
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
रायपुर /शौर्यपथ/
भेंट मुलाकात
दूध उत्पादक किसानों से भेंट मुलाकात
समिति के माध्यम से अपना दूध एकत्रित करें
दूध उत्पादन करने वाले किसान सामूहिक रूप से अपनी समिति बनाकर यह कार्य करें और समिति के माध्यम से अपना दूध एकत्रित करें तो संग्रहण केंद्रों के माध्यम से इसकी खरीदी की सुविधा दी जा सकती है भानुप्रतापपुर विधानसभा के गितपहर में आयोजित भेंट मुलाकात के दौरान चारामा के किसान श्री भूषण साहू से संवाद करते हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने यह बात कही। श्री भूषण ने मुख्यमंत्री से कहा मैं दूध का व्यवसाय करता हूँ। क्षेत्र में दूध खरीदी केंद्र होता और शासकीय दर पर खरीदी होती तो हमें और भी सुविधा होती। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि समितियों के माध्यम से यदि यह पहल की जाए तो इसका परीक्षण कर संग्रहण केंद्र बनाने पर सरकार विचार कर सकती है ताकि संग्रहण केंद्रों के माध्यम से दूध खरीदी की जा सके। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर गितपहर के किसानों को कहा कि समितियों के माध्यम से कार्य करना काफी उपयोगी होता है क्योंकि शासन की अनेक योजनाएं समितियों को बढ़ावा देने बनाई गई हैं। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर गितपहर में 5 करोड़ 19 लाख रुपए की लागत से 83 देवगुड़ियों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण भी किया। साथ ही उन्होंने शीतला माता की पूजा कर प्रदेश की सुख-शांति की कामना की।
किसान श्री भूषण साहू
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर गितपहर में 5 करोड़ 19 लाख रुपए की लागत से 83 देवगुड़ियों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण
राजीव गांधी किसान न्याय योजना
भानुप्रतापपुर विधानसभा
खेती में हुआ लाभ तो लेने लगे डबल फसल- श्री महेश निषाद ने कहा कि 49 हजार रुपए का कर्ज माफ हुआ और राजीव गांधी किसान न्याय योजना की किश्त मिल गई। खेती अब मेरे लिए फायदे का सौदा बन गई है। अब मैं डबल फसल लेना लगा हूँ। गितपहर में हितग्राही गिरधारी लाल ने बताया कि खेती कैसे करता, पट्टा नहीं था। वनाधिकार पट्टा मिला तो खेती करनी आरंभ कर दी। अब दो एकड़ में खेती कर रहा हूँ। राजीव गांधी न्याय योजना के माध्यम से फसल का अच्छा मूल्य मिल रहा है। मुख्यमंत्री जी, मेरे जीवन में आपकी वजह से खुशहाली आई है। संतोष देवेंद्र ने कहा कि मैं 14 एकड़ में खेती कर रहा हूँ। मेरा डेढ़ लाख रुपए का कर्ज माफ हुआ है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना की पहली किश्त में 26 हजार मिले हैं। मुख्यमंत्री जी, खेती मेरे लिए फिर से खुशहाली ले आई है।
मुख्यमंत्री ने गितपहर में मिनी स्टेडियम निर्माण की घोषणा की
सामुदायिक भवन के निर्माण की घोषणा की
दोनों हाथ से विकलांग भारती की मदद के निर्देश - भानुप्रतापपुर विधानसभा के गितपहर में भी हमेशा की तरह मुख्यमंत्री का संवेदनशील चेहरा दिखा। दोनों हाथ से दिव्यांग लड़की भारती ने कहा कि दिव्यांगता की वजह से काफी समस्या हो रही है। मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को मौके पर ही निर्देशित करते हुए कहा कि दिव्यांगजनों की समस्याएं प्राथमिकता से हल की जाएं। दिव्यांगजनों को शासकीय सुविधाओं का नियमित लाभ मिल रहा है या नहीं, इसकी निरंतर मानिटरिंग की जाए।
