
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
रायपुर /शौर्यपथ/
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के पहले फीफा एप्रूव्ह सिंथेटिक फ़ुटबाल ग्राउंड विथ रनिंग ट्रैक का उद्गघाटन कर खिलाड़ियों को सौगात दी.
रायपुर /शौर्यपथ/
सेनानी की जाँबाज़ी को मुख्यमंत्री का सलाम
हाथ मिलाकर दी बधाई
मुख्यमंत्री ने नगर सेना के सेनानी श्री एस के मार्बल को हाथ मिलाकर बधाई दी। मुख्यमंत्री के दरभा मंगलपुर भेंट मुलाक़ात के बाद वापस आते समय नगर सेना के अधिकारी श्री मार्बल और उनकी टीम ने कल दरभा घाटी में तेंदुपत्ता से भरे ट्रक के पलटने पर मानवीयता और सेवाभाव का परिचय देकर एक्सिडेंट हुए वाहन के चालक और सहचालक को त्वरित चिकित्सा उपलब्ध कराई तथा वाहन में लग रही आग को अग्निसमन यंत्र से बुझवाया।
रायपुर /शौर्यपथ/
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया छत्तीसगढ़ का पहला फीफा एप्रूव्ह सिंथेटिक फ़ुटबाल ग्राउंड विथ रनिंग ट्रैक का उद्गघाटन।
जगदलपुर प्रियदर्शिनी इंदिरा स्टेडियम के फ़ुटबाल मैदान को फ़ीफ़ा ने अंतरराष्ट्रीय मानक का प्रमाण-पत्र जारी किया है।
मुख्यमंत्री ने प्रियदर्शिनी स्टेडियम में 44 करोड़ 54 लाख से अधिक राशि के 19 विकास कार्य का लोकार्पण और 11 करोड़ 88 लाख से अधिक राशि के 08 विकास कार्य का शिलान्यास किया
बस्तर में ग्रास रूट लेबल पर सामुदायिक फुटबॉल को और अधिक लोकप्रिय बनाने के लिए ओडिशा भुवनेश्वर की आर्डोर फुटबॉल अकादमी, बस्तर जिला फुटबॉल संघ तथा बस्तर जिला प्रशासन के बीच एमओयू किया गया। इससे बस्तर के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षक उपलब्ध हो सकेंगे
कवर्धा/शौर्यपथ /
राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम अंतर्गत चिन्हाकित बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु गत 24 मई को जिला अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुजॉय मुखर्जी ने इस सम्बंध में बताया कि जिले में चिरायु की 9 टीम काम करती है। इनके द्वारा जिले के सभी विकासखण्ड में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर चिन्हांकित किया गया है। उन्होंने बताया कि शिविर में विशेष चिह्नकित 135 बच्चों का स्वास्थ्य जांच किया गया। जिसमें से 92 हृदय रोग से ग्रसित बच्चों का इको कार्डियो ग्राफी के माध्यम से विशेष जांच किया गया, इनमें से 42 बच्चों को सर्जरी के लिए चिन्हांकित किया गया एवं 5 बच्चों को उच्च स्तरीय जांच के लिए रेफर किया गया व 15 बच्चों को नारायणा पुन: इको कार्डियोग्राफी के बुलाया गया। उन्होंने बताया राज्य सरकार द्वारा रायपुर के नारायणा की टीम
डॉ विनोद अग्रवाल (सीनियर हृदय रोग विशेषज्ञ), डॉ दीपन दास ( हृदय रोग विशेषज्ञ) एवं डॉ अंकिता पटेल (शिशु रोग विशेषज्ञ), श्री रीतेश नायक, जिला चिकित्सालय कबीरधाम से डॉ आदित्य चंदेल व अन्य विशेषज्ञों की टीम ने सेवाएं दीं। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ पी सी प्रभाकर एवं जीवन दीप समिति के सदस्य राजेश माखीजानि व अंकित शर्मा द्वारा शिविर में बच्चों और उनके परिजनों के लिए जूस व फल आदि का वितरण किया गया। को मिला शिविर का लाभ, विशेषज्ञों की टीम ने की जांच।
