
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
प्रेमनगर नगर पंचायत चुनाव पर मतदान केन्द्रों का जिले के आला अधिकारियों ने लिया जायजा
सूरजपुर /शौर्यपथ/
प्रेमनगर नगर पंचायत चुनाव निविग्न, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने सभी 15 मतदान केन्द्रों पर पुलिस की पर्याप्त संख्या में तैनाती की गई है। जिले के प्रेमनगर नगर पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने, मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, मतदान केन्द्रों पर चल रहे मतदान का जायजा लेने सोमवार को कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता व सीईओ जिला पंचायत राहुल देव ने मतदान केन्द्रों पर पहुंचे। उन्होंने मतदान केंद्रों पर जाकर लोगों से बात कर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करने को कहा। उन्होंने लोगों से मतदान अवश्य करने की अपील की। मतदान केन्द्रों में सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को सर्तकतापूर्वक ड्यूटी करने के निर्देश दिए। जिले के आला अधिकारियों ने प्रेमनगर में चल रहे नगर पंचायत चुनाव के दौरान प्रत्येक मतदान केन्द्रों में पहुंचकर चल रहे चुनाव कार्याे का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों से बात करते हुए चुनाव के दौरान आपसी शांति व सौहार्द बनाए रखने, कोरोना गाईडलाइन का पालन करते हुए मतदान करने, कोई व्यक्ति शांति व सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करता है तो उसकी सूचना तुरंत प्रशासन व पुलिस को देने निर्देशित किया ताकि ऐसे लोगों से प्रशासन सख्ती से निपट सके।
मतदान केंद्रों के आस-पास जमा न होने दे भीड़।
कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने मतदान केंद्रों पर नियुक्त पुलिस कर्मियों को भी ड्यूटी से संबंधित जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव में गंभीरता के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें। मत डाल कर निकलने वाले मतदाताओं को मतदान केंद्र के आस-पास जमा न होने दें। उन्होंने कहा कि भय रहित चुनाव की जिम्मेवारी आप पर है और इस कर्तव्य पर खरा उतरने का प्रयास करें।
युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक ने दिखाया उत्साह।
प्रेमनगर नगर पंचायत चुनाव के मतदान को लेकर युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक में उत्साह देखा गया। युवाओं ने मतदान कर अंगुली पर स्याही के फोटो खिंचे और मोबाइल से इंटरनेट मीडिया पर डाले। वहीं बुजुर्गों ने भी लाठी व स्वजनों के सहारे मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मतदान किया।
रायपुर /शौर्यपथ/
छत्तीसगढ़ सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं में से महत्वपूर्ण सुराजी गांव योजना के गरूवा घटक के तहत अब तक राज्य में निर्मित एवं सक्रिय रूप से संचालित 7836 गौठानों में से 2029 गौठान स्वावलंबी हो गए हैं। स्वावलंबी गौठान गोबर खरीदी से लेकर वर्मी कम्पोस्ट के निर्माण के लिए स्वयं के पास उपलब्ध राशि का उपयोग करने लगे हैं। रायगढ़ जिले में सर्वाधिक 249 गौठान स्वावलंबी हुए है। दूसरे नंबर कबीरधाम जिले में 141 गौठान तथा तीसरे क्रम पर महासमुन्द जिले में 131 गौठान स्वावलंबी हुए है।
कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार गरियाबंद जिले में 25, धमतरी में 66, बलौबाजार में 84 तथा रायपुर जिले में 75, दुर्ग में 86, बालोद में 67, बेमेतरा में 58, राजनांदगांव जिले में 101, कोरबा में 103, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 25, जांजगीर-चांपा में 90, बिलासपुर में 76, मुंगेली में 60, कोरिया में 73, जशपुर में 70, बलरामपुर में 55, सरगुजा में 65, सूरजपुर में 53, कांकेर में 105, कोण्डगांव में 21, दंतेवाड़ा में 35, नारायणपुर में 6, बस्तर में 35, बीजापुर में 22 तथा सुकमा जिले में 52 गौठान स्वावलंबी बन चुके हैं।
गौरतलब है कि राज्य में पशुधन के संरक्षण एवं संवर्धन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा अब तक 10558 गांवों में गौठान के निर्माण की स्वीकृति दी जा चुकी है। जिसमें से 7836 गौठानों का निर्माण पूरा हो चुका है और वहां पर गोबर खरीदी, वर्मी कम्पोस्ट के निर्माण सहित अन्य आयमूलक गतिविधियां संचालित हो रही है। वर्ममान में 2392 गौठानो का तेजी से निर्माण कराया जा रहा है शेष 356 गौठानो के निर्माण का कार्य अभी शुरू कराया जाना है। गौठानों में पशुधन के देखरेख, चारे-पानी एवं उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अपील पर पशुधन के चारे के लिए किसानों द्वारा पैरा दान किया जा रहा है। अब तक 4 लाख 79 हजार 224 क्विंटल से अधिक पैरा गौठानों में दान के माध्यम से संग्रहित किया है। जिसका मूल्य 200 रूपए प्रति क्विंटल के मान से 9 करोड़ 58 लाख के लगभग है। इसके अलावा गौठानों में पशुओं के लिए हरे चारे के इंतजाम के लिए हाईब्रिड नेपियर ग्रास का रोपण एवं अन्य चारे की बुआई भी की गई है।
रायपुर /शौर्यपथ/
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय ठाकुर प्यारेलाल सिंह की जयंती 21 दिसम्बर पर उन्हें नमन किया है। उन्होंने ठाकुर प्यारेलाल सिंह के छत्तीसगढ के लिए अमूल्य योगदान को याद करते हुए कहा है कि ठाकुर साहब छत्तीसगढ़ में सहकारी आंदोलन के पुरोधा के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने न सिर्फ गरीबों की सेवा की बल्कि उनके अधिकारों के लिए जीवनभर संघर्ष किया। । वेे छात्र जीवन से ही स्वाधीनता आंदोलनों से जुड़े। उन्होंने अत्याचार और अन्याय के विरोध में अपनी आवाज बुलंद की और जन असंतोष को संगठित दिशा प्रदान की। राजनांदगांव में मिल मजदूरों को संगठित कर ठाकुर प्यारेलाल सिंह ने कुशल नेतृत्व प्रदान किया। छत्तीसगढ़ में छात्रों को संगठित रूप से आंदोलनों से जोड़ने का श्रेय भी ठाकुर साहब को जाता है। उन्होंने जन-जागरण के लिए भी कई काम किये। उनके योगदान हमेशा याद किये जाएंगे।
रायपुर /शौर्यपथ/