गितपहर में की मुख्यमंत्री ने महत्वपूर्ण घोषणा- मुख्यमंत्री ने गितपहर में मिनी स्टेडियम निर्माण की घोषणा की। चारामा में आदिवासी समाज के लिए सामुदायिक भवन के निर्माण की घोषणा की। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की शाखा खोलने के निर्देश भी दिये, कलेक्टर इसके लिए स्थान चिन्हांकित करेंगे। इसके साथ ही बासनवाही और बारगरी में उपस्वास्थ्य केंद्र निर्माण की घोषणा भी की। भानुप्रतापपुर विधानसभा के सभी देवगुड़ी और घोटुल के प्रस्ताव स्वीकृत करने की घोषणा भी मुख्यमंत्री ने की।
रायपुर /शौर्यपथ/
गितपहर की महिलाओं के असली मितान हैं किसानों के मित्र कहे जाने वाले केंचुए, इनसे चल रहा है दो दर्जन महिलाओं का घर
मिट्टी को उर्वरा बनाने वाले केंचुए किसानों के मित्र कहलाते हैं, लेकिन क्या मिट्टी में लिपटे रहने वाले केंचुए महिलाओं के मितान हो सकते हैं...क्या यही केंचुए महिलाओं के लिए आय के साधन बन सकते हैं... सुनने में तो अजीब लगता है लेकिन ऐसा हो रहा है और ये संभव कर दिखाया है कांकेर के गीतपहर ग्राम पंचायत में रहने वाली महिलाओं ने गीतपहर की महिलाओं को न तो केंचुओं से डर लगता है न ही वो इन्हें देखकर दूर भागती हैं, बल्कि केंचुओं को ही अपना मितान बनाकर महिलाओं ने अपने लिए समृद्धि का द्वार खोल लिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सुराजी गांव योजना के अंतर्गत गीतपहर की रहने वाली उर्वशी जैन ने लगभग डेढ़ साल पहले गौठान के माध्यम से केंचुआ पालन का काम शुरू किया था और आज सरस्वती महिला स्व सहायता समूह के माध्यम से उर्वशी अब तक 1 लाख 37 हजार रूपए के 7 क्विंटल केंचुए बेच चुकी हैं और अभी भी इनके पास नए गौठानों और किसानों की आपूर्ति के लिए पर्याप्त केंचुए हैं, इसके साथ ही वर्मी कंपोस्ट बेचकर 1 लाख 39 हजार रूपए का लाभ कमा चुकी हैं। ये कहानी सिर्फ उर्वशी की ही नही है बल्कि जेपरा ग्राम की रहने वाली संगीता पटेल भी डेढ़ वर्षों में 90 हजार रूपए के 5 क्विंटल केंचुए बेच चुकी हैं और इन्हीं केंचुओं की मदद से 40 क्विंटल वर्मी कंपोस्ट बेचकर 2 लाख रूपए का लाभ कमाया है।
उर्वशी और संगीता को शुरूआत में कृषि विभाग ने केंचुए उपलब्ध कराए थे, लेकिन इन दोनों ने केंचुओं की इनकी संख्या बढ़ने के लिए बेहतर वातावरण तैयार किया और अब निजी व्यापारियों के अलावा खुद कृषि विभाग भी इन केंचुओं को इनसे खरीद रहा है। उर्वशी और संगीता कहती हैं कि पहले केंचुओं को देखकर डर लगता था, लेकिन अब तो ये घर के सदस्य हैं क्योंकि इनसे ही हमें आर्थिक रूप से मजबूती मिल रही है।
दुर्ग / शौर्यपथ /
नगर पालिक निगम, दुर्ग द्वारा लगातार जन समस्या समाधान शिविर के आयोजन किये जाने से लोगो की समस्याओं का समाधान हो रहा है जिससे आगामी दिनों में लग रहे समाधान शिविरो में शिकायतो से संबंधित आवेदन कम प्राप्त हो रहे है । इससे ऐसा प्रतित हो रहा है नगर पालिक निगम द्वारा नागरिको की समस्याओ का जो त्वरित निराकरण ऑन स्पॉट किया जा रहा है । जिससे शहर के नागरिक रहवासी खुश है एवं उनकी समस्याओ की सुना भी जा रहा है एवं उसका समाधान भी किया जा रहा है । आज दिनांक 02 जुन दिन गुरूवार को वार्ड क्रमांक - 47 एवं 48 वार्ड के नागरिको को मूलभूत समस्याओ के निदान के लिए जनसमस्या समाधान शिविर का आयोजन शासकीय गुरूनानक स्कूल रायपुरनाका में आयोजित किया गया जिसमें नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी एवं संबंधित वार्ड के पार्षद श्रीमती कविता तांडी एवं माहेश्वरी ठाकुर एवं अन्य जनप्रतिनिधि शिविर में उपस्थित हुए उनके द्वारा अपने-अपने वार्ड के नागरिको की समस्याओ से शिविर में उपस्थित विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया एवं उनकी समस्या को ध्यान में रखते हुए जिनका निराकरण मौके पर ही किया गया।