Google Analytics —— Meta Pixel
May 03, 2026
Hindi Hindi
PANKAJ CHANDRAKAR

PANKAJ CHANDRAKAR

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने वैक्सीनेशन की धीमी प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा है कि देश में अभी भी हमारी अधिकांश आबादी को टीका नहीं लगा है.

नई दिल्ली /शौर्यपथ/

 देश कोरोना  महामारी का दंश झेल रहा है. इसी बीच कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने लोगों की चिंताएं और बढ़ा दी हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में वैक्सीनेशन का काम तेजी पर है. वहीं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने वैक्सीनेशन की धीमी प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा है कि देश में अभी भी हमारी अधिकांश आबादी को टीका नहीं लगा है. साथ ही पूछा कि बूस्टर डोज कब लगेगा .

बता दें कि पिछले साल से अबतक कोरोना महामारी की वजह से लाखों लोगों की जान चली गई थी. इस दौरान देश की आबादी को कोरोना का टीका दिए जाने की मांग की गई थी. हाल ही में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामले भी भारत में मिलने लगे हैं.

बता दें कि कोविड-19  के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन  के देशभर में कुल 213 मामले हो गए हैं. इनमें सबसे ज्यादा 57 मामले दिल्ली में हैं. दिल्ली और महाराष्ट्र में आधे से अधिक संक्रमण के मामले दर्ज किए गए हैं. भारत ने आज कोरोनावायरस संक्रमणों में 18% की वृद्धि भी देखी है. अब देश में कुल कोविड संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3.47 करोड़ हो गई है. वहीं भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के कुल 6,317 नए केस सामने आए हैं.

 

 

 

 

 दिल्ली में 57 ओमिक्रॉन के मामलों के अलावा महाराष्ट्र में 54, तेलंगाना में 24, कर्नाटक में 19, राजस्थान में 18, केरल में 15, गुजरात में 14, जम्मू-कश्मीर में तीन मामले रिपोर्ट किए गए हैं.

नई दिल्ली /शौर्यपथ/

 तेजी से संक्रमण फैलाने वाले कोविड-19  के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन  के देशभर में कुल 213 मामले हो गए हैं. इनमें सबसे ज्यादा 57 मामले दिल्ली में हैं. दिल्ली और महाराष्ट्र में आधे से अधिक संक्रमण के मामले दर्ज किए गए हैं. भारत ने आज कोरोनावायरस संक्रमणों में 18% की वृद्धि भी देखी है. अब देश में कुल कोविड संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3.47 करोड़ हो गई है. बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल समीक्षा बैठक कर सकते हैं.

दिल्ली में 57 ओमिक्रॉन के मामलों के अलावा महाराष्ट्र में 54, तेलंगाना में 24, कर्नाटक में 19, राजस्थान में 18, केरल में 15, गुजरात में 14, जम्मू-कश्मीर में तीन मामले रिपोर्ट किए गए हैं. इनके अलावा ओडिशा और उत्तर प्रदेश में दो-दो आंध्र प्रदेश, चंडीगढ़, लद्दाख, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में एक-एक मामला सामने आया है.

देशभर में ओमिक्रॉन से संक्रमित कुल 90 मरीज स्वास्थ भी हो चुके हैं. यानी 123 मामले अभी एक्टिव हैं.

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के कुल 6,317 नए केस सामने आए हैं. कल के मुताबिक यह संख्या 18.6 फीसदी ज़्यादा है. राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 138.96 करोड़ टीके की खुराक दी जा चुकी है. वहीं देश में एक्टिव केस वर्तमान में 78,190 हैं. भारत में रिकवरी रेट वर्तमान में 98.40% है. पिछले 24 घंटों में 6,906 लोग ठीक हुए हैं. अब कुल ठीक होनेवालों की संख्या बढ़कर 3,42,01,966 हो गई है. वहीं पिछले 24 घंटे में 318 लोगों की मौत हुई है.

 

 

 

विपक्षी पार्टियों ने इस प्रदर्शन के बारे में फैसला संसद के शीतकालीन सत्र के लिए अपनी रणनीति तय करने के लिए सुबह आयोजित बैठक के बाद लिया.