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी,समाज सुधारक और प्रसिद्ध साहित्यकार स्वर्गीय पंडित सुंदरलाल शर्मा की जयंती 21 दिसम्बर पर उन्हें नमन किया है। बघेल ने कहा है कि पंडित सुंदरलाल शर्मा ने छत्तीसगढ़ में स्वाधीनता आंदोलनों की मजबूती और जनजागरण के लिए भरसक प्रयत्न किया।उन्होंने सामाजिक चेतना की आवाज हर घर तक पहुंचाने का अविस्मरणीय कार्य किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ के ग्रामीण इलाकों में फैले अंधविश्वास,छुआ-छूत,रूढिवादिता जैसी कुरीतियों को दूर करने के लिए अथक प्रयास किया। वे किसानों के अधिकारों की लड़ाई के रूप में प्रसिद्ध कंडेल सत्याग्रह के प्रमुख सूत्रधार थे। बघेल ने कहा कि पंडित सुदरलाल शर्मा के जीवन मूल्य सदा प्रेरणा देते रहेंगे।
रायपुर /शौर्यपथ/
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने राज्य के किसान भाईयों से गौठानों में गौमाता के चारे की व्यवस्था के लिए पैरा-दान करने की अपील की है। किसान भाईयों के नाम जारी अपनी अपील में मुख्यमंत्री ने कहा है कि आप सब को मालूम है कि राज्य के गांवों में पशुधन के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए गौठान बनाए गए है। इन गौठानों में गोधन के चारे एवं पानी का निःशुल्क प्रबंध गौठान समितियों द्वारा किया गया है। पशुधन के लिए गौठानों में सूखे चारे का पर्याप्त प्रबंध हो सके इसके लिए किसान भाईयों से आग्रह है कि धान की कटाई के बाद खेतों में पैरा को जलाने की बजाय अपने गांव की गौठान समिति को बीते वर्ष भांति इस साल भी पैरा-दान करें। इससे गोधन के लिए चारे का इंतजाम करने में समितियों को आसानी होगी। मुख्यमंत्री ने गोधन के चारे के लिए सर्वाधिक पैरा-दान करने वाले कृषक एवं सर्वाधिक पैरा एकत्र करने वाली गौठान प्रबंध समिति को विकासखंड स्तर पर पुरस्कृत एवं सम्मानित किए जाने के निर्देश भी दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने इस बात पर प्रसन्नता जताई है कि किसान भाई धान की कटाई के बाद पराली जलाने के बजाय अपने खेतों में पैरा का ढेर रखे हैं। उन्होंने कृषि उत्पादन आयुक्त को सभी कलेक्टरों को किसानों के खेत से पैरा एकत्र एवं परिवहन कराकर गौठानों में लाने का अभियान तेजी से शुरू कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने मुंगेली जिले में पशुधन के लिए गौठानों में पैरा एकत्रीकरण के काम की सराहना की और कहा कि सभी जिलों में इसी तरह से पैरा इकट्ठा किया जाना चाहिए। राज्य के गौठानों में अब तक 4 लाख 79 हजार 224 क्विंटल धान-पैरा एकत्र किया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक एकत्र पैरा की मात्रा पर्याप्त नहीं है। सभी जिलों में जिला प्रशासन द्वारा कृषि एवं पशुधन विभाग के सहयोग से पैरा एकत्र किए जाने का काम युद्ध स्तर पर किया जाना जरूरी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वन विभाग द्वारा हरे चारे की कटाई की गई है। किसानों को हरा चारा क्रय करने के लिए प्रोत्साहित करने के साथ ही गौठानों में भी इसे लाकर स्लाईज बनाकर रखा जाना चाहिए, ताकि पशुओं को पर्याप्त मात्रा में हरे चारे के भी उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।
गौठान मल्टी ऐक्टिविटी एवं आजीविका प्रबंधन के लिए होगा उपयोग
रायपुर /शौर्यपथ/
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में गौठान प्रबन्धन के लिए चिप्स द्वारा विकसित ‘गौठान मैप’ (गौठान मल्टी ऐक्टिविटी एवं आजीविका प्रबंधन) मोबाइल एप का लोकार्पण किया। इस एप द्वारा गोबर खरीदी, गोठान विवरण, चारागाह और पैरादान, स्व-सहायता समूह की गतिविधियों की जानकारी, अधोसंरचना आदि का सम्पूर्ण विवरण एक क्लिक पर प्राप्त होगा।