आज शिविर में कुल 101 आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिसमें 82 आवेदक चूंकि वार्ड 47 एवं 48 के अधिकांश हिस्सा स्लम परिवार निवास करता है । इसलिए आवासीय पट्टा प्रदान किये जाने से संबंधित प्राप्त हुये जिन्हे निगमायुक्त हरेश मंडावी के निर्देशानुसार सक्षम अधिकारी को निराकरण करने हेतु प्रेषित किया गया एवं 09 आवेदन प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत् प्राप्त हुये जिन्हे मौके पर ही संबंधित विभागीय अधिकारी को निराकरण करने हेतु सौपा गया । नये राशन कार्ड बनाने पेयजल व्यवस्था एवं पेंशन के आवेदनो को भी मौके पर उपस्थित विभागीय अधिकारी को सौपा गया एवं त्वरित निराकरण करने निर्देश दिये गये । कल दिनांक 03 जुन 2022 दिन शुक्रवार को वार्ड क्रमांक 49, 50, 51 एवं 52 वार्ड के जनसमस्या समाधान शिविर का आयोजन मुख्यमंत्री वार्ड कार्यालय बोरसी में समय सुबह 10:00 बजे से 02:00 बजे तक रखा गया है । अत: संबंधित वार्ड के नागरिको से अपील की जाती है कि वह अपनी समस्या के समाधान हेतु शिविर में उपस्थित होकर निराकरण करवाये।
दुर्ग / शौर्यपथ /
नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत मोर जमीन मोर मकान के तहत 1376 मकान निर्माणाधीन है और 2841 मकान पूर्ण हो चुके हैं। आज मॉर्निंग विजिट में निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे आवासों का निरीक्षण किया। मोर जमीन मोर मकान के तहत अगर किसी को अपना खुद का पक्का मकान बनाना हो तो जोन क्रमांक 3 मदर टैरेसा नगर जोन कार्यालय के प्रथम तल पर प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं, महापौर नीरज पाल ने अधिकारियों को इसके लिए आवश्यक निर्देश दिए हैं। आवेदक की पात्रता की अगर बात करें तो आवेदक का जीवित पट्टा या भूस्वामी संबंधित दस्तावेज होना आवश्यक है। मोर जमीन मोर मकान के तहत आवेदन करने के उपरांत डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट को सुडा को प्रेषित किया जाता है वहां से स्वीकृति प्राप्त होने के उपरांत आवेदक को सूचित कर मकान निर्माण प्रारंभ करने हेतु नि: शुल्क भवन अनुज्ञा प्रमाण पत्र दिया जाता है। अगर सब्सिडी की बात करें तो शासन से 2.28 लाख रुपए अंशदान हितग्राही को मकान निर्माण के लिए मिलता है वही 86 हजार रुपए हितग्राही को स्वयं का अंशदान देना होता है। नीव बनाने पर प्रथम किस्त की राशि, छज्जा स्तर पर द्वितीय किस्त की राशि और छत ढलाई पर तृतीय किस्त की राशि तथा मकान पूर्ण होने पर चतुर्थ किस्त की राशि हितग्राही को अंशदान के रूप में दी जाती है। शासन से 5972 आवास स्वीकृत किए गए हैं जिसके अधीन मोर जमीन मोर मकान के तहत आवास निर्माण के लिए आवेदन किया जा सकता है। निर्धारित पात्रता के आधार पर 1117 आवास और प्रारंभ किए जाने हैं। मोर जमीन मकान के तहत इसकी पूरी मॉनिटरिंग सर्वेयर एवं अनुबंधित वास्तुविद के माध्यम से होती है। सबसे ज्यादा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मोर जमीन मोर मकान के निर्माण की बात करें तो अधिकतर लोगों ने इस योजना का लाभ लिया है। आज निगमायुक्त ने कांट्रैक्टर कॉलोनी के पार्षद भोजराज सिन्हा के साथ वार्ड क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान नाली की समस्याओं का समाधान करने आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए।