कवर्धा। राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम अंतर्गत चिन्हाकित बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु गत 24 मई को जिला अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुजॉय मुखर्जी ने इस सम्बंध में बताया कि जिले में चिरायु की 9 टीम काम करती है। इनके द्वारा जिले के सभी विकासखण्ड में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर चिन्हांकित किया गया है। उन्होंने बताया कि शिविर में विशेष चिह्नकित 135 बच्चों का स्वास्थ्य जांच किया गया। जिसमें से 92 हृदय रोग से ग्रसित बच्चों का इको कार्डियो ग्राफी के माध्यम से विशेष जांच किया गया, इनमें से 42 बच्चों को सर्जरी के लिए चिन्हांकित किया गया एवं 5 बच्चों को उच्च स्तरीय जांच के लिए रेफर किया गया व 15 बच्चों को नारायणा पुन: इको कार्डियोग्राफी के बुलाया गया। उन्होंने बताया राज्य सरकार द्वारा रायपुर के नारायणा की टीम
डॉ विनोद अग्रवाल (सीनियर हृदय रोग विशेषज्ञ), डॉ दीपन दास ( हृदय रोग विशेषज्ञ) एवं डॉ अंकिता पटेल (शिशु रोग विशेषज्ञ), रीतेश नायक, जिला चिकित्सालय कबीरधाम से डॉ आदित्य चंदेल व अन्य विशेषज्ञों की टीम ने सेवाएं दीं। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ पी सी प्रभाकर एवं जीवन दीप समिति के सदस्य राजेश माखीजानि व अंकित शर्मा द्वारा शिविर में बच्चों और उनके परिजनों के लिए जूस व फल आदि का वितरण किया गया।
दुर्ग / शौर्यपथ /
आज कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे जिले में चल रहे विकास कार्यों की स्थिति का जायजा लेने के लिए नगपुरा और कुथरेल क्षेत्र के दौरे पर निकले थे। जहां उन्होंने नगपुरा व कुथरेल के गौठानों का निरीक्षण किया और इस दौरान महिलाओं को नवीन अजीविका मूलक गतिविधियों से जुडऩे के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने समूह की महिलाओं से चर्चा करते हुए कहा कि शासन ने स्व-सहायता समूह के उत्पादों के लिए सी-मार्ट खोले हैं, यहां प्रतिदिन विभिन्न उत्पादों की खरीदी और बिक्री होती है और आने वाले ग्राहकों के लिए कैरी बैग की आवश्यकता पड़ती है, इसलिए समूह की महिलाएं यदि पुराने कपड़ों पर पैचवर्क कर थैली का निर्माण करें तो सी-मार्ट में ही, उनकी ये थैलियां हाथों-हाथ बिक जाएंगी। उन्होंने वहां स्थित सरपंच, सचिव, गौठान अध्यक्ष और स्व सहायता समूह की महिलाओं के साथ गौठान के क्रियान्वयन को और बेहतर बनाने के संबंध में भी चर्चा की। कलेक्टर ने समूह की महिलाओं को वर्मी कंपोस्ट खाद के निरंतर उत्पादन और बाड़ी कार्यों को बढ़ावा देने के लिए कहा ताकि महिलाओं की दैनिक आमदनी में शीघ्र से शीघ्र बढ़ोतरी हो।
इस अवसर पर नोडल अधिकारी श्री वी. सजिल कुमार ने बताया कि राधे राधे स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वार नगपुरा स्थित गौठान में लगभग आधे एकड़ की भूमि पर फूलों की खेती करने का निर्णय भी लिया गया है। जिसके विक्रय के लिए लोकल फुलों के दुकानों से चर्चा भी की गई। इसके अलावा गौठानों में बटेर पालन और नेपियर से लेकर ड्रीप सिंचाई पद्धति के द्वारा सब्जियों की खेती भी की जाएगी।
प्राचीन शिव मंदिर के लिए तैयार होगी सड़क -
नगपुरा में बांधा तालाब के पास कलचुरि राजाओं के राजत्व काल में निर्मित प्राचीन शिव मंदिर है। भगवान शिव को समर्पित यह प्राचीन मंदिर का मुख पूर्व दिशा की ओर है और अब इसमें मात्र गर्भगृह सुरक्षित है। इसका निरीक्षण कलेक्टर ने अपने दौरे के दौरान किया। वहां स्थित ग्रामीणों ने बताया कि दर्शन के लिए मंदिर में प्रतिदिन लोगों का आना-जाना लगा रहता है। परंतु कच्ची सड़क होने के कारण बरसात के दिनों में असुविधा होती है। इसलिए मंदिर तक पहुंचने के मार्ग को सुगम बनाने के लिए कलेक्टर ने वस्तु स्थिति का संज्ञान लेते हुए वहां उपस्थित संबंधित अधिकारी को सी.सी. रोड के लिए निर्देशित किया ताकि श्रद्धालुओं को अवागमन में तकलीफ न हो।