उल्लेखनीय है कि चिप्स द्वारा इन-हाउस विकसित एप में सम्पूर्ण राज्य में संचालित गोठानों का गोठानवार डेटाबेस होगा, जिसमें गोठानो में उपलब्ध संसाधन, गतिविधियां, हितग्राहियों एवं सेवाओं आदि का विवरण होगा। जियो-टैगिंग के माध्यम से गौठानों की डिजिटल मैपिंग की जाएगी। जिससे गौठानों के संसाधनों का सतत लेखा जोखा उपलब्ध होगा. प्रत्येक गोठान में स्व सहायता समूहों द्वारा संचालित मल्टी एक्टिविटी का डेटाबेस तैयार होगा। इस फ्रेमवर्क से गौठानों के मुख्य सूचकांकों की सटीक निगरानी हो सकेगी। इससे गौठानों में उत्पादित सामग्री की उपलब्धता एवं विपणन और लाभार्थियों का लेखा जोखा उपलब्ध होगा।
एप में राज्य शासन के लिए गौठान से जुड़ी गोठान समितियों और स्व-सहायता समूहों दोनों के लिये मजबूत डिजिटल मूल्यांकन तंत्र और सटीकता सुनिश्चित करने वाले गौठान केंद्रित डाटाबेस उपलब्ध होगा। इस डाटाबेस के आधार पर गौठानों में भविष्य में की जाने वाली गतिविधियों की रूपरेखा तैयार करने में मदद मिलेगी। गौठान में आय सृजन गतिविधियों की प्रवृत्ति और प्रदर्शन की निगरानी के माध्यम से आजीविका के नवीन स्रोतों की पहचान होगी, इससे हितधार कों की आय वृद्धि होगी और सूक्षम उद्द्योग की योजना बनाने तथा संवर्धन की संभावना बढ़ेगी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के विशेष सचिव और प्रबंध संचालक गोधन न्याय मिशन डॉ. एस. भारती दासन ने चिप्स को इस एप निर्माण के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, पूर्व केन्द्रीय मंत्री भक्त चरणदास, मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रोद्योगिकी के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू और चिप्स के संयुक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी नीलेश सोनी विशेष रूप से उपस्थित थे।
मतदान व्यवस्था का लिया जायजा
राजनांदगांव /शौर्यपथ/
कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज नगरीय निकाय आम एवं उप निर्वाचन के तहत नगर निगम राजनांदगांव के वार्ड क्रमांक 17 तुलसीपुर पार्षद चुनाव के लिए चल रहे मतदान का जायजा लेने ठाकुर प्यारेलाल उच्चतर माध्यमिक शाला राजनांदगांव मतदान केन्द्र पहुंचे। उन्होंने मतदान केन्द्र में पहुंचकर मतदान व्यवस्था का अवलोकन किया। ठाकुर प्यारेलाल उच्चतर माध्यमिक शाला राजनांदगांव परिसर में 5 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं। कलेक्टर सिन्हा ने सभी केन्द्रों का बारी-बारी से निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान केन्द्रों में मतदाता दलों के कर्मचारियों से चर्चा कर मतदान की स्थिति, मतदान कर चुके मतदाताओं की संख्या और मतदान प्रतिशत के बारे में जानकारी ली। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम, संयुक्त कलेक्टर इंदिरा देवहारी, एसडीएम राजनांदगांव अरूण कुमार वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
रायपुर /शौर्यपथ/