नई दिल्‍ली /शौर्यपथ/

 राज्‍यसभा के 12 सांसदों के निलंबन को वापस लेने और केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी को हटाए जाने की मांग को लेकर विपक्षी पार्टियों ने आज दिल्‍ली में एक मार्च निकाला. अजय मिश्रा का बेटा आशीष मिश्रा, लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में गिरफ्ताार किया जा चुका है. विपक्षी पार्टियों ने इस प्रदर्शन के बारे में फैसला संसद के शीतकालीन सत्र के लिए अपनी रणनीति तय करने के लिए सुबह आयोजित बैठक के बाद लिया.संसद भवन स्थित गांधी प्रतिमा से विजय चौक तक के लिए विपक्ष का यह मार्च दोपहर एक बजे प्रारंभ हुआ.

विजय चौक पर अपने संबोधन में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, 'हम सब एकजुट हैं. हम कहना चाहते हैं कि एक साथ हैं और किसानों के खिलाफ हिंसा के लिए जो भी जिम्‍मेदार हैं, उन पर कार्रवाई हो. 'गौरतलब है कि स्‍पेशल इनवेस्‍टीगेशन टीम (SIT) की रिपोर्ट में लखीमपुर खीरी में किसानों की मौत को सोची समझी साजिश बताए जाने के बाद केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा को हटाए जाने की मांग ने जोर पकड़ लिया है. अजय मिश्रा का बेटा इस मामले में मुख्‍य आरोपी है और जेल में है.

बीजेपी इस मामले में केंद्रीय गृह राज्‍य मंत्री अजय मिश्रा को हटाने से इनकार कर चुकी है.सूत्र बताते हैं कि बीजेपी नेतृत्‍व की राय है कि स्‍पेशल इनवेस्‍टीगेशन टीम (SIT) की रिपोर्ट अंतिम नहीं है और अदालत में मामले की सुनवाई चल रही है. वैसे भी बेटे की करतूतों की सजा पिता को नहीं दी जा सकती. पत्रकारों के साथ अजय मिश्रा के रवैये को जरूर गलत माना गया है और उन्‍हें हिदायत दी गई है कि आगे से ऐसी घटना नहीं होनी चाहिए. गौरतलब है कि स्‍पेशल इनवेस्‍टीगेशन टीम (SIT) ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि लखीमपुर खीरी मामले में किसानों पर गाड़ी चढ़ाना एक सोची-समझी साजिश का हिस्‍सा थी. मामले में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा का बेटा आशीष मिश्रा मुख्‍य आरोपी है. मामले की जांच कर रही टीम ने जज को लिखा है कि आशीष मिश्रा के खिलाफ आरोपों को 'संशोधित' किया जाना चाहिए.

 

 

 

 

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों से पहले कई योजनाओं की शुरुआत हो रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को प्रयागराज में महिला केंद्रित पहलों की शुरुआत की. इस दौरान उन्होंने स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से निर्भर बनाने की योजना शुरू की.

नई दिल्ली /शौर्यपथ/

 उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों से पहले कई योजनाओं की शुरुआत हो रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को प्रयागराज में महिला केंद्रित पहलों की शुरुआत की. इस दौरान उन्होंने स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से निर्भर बनाने की योजना शुरू की. पीएम ने यहां आज स्वयं सहायता समूहों को 1,000 करोड़ रुपये ट्रांसफर किया. कहा जा रहा है कि इससे 16 लाख महिलाओं को फायदा पहुंचेगा.

पीएम ने इस जनसभा में कहा कि 'प्रयागराज हजारों सालों से हमारी मातृशक्ति की प्रतीक मां गंगा-यमुना-सरस्वती के संगम की धरती रही है. आज ये तीर्थ नगरी नारी-शक्ति के इतने अद्भुत संगम की भी साक्षी बन रही है. यूपी में विकास और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए जो काम हुआ है, वो पूरा देश देख रहा है.'

उन्होंने कहा कि 'मैं महिला स्वयं सहायता समूह की बहनों को आत्मनिर्भर भारत की चैंपियन मानता हूं, स्वयं सहायता समूह असल में राष्ट्र सहायता समूह है. राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत 2014 से पहले के 5 साल में जितनी मदद दी गई, बीते 7 साल में उसमें लगभग 13 गुना बढ़ोतरी की गई है.'

