
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
रायपुर / शौर्यपथ /
आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने भाजपा और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा है कि भाजपा ने 15 साल के शासन काल में प्रदेश का बंटाधार कर दिया था। हर विभाग में भ्रष्टाचार का आलम था। किसानों की तकलीफोँ को भाजपा ने हमेशा अनदेखा किया उसी का परिणाम था कि प्रदेश कि जनता ने भाजपा को 14 सीटों पर समेट दिया। वहीं आज भाजपा प्रदेश में संघर्ष कर रही है जिससे लगता है कि भाजपा कि राजनीतिक जमीन प्रदेश में खिसक चुकी है ।
वहीं प्रदेश की कांग्रेस सरकार खाद की कालाबाजारी करा रही है। इसी तरह दो रूपये किलो में गोबर खरीद उसे पांच गुना अधिक कीमत पर किसानों को वापस बेच देने, गुणवत्ता विहीन कथित वर्मीं कम्पोस्ट के नाम पर कम वजन के साथ मिट्टी-गिट्टी आदि मिला कर खाद खरीदने को बाध्य कर रही है।
छत्तीसगढ़ में राज्य की भूपेश सरकार की वादा खिलाफ़ी एवं उपेक्षा पूर्ण रवैय्ये के चलते किसानों में गहरा असंतोष है। प्रदेश में लाखों किसान कर्ज माफी से बंचित हुए हैं। वे बारदाना और खाद के लिए भटक रहे हैं। गुणवत्ता विहीन कीटनाशक, खाद के प्रयोग से नुकसान होने एवं रकबा के अनुरूप धान नही बिकने से परेशान किसान आत्महत्या करने मजबूर हो रहे हैं। इस कांग्रेस शासन के दौरान 572 से अधिक किसानों ने आत्महत्या की है।कानून व्यवस्था का प्रदेश में ऐसा बदहाल है।
लाखों रोजगार का वादा, युवाओं को बेरोजगारी भत्ता, किसानों को बोनस, शराबबंदी समेत तमाम वादों से कांग्रेस पूरी तरह से मुकर गयी है। शिक्षक अभ्यर्थी, विद्या मितान, पुलिस अभ्यर्थी, बिजली कर्मचारी, कोरोना वारियर्स सभी अपनी मांगों को लेकर आंदोलित हैं। प्रदेश भर के तमाम संगठन कांग्रेस की धोखाधड़ी के खिलाफ अपनी मांगों को लेकर अंदोलनरत हैं। उन्हें अब आंदोलन से वंचित करने कांग्रेस ने एक आदेश निकला है जिसके कारण किसी भी सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक संगठनों का सरकार के खिलाफ अब कोई भी विरोध प्रदर्शन करना असंभव हो जाएगा। यह कांग्रेस का नया आपातकाल हैं।
पत्रकारों पर हमले हो रहें हैं और वे जेल भरो आंदोलन को मजबूर हो रहें हैं। बुजुर्ग माताओं को वृद्धा-पेंशन नहीं दिया जा रहा है । शराबंदी का वादा कर शराब की होम डिलीवरी शुरू की। प्रदेश में आदिवासियों का जीना बदहाल है। पिछले तीन वर्ष में छत्तीसगढ़ में 25 हज़ार से अधिक आदिवासी बच्चों की चिकित्सा के अभाव में अकाल मृत्यु हुई है। 13 हज़ार से अधिक तो केवल नवजात शिशु इस दौरान अकाल मृत्यु को प्राप्त हुए हैं।
नक्सल इलाकों में फर्जी मुठभेड़ हो रही हैं, जिसमें अधिकतर आदिवासियों की ही जानें जा रही है। भाजपा और कांग्रेस मिली हुई है। भाजपा और कांग्रेस दोनों जन हित के कार्य छोड़कर सिर्फ आरोप , प्रत्यारोप और भ्रष्टाचार में लिप्त रहे है। कोयला खदान के नाम पर हसदेव अरण्य को उजाडने का काम कांग्रेस की सरकार कर रही है। इन जंगलों के उजडऩे से प्रदेश के आदिवासी और किसानों के हितों पर चोट होगी। पीएम आवास पर रोक कर प्रदेश के 16 लाख से अधिक गरीबों का आशियाना छीनने का काम किया गया है।
उत्तम जायसवाल ने कहा कि अब प्रदेश से कांग्रेस सरकार के जाने का वक़्त आ गया है, देश में जिस तरह से आम आदमी पार्टी काम कर रही है उससे प्रभावित होकर प्रदेश में लाखों लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं जो निश्चित ही अगले चुनावों में कांग्रेस कि सत्ता को उखाड़ फेकेंगें।
दुर्ग / शौर्यपथ /
