
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
सक्ती प्रेस क्लब भवन का हुआ लोकार्पण
रायपुर /शौर्यपथ/
चंद्रपुर विधायक राम कुमार यादव ने कहा कि निर्भीक पत्रकारिता का सभी सम्मान करते हैं
छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने आज सक्ती नगर पालिका क्षेत्र में प्रेस क्लब भवन का लोकार्पण किया। डॉ. महंत ने नए भवन के लोकार्पण पर उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रजातंत्र में पत्रकारिता चौथे स्तंभ के रूप में मजबूती के साथ अपना कार्य कर रहा है। गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ में मीडिया की भूमिका भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि नवगठित जिला सक्ती को गरिमा के अनुकूल स्थापित करने में भी मीडिया के साथियों का सहयोग मिल रहा है।
चंद्रपुर विधायक राम कुमार यादव ने कहा कि निर्भीक पत्रकारिता का सभी सम्मान करते हैं। समाज के अंतिम छोर के व्यक्ती की समस्या को भी प्राथमिकता के साथ सामने लाने में मीडिया महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रही है। जिसके कारण ही लोगों का विश्वास मीडिया के प्रति बना हुआ है।
रायपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष दामू अंबाडरे ने भी प्रेस क्लब भवन के लोकार्पण पर शुभकामनाएं दी तथा मीडिया से संबंधित समस्याओं और चुनौतियों से अवगत कराया।
पत्रकार निरंजन यादव ने स्वागत भाषण और सक्ती प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेश शर्मा ने आभार व्यक्त किया। वरिष्ठ पत्रकार संस्कार द्विवेदी ने मंच संचालन का दायित्व निभाया। इस अवसर पर सर्वश्री दिनेश शर्मा, राघवेंद्र कुमार सिंह, रवि पांडे, श्याम सुंदर अग्रवाल, विद्या सिदार, गुलजार सिंह, दादू जायसवाल, श्याम सुंदर अग्रवाल, हरीश परसाई, सहित बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
चाहे सब्जी हो या लड्डू, हमारे देश में मेथी किसी न किसी रूप में इस्तेमाल की जाती है। इसका कारण- ये कई तरह के रोग घर बैठे ही ठीक कर देती है। मेथी में बहुत सारे विटामिन्स और मिनरल्स मौजूद होते हैं। यह दवाई से लेकर कॉस्मेटिक तक, हर तरह के घरेलू नुस्खे के रूप में काम आती है। सुबह उठकर सबसे पहले मेथी के दाने का पानी पीने से शरीर के दूषित तत्व बाहर निकल जाते हैं। साथ ही, डायबिटीज और कब्ज जैसी समस्याएं कंट्रोल में रहती हैं।
मेथी का पानी बनाने में केवल 10 मिनट का समय लगता है। आप एक से डेढ़ चम्मच मेथी के दानों को रात में ही पानी में भिगो दें। सुबह उठकर इस पानी को अच्छी तरह छान लें। फिर इसे खाली पेट पी जाएं। बचे हुए मेथी दानों को फेकने की जगह बाद में खा भी सकते हैं। ध्यान रखें, मेथी गर्म होती है इसलिए गर्भवती महिलाओं को इसका सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए।
मेथी का पानी पीने के फायदे
1. वजन कम करने में मददगार: मेथी में फाइबर अच्छी मात्रा में होता है, जो वजन कम करने में एक अहम भूमिका निभाता है।
2. त्वचा और बालों को स्वस्थ रखता है: मेथी के दानों में एंटीआक्सिडेंट होते हैं, जो स्किन को स्वस्थ रखने में कारगर हैं। ये त्वचा को जल्दी हील करते हैं। इसके अलावा, बहुत से कॉस्मेटिक्स में भी इनका इस्तेमाल किया जाता है। मेथी में मौजूद प्रोटीन बालों का झड़ना कम करता है।
3. पेट संबंधी समस्याएं घटाता है: मेथी का पानी पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है। यदि आपको पेट संबंधी कोई भी बीमारी है, तो मेथी का पानी जरूर पिएं।
4. दिल को रखता है खुश: मेथी दाने का पानी दिल में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करता है। साथ ही, ये कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखता है।
5. डायबिटीज को कंट्रोल करने में कारगर: मेथी के दाने पौराणिक समय से ही डायबिटीज को नियंत्रित करने के लिए इस्तेमाल किए जाते रहे हैं। मेथी के पानी का रोजाना सेवन करने से डायबिटीज कंट्रोल में रहती है। फिर भी, रूटीन अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
पीएम मोदी ने कहा कि ये जनशक्ति की ही ताकत है, सबका प्रयास है कि भारत 100 साल में आई सबसे बड़ी महामारी से लड़ सका.