बता दें कि पीएम ने स्वयं सहयता समूहों को यह हस्तांतरण दीनदयाल उपाध्याय योजना- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (डीएवाई) के तहत किया है. इस मिशन के तहत जिसमें 80,000 स्वयं सहायता समूहों को प्रति समूह 1.10 लाख रुपये का सामुदायिक निवेश कोष (सीआईएफ) मिलेगा और 60,000 स्वयं सहायता समूहों को प्रति समूह 15,000 रुपये की चक्रीय (रिवॉल्विंग) निधि दी जाएगी.

पीएम ने इस रैली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार का बखान भी किया. उन्होंने कहा कि '5 साल पहले यूपी की सड़कों पर माफियाराज था, यूपी की सत्ता में गुंडों की हनक हुआ करती थी. इसकी सबसे बड़ी भुक्तभोगी मेरे यूपी की बहन-बेटियां थीं. उन्हें सड़क पर निकलना मुश्किल हुआ करता था. स्कूल, कॉलेज जाना मुश्किल होता था, आप कुछ कह नहीं सकती थीं, बोल नहीं सकती थीं क्योंकि थाने गईं तो अपराधी, बलात्कारी की सिफ़ारिश में किसी का फोन आ जाता था. योगी जी ने इन गुंडों को उनकी सही जगह पहुंचाया है.'

 पीएम ने इस कार्यक्रम में मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि 'बेटियां कोख में ही ना मारी जाएं, वो जन्म लें, इसके लिए हमने 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान के माध्यम से समाज की चेतना को जगाने का प्रयास किया. आज परिणाम ये है कि देश के अनेक राज्यों में बेटियों की संख्या में बहुत वृद्धि हुई है.'

 प्रधानमंत्री ने कहा कि 'हमने गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण, अस्पतालों में डिलिवरी और गर्भावस्था के दौरान पोषण पर विशेष ध्यान दिया. प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना के तहत गर्भावस्था के दौरान 5 हज़ार रुपए महिलाओं के बैंक खाते में जमा किए जाते हैं ताकि वो उचित खान-पान का ध्यान रख सकें. उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दिए गए 30 लाख घरों में से 25 लाख घर महिलाओं के नाम पर पंजीकृत हुए.'

पीएम ने लड़कियों की शादी की कानूनी उम्रसीमा को बढ़ाने वाले बिल का जिक्र करते हुए विपक्ष पर निशाना भी साधा. उन्होंने कहा कि 'बेटियों के लिए शादी की उम्र को 21 साल करने का प्रयास किया जा रहा है। देश ये फैसला बेटियों के लिए कर रहा है लेकिन किसको इससे तकलीफ हो रही है ये सब देख रहे हैं.'

 

 

 

हिन्दी, छत्तीसगढ़ी और अंग्रेजी में निबंध जमा करने की अंतिम तिथि 27 दिसम्बर को

रायपुर /शौर्यपथ/  

नालंदा परिसर प्रबंधन सोसायटी द्वारा नालंदा परिसर एवं सेन्ट्रल लाइब्रेरी के सदस्यों के लिए ‘छत्तीसगढ़ मॉडल और उसका मेरे जीवन में प्रभाव’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई है। यह प्रतियोगिता हिन्दी, छत्तीसगढ़ी और अंग्रेजी भाषा (बोली) में होगी, जिसमें अधिकतम 750 शब्द में निबंध लिखना होगा। इच्छुक सदस्य प्रतियोगता के लिए निबंध बंद लिफाफा में लाइब्रेरियन नालंदा परिसर, सेन्ट्रल लाइब्रेरी के पास में निर्धारित तिथि 27 दिसम्बर को शाम 5.30 बजे तक जमा कर सकते हैं। 

निबंध प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 3100 रूपए, द्वितीय पुरस्कार 2100 रूपए और तृतीय पुरस्कार 1100 रूपए का प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा चतुर्थ एवं पंचम स्थान प्राप्त करने वालों को 551-551 रूपए का सांत्वाना पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। नालंदा परिसार एवं सेन्ट्रल लाइब्रेरी के प्रथम 35-35 प्रतिभागियों को प्रशस्ति प्रत्र प्रदान किए जाएंगे। पुरस्कार वितरण 7 जनवरी 2022 को दोपहर 2.30 बजे सेन्ट्रल लाइब्रेरी हॉल रायपुर में किया जाएगा।
नालंदा परिसर प्रबंधन सोसायटी रायपुर के नोडल अधिकारी ने नियम और शर्तों की जानकारी देेते हुए बताया कि निबंध प्रतियोगिता में नालंदा परिसार और सेन्ट्रल लाइब्रेरी रायपुर के वर्तमान सदस्य ही भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता में सिर्फ ‘हस्त लिखित’ निबंध ही मान्य होंगे। कम्प्यूटर से टाईप निबंध को शामिल नहीं किया जाएगा। निबंध के अंत में अपना नाम, लाइब्रेरी का आईडी क्रमांक और मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से लिखना होगा।