दुर्ग / शौर्यपथ /
भिलाई स्टील प्लांट के बंद पड़े ब्लास्ट फर्नेस 7 में कल बुधवार 01 जून को हुए हादसे के बाद प्रबंधन ने डीजीएम मैकेनिकल केएसएनआर रमेश को सस्पेंड कर दिया है। इस मामले की जांच के भी आदेश दिए गए हैं। दूसरी तरफ अनुकंपा नियुक्ति और मुआवजा की राशि तय करने को लेकर मृतक के परिजन और सीटू ठेका यूनियन धरने पर बैठ गए हैं। उनका कहना है कि वह अस्पताल से शव तभी ले जाएंगे जब उनकी मांगें मानी जाएंगी। बुधवार को फर्नेस में मरम्मत के दौरान आग लगने से दो ठेका श्रमिक झुलस गए थे। इसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई थी।
सीटू ठेका यूनियन महासचिव योगेश सोनी से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक राहुल उपाध्याय के परिजन और मोहल्ले वाले बड़ी संख्या में सुबह से ही अस्पताल पहुंच गए थे। मृतक की पत्नी रमा उपाध्याय और बीएसपी आइआर विभाग के अधिकारी भी पहुंचे थे। पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए जब शव ले जाने की बात आई तो परिवार के लोग और यूनियन वाले विरोध में उतर गए। उनका कहना है कि वह सेक्टर-9 अस्पताल की मॉच्र्युरी से शव तभी ले जाएंगे, जब बीएसपी प्रबंधन उन्हें अनुकंपा नियुक्ति देने के साथ ही मुआवजा राशि बढ़ाकर देगी।
बीएसपी के अधिकारियों ने मृतक की पत्नी को ऑफर लेटर दे दिया है और मुआवजा व अंतिम संस्कार की राशि ठेका एजेंसी दिलाने का आश्वासन दिया है। इस पर परिजनों का कहना है कि वह अनुकंपा नियुक्ति को पढऩे और मुआवजा की राशि तय होने के बाद ही शव को लेंगे।
फर्नेस के अंदर गैस होने से लगी थी आग
हादसे की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ब्लास्ट फर्नेस-7 में कोई ज्वलनशील गैस भरी हुई थी। इसकी जांच बीएसपी के अधिकारियों ने नहीं की थी। जैसे ही मरम्मत के दौरान ठेका मजदूरों ने बिल्डिंग की फर्नेस से आग का गुबार सा निकला। इसकी चपेट में आने से एक मजदूर बुरी तरह से झुलस गया, जबकि दूसरे की मौत हो गई है। 90 प्रतिशत झुलसे मजदूर को सेक्टर-9 अस्पताल के बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया है।।
बीएसपी जनसंपर्क विभाग के अनुसार ब्लास्ट फर्नेस-07 18 जुलाई 2021 से बंद है। इसे कैपिटल रिपेयर में लिया गया था। रिपेयर के दौरान एसजीपी के एयर लिफ्टिंग चेंबर नं. 2 में मैसर्स अमन कंस्ट्रक्शन के 2 कर्मचारियों द्वारा वैल्डिंग का कार्य किया जा रहा था। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे अचानक वहां आग लग गई। इसमें झुलसे परमेश्वर सिक्का (26) को उपचार के लिए सेक्टर 9 हॉस्पिटल के बर्न यूनिट में भर्ती किया गया। जबकि 32 साल के राहुल उपाध्याय की मौत हो गई थी।
आठ वर्षों में लागू जनकल्याणकारी योजनाओं से देश की जनता के जीवन स्तर पर बहुत सकारात्मक प्रभाव
दुर्ग / शौर्यपथ /