इसके अलावा कलेक्टर नगपुरा में स्थित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल भी पहुंचे थे, जहां उन्होंने बिल्डिंग का निरीक्षण किया और शिक्षा विभाग से उपस्थित अधिकारियों को शिक्षा सत्र शुरू होने से पूर्व सभी कार्यों को पूर्ण करने के लिए कहा।
कलेक्टर कोनारी नाला की स्थिति का जायजा लेने भी पहुंचे थे, जहां संबंधित अधिकारी ने बताया कि 120 मजदूरों के द्वारा 29 स्ट्रक्चर की मरम्मत का कार्य कर नाले को शीघ्र मूर्त रूप दिया जाएगा। जिससे कोनारी के साथ-साथ कुथरेल और भरदा ग्राम पंचायत के स्थानीय निवासी और किसानी को लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर एस.डी.एम. विनय पोयाम, जिला शिक्षा अधिकारी अभय जयसवाल, डिप्टी कलेक्टर लोकश धु्रव, जनपद पंचायत सीइओ शैलेष भगत, अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
दुर्ग / शौर्यपथ /
छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर श्रृजन कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम और मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में कुटीर उद्योग की स्थापना हेतु बैंको के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया जाएगा, जिसमें शासन द्वारा 35 प्रतिशत अनुदान का लाभ दिया जाएगा । वित्तीय वर्ष 2022-23 हेतु जिला पंचायत कार्यालय दुर्ग के माध्यम से आवेदन जमा कर योजना का लाभ लिया जा सकता है। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) केन्द्र शासन की इस योजना के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग, सामान्य वर्ग के लिए सेवा क्षेत्र के लिए रू. 10.00 लाख एवं विनिर्माण क्षेत्र के लिए रू. 25.00 लाख तक का लोन प्रदाय किया जाता है जिसमें 35 प्रतिशत अनुदान दिया जाता है। इस योजना में हितग्राही को परियोजना लागत का 5 प्रतिषत स्वयं लगाना होता है । इस हेतु इच्छुक पीएमईजीपी पोर्टलमें ऑनलाईन किया जा सकता है।
मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (सीएमईजीपी) राज्य शासन की इस योजना के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग, को सेवा क्षेत्र के लिए रू. 1.00 लाख एवं विनिर्माण क्षेत्र के लिए रू. 3.00 लाख तक का लोन प्रदाय किया जाता है, जिसमें 35 प्रतिशत अनुदान दिया जाता है। इस योजना में हितग्राही को परियोजना लागत का 5 प्रतिशत स्वयं लगाना होता है । जिला पंचायत दुर्ग, खादी ग्रामोद्योग कक्ष से संपर्क कर आवेदन भर सकते हैं। सेवा क्षेत्र - सायकल, मोबाईल, इलेक्ट्रानिक रिपेयरिंग, ब्यूटी पार्लर, फोटोकापी। विनिर्माण क्षेत्र में दोना पत्तल, फेबिकेषन, डेयरी, साबुन, मसाला, दलिया, नूडल्स । विस्तृत जानकारी हेतु खादी ग्रामोद्योग कार्यालय जिला पंचायत दुर्ग से संपर्क कर सकते हैं।
रायपुर /शौर्यपथ /
शहर को धूम्रपान मुक्त बनाने के लिए जिला प्रवर्तन दल द्वारा चालानी कार्यवाही की जा रही है जिसमें बुधवार को रेलवे स्टेशन फाफाडीह चौक और पचपेड़ी नाका क्षेत्रों में पान दुकानों पर चलानी कार्यवाही की गयी। सिगरेट और अन्य तम्बाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेध और व्यापार तथा वाणिज्य, उत्पादन, प्रदाय और वितरण का विनियम) अधिनियम, 2003, यानि कोटपा के अंतर्गत की गयी इस कार्यवाही में से 1,450 रुपये जमा किये गए .