 

दुर्ग / शौर्यपथ /

भिलाईनगर काली बाड़ी समिति और राजनांदगांव/इंडियन चर्च ट्रस्टी चर्च ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में नि:शुल्क हृदय रोग जांच एवं परामर्श शिविर के मुख्य अतिथि डॉ. एस.एस. मोहन्ती, कार्यक्रम के अध्यक्ष रेव्ह. डॉ. ई. मिल्टनलाल विशेष अतिथि  मीनाक्षी अग्रवाल, अमलेन्दु हाजरा राष्ट्रीय सदस्य, लायन प्रमोद बागड़ी पूर्व रिजन चेयरमेन,  विमलेश कोचर के गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। 

मुख्य अतिथि डॉ. मोहन्ती ने शिविर के सफल आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि जरूरतमंद लोगों की सेवा करने में जो प्रसन्नता होती है वह ईश्वर का अमूल्य उपहार होता है जिसकी तुलना रूपये पैसे से नही हो सकती। सभा गृह में उपस्थित जनसमुदाय को यह भी बतलाया कि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति अगर उक्त संस्था की शिफारिश पर इलाज के लिये अस्पताल में आता है तो उसे रियायत के साथ नि:शुल्क उपचार भी प्रदान किया जावेगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ. लाल ने उक्त शिविर के आयोजन को भारत के इतिहास में प्रथम सफल शिविर बताते हुए कहा कि इसाई समुदाय एवं अन्य धार्मिक समुदाय के व्यक्तियों ने उक्त शिविर में भाग लिया जो भारतीय संविधान की मंशा को पूर्ण करता है। इसके लिये आयोजक गण बधाई के पात्र है इस अवसर पर सफल आयोजन के लिये अमलेन्दु हाजरा, मोहम्मद रोशन एव एस एम सी हॉस्पिटल के सेवा कार्यो की सराहना की और उपस्थित जनसमुदाय को क्रिसमस व नये वर्ष की अग्रिम बधाई दी।

विशेष अतिथि  कोचर ने कहा कि इस प्रकार के शिविर के माध्यम से समाज के अंतिम पंक्ति तक सहज और सरल रूप से पहुंचकर जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिये एक सफल प्रयास है। आयोजन के लिये बधाई दी। और कहा कि आने वाले समय में सभी समाज प्रमुखों को पीडि़त मानवता की सेवा के लिये आगे आना पड़ेगा। लायन प्रमोद बागड़ी ने शिविर के आयोजन के लिये आयोजन समिति की प्रशंसा करते हुये कहा कि वास्तव में इस प्रकार के शिविर के माध्यम से समाज के साधन विहिन, निर्धन जरूरतमंद लोगों की सेवा करते है और समाज के जरूरत मंद लोग हमारी ओर अपेक्षा की दृष्टि और विश्वास रखते है। जिसका हमें सम्मान करना चाहिए।

अमलेन्दु हाजरा ने शिविर की सफलता को रेंखाकित करते हुए बताया कि विभिन्न समुदाय के 109 लोगों ने उक्त शिविर में भाग लेकर अपना नि:शुल्क बी.पी., शुगर, इ.सी.जी.का जांच करवाया और विशेषज्ञ डाक्टर से चिकित्सा परामर्श प्राप्प्त किया।

उपस्थित अतिथियों को इस अवसर पर सम्मान करते हुये स्मृति चिन्ह भी दिये गये। कार्यक्रम के अंत में पास्टर राकेश प्रकाश ने आभार व्यक्त करते हुए आयोजन के लिये विशेष रूप से  अमलेन्दु हाजरा एवं मो. रोशन  अजय सिन्हा,  अजय मिश्रा के प्रति आभार व्यक्त किया जिनके प्रयास से शिविर सफल हुआ। शिविर में 109 लोगों ने नि:शुल्क पंजीयन केे साथ अपना बी.पी. शुगर इ.सी.जी. का नि:शुल्क जांच करवाया।