नई दिल्ली /शौर्यपथ/
ओमिक्रॉन के लगातार बढ़ते मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि कोरोना वायरस के नए स्वरूप के खिलाफ लड़ाई में व्यक्तिगत सतर्कता और अनुशासन देश की बड़ी ताकत हैं. पीएम ने ‘मन की बात' रेडियो कार्यक्रम में कहा कि भारत ने अपनी टीकाकरण मुहिम में ‘‘अभूतपूर्व सफलता'' हासिल की है, लेकिन वायरस के नए स्वरूप के कारण सतर्क रहने की आवश्यकता है.
पीएम मोदी ने कहा, ‘‘हमारे वैज्ञानिक इस नए ओमीक्रोन स्वरूप पर लगातार नजर रख रहे हैं. उन्हें हर रोज नए आंकड़े मिल रहे हैं और उनके सुझावों के आधार पर कदम उठाए जा रहे हैं.''
उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के नए स्वरूप के खिलाफ लड़ाई में व्यक्तिगत सतर्कता और अनुशासन देश की बड़ी ताकत हैं. उन्होंने कहा, ‘‘हमारी सामूहिक ताकत कोरोना वायरस को हराएगी. हमें जिम्मेदारी की इस भावना के साथ 2022 में प्रवेश करना है.''
उन्होंने शनिवार को घोषणा की थी कि अगले साल तीन जनवरी से 15 से 18 साल की आयु के किशोरों के लिये टीकाकरण अभियान आरंभ किया जाएगा. उन्होंने कहा था कि 10 जनवरी से स्वास्थ्य कर्मियों एवं अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मियों और अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रसित 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को चिकित्सकों की सलाह पर एहतियात के तौर पर टीकों की खुराक दिए जाने की शुरुआत की जाएगी.
रविवार को ‘मन की बात' में ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का भी जिक्र किया, जिन्होंने तमिलनाडु के कुन्नूर के निकट हुए हेलीकॉप्टर हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद पिछले सप्ताह बेंगलुरु के एक सैन्य अस्पताल में दम तोड़ दिया था. इस हादसे में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और सशस्त्र बलों के 11 कर्मियों की मौत हो गई थी. आठ दिसंबर को हुए इस हादसे में केवल ग्रुप कैप्टन सिंह ही जीवित बचे थे.
रायपुर /शौर्यपथ/
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में अन्य पिछड़ा वर्ग प्राधिकरण के अध्यक्ष दलेश्वर साहू के नेतृत्व में भोयरा मरार समाज कल्याण समिति राजनांदगांव के पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री बघेल को 3 जनवरी 2021 को आयोजित राष्ट्र माता सावित्री बाई फुले जयंती समारोह के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री बघेल ने इसके लिए भोयरा मरार समाज कल्याण समिति के पदाधिकारियों का आभार जातया।
इस दौरान समाज के पदाधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को हाल ही में अखिल भारतीय महात्मा फुले समता परिषद द्वारा ‘महात्मा फुले समता पुरस्कार‘ से सम्मानित किए जाने पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं भी दी गई। इस अवसर पर भोयरा मरार समाज कल्याण समिति राजनांदगांव के अध्यक्ष सुकदेव पटेल, सर्वश्री शिवकुमार पटेल, नवाज खान, परेट पटेल, गजेन्द्र ठावरे, सीताराम पटेल, तुलसी पटेल, भगवान सिंह, राजू, चन्दन दोदरे, धरमू पटेल आदि उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री से नगर पंचायत मारो के नवनिर्वाचित पार्षदों ने की सौजन्य मुलाकात
रायपुर /शौर्यपथ/
मुख्यमंत्री से नगर पंचायत मारो के नवनिर्वाचित पार्षदों ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में बेमेतरा जिले के मारो नगर पंचायत के नवनिर्वाचित पार्षदों ने सौजन्य मुलाकात की
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में बेमेतरा जिले के मारो नगर पंचायत के नवनिर्वाचित पार्षदों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री बघेल ने सभी नवनिर्वाचित पार्षदगण को नगरीय निकाय चुनाव में उनकी जीत के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री बघेल ने इस अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार द्वारा सभी वर्ग की खुशहाली के लिए पुरखों ने जो सपना देखा था, उसे निरंतर साकार करने का कार्य हो रहा है। मुझे विश्वास है कि जब हम अपने पुरखों के रास्ते पर चलते है और पुराने मूल्यों से छेड़खानी किए बगैर सुधार के साथ आगे बढ़ते हैं, तो हम निश्चित ही सफलता के शिखर पर पहुंचते है। हमने तीन वर्षों में राज्य में किसान, गरीब, मजदूर, नौजवान तथा महिलाओं सहित कमजोर तबकों के उत्थान के लिए ऐसे प्रयास किए है, जिनके बारे में पहले कभी सोचा नहीं गया था। हम इस दौरान सभी वर्ग के लोगों को बराबरी के अवसर देकर हमारे पुरखों द्वारा बताए गए रास्ते पर चलने में सफल भी हो रहे हैं।