मार्क फिल्म के बेनर तले एम के अग्रवाल और आर के लालवानी द्वारा निर्मित तथा धर्मेन्द्र चौबे द्वारा निर्देशित छत्तीसगढी फिल्म दुल्हन पिया की का आज सिविक सेंटर के एबीएस फाउंडेशन के लांज में पोस्टर लांचिक का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में एबीएस फाउंडेशन के संचालक भूषण चिपड़े उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता फिल्म निर्देशक धर्मेन्द्र चौबे ने की। इस दौरान विशेष अतिथि के रूप में गिरीश कुमार बारोलिया, नवभारत के ब्यूरो प्रमुख राजेन्द्र सोनबोईर, दैनिक छत्तीसगढ के ब्यूरो प्रमुख अभय जवादे, वरिष्ठ पत्रकार सुबोध तिवारी उपस्थित थे। इस दौरान एबीएस फाउंडेशन सहित आस पास के कोचिंग करने वाले छात्र और छात्राएं बड़ी संख्या में मौजूद थी।
फिल्म दुल्हन पिया की के पोस्टर का लांचिंग कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भूषण चिपड़े, अध्यक्षता धर्मेन्द्र चौबे, विशेष अतिथि गिरीश कुमार बारोलिया,फिल्म के निर्माता एम के अग्रवाल,आर के लालवानी फिल्म के नायक रियाज खान, सह नायक अंशु चौबे,फिल्म की नायिका काजल सोनबेर, छत्तीसगढी एवं भोजपूरी फिल्म के प्रसिद्ध एक्टर ललित उपाध्याय, प्रदीप शर्मा एवं अभिनेता शमशीर सिवानी,आशीष अग्रवाल,अंकित अग्रवाल एवं सौरभ अग्रवाल ने फिल्म का पोस्टर लांच किया। कार्यक्रम में उपस्थित फिल्म के सभी कलाकारों का परिचय कार्यक्रम का संचालन कर रहे शमशीर सिवानी ने कराया।
पोस्टर लांचिक के पश्चात फिल्म का ट्रेलर एवं गाना का भी प्रदर्शन किया गया जिसे देखकर इस कार्यक्रम में उपस्थित सैकड़ों लोगों ने जमकर सराहना की और इस दौरान फिल्म के हिरो रियाज खान,अंशु चौबे,नायिका काजल सोनबेर सहित सभी कलाकारों के साथ कार्यक्रम में उपस्थित युवक युवतियां एवं अन्य लोगों ने जमकर सेल्फी ली।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भूषण चिपड़े ने कहा कि जिस प्रकार आज दक्षिण भारत सहित अन्य राज्यों का क्षेत्रीय भाषा में बनने वाली फिल्मों का क्रेज है, उसी प्रकार अब छत्तीसगढ़ में भी बनने वाली छत्तीसगढी फिल्म का क्रेज बढते जा रहा है। छत्तीसगढ़ी फिल्म में हमारे अपनी मिट्टी की खुश्बू रहती है। यहां की लोकसंस्कृति से जुड़ी होती है। फिल्में समाज का आईना होती है,फिल्में जहां हमारा मनोरंजन करती है वहीं समाज में घटित होने वाली घटनाओं के प्रति हमसभी को जागरूक करती है। इस फिल्म का ट्रेलर जहां बहुत ही बेहतरीन है वहीं इसके सभी गाने भी बहुत अच्छे और कर्णप्रिय है। वहीं कार्यक्रम के विशेष अतिथि गिरीश कुमार बारोलिया ने कहा कि आज बॉलीवुड में जहां नग्नता अधिक परोसी जा रही है, वहीं छत्तीसगढी फिल्में साफ सुथरी होती है और पूरे परिवार के साथ बैठकर देखने लायक होती है। इस फिल्म का ट्रेलर देखने से ही लग रहा है कि यह फिल्म फूल इंटरटेनिंग वाली फिल्म है। मैं देख रहा था कि फिल्म का ट्रेलर और गाने के प्रदर्शन के दौरान यहां उपस्थित युवक और युवतियों ने खूब इंटरटेंमेंट किया, इसी से जाहिर होता है कि यह फिल्म सुपरहीट है।
कार्यक्रम के अध्यक्ष एवं फिल्म के निर्देशक धर्मेन्द्र चौबे अपने उदबोधन में कहा कि यह फिल्म आगामी 1 जुलाई से लेकर 15 जुलाई के बीच प्रदॢर्शन होने जा रही है।
मेरी कोशिश रहती है कि भीड़ का हिस्सा बनने के बजाय हमेंशा कुछ अलग हटकर फिल्म बनाऊं जो दर्शकों को बहुत पसंद आये। मेरी ये फिल्म भी बाकी फिल्मों से अलग हटकर है। इस फिल्म की कहानी एकदम अलग है, इसमें इस फिल्म में महिलाओं के साथ ही युवाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया है। इसमें एक्शन,रोमांस,कमेडी सहित वह सभी चीजें मौजूद है जो एक सफल और सुपरहीट फिल्म के लिए आवश्यक है। श्री चौबे ने आगे कहा कि फिल्म के निर्देशक धर्मेन्द्र चौबे ने इस दौरान कहा कि किशोरावस्था में प्रेम आकर्षण से प्रारंभ होता हैए उसके बाद उसकी परिणिति भयावह होती है। वास्तविक प्यार पति और पत्नी में होती है। फिल्म के अभिनेता रियाज खान ने कहा कि फिल्म साफ सुथरी व सभी के मनोरंजन का ध्यान रखा गया है।