चालानी कार्यवाही की जानकारी देते हुए जिला सलाहकार डॉ. सृष्टि यदु ने बताया:जिला प्रवर्तन दल द्वारा बस स्टेशनों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं शैक्षणिक संस्थानों के 100 गज की परिधि में तम्बाकू उत्पाद बेचने पर और दुकानों में कोटपा के प्रावधानों का पालन नहीं करने पर कोटपा की धारा 4 एवं 6 अंतर्गत कुल 31 चालान किये गए । साथ ही दुकानदारों को प्रतिबंधित पदार्थों की खरीद-बिक्री के लिए गठित कानून के बारे में भी जानकारी दी गई ।
इस कार्यवाही का उद्देश्य कोटपा की धाराओं को शहरी क्षेत्रों में लागू करना है। कार्यवाही के दौरान पाया गया पान स्टाल पर धूम्रपान किया जा रहा था साथ ही बिना चेतावनी चिन्ह के तम्बाकू पदार्थों को बेचा जा रहा था। इस संबंध में दुकान के मालिक सहित वहां पर आए लोगों को भी कोटपा के बारे में जागरूक कराया गया।
क्या है कोटपा की धारा
धारा 4
1. सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान अपराध है।
2. सार्वजनिक स्थानों के प्रभारी /मालिक हर प्रवेश द्वार एवं हर मंजिल से सुस्पष्ट स्थान पर एक काले धुएं के साथ सिगरेट अथवा बीड़ी के चित्र को काटती हुए प्रदर्शित होगी ।
3.बोर्ड के नीचे प्रभारी/मालिक (जिसके पास उल्लंघन की शिकायत की जानी है) का नाम व फोन नंबर लिखा हो, यदि सार्वजनिक प्रभारी/मालिक उल्लंघन करने पर कार्रवाई नहीं करता है, तो उस पर व्यक्तिगत अपराधों की संख्या के समतुल्य जुर्माना लगाया जाएगा ।
4. सार्वजनिक स्थानों पर (स्मोकिंग एंड ) सिगरेट, लाइटर एवं बीड़ी सिगरेट जलाने के लिए उपकरण (माचिस) उपलब्ध नहीं करवाये जायेंगे।
5. केवल 30 कमरों से ज्यादा वाले होटल, 30 व्यक्तियों से ज्यादा बैठने की क्षमता वाले भोजनालय एवं एयरपोर्ट में अलग स्मोकिंग जोन बनाया जा सकता है, लेकिन वह केवल कानूनी प्रावधानों के अनुरूप ही बनाया जा सकता है ।
उक्त नियमों के उल्लंघन पर ?200 तक का जुर्माना किया जा सकता है ।
धारा 5
1. तंबाकू पदार्थों के प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष विज्ञापन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित हैं।
2. तंबाकू पदार्थों को बेचने वाली दुकान पर काले अक्षरों में सफेद पृष्ठभूमि का बोर्ड लगा सकते हैं जिस पर "तंबाकू से कैंसर होता हैÓÓ लिखा होना चाहिए।
3. तंबाकू पदार्थों को बेचने वाली दुकान पर लगे बोर्ड चमकदार (बिजली युक्त) नहीं होना चाहिए।
4. टेलीविजन व फिल्मों में तंबाकू के दृश्यों को दिखाना अपराध है।
धारा 6
1. 18 वर्ष से कम आयु वर्ग के लोगों को तम्बाकू पदार्थ बेचना अपराध है।
2.18 वर्ष से कम आयु वर्ग के लोगों के द्वारा तम्बाकू पदार्थ बेचना अपराध है।
3. नाबालिगों को तंबाकू-पदार्थ बिक्री स्थान पर दिखाई नहीं देना चाहिए।
4.बिक्री के स्थान पर एक 60*30 का बोर्ड लगाना आवश्यक है ।
5.शिक्षण संस्थानों के 100 गज के दायरे में तंबाकू पदार्थ बेचना अपराध है ।
उक्त नियमों के उल्लंघन पर एक से पांच 5 वर्ष की कैद या/और 1,000 से 5,000 का जुर्माना लगाया जा सकता है।
कबीरधाम /शौर्यपथ /