उक्त अवसर पर  बिन्दू लाल संजय दत्ता, विशप मोजेश, लारेन्स, अनुपम प्रकाश, वीरेन्द्र प्रकाश, अजय मिश्रा, अरविन्द सिंह, आनंद वर्गिस, अजय सिन्हा, सुभाष देवदास, डॉ. प्रेम शंकर रेड्डी सहित अन्य गणमान्य नागरिक व एस एम सी हॉस्पिटल स्टाप के लोग उपस्थित रहें। उक्त जानकारी चर्च आफ इंडिया के स्थानीय संवाददाता राजकुमार दास के द्वारा दी गयी।

भिलाई / शौर्यपथ /

वोटरों को शराब और पांपलेट बांटते छात्र.पालक संघ का प्रदेश अध्यक्ष नजरूल खान को पुलिस ने पकड़कर उनके पास से 24 हजार 560 रूपये कीमती अंग्रेजी शराब, पाम्पलेट और 20 हजार कीमती वाहन जब्त की है। पुलिस ने नजरूल खान के विरूद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) व निर्वाचन की धारा 14 क लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951क की धारा 127 क के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उनपर कार्यवाही की है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर ने सूचना दी थी कि वार्ड.7 अयप्पा नगर में निजी स्कूल के पास बिना नमंबर के दोपहिया वाहन से एक व्यक्ति मतदाताओं को बांटने के लिए अंग्रेजी शराब, पॉम्पलेट व थैले में कुछ रखा हुआ है। उसके बाद पुलिस ने हुलिए के आधार पर पेट्रोलिंग पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा। आरोपी को साथ ले जाकर वाहन की तलाशी ली गईए जिसमें गाड़ी से 24560 रुपए की अंग्रेजी शराब व पॉम्पलेट और 40 हजार कीमत का वाहन जब्त किया गया। बताया गया की आरोपी छात्र.पालक संघ का प्रदेश अध्यक्ष है। कार्रवाई में उप निरीक्षक लब्रेश गंगेश सहित स्टाफ व पेट्रोलिंग पुलिस शामिल रहा।

दुर्ग / शौर्यपथ /

मतदान के पुण्य कार्य में भी भागीदारी करने की अपील की
-कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने किसान भाइयों के नाम जारी किया वीडियो संदेश

किसानों ने खरीफ में वर्मी कंपोस्ट खेतों में डाला है। उनकी फसल बहुत अच्छी हुई है। उत्पादन भी अधिक हुआ है। फसल में चमक भी अच्छी है। सबसे अच्छी बात यह है कि भूमि की ऊर्वरा शक्ति को सहेजने के लिए यह बहुत अच्छा कार्य है। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने रबी फसल के पूर्व यह संदेश किसानों के लिए दिया है। कलेक्टर ने किसान भाइयों के लिए जारी संदेश में कहा है कि गौठानों के अच्छे से संचालन के लिए पिछले साल की तरह इस बार भी बड़े पैमाने पर पैरादान की जरूरत है। किसान भाइयों ने पिछली बार गौठानों के लिए बड़ी मात्रा में पैरादान किया था, जिससे गौठानों का पोषण अच्छी तरह से हो पाया।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने गौठानों के माध्यम से ग्रामीण विकास की संकल्पना प्रस्तुत की है। इसे पूरा करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। गौठान ग्रामीण आजीविका केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है। गौठानों में गोधन न्याय योजना का क्रियान्वयन हो रहा है और इसके माध्यम से किसानों का गोबर क्रय किया जा रहा है। इसके द्वारा बनाये गये कंपोस्ट खाद को इस बार किसानों ने उपयोग किया है और इसका अच्छा लाभ हुआ है।