इस अवसर पर फिल्म के प्रोडयूसर एक के अग्रवाल,आर के लालवानी,फिल्म के वरिष्ठ अभिनेता ललित उपाध्याय, प्रदीप शर्मा, नायक रियाज खान,सह नायक अंशु चौबे, नायिका काजल सोनबेर,डा. गणेश ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन देश के ख्यातिलब्ध कवि एवं फिल्मी गीतकार तथा एक्टर शमशीर सिवानी ने किया।
फिल्म के डायरेक्टर धर्मेन्द्र चौबे एवं निर्माता एम के अग्रवाल व श्री लालवाीन ने संयुक्त रूप से बताया कि इस फिल्म के हिरो रियाज खान, अंशु चौबे, नायिका काजल सोनबेर,सोना द्विवेदी, प्रदीप शर्मा, ललित उपाध्याय, कौशल उपाध्याय, अनुपम भार्गव, नरेन्द्र काबरा, संजू साहू, सुधा जांगड़े, विनायक अग्रवाल, शमशीर सिवानी, शिल्पा मानिकपुरी, पायल शर्मा, निखिल पाठक, प्रमोद नामदेव, विलास गुलहाने सहित छॉलीवुड के अन्य प्रमुख कलाकारों ने अपने अभिनय का जलवा दिखाया है।
इस फिल्म का कथा पटकथा धर्मेंद्र चौबे का है तो संगीत अमित प्रधान ए पी स्टूडियो रायपुर, का है। इसके गीतकार अमित प्रधान, श्याम सुंदर खोटे, गोपाल डडसेना है तो इसको अपने स्वरों से संवारा है अनुराग शर्मा, कंचन जोशी, प्रदीप तिवारी ने। इसके चीफ असिस्टेंट डायरेक्टर रियाज टायरवाला है और फिल्म के सभी सीन को अपने कैमरे में कैद किया है राहुल वर्मा ने। इसके मेकअप मेन रतन चौधरी और प्रोक्शन मैनेजर अशोक गौर है।
इस अवसर पर फिल्म के नायक-नायिका सहित सभी कलाकारों के अलावा छॉलवुड की एक्ट्रेस ओशिन कंबोज, वरिष्ठ रंगकर्मी विजय शर्मा, पत्रकार, सीजी नरेश, चंदन वर्मा रायपुर, पत्रकार अभिषेक जी, निखिल पाठक, पायल शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
राजनांदगांव / शौर्यपथ /
जिले में कोरोना काल में जब सरकारी स्कूल बंद थे तो मध्याह्न भोजन पकाने के लिए 2 करोड़ 34 लाख रूपये के किचन डिवाईस की खरीदी कर सप्लाई किया गया था, जो किचन डिवाईस खरीदी व वितरण किया गया, वह निर्धारित मानको के अनुरूप नहीं था, गुणवत्ताहीन था, जिसे वापस कर निर्धारित मानको के अनुरूप सिप्लाई किया जाना था, लेकिन ऐसा नहीं कर तत्कालिक जिला शिक्षा अधिकारी राजनांदगांव हेतराम सोम ने उसी घटिया क्वालिटी के किचन डिवाईस को वितरण करा दिया गया।
छग विधानसभा 2021 के मानसून सत्र में यह मिथ्या जानकारी दिया गया कि राजनांदगांव में ऐसा कोई बर्तन खरीदी में गड़बड़ीं नही हुआ है, लेकिन जब लिखित शिकायत हुआ और विधानसभा के शीतकालीन सत्र में पुन: विधायक ने सवाल पुछा तो यह स्वीकार किया गया कि हां, बर्तन खरीदी में गड़बड़ी हुई थी।
छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन के प्रदेश अध्यक्ष क्रिष्टोफर पॉल ने कलेक्टर से मांग किया था कि इस बर्तन घोटाले की उच्च स्तरीय जांच किया जाना चाहिए, क्योंकि हेतराम सोम ने संबंधित कंपनियों के साथ सांठगांठ कर घटिया क्वालिटी के किचन डिवाईस को वितरण कर केन्द्र सरकार से प्राप्त आबंटन का बंदरबाट कर दिया गया, तो कलेक्टर ने तीन सदस्यी जांच टीम का गठन का सुक्ष्मता से जांच करने का आदेश दिनांक 02 मार्च 2022 को दिया था और अब इस जांच समिति ने हेतराम सोम को जून 8 को जांच समिति के समक्ष उपस्थिति होने समन जारी किया है और जिला शिक्षा अधिकारी आरएल ठाकुर को समन तामिल कराने के लिए निर्देशित किया गया है।
रायपुर / शौर्यपथ /