चंद्रनाहु कुर्मी क्षत्रिय समाज द्वारा बिरकोना उपक्षेत्र द्वारा शपथ एवं प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सामाजिक लोगों द्वारा अपने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले उन सभी प्रतिभावों का सम्मान करना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक ममता चंद्रकार,अध्यक्षता समाज के सरंक्षक लालजी चन्द्रवंशी, राज अध्यक्ष लालबहादुर चन्द्रवंशी,पूर्व संसदीय सचिव मोतीराम चन्द्रवंशी, सर्व कुर्मी समाज के अध्यक्ष नंदलाल चंद्राकर, केंद्रीय कोषाध्यक्ष सतीश चन्द्रवंशी,जिला पंचायत सदस्य तुकाराम चन्द्रवंशी, जिला पंचायत सदस्य मीना नीलू चन्द्रवंशी,जनपद पंचायत अध्यक्ष इंद्राणी दिनेश चन्द्रवंशी, जनपद उपाध्यक्ष तुलश कश्यप,शिव वर्मा,नरेशु चंद्राकर,अयोध्या चंद्राकर सभी उपक्षेत्र के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी गण एवं सैकड़ों की संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित समाज के सभी गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।इस दौरान समाज के प्रमुख पदाधिकारियों ने सभा को संबोधित भी किया और समाज उत्थान के दिशा में प्रकाश डाला। इसके अलावा कुर्मी क्षत्रिय समाज बिरकोना उपक्षेत्र के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को समाज के संरक्षक लालजी चन्द्रवंशी ने शपथ ग्रहण दिलाया और समाज के प्रति ईमानदारी से कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सर्व कुर्मी समाज के प्रतिभावान शासकीय कर्मचारियों और निजी क्षेत्र में समाज का गौरव बढाने वाले प्रतिभावान को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वहीं पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सूर्यप्रकाश चन्द्रवंशी को समाज प्रतिभा गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।
बिलासपुर/शौर्यपथ /
जन रैली पर शासन के दिशा निर्देश को न मानने का भारतीय जनता पार्टी का जेल भरो आंदोलन इसी माह हुआ। 1 सप्ताह भीतर एक पूर्व नगर विधायक भारतीय जनता पार्टी को ऐसी कौन सी मजबूरी आन पड़ी की वह फिर से धरना आंदोलन के लिए आए। असल में पूरा खेल बिलासपुर में भारतीय जनता पार्टी की हार के बाद विपक्षी नेतृत्व का है, ऊपर से राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की बैठक के बाद बनते बिगड़ते राजनीतिक समीकरणों का है इस बात पर सहमति बन गई बताई जाती है कि पिछली बार की तरह इस बार भी भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस या अन्य राजनीतिक दल से आने वाले स्थापित नेताओं के लिए अपना स्वागत द्वार खोल रखी है और कयास लगाया जा रहा है कि पहला नाम लोरमी विधायक छजका नेता का होगा और उन्हें बिलासपुर से चुनाव मैदान में उतारने की संभावना भी है । जब से यह समीकरण बना है कांग्रेस से अधिक खलबली भारतीय जनता पार्टी की कैंप में है कांग्रेस के आधा दर्जन वह नेता जो बिलासपुर विधायक से नाराज हैं इसी बात को लेकर खुश हैं कि ब्राह्मण के खिलाफ एक ठाकुर की मदद करने का मजा ही कुछ और है और उनके लिए लोरमी विधायक पुराना मित्र है और वैसी मित्रता नगर विधायक बिलासपुर से नहीं हुई लेकिन इस समीकरण से भारतीय जनता पार्टी में पूर्व विधायक खेमा वैसा ही नाराज है जैसा वीसी शुक्ल के भारतीय जनता पार्टी प्रवेश पर था। आखिर वह वर्षों से संचित राजनीतिक पृष्ठभूमि किसी आयातित नेता के लिए क्यों छोड़ दे..... लिहाजा अब पूर्व विधायक भारतीय जनता पार्टी एक तरफ सड़क पर उतरकर सत्ता को दिखावटी चुनौती दे रहे हैं और अपनी ताकत का एहसास भारतीय जनता पार्टी के हाईकमान को करा रहे हैं। इस सबके बीच भैया के वह कांग्रेसी मित्र जबरन दुखी हैं जो सत्ता सुख के दौरान उनकी परिक्रमा करते थे।
राजनांदगॉव/शौर्यपथ /