भाजपा जि़ला कार्यालय दुर्ग में प्रेस वार्ता आयोजित की जिसमें राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडेय जी ने सम्बोधित किया , मंच पर जि़लाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा , भिलाई जि़लाध्यक्ष विरेंद साहू , प्रदेश मंत्री ऊषा टावरी , मायाबेलचन्दन , महामंत्री विकास धर दीवान , ललित चन्द्राकर , संतोष सोनी , के एस चौहान उपस्थित थे । सुश्री पाण्डेय जी ने कहा की हमारे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का स्वर्णिम कार्यकाल आज आठ वर्ष पूर्ण कर चुका है। इस कार्यकाल में देश ने विकास और प्रगति के जिन उचाईयों को छुआ है, वह इस देश के इतिहास में इससे पहले कभी नहीं हुआ। जिन जनकल्याणकारी योजनाओं को इन आठ वर्षों में लागू किया गया, उन योजनाओं से देश की जनता के जीवन और जीवन स्तर पर बहुत सकारात्मक प्रभाव डाला है। श्री नरेंद्र मोदी जी सक्षम नेतृत्व में देश ने न केवल विकास की नई राह पकड़ी है बल्कि पूरे विश्व में देश ने अपनी एक मज़बूत और सफल राष्ट्र की छवि भी बनायीं है। आज पूरे विश्व के सभी देश भारत से जुडऩा चाहते हैं। आज भारत पूरे विश्व की धूरि बन गया है और इसके विकास की गाथा दुसरे देशों की नज़ीर बन गई है।
श्री नरेंद्र मोदी जी के सक्षम और मज़बूत नेतृत्व की मिसाल कोरोना महामारी के दौरान देखने को मिली। जहाँ दुनिया के दूसरे देश इस महामारी से अपनी जनता को बचने में असहाय नजऱ आये वहीँ भारत ने न सिर्फ इस महामारी का दृढ़ता से मुक़ाबला किया बल्कि लगभग अस्सी करोड़ देशवासियों को महामारी के दौरान मुफ्त में राशन उपलब्ध कराया। अपनी चिकित्सा सुविधाओं में अभूतपूर्व बढ़ोतरी की और जनता को इसके प्रकोप से बचाया। जब टीकाकरण की बात आयी तब 130 करोड़ के इस देश ने सबसे तेजी से टीकाकरण के एक रिकॉर्ड बनाया जो दुनिया के बड़े बड़े और विकसित देश नहीं कर सके। वर्तमान तक हमारे देश 193 वैक्सीन की डोज़ लगायी जा चुकी है। यह कोई छोटी उपलब्धि नहीं है।
सामाजिक कल्याण के जितने कार्य हमारी सरकार ने इन आठ वर्षों किये हैं, वह विगत 60 वर्षों में नहीं हो सके थे । कभी भी किसी सरकार ने हमारी माताओं बहनो के दर्द को नहीं समझा। हर घर में शौचालय बनाकर हमारी बहनो को एक स्वच्छ जीवनशैली प्रदान की तो उज्जवला योजना को लागू कर उन्हें धुल और धुएं से मुक्ति दिलाई।
आज़ादी के इतने वर्ष बीत जाने के बाद भी गाँवों और सुदूर क्षेत्रों में बिजली नहीं पहुंच पायी थी क्योंकि पहले की सरकारों में इच्छा शक्ति का अभाव था। हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने सौभाग्य योजना लागू कर देश के हर घर में बिजली पहुंचाने का संकल्प लिया। आज हर गांव में बिजली पहुंच चुकी है।
जीवन में हर व्यक्ति का एक सपना होता है कि उसके पास एक खुद का एक पक्का घर हो लेकिन किन्ही आर्थिक मज़बूरियों से यह सपना पूरा नहीं हो पाता था। प्रधानमंत्री आवास योजना लागू कर हमारे प्रधानमंत्री जी ने आम आदमी के उस सपने को पूरा किय। इस हेतु लगभग 8 लाख करोड़ का आबंटन किया गया है।द्र सरकार ने पेट्रोल पर 8 रूपए और डीजल में 6 रूपए की एक्साइज ड्यूटी कम करके जनता को महंगाई से राहत दिलाने महत्वपूर्ण कार्य किया है।