नगरीय निकाय चुनाव के तहत आज बिरगांव नगर पालिक निगम में हो रहे मतदान में सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गई । सुबह से पुरुष मतदाताओं की संख्या महिलाओं से अधिक रही ।
अडवानी आरलिकान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बीरगांव में बनाए गए मतदान केंद्र क्रमांक 65 में सुबह 9:00 बजे तक 1004 मतदाताओं में से 52 पुरुषों और 20 महिलाओं ने मतदान किया । पहले घंटे में 7.1 प्रतिशत मतदान हुआ। इसी तरह मतदान केंद्र क्रमांक 67 में पहले घंटे में 25 पुरुषों और 13 महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पहले घंटे में 6%मतदान हुआ . मतदान क्रमांक 66 में 48 पुरुष और 22 महिलाओं ने मतदान किया. पहले घंटे में 7.07 % मतदान हुआ।
मतदान क्रमांक 65 में करीब 80 वर्षीय निशक्त श्रीमती कांतिबाई यादव ने अपने मताधिकार का उपयोग कर मतदान किया। इसी तरह इसी केंद्र में 80 वर्षीय वृद्धा तिजिया बंछोर ने मतदान किया।
टेक्नोलॉजी /शौर्यपथ/
कंपकंपाने वाली सर्दी शुरू हो चुकी है। सर्द हवाओं मोटे-मोटे कपड़े पहनने पर मजबूर कर दिया है। घर के बाहर तो कड़कड़ाती ठंड पड़ ही रही है, लेकिन घर के अंदर भी इससे बचना मुश्किल हो गया है। सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़ों के साथ हीटर बहुत जरूरी हो गया है। इस तरह की सर्दी में ब्लोअर हीटर ज्यादा इफेक्टिव रहते हैं। इनसे गर्म हवा निकलती है जो रूम का टेम्परेचर तेजी से बढ़ाती है। इसने रूम में मौजूद सभी लोगों को गर्म हवा लगती है। ऐसे में हम आपको 5 ब्लोअर बता रहे हैं, जिनकी कीमत 1000 रुपए से भी कम है।
1. Phyllo Electric Heater
कीमत 779 रुपए
इस पोर्टेबल ब्लोअर हीटर को 1000w से 2000w के मॉडल में खरीद सकते हैं। इसमें दो नॉब दी गई हैं। एक नॉब की मदद से फैन की स्पीड को कंट्रोल किया जाता है। इसमें स्पीड को 3 लेवल तक बढ़ा सकते हैं। वहीं, दूसरी नॉब से गर्म हवा को कंट्रोल किया जाता है। इसके लिए भी 2 लेवल दिए हैं। इसकी बॉडी प्लास्टिक की है, जिससे करंट लगने का खतरा नहीं रहता।
2. Lifelong 2000 LLFH03
कीमत : 849 रुपए
लाइफलॉन्ग कंपनी के इस 2000 वॉट वाले ब्लोअर हीटर की कीमत 849 रुपए है। इसका मॉडल नंबर LLFH03 है। इसमें फैन लगा हुआ है, जो गर्म हवा फेंकता है। गर्म हवा के लिए इसमें 3 मोड मिलते हैं। यानी आप हवा की गर्माहट को कम और ज्यादा कर सकते हैं। कंपनी इस पर 12 महीने की वारंटी भी दे रही है। इसकी बॉडी प्लास्टिक की है।
3. Riyakar Home Heat Blower
कीमत : 849 रुपए
इस रूम हीटर ब्लोअर का मॉडल नबंर M-11 432 है। ये 2000 वॉट का पावर कंजप्शन करता है। इसका डिजाइन वर्टिकल है। इस वजह से ये स्पेस भी कम लेता है। इसमें दो नॉब दी गई हैं। एक नॉब की मदद से फैन की स्पीड को कंट्रोल किया जाता है। इसमें स्पीड को 3 लेवल तक बढ़ा सकते हैं। वहीं, दूसरी नॉब से गर्म हवा को कंट्रोल किया जाता है। इसके लिए भी 2 लेवल दिए हैं।
4. Kenvi US Fan Heater
कीमत : 849 रुपए
कम कीमत के बाद भी ये देखने में बेहद स्टाइलिश है। डुअल कलर टोन वाले इस हीटर ब्लोअर का मॉडल नंबर M-11 432 है। गर्म हवा को कंट्रोल करने के लिए इसमें कई लेवल दिए हैं। वहीं, फैन की स्पीड के लिए भी तीन लेवल हैं। कंपनी इस पर एक सीजन की वारंटी भी दे रही है। ये 2000 वॉट का पावर कंजप्शन करता है। इसे ISO 9001:2015 सर्टिफिकेट भी मिला है।