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान केशकाल विधानसभा के ग्राम टाटामारी में आयोजित समारोह में 146 करोड़ 62 लाख रुपए के 171 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें 40.94 करोड़ रुपए के 43 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं 105.67 करोड़ रुपए के 128 विकास कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। साथ ही 05.17 करोड़ रुपयों की लागत से 85 देवगुडिय़ों के सौंदर्यीकरण के लिए भूमिपूजन एवं 15 देवगुडिय़ों के सौंदर्यीकरण का लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री द्वारा लोकार्पित कार्यों में लोक निर्माण विभाग के 11.17 करोड़ के 01, आदिवासी विकास विभाग के 26.18 करोड़ के 03 कार्य, जिला निर्माण समिति के 1.71 करोड़ का 1 कार्य, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 1.12 करोड़ के 37 कार्य शामिल है। साथ ही क्रेडा के 37.27 करोड़ के 02 कार्य, लोक निर्माण विभाग के 31.34 करोड़ के 06 कार्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 17.46 करोड़ रूपए लागत के 20 कार्य, आदिवासी विकास विभाग के 5.86 करोड़ के 85 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।
इस अवसर पर उद्योग एवं वाणिज्यिक कर मंत्री कवासी लखमा, राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम, लोकसभा सांसद दीपक बैज, बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक सन्तराम नेताम सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
रायपुर / शौर्यपथ /
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा भेंट-मुलाकात के दौरान की जा रही घोषणाओं और निर्देशों पर संबंधित जिला प्रशासन द्वारा त्वरित अमल किया जा रहा है। मुख्यमंत्री बघेल ने 26 मई को बकावंड में आयोजित भेंट-मुलाकात के दौरान सवरा गांव की दृष्टिबाधित छात्रा भानुप्रिया आचार्य और उनके भाई खलेन्द्र के लिए डेढ़ लाख रुपए की सहायता राशि की स्वीकृति की घोषणा की थी। जिस पर त्वरित अमल करते हुए कलेक्टर बस्तर रजत बंसल ने इन बच्चों के घर पहुंच कर उन्हें डेढ़ लाख रुपए की सहायता राशि का चेक सौंपा।
भेंट-मुलाकात के दौरान दृष्टिबाधित छात्रा भानुप्रिया आचार्य ने मुख्यमंत्री से कहा था कि 'मैं पढऩा चाहती हूँ। आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने की वजह से दिक्कत है। उनके दृष्टिबाधित भाई खलेन्द्र ने भी संगीत सीखने की इच्छा जाहिर की थी। दोनों के लिए भानुप्रिया ने स्मार्ट फोन और टेप रिकार्डर की माँग की। जिस पर मुख्यमंत्री ने अपने उदारता का परिचय देते हुए बकावंड में दृष्टिबाधित भाई-बहन भानुप्रिया और खलेन्द्र के पिता देवेन्द्र आचार्य की मदद और स्मार्ट फोन व अन्य उपकरण खरीदने के लिए 1.50 लाख रूपए की राशि तत्काल मंजूरी की घोषणा की। मुख्यमंत्री के निर्देश पर बस्तर प्रशासन ने तत्परता का परिचय दिया, कलेक्टर रजत बंसल ने दृष्टिबाधित भानुप्रिया और खलेन्द्र के घर खुद पहुंचकर उन्हें 1.50 लाख रुपए का चेक प्रदान किया।
रायपुर / शौर्यपथ /
स्कूल लाइफ में गर्मी की छुट्टियों का बच्चे साल भर इंतज़ार करते हैं। और जब इन छुट्टियों की मस्ती में खुद मुख्यमंत्री साथी बन जाएं, तो फिर बात ही क्या है। ऐसा ही हुआ आज कोंडागांव में चल रहे समर कैम्प में, जब मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल बच्चों से मिलने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने बच्चों संग गर्मी की छुट्टियों वाली स्कूल लाइफ का आनन्द लिया। समर कैम्प में बच्चों द्वारा की जा रही एक्टिविटीज में मुख्यमंत्री खुद शामिल हुए और बच्चों की कला और हुनर को सराहा। बच्चों द्वारा प्रदर्शित आर्ट एंड क्राफ्ट गैलरी को मुख्यमंत्री ने 4 वर्षीय नन्हीं साथी पिहू ठाकुर के साथ देखा। इस दौरान मुख्यमंत्री बच्चों संग बचपन के रंग में रंगे नजऱ आये।