हर घर नल से जल योजना लागू कर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पीने का पानी प्रदान करने की योजना हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने लागू की है। इससे सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में भी हर घर साफ़ में पानी उपलब्ध कराया जायेग। इस हेतु केंद्र सरकार ने लगभग साढ़े तीन लाख करोड़ का बजट रखा है जिसमे केंद्र का अंशदान 2 लाख करोड़ है।
राजनांदगांव / शौर्यपथ /
राजनांदगांव जिला मुख्यालय में स्थित सर्वेश्वर दास नगर पालिक निगम उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय राजनांदगांव में कक्षा पहली में प्रवेश की पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शिता के साथ की गई है। यहां तक कि लाटरी के पूर्व पालकों को आवेदन निरस्त होने के कारणों से बखूबी वाकिफ करवा दिया गया था।
उल्लेखनीय है कि सर्वेश्वर दास नगर पालिक निगम उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय राजनांदगांव के प्रबंधन पर यह आरोप लगे थे कि कक्षा पहली में 567 बच्चों के आवेदन अकारण निरस्त कर दिए गए और पालकों को धोखे में रखते हुए उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई। शिकायत पर कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर जिला मिशन समन्वयक श्रीमती रश्मि सिंह को पूरे मामले की सूक्ष्म जांच कर रिपोर्ट सौंपने आदेशित किया। जांच कार्रवाई से यह स्पष्ट हुआ की स्कूल के प्राचार्य पर लगाए गए तमाम आरोप बेबुनियाद व निराधार है। प्रवेश में कहीं कोई गड़बड़ी सामने नहीं आई है। कुल आवेदनों की संख्या 1083 थी। जिनमें से परीक्षण उपरांत 516 दुरूस्त पाए गए और 567 आवेदनों को निरस्त किया गया।
आवेदन निरस्त होने के कारणों में निर्धारित उम्र, एक ही आवेदक द्वारा कई बार आवेदन, आवेदक द्वारा ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों प्रकार के आवेदन, ऑफलाइन आवेदन लिया गया किन्तु ऑनलाइन आवेदन किया जाना आदि शामिल है। निरस्त किए गए आवेदन कारण सहित संस्था में उपलब्ध है। कोई भी पालक कार्यालयीन समय में तत्संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकता है। लॉटरी के पूर्व प्राचार्य द्वारा पालकों को निरस्त किए गए आवेदनों के कारण और उनकी संख्या बता दी गई थी।
बेमेतरा/नवागढ़ / शौर्यपथ /
भाजपा बेमेतरा जिला उपाध्यक्ष फिरतुराम साहु ने कहा कि इस देश में ओबीसी समाज का उपेक्षा का कारण कांग्रेस ही रहा है जो इस समाज को केवल वोट बैंक का ही आधार मानता रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सभी समाज के भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रहे है और जब राज्यसभा में किसी छत्तीसगढिय़ा को भेजने की बात होती है तो अपने दिल्ली के सामने नतमस्तक होकर मौन हो जाते है और इस बात को प्रदेश की जनता भलिभांति समझ रह है कि वे छत्तीसगढ़ी परंपराओं व लोक जीवन को पॉलिटिकल पीआर से जोड़कर केवल अपनी सियासत चमकाने में लगे है।
नवागढ़ मण्डल अध्यक्ष चन्द्रपाल साहू ने कहा कि इस देश को एक ऐसे सशक्त प्रधानमंत्री के रूप में नरेन्द्र मोदी का नेतृत्व मिला है जो सर्वसमाज, सर्व विकास और समग्र विकास की अवधारणा को पूरा करने में जुटे है। निश्चित ही उनकी नेतृत्व में ओबीसी समाज को मुख्यधारा में जोडऩे के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य इन आठ वर्षों में हुए हैं लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार 27 प्रतिशत आरक्षण के मामले में जिस तरह से राजनीति कर रही है वह किसी से छिपा नहीं है। जिस व्यक्ति ने आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट में याचिका लगाई है उसे ही प्रदेश की सरकार उपकृत कर एक संस्थान का प्रमुख बना दिया है । इससे स्पष्ट है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ओबीसी विरोधी है।
किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष बबलू राजपूत लोधी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री अपने कथित छत्तीगढिय़ा वाद के चेहरे को सबके सामने पेश कर छत्तीसगढ़ की जनता को छल रहे हैं जिसे उजाकर करने की जरूरत है। जब राज्यसभा का चुनाव होने की बात आती है तब बाहरी प्रत्याशियों को कांग्रेस अपना उम्मीददार बनाती है लेकिन एक समय राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस ने लेखराम साहू को प्रत्याशी बना था तब कांग्रेस की जीत की संभावनाएं शून्य थी और अब जब पिछड़े समाज से किसी को राज्यसभा प्रत्याशी बनाने की बात आई तो प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मौन रहते है।
पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य होरीलाल सिन्हा ने कहा कि पिछड़ा वर्ग मोर्चा 70 प्रतिशत पिछड़ा समाज के सदस्यों को प्रत्याशी बनाकर पिछड़ों की हितैषी होने का प्रमाण दिया है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की 8 साल सफलताओं को व प्रदेश की कांग्रेस सरकार की तीन साल की असफलताओं को मोर्चा के बीच ले जाने की आवश्यकता है।
कवर्धा / शौर्यपथ /
"सर्वे भवन्तु सुखिन: , सर्वे सन्तु निरामया:" इस वाक्य को कबीरधाम स्वास्थ्य टीम द्वारा लगातार चरितार्थ किया जा रहा है। यहां राज्य शासन के स्वप्न को साकार करते हुए अंतिम व्यक्ति तक सरलता से स्वास्थ्य सेवा सुलभ कराने के लिए अनवरत प्रयास जारी है। सकारात्मक प्रयासों के जरिये अब तक अनेक उपलब्धियां कबीरधाम स्वास्थ्य विभाग ने हासिल कर ली है। इसी कड़ी में पंडरिया के सुदूर वनांचल की 19 वर्षीय सुखबति बैगा की कहानी भी जुड़ गई है।
दरअसल पंडरिया विकासखण्ड के सुदूर वनाचंल कांदावानी ग्राम के गरीब बैगा परिवार की 19 वर्षीय सुखबति बैगा को उसके परिजनों ने जिंदा बचा पाने की उम्मीद खो दी थी, उन्हें लगने लगा था कि अब उनकी बच्ची इसी पीड़ा के साथ ही दुनिया से रुखसत हो जाएगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुजॉय मुखर्जी के संज्ञान में उक्त प्रकरण आते ही उन्होंने पंडरिया के स्वास्थ्य टीम को सुखबति और उसके परिजनों की काउंसलिंग करके जिला अस्पताल लाने का निर्देश दिया।टीम द्वारा मरीज को जिला अस्पताल लाया गया, यहां सुखबति का उपचार आरम्भ किया गया। सिटीस्कैन में पता चला कि सुखबति के पेट में लगभग 25 सेंटीमीटर तकरीबन 6.8 किलोग्राम का कैंसर के रूप का बिनाइन अंडाशय ट्यूमर है। ऐसी स्थिति में सीएमएचओ डॉ मुखर्जी एवं सिविल सर्जन डॉ पी सी प्रभाकर ने तत्काल कवर्धा के निजी अस्पताल के चिकित्सकों से सम्पर्क करके केस के सम्बंध में डिस्कशन किया इसके पश्चात ऑपरेशन की तैयारियां शुरू की गई।
डॉ व्यास नारायण चन्द्रवंशी की तीन सदस्यीय चिकित्सकों की टीम ने 4 घण्टे की मसक्कत के बाद किया सफल ऑपरेशन