5. Zigma Blower Heater
कीमत : 923 रुपए
इस बजट ब्लोअर हीटर का मॉडल नंबर Z-1136 है। ये 2000 वॉट का पावर कंजप्शन करता है। गोल्डन कलर वाले इस हीटर में कॉपर वायर मोटर दी है। इसमें सेफ्टी के लिए थर्मल कट ऑफ और ओवरहीट प्रोटेक्शन भी दिया है। इसमें हीट सेटिंग को 1000 वॉट भी कर सकते हैं। इसमें दो नॉब दी गई हैं। एक नॉब की मदद से फैन की स्पीड को कंट्रोल किया जाता है। इसमें स्पीड को 3 लेवल तक बढ़ा सकते हैं। वहीं, दूसरी नॉब से गर्म हवा को कंट्रोल किया जाता है। इसके लिए भी 2 लेवल दिए हैं।
देश में लगातार एक्सप्रेस-वे और हाईवे तैयार किए हो रहे हैं। कई को चालू किया जा चुका है। तो कई पर तेजी से काम चल रहा है। ऐसे में अब सड़क पर गाड़ी चलाने वाले लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक फ्री-टू-यूज-नेविगेशन ऐप लॉन्च किया है। इसे मूव (MOVE) का नाम दिया है। ये सड़क पर चलने वाले लोगों को एक्सीडेंट के खतरों के बारे में अलर्ट करेगा। इसमें कई तरह के रोड सेफ्टी फीचर्स भी दिए हैं।
ऐप को केंद्रीय सड़क परिवहन और हाईवे मिनिस्ट्री ने देश में ड्राइवर और रोड सेफ्टी टेक्नोलॉजी के लिए IIT मद्रास और डिजिटल टेक कंपनी मैप माय इंडिया के कोलैबरेशन में लॉन्च किया गया है।
नेविगेशन ऐप सर्विस ड्राइवरों को अपकमिंग एक्सीडेंट प्रोन एरिया, स्पीड ब्रेकर, शार्प कर्व्स और गड्ढों जैसे दूसरे खतरों के बारे में वॉयस और विजुअली अलर्ट देता है। ये देश में सड़क दुर्घटनाओं के कारण होने वावे एक्सीटेंड और मौतों को कम करने के लिए सड़क परिवहन मंत्रालय की प्लानिंग का एक हिस्सा है।
IIT मद्रास और मैप माय इंडिया डेटा एनालिस्ट करेंगे
मैप माय इंडिया द्वारा डेवलप नेविगेशन सर्विस ऐप मूव ने 2020 में सरकार की आत्मानिर्भर ऐप इनोवेशन चैलेंज जीता था। इस सर्विस का इस्तेमाल नागरिकों और अथॉरिटी द्वारा एक्सीडेंट, असुरक्षित एरिया, सड़क और ट्रैफिक के मुद्दों को मैप पर रिपोर्ट और ब्रॉडकास्ट और दूसरे यूजर्स की मदद करने के लिए किया जा सकता है। डेटा का एनालिस्ट IIT मद्रास और मैप माय इंडिया द्वारा किया जाएगा। फिर भविष्य में सड़कों की स्थिति में सुधार के लिए सरकार द्वारा इसका इस्तेमाल किया जाएगा।
IIT मद्रास के डेटा संचालित रोड सेफ्टी मॉडल को अपनाया
बीते महीने सड़क मंत्रालय ने आधिकारिक तौर पर वर्ल्ड बैंक से फंडिंग के साथ IIT मद्रास के रिसर्चर्स द्वारा बनाए गए डेटा संचालित रोड सेफ्टी मॉडल को अपनाया है। सड़कों को सुरक्षित बनाने और आपातकालीन प्रतिक्रिया में सुधार करने में मदद के लिए 32 से अधिक राज्य और यूनियन टेरिटरी, इंस्टीट्यूट के डेवलप किए गए विकसित एकीकृत सड़क दुर्घटना डेटाबेस मॉडल का इस्तेमाल करेंगे।
IIT टीम ने 2030 तक सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को 50 प्रतिशत तक कम करने और रोड ट्रैफिक एक्सीडेंट से 0 मौतों के टारगेट करने अलग-अलग राज्य सरकारों के एग्रीमेंट किए हैं। इसके लिए वो एक रोडमैप डेवलप करेंगे।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