पहली बार देख रहा बच्चों की शास्त्रीय संग वेस्टर्न डांस की इतनी अच्छी जुगलबंदी
समर कैम्प में शास्त्रीय नृत्य कत्थक और वेस्टर्न डांस सीख रहे बच्चों की प्रस्तुति देख मुख्यमंत्री मुग्ध हो गए। उन्होंने कहा की मैं पहली बार इतने छोटे बच्चों की शास्त्रीय और वेस्टर्न डांस की दो अलग अलग विधाओं को एक साथ इतने अच्छे से परफॉर्म करते देख रहा हूँ। आप दो अलग अलग डांस की जुगलबंदी कर रहे हैं और आपका बैलेंस भी नहीं बिगड़ रहा, ये कमाल है। मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों से कहा- देखिए, ये है बदलता बस्तर। उन्होंने ने बच्चों संग सेल्फी और फ़ोटो क्लिक करवायीं।
अबेकस क्लास में बच्चों ने चुटकियों में सुलझाई गणित की पहेलियां
समर कैम्प में बच्चों ने मुख्यमंत्री को अबेकस क्लास में चंद सेकेंड्स में गणित की गणनाओं को बिना पेन या पेपर के हल कर के चकित कर दिया। मेंटल मैथ्स से मन में ही जोड़,घटाव, गुणा और भाग कर गणित के सवाल सुलझा रहे बच्चों की बच्चों की मुख्यमंत्री ने खूब सराहना की।
आर्ट एंड क्राफ्ट गैलरी का नन्हीं पीहू के साथ किया निरीक्षण
समर कैम्प की आर्ट एंड क्राफ्ट गैलरी में मुख्यमंत्री ने बच्चों की बनाई मिट्टी की कलाकृतियां, भित्ति चित्र, सिलाई कढ़ाई, चित्रकला, जूट शिल्प को देखा। इस दौरान 4 वर्षीय बच्ची नन्हीं पीहू ठाकुर को मुख्यमंत्री ने अपने साथ ले लिया। दसवीं कक्षा के छात्र देवदत्त ने मुख्यमंत्री को अपने द्वारा बनाया उनका पोट्रेट भेंट किया।
मुख्यमंत्री बोले- सब मेरे सामने आ जाओगे तो मैं ही छुप जाऊंगा
समर कैम्प में अपने बीच मुख्यमंत्री को पाकर बच्चों का उत्साह आसमान छू रहा था। हर बच्चा मुख्यमंत्री के साथ फोटो खिंचाने लालायित था। मुख्यमंत्री ने भी पूरी आत्मीयता के साथ बच्चों संग सेल्फी और फ़ोटो खिंचवाए। बच्चों ने मुख्यमंत्री को पूरी तरह घेर लिया तो मुख्यमंत्री ने बच्चों के ही अंदाज़ में उनसे कहा- सब मेरे सामने आ जाओगे तो मैं ही छुप जाऊंगा।
हम होंगे कामयाब गीत पर मुख्यमंत्री ने ताली बजाकर मिलाई बच्चों की ताल से ताल
मंच पर तबला, गिटार, हारमोनियम, पर हम होंगे कामयाब गीत गाकर प्रस्तुत कर रहे बच्चों के साथ मुख्यमंत्री पूरी तरह रम गए। उन्होंने भी गीत के बोल दोहराए और ताली बजाकर बच्चों की ताल से ताल मिलाई। इस मौके पर उद्योग मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा, राज्य सभा सांसद श्रीमती फूलोदेवी नेताम, बस्तर सांसद श्री दीपक बैज, केशकाल विधायक श्री संतराम नेताम एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
रायपुर / शौर्यपथ /
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज कोण्डागांव के सर्किट हाऊस में आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आदिवासी इलाकों में मात्रात्मक त्रुटि से लाभ से वंचित हो रहे लोगों के लिए अंग्रेजी नाम को मानक मानकर जाति प्रमाण पत्र प्रदान करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने जिन लोगों का नाम राशन कार्ड में नहीं जुड़े है, उनका नाम राशन कार्ड में जोडऩे एवं छूटे हुए लोगों के नए राशन कार्ड बनाने के दिए निर्देश।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चे हिंदी और गणित में कमजोर न हो इसके लिए उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को स्कूल में जाकर बच्चों का उचित मार्गदर्शन करने को कहा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर में खेती के प्रति रुझान बढ़ा है, खेती बढऩे सिंचाई की मांग बढ़ी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर की सांस्कृतिक विरासत को कायम रखने घोटूल और देवगुड़ी का निर्माण किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर के जन जीवन में बड़ा परिवर्तन देखने को मिल रहा है। यहां पर भू-जल का उपयोग बढ़ा है, जल स्तर को बढ़ाने के लिए नालों को रिचार्ज करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि लोगों को पीने का साफ पानी मिले इसके लिए जल जीवन मिशन के तहत घर-घर नल लगाए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने आज कोण्डागांव में कोंडानार गारमेंट फैक्ट्री द्वारा निर्मित 1.80 करोड़ रूपए मूल्य के कपड़ों से लदे ट्रक को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने विश्राम भवन कोंडागांव में मावा कोंडानार एप का शुभारंभ किया। इस एप के माध्यम से जिले की दैनिक समाचार, क्षेत्रवार स्वीकृत कार्य, आपातकालीन हेतु सभी कार्यालयों से सम्पर्क, शिकायत, सुझाव और मांग हेतु आवेदन तथा निराकरण की जानकारी तत्काल इस एप के माध्यम से मिलेगी।
कोण्डागांव में चल रहे समर कैम्प में पहुंचे मुख्यमंत्री। मुख्यमंत्री ने बच्चों संग लिया गर्मी की छुट्टियों वाली स्कूल लाइफ का आनन्द।
बच्चों की शास्त्रीय नृत्य संग वेस्टर्न डांस की जुगलबंदी देख मुग्ध हुए मुख्यमंत्री, कहा- देखिए, ये है बदलता बस्तर।
समर कैम्प में आर्ट एंड क्राफ्ट गैलरी का मुख्यमंत्री ने नन्हीं पीहू संग किया निरीक्षण।
अबेकस क्लास में चुटकियों में गणित के सवाल हल कर बच्चों ने किया मुख्यमंत्री को चकित।
हम होंगे कामयाब गीत पर मुख्यमंत्री ने ताली बजाकर मिलाई बच्चों की ताल से ताल।
विश्राम गृह कोण्डागांव में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की उपस्थिति में माँ दंतेश्वरी मक्का प्रसंस्करण एवं विपणन सहकारी समिति मर्यादित कोंडागांव तथा चॉइस कंसल्टेंसी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के मध्य इथेनॉल परियोजना निर्माण के लिए प्रबंधकीय सलाहकार हेतु अनुबंध का निष्पादन किया गया।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की उपस्थिति में कोंडागांव जिला प्रशासन और नेचरएस्केप के मध्य बांस से सामग्री बनाने, आर्टिजन रिसोर्स सेंटर के निर्माण करने और उपयोगी शिल्प वाली कलाकृतियों का प्रशिक्षण देने एमओयू का आदान-प्रदान किया गया।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात के दौरान कोण्डागांव के चिखलपुटी में सी-मार्ट का शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री ने सी-मार्ट में हर्बल उत्पाद, कोदो, कुटकी, रागी कुकीज, जामुन चिप्स सहित सभी उत्पादों का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने बिहान अंतर्गत उड़ान महिला कृषक प्रोड्यूसर की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों की सराहना की।
मुख्यमंत्री ने सी मार्ट में विक्रय की जा रही शबरी बांसुरी को भी बजा कर मधुर तान छेड़ी। शबरी बांसुरी को मुंह से फूंक कर बजाने की बजाय हाथों से हिलाकर बजाया जाता है।
सी-मार्ट में मुख्यमंत्री ने जामुन चिप्स की तारीफ की। उन्होंने कहा कि यहां पहली बार मैं जामुन के चिप्स देख रहा हूँ।
मुख्यमंत्री ने बड़ेडोंगर की ऐतिहासिक दंतेश्वरी माता मंदिर में पहुंचकर मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना की।
भेंट-मुलाकात के लिए बड़ेडोंगर पहुंचे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का आदिवासी प्रतिनिधिनियों ने सरगी माला पहनाकर किया आत्मीय स्वागत। प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को छिंद पत्तों से बने गुलदस्ते भेंट किए एवं सर पर साफा बांध कर किया आत्मीय स्वागत।
भेंट-मुलाकात में मुख्यमंत्री से ग्राम पंचायत आमगांव के 39 किसानों ने बिजली की मांग की। मुख्यमंत्री ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