उल्लेखनीय है कि जिन किसानों ने वर्मी कंपोस्ट अपने खेतों में डाला, उनकी धान की चमक भी बरकरार रही और ऊंचाई भी पर्याप्त रही। कुल मिलाकर संतुलित रूप से आगे बढऩे के लिए जैविक खाद की भूमिका स्पष्ट हो गई है। कलेक्टर ने किसानों से कहा कि इस बार रबी के सीजन में वर्मी कंपोस्ट जरूर लें। रासायनिक खादों से भूमि की ऊर्वरा शक्ति तेजी से क्षीण होती है। कलेक्टर ने अपनी अपील में किसानों से कहा है कि पैरादान के माध्यम से गौठानों में गायों का ध्यान रखा जाता है। यह बहुत नेक काम है। इस कार्य में जितनी भागीदारी होगी, उतना अच्छा है। उन्होंने कहा कि पैरादान को गौठान तक पहुंचाने के लिए पंचायतों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। किसान यथासंभव इसके लिए आगे आएं ताकि गौठानों के लिए पर्याप्त मात्रा में चारा उपलब्ध हो सके। उल्लेखनीय है कि इस बार कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने सबसे ज्यादा पैरादान करने वाली पंचायतों को पुरस्कृत करने का निर्णय भी किया है।

राजनांदगांव / शौर्यपथ /

नगरीय निकाय उप निर्वाचन तुलसीपुर वार्ड क्रमांक 17 के लिए आज हुए मतदान के बाद मतपेटी को पटवारी प्रशिक्षण शाला भवन तहसील कार्यालय परिसर राजनांदगांव में बने स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा गया। नगरीय निकाय उप निर्वाचन के लिए मतपेटी हेतु स्ट्रांग रूम को सील करते समय सामान्य प्रेक्षक  सत्यनारायण राठौर, कलेक्टर  तारन प्रकाश सिन्हा, अपर कलेक्टर  सीएल मारकण्डेय, संयुक्त कलेक्टर  इंदिरा देहारी, प्रशिक्षु आईपीएस नगर पुलिस अधीक्षक  गौरव राय, एसडीएम राजनांदगांव  अरूण कुमार वर्मा, तहसीलदार  प्रफुल्ल गुप्ता एवं सभी राजनीतिक दल के अभिकर्ता उपस्थित थे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  तारन प्रकाश सिन्हा ने बताया कि 23 दिसम्बर 2021 को मतगणना का कार्य सुबह 9 बजे से प्रारंभ किया जाएगा। इसके लिए सुरक्षा से संबंधित समस्त प्रबंध किए गए हैं।

रायपुर/ शौर्यपथ /

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने नगरीय निकाय चुनाव के लिये 15 निकाय क्षेत्रों की जनता का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि जनता के उत्साह से स्पष्ट है कि भूपेश सरकार के 3 साल के कामों के ऊपर मुहर लगाई है लोगों ने अपने निकाय क्षेत्रों में विकास की गंगा अनवरत बहती रहे इसलिये कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान किया है। सभी 4 नगर निगमों सहित सभी 15 निकायों में जनता ने कांग्रेस के महापौर और अध्यक्ष बनाने के लिये मतदान किया है। इन चुनावों के परिणाम भाजपा की बोलती बंद कर देंगे। जिस तरह विधानसभा चुनाव, नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण, पंचायतीराज चुनाव, दंतेवाड़ा और मरवाही उपचुनाव में भाजपा को मुंह की खानी पड़ी, वैसे ही इस चुनाव में भी भाजपा का सफाया तय है। जनता ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के तीन साल के कामकाज पर अपनी संतुष्टि और विश्वास की मुहर लगा दी है। 

छत्तीसगढ़ भाजपा के चले हुए कारतूस काम नहीं आये तो उसके केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी को सड़क पर उतार दिया। वे भी भूपेश बघेल सरकार के कामों की आंधी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हौसलों के तूफान में उड़ गए। राज्य की जनता ने तीन साल पहले डॉ. रमन सिंह का सत्ता मद लोभ का बुखार उतार दिया था। अब जनता ने नगरीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी और बड़बोले सह प्रभारी नितिन नबीन की भी भद्द पिटना सुनिश्चित कर दिया है। 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव में जनता ने महंगाई के कारण भाजपा का बहिष्कार करते हुए भूपेश बघेल के जनकल्याणकारी और अभूतपूर्व कामों पर मुहर लगाई है। प्रदेश में धर्मांतरण का झूठा राग अलापने वाली और साम्प्रदायिकता फैलाने वाली भाजपा के खिलाफ जनता ने एकजुट होकर मतदान किया है। मतदान से पहले ही भाजपा के नेताओं को इस बात का ज्ञान होने लगा था कि जनता उन्हें सिरे से खारिज करने वाली है और इसी बात की भड़ास भाजपा के नेता अपने बयानों और भाषणों में निकाल रहे थे।

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)