्राप्त गायत्री विद्यापीठ राजनांदगांव की कुमारी मुस्कान मेघानी, छठवां स्थान प्राप्त शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला रेंगाकठेरा बखत की कुमारी वैष्णवी साहू, छठवां स्थान प्राप्त वेसलियन हिन्दी माध्यम हाई स्कूल के ओमेश्वरम यादव, सातवां स्थान प्राप्त वेसलियन हिन्दी माध्यम हाई स्कूल की कुमारी बरखा महोबिया, आठवां स्थान प्राप्त स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय डोंगरगांव की कुमारी आंचल तिवारी, नवां स्थान प्राप्त गायत्री विद्यापीठ राजनांदगांव की कुमारी पल्लवी साहू, नवां स्थान प्राप्त वेसलियन हिन्दी माध्यम हाई स्कूल की कुमारी लता रवानी, दसवां स्थान प्राप्त स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय छुईखदान के गोपाल वर्मा को सम्मानित किया गया।
मुंगेली /शौर्यपथ /
कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह लगातार जिले के विभिन्न ग्रामों का भ्रमण कर चाौपाल लगा रहे हैं और ग्रामीणजनों की समस्याओं से रूबरू होकर नियमानुसार त्वरित निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दे रहे है। इसी कड़ी में कलेक्टर डॉ सिंह आज सबेरे पथरिया विकासखण्ड के ग्राम बगबुड़वा के शासकीय प्राथमिक शाला के प्रांगण में चाौपाल लगाई और ग्रामीणजनों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनी और कई समस्याओं का त्वरित निराकरण किया। इस दौरान ग्रामीणों में उत्साह का माहौल था। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. सिंह ने ग्रामीणों से ग्राम में मूलभूत सुविधाएं सड़क, बिजली, पानी, राशन, पेंशन के अलावा दिव्यांगता प्रमाण पत्र, राजस्व प्रकरणों के निराकरण आदि के संबंध में जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।
इस दौरान कलेक्टर ने कहा कि ग्रामों के विकास में ग्रामीणों की मुख्य भूमिका होती है। ग्राम का विकास कैसे करना है ग्रामीणजन स्वयं तय करें और ग्रामसभा की बैठक में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर चर्चा करें। छोटी-छोटी समस्याओं का ग्रामस्तर में ही निराकरण करें। उन्होंने पटवारी, पंचायत सचिव और ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को ग्रामों का नियमित भ्रमण करने और ग्रामीणजनों की समस्याओं का नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर डॉ सिंह ने ग्रामीणों की मांग पर खेल मैदान का तार फेंसिंग और मुक्तिधाम निर्माण हेतु कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।
साथ ही शासकीय प्राथमिक शाला स्कूल परिसर का सीमांकन करने और स्वास्थ्य सुविधा हेतु आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए शिविर आयोजित करने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डी. एस. राजपूत, पथरिया अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व प्रिया गोयल सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्राम बगबुड़वा एवं ग्राम गंधीरवाडीह के ग्रामीण उपस्थित थे।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