बड़ेडोंगर भेंट मुलाक़ात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने नई मंजि़ल क्लस्टर संगठन समूह के अध्यक्ष को आजीविका गतिविधियों के लिए एक करोड़ 44 लाख की राशि चेक सौंपा।
कोंडागांव की पंखुड़ी सेवा समिति से जुड़ी महिलाओं द्वारा बनाई बेल मेटल की श्रृंगार ट्राइबल ज्वेलरी अब दुबई के सराफा बाजार में बिक रही है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज समिति की महिलाओं को दुबई एक्सपोर्ट हुए बेल मेटल ट्राइबल ज्वेलरी की कमाई का 1 लाख का चेक सौंपा।
मुख्यमंत्री भोजन के लिए धनोरा स्कूल पारा में मजदूर श्री सुरेंद्र मंडावी के यहाँ पहुंचे। यहाँ छिंद से बने भोजन मण्डप में बैठ कर भोजन किया। परिजनों ने तिलक, कानों में फूल लगाकर अपने रीति रिवाजों से उनका स्वागत किया।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने सैगुड़ा (ईड़हर-झकोचई पत्ते से बना) सब्जी, चौलाई भाजी, चना $ प्याज भाजी, मुनगा सब्जी, हिरवा $ लाल भाजी, कर्मता भाजी, कांदा भाजी, कोयलारी भाजी, मडिय़ा पेज, चांवल, रोटी, सलाद (गाजर$खीरा$टमाटर$नींबू) हिरवा( कुल्थी) दाल का स्वाद लिया।
मुख्यमंत्री ने श्री मंडावी से उनके जमीन के बारे में पूछा, वनपट्टा है कि नहीं। इस पर श्री मंडावी ने बताया कि उनके पास जमीन नहीं है। मुख्यमंत्री ने उन्हें राजीव गांधी भूमिहीन किसान न्याय योजना का लाभ लेने कहा और बताया कि इस योजना में 7 हज़ार रुपए मिलेगा।
भेंट मुलाकात में मुख्यमंत्री से जय माँ पारबती समूह की फूलवती नाग ने मुख्यमंत्री को बताया कि इमली कुटकी रागी की खरीदी समर्थन मूल्य में चल रहे हैं।
भेंट मुलाकात धनोरा: मुख्यमंत्री का गायता एवं पुजारियों ने पटका पहनाकर, महुआ का माला, और छिंद की पारंपरिक गुलदस्ता देकर स्वागत किया।
आपकी चिंता, हमारी चिंता है- मुख्यमंत्री, नहीं होगी श्रीजला बिटिया के इलाज में कोई कमी, ऑपरेशन भी कराएंगे, शासन वहन करेगी सारा खर्च, 5 लाख की एफडी भी बच्ची के नाम से।
तीन साल की श्रीजला की जिंदगी होगी खूबसूरत, सर्जरी भी होगी और सुखद भविष्य के लिए पांच लाख रुपए का आर्थिक सहयोग भी।
टाटामारी रेस्टॉरेंट के सनसेट पॉइंट से मुख्यमंत्री ने लिया प्रकृति के मनोरम दृश्य का नजारा।
रेस्टॉरेंट के सनसेट पॉइंट पर बैठ कर मुख्यमंत्री ने ब्लू-टी, पिंक-टी और अंनत मूल-टी का लिया स्वाद।
रायपुर /शौर्यपथ/
दिनेश्वरी को मिलेगा काम और दुरेश्वरी को अब नहीं है स्वास्थ्य की चिंताकेशकाल विधानसभा के बड़ेडोंगर की रहने वाली संगीता बारहवीं की परीक्षा पास कर जीव विज्ञान विषय से बीएससी करना चाह रही थी, लेकिन निवास प्रमाण पत्र गुम हो जाने से उसे मनपसंद कालेज नहीं मिल पा रहा था. आज संगीता निवास प्रमाण पत्र के लिए उप तहसील आई थी, वहां भीड़ और पुलिस को देखकर वो लौटने को सोच रही थी, लेकिन संगीता ने देखा कि यहां मुख्यमंत्री आए हुए हैं. संगीता खाली हाथ तहसील में गयी और हाथ में निवास प्रमाण पत्र और चेहरे पर मुस्कान लेकर लौटी.
निवास प्रमाण पत्र की वजह से अब नहीं रूकेगी संगीता की पढ़ाईइसी तरह से दिनेश्वरी मरकाम को श्रम कार्ड की आवश्कता थी जिसके लिए वो तहसील कार्यालय में बैठी थी. दिनेश्नरी पहली बार इस कार्य के लिए तहसील प्रांगण में आई थी और उसे उसका श्रम कार्ड मुख्यमंत्री के हाथों मिला. छत्तीसगढ़ शासन की खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना ने गरीबों को इलाज के खर्च की चिंता से मुक्त कर दिया है और बड़ेडोंगर की रहने वाली धनेश्वरी बाई से बेहतर और कौन इसे समझेगा जो हेल्थ कार्ड बनवाने उप तहसील कार्यालय आई थी. धनेश्वरी के आवेदन मिलते ही इस पर काम शुरू हुआ और बिना किसी देर के धनेश्वरी का हेल्थ कार्ड उसके हाथों में था.