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने प्रदेश के कर्मचारियों अधिकारियों के लिये केन्द्र शासन के समान डी.ए. और सॉतवे वेतनमान अनुसार गृहभाड़ा भत्ते की मांग को लेकर पुन: आवाज बुलंद करते हुए चार चरण में आंदोलन करने का ऐलान किया है। फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा, प्रांतीय सचिव एवं प्रभारी दुर्ग संभाग राजेश चटर्जी के नेतृत्व में राजनांदगॉव जिला संयोजक डॉ. के.एल.टाण्डेकर, जिला महासचिव सतीश ब्यौहरे, ने संयुक्त बयान जारी कर अवगत कराया है कि जनवरी 2020 से अप्रेल 2022 की अवधि में राज्य शासन द्वारा मंहगाई भत्ता के किस्तों को देय तिथि से स्वीकृत नहीं करने की नीति के कारण प्रदेश के कर्मचारियों को हुये आर्थिक नुकसान पर विभिन्न संगठनों ने शासन के आदेश को कर्मचारियों के हितों के विपरीत बताया है। फेडरेशन ने बताया है कि शासन द्वारा 01 जुलाई 2019 से 5 प्रतिशत मंहगाई भत्ता किश्त को 01 जुलाई 2021 से प्रभावशील करने तथा 01 जुलाई 2019 से 30 जून 2021 तक कुल 02 वर्षो की अवधि का एरियर्स पर मौन रहने की नीति से कर्मचारी/अधिकारियों का जबरदस्त आर्थिक नुकसान हुआ है जो आज पर्यन्त लगातार हो रहा है। शासन के इस निर्णय से राज्य शासन की मंशा स्पष्ट है, जिससे प्रदेश के हम सभी शासकीय सेवकों के वेतन भुगतान में लगातार कटौती हो रही है, जो कि हमारे मौलिक अधिकारों का हनन है।
अत: राज्य के शासकीय सेवकों को केन्द्र के समान देय तिथि अनुसार निर्धारित महॅगाई भत्ता स्वीकृति हेतु एवं केन्द्र के अनुरूप 34 प्रतिशत मंहगाई भत्ता देय तिथि से व सॉतवे वेतनमान अनुसार गृह भाड़ा भत्ता स्वीकृत करने की मांग को लेकर फेडरेशन चरणबद्ध हड़ताल के लिये संकल्पित है। फेेडरेशन के प्रांतीय पदाधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में सभी जिलो में चार चरण में हड़ताल किया जाना है, जिसकी रूपरेखा इस प्रकार है - प्रथम चरण में फेडरेशन द्वारा 30 मई 2022 को हड़ताल का नोटिस जिला, ब्लाक एवं तहसील स्तर पर शासन प्रशासन को सौंपा जायेगा। द्वितीय चरण 30 जून 2022 को अवकाश लेकर रायपुर में महारैली का आयोजन किया जायेगा। तृतीय चरण 25 से 29 जुलाई 2022 तक अवकाश लेकर कलम बंद-काम बंद हड़ताल का आयोजन किया जावेगा और चौथे चरण के रूप में अनिश्चितकालीन हड़ताल का आयोजन तत्कालीन परिस्थितियों के दृष्टिगत किया जावेगा। छ.ग. कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन राजनांदगॉव के जिला संरक्षक राजेश मालवे, जिला संरक्षक एस.के.ओझा, जिला संयोजक डॉ. के.एल.टाण्डेकर एवं जिला महासचिव सतीश ब्यौहरे, जिला सहसंयोजक रफीक खान, कोषाध्यक्ष बी.एस.मंडावी, जिला प्रवक्ता बृजभान सिन्हा, जिला मीडिया प्रभारी दुर्गेश त्रिवेदी, जिला उपाध्यक्षगण मुकुल साव, रामनारायण बघेल, भीषम ठाकुर, सी.एल.चन्द्रवंशी, पूरन लाल साहू, संतोष चौहान, डॉ. बी.पी चन्द्राकर, जिला महामंत्रीगण अरूण देवांगन, संजय तिवारी, पी.आर.झाड़े, विनोद मिश्रा, राज्य शेखर मेश्राम, अजीत दुबे, उत्तम फंदियाल, जिला संगठन सचिवगण हरीश भाटिया, महेश साहू, पी.एल.साहू, सुश्री गीता जुरेशिया, विनोद यादव, शिव देवांगन, जिला सहसचिवगण संजय सिंह, एन.एल.देवांगन, शैलेष श्रीवास्तव, उपेन्द्र रामटेके, सुदेश यादव, हरीशचंद यादव, एवं अन्य साथियों ने शासन प्रशासन से बकाया एरीयर्स एवं लंबित गृहभाड़ा के संबंध में शीघ्र निर्णय लेने हेतु मांग किया है अन्यथा फेडरेशन अपनी जायज लंबित मांगों को लेकर आंदोलन करने के लिये संकल्पित है।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