कवर्धा के निजी अस्पताल के संचालक सर्जन डॉ व्यास नारायण चन्द्रवंशी ने अपनी टीम के चिकित्सकों से चर्चा करके उक्त प्रकरण का इलाज करने में समर्थता जाहिर की। इसके पश्चात सुखबति को उक्त निजी अस्पताल में रखकर सीएमएचओ और सिविल सर्जन के मार्गदर्शन में ऑपरेशन के लिए आवश्यक जांच व उपचार की व्यवस्था की गई। डॉ व्यास ने बताया कि 19 वर्षीय सुखबति को जब लाया गया उस वक्त उसका ब्लड प्रेशर काफी लो था। भर्ती करके मरीज को ऑपरेशन के लिए स्टेबलिश किया गया। इसके पश्चात गत 25 अप्रैल को उक्त युवती का ऑपरेशन किया गया। डॉ चन्द्रवंशी के साथ टीम में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ योगिता चन्द्रवंशी व कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ भरत भूषण भी शामिल रहे। तीनों चिकित्सकों की संयुक्त टीम की मेहनत रंग लाई और ऑपरेशन सफल रहा। डॉ व्यास चन्द्रवंशी बताते हैं कि ट्यूमर अंतडिय़ों, बच्चे दानी और पेशाब की थैली से पूरी तरह से चिपक गया था, जिसकी वजह से युवती को सांस लेने में काफी दिक्कत थी, उसका पेशाब बन्द हो चुका था और खतरा लगातार बढ़ता जा रहा था। ऑपरेशन के बाद युवती का लगातार फॉलो अप लिया जा रहा है , जिसमें युवती की स्थिति अब नॉर्मल है। चिकित्सकों का कहना है कि युवती का माहवारी सम्बन्धी समस्या भी ठीक हो चुकी है अब उसका शरीर बच्चा कंसीव करने में भी सक्षम है। इसके अलावा किडनी और बच्चा दानी सही अवस्था में है।
यहां यह बताना लाजिमी होगा कि बैगा परिवार रायपुर या अन्य बड़े शहर में जाकर उपचार कराने के लिए बिल्कुल तैयार नही थे, कवर्धा आकर इलाज इलाज के लिए भी स्वास्थ्य टीम की लगातार काउंसलिंग कारगर रही। वही उक्त बीमारी के उपचार में लगभग 2 लाख से भी अधिक का खर्च आता है, जिसे पूर्ण रूप से नि:शुल्क मुहैया करवाया गया।
जिला कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा ने टीम की सराहना करते हुए इसी तरह टीम वर्क करके सेवाएं जारी रखने की सलाह दी है। उन्होंने ऐसे गम्भीर प्रकरणों का चिन्हांकन करके सेवाएं मुहैया कराने के लिए भी कहा है। सी एम एच ओ डॉ मुखर्जी व सिविल सर्जन डॉ प्रभाकर समेत सर्जन डॉ व्यास नारायण चन्द्रवंशी व टीम को इस तरह के प्रयासों को बढाने के लिए शुभकामनाएं भी उनके द्वारा दी गई।
दंतेवाड़ा/शौर्यपथ/
दंतेवाड़ा जिले अभी कुछ दिन पूर्व ही कुछ व्यक्ति नगरपालिका के नाम पर अवैध पर्ची काटकर वसूली करते पाए गए और मामले को कलेक्टर ने सज्ञान मे लेकर उस ठेकेदार का टेंडर निरस्त कर दिया ये बात अभी शांत भी नहीं हुई कि दंतेवाड़ा शहर मे ही डिस्काउंट के नाम पर चल रह है गोरख धंधा।
आपको बता दे की हाल ही में एक उपभोक्ता द्वारा कुछ सामान अग्रवाल प्रोविजन स्टोर से लिया गया और उसे बिल दिया गया ।उपभोक्ता ने 29 मई को खरीदी कि जिसमे बिल में हल्दीराम मिक्सर का रेट 59 रुपए है और डिस्काउंट करके उसे वो पैकेट 54 रुपए का मिला परंतु आपको बता दे की मार्केट का रू क्रक्क दर उस पैकेट मे मात्र 45 रुपए ही है ।उपभोक्ता की यह लूट दुकानदारों के चल रहे डिस्काउंट के गंदे खेल का परिणाम है।
आपको बता दे जब उपभोक्ता ने इस पर बात कि तो दुकानदार को रवैया ऐसा था जैसे उसने वो सामान अनजाने मे ग़लत दर में दे दिया है पर ऐसी रोज की गलतियां उपभोक्ताओं के जेब में भारी मार का काम कर रही है और प्रोविजन स्टोर को फायदा पहुंचा रही है।अब ये देखना है कि क्या ऐसे स्टोरो पर कोई कार्यवाही कि जावेगी या फिर प्रशासन उपभोक्ताओं के जब मे पड़े अतिरिक्त भार का खेल आंख बंद करके देखते रहेगी।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