ये कोई कहानी नहीं बल्कि बड़ेडोंगर की रहने वाली तीन महिलाओं की सच्चाई है जिनको खुद भी यकीन नहीं हो रहा था कि वो जो चाहती हैं उन्हें मिल चुका है और वो भी आवेदन करने के साथ ही. मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुसार छत्तीसगढ़ में सिटिजन चार्टर का कड़ाई से पालन किया जा रहा है और इसकी वजह से हितग्राहियों को तत्काल राहत मिल रही है.
रायपुर /शौर्यपथ/
भेंट-मुलाकात में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को किसान शंकर लाल शार्दूल ने बताया कि 5 लाख का कर्जा माफ हुआ है।
वह दो तीन साल तक परेशान थे कर्ज नही पटा पा रहे थे कर्ज माफ हुआ तो दो 25 एचपी में महिंद्रा ट्रेक्टर खरीदा।
शंकर शार्दूल की परिवार सहित कुल 45 एकड़ जमीन है, जहां पर वे परिवारिक व्यवसाय खेती करते हैं।
बड़ेडोंगर भेंट-मुलाकात में किसानों ने मुख्यमंत्री से मक्का फैक्ट्री खोलने की मांग की है। इस एरिया में मक्का बहुत लगाया जाता है।
किसानों ने उत्पादित मक्के की प्रोसेसिंग के लिए फैक्ट्री की मांग है।
ग्राम पंचायत आमगांव में 39 किसानों ने बिजली की मांग की है, जिस पर मुख्यमंत्री ने जल्द लगवाने का आश्वासन दिया है।
किसान एडमू राम कोर्राम ने बताया कि उन्हें फसल बेचकर 21 हजार 4 सौ रुपए मिले हैं। पैसे से ट्रेक्टर खरीदने की योजना बना रहे हैं। वह अब धान के अलावा मक्का की भी फसल लेते हैं।
मुख्यमंत्री द्वारा हाट बाजार क्लिनिक योजना के बारे में पूछे जाने पर आसमाती निवासी बांगोली ने बताया कि हाट बाजार क्लिनिक प्रत्येक सोमवार को बाजार लगते ही आ जाती है।
बीपी, शुगर, मलेरिया सब कुछ चेक होता है, दवाईयां भी फ्री होती हैं।
भेंट-मुलाकात उरांदाबेड़ा निवासी गिरिज बाई ने बताया कि उन्हें हाट बाजार योजना के तहत मुफ्त में इलाज मिलता है।
रायपुर /शौर्यपथ/
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने उप तहसील कार्यालय बड़ेडोंगर पहुंचकर कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने दर्ज प्रकरणों की ली जानकारी लेते हुए समय सीमा के भीतर सभी का निराकरण करने के निर्देश दिए।
सीमांकन, नामांतरण, बंटवारा आदि के नियमित शिविर लगाकर निराकरण का निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने किया बड़ेडोंगर उप तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया
लोक सेवा केन्द्र में हितग्राहियो से की मुलाकात, अपने हाथों से दिया आधार कार्ड , हेल्थ कार्ड , निवास प्रमाण पत्र
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज केशकाल विधानसभा के बड़ेडोंगर में उप तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण । उन्होंने दर्ज प्रकरणों की ली जानकारी और प्रकरणों को समय सीमा के भीतर सभी का निराकरण करने के निर्देश दिए ।
लोकसेवा केन्द्र का निरीक्षण
मुख्यमंत्री उपतहसील कार्यालय बड़ेडोंगर में स्थित लोक सेवा एवं आधार पंजीयन केन्द्र का निरीक्षण किया । लोक सेवा केन्द्र में आये हितग्रहियों से मुलाकात कर उनसे पूछा कोई समस्या तो नही होती । मुख्यमंत्री ने उन्हें अपने हाथों से ई-श्रम कार्ड , हेल्थ कार्ड , आधार कार्ड दे कर शुभकामनाये दी ।
उप तहसील बड़ेडोंगर की घोषणा 27 जनवरी 2021 को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा बड़ेराजपुर विकासखण्ड के कोंगेरा में आयोजित आम सभा में की गई थी।
मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद 1 माह के भीतर ही 23 फरवरी 2021 को उपतहसील कार्यालय शुरू हुआ । बड़ेडोंगर के उप तहसील बनने से स्थानीय निवासियो की सीमांकन, नामांतरण ,बटवारा आदि के कार्य सरल हुए है । जिससे स्थानीय निवासियों में हर्ष है
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