इस अवसर पर उद्योग मंत्री कवासी लखमा, संसदीय सचिव गुरूदयाल सिंह बंजारे, अन्य पिछड़ा वर्ग प्राधिकरण के अध्यक्ष दलेश्वर साहू, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, भूतपूर्व विधायक प्रदीप चौबे एवं नवनिर्वाचित पार्षदगण सर्व नरेन्द्र कुमार टण्डन, रामनाथ मिरी, परमेश्वर मिरी, ईश्वर ध्रुव, चन्द्रकांता बंजारे, सुधा तिवारी, राजमती ठाकुर, ममता यादव, मालती बघेल आदि उपस्थित थे।
रायपुर /शौर्यपथ/
नवनिर्वाचित पार्षदों ने सौजन्य मुलाकात की
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में प्रेमनगर नगर पंचायत के नवनिर्वाचित पार्षदों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री बघेल ने सभी नवनिर्वाचित पार्षदगण को नगरीय निकाय चुनाव में उनकी जीत के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, सरगुजा विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष खेलसाय सिंह, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन एवँ जनप्रतिनिधिगण भी उपस्थित थे।
सेन्ट पॉल केथेड्रल पहुंचकर प्रार्थना में शामिल हुए मुख्यमंत्री
मसीही समाज तथा प्रदेशवासियों को क्रिसमस की दी बधाई
प्रदेश के सुख-समृद्धि की कामना की
रायपुर /शौर्यपथ/
प्रदेश के सुख-समृद्धि की कामना की
मसीही समाज तथा प्रदेशवासियों को क्रिसमस की दी बधाई
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज क्रिसमस पर्व पर राजधानी रायपुर के सेन्ट पॉल केथेड्रल पहुंचकर प्रार्थना में शामिल हुए और प्रदेश के सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। उन्होंने मसीही समाज सहित समस्त प्रदेशवासियों को क्रिसमस की बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर बघेल ने कहा कि प्रेम, दया, करुणा और ईश्वर पर विश्वास ही मुक्ति का रास्ता है। यही रास्ता प्रभु यीशु मसीह ने हमें दिखाया है। जहां प्रेम और सद्भाव होगा वहां विकास भी होगा। छत्तीसगढ़ की संस्कृति के मूल्य भी यही हैं और छत्तीसगढ़ शासन का मूलमंत्र भी यही है।
बघेल ने कहा कि प्रभु यीशु मसीह ने स्वयं कष्ट सहकर भी पीड़ितों की सेवा करते रहने का मार्ग हमें दिखाया है। पिछले दो-तीन दशकों में पूरी दुनिया में मानव-मूल्यों में तेजी से गिरावट आई है। हिंसा और घृणा का वातावरण घना हुआ है। ऐसे में प्रभु यीशु मसीह के संदेशों की प्रासंगिकता और बढ़ जाती है। हम सभी को उनकी शिक्षाओं को याद रखने और उनका अनुसरण करने की जरूरत है। नफरत का रास्ता जंग और अशांति का रास्ता है, जबकि प्रेम का रास्ता शांति और सद्भाव का रास्ता है। प्रभु यीशु मसीह ने जिन गुणों को धारण करने का आदेश दिया है, वे सभी गुण हमारी छत्तीसगढ़िया संस्कृति में हमेशा से विद्यमान है। सभी तरह के विश्वासों और परंपराओं का आदर ही हमारी सांस्कृतिक विशेषता है।
बघेल ने कहा कि पिछले तीन वर्षों के दौरान हमने अधोसंरचना के निर्माण के साथ-साथ अपने सामाजिक ताने-बाने को मजबूत बनाने के लिए भी काम किया है। तीन वर्ष पहले हम लोगों ने नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने का संकल्प लिया था। हमारे सपनों का वह छत्तीसगढ़ आज साकार होकर सबके सामने हैं। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर केथेड्रल में उपस्थित लोगों के साथ केक काटकर क्रिसमस सेलिब्रेट किया। चर्च में उपस्थित सभी लोगों ने प्रभु की प्रार्थना की। चर्च के गायन दल ने कैरोल गीत प्रस्तुत किए। नवनिर्वाचित बिशप अजय जेम्स द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेन्द्र छाबड़ा, विधायक रेणु जोगी, महापौर ऐजाज ढेबर, पूर्व विधायक अमित जोगी सहित मसीही समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
। इस अवसर पर बघेल ने कहा कि प्रेम, दया, करुणा और ईश्वर पर विश्वास ही मुक्ति का रास्ता है। यही रास्ता प्रभु यीशु मसीह ने हमें दिखाया है। जहां प्रेम और सद्भाव होगा वहां विकास भी होगा। छत्तीसगढ़ की संस्कृति के मूल्य भी यही हैं और छत्तीसगढ़ शासन का मूलमंत्र भी यही है।
बघेल ने कहा कि प्रभु यीशु मसीह ने स्वयं कष्ट सहकर भी पीड़ितों की सेवा करते रहने का मार्ग हमें दिखाया है। पिछले दो-तीन दशकों में पूरी दुनिया में मानव-मूल्यों में तेजी से गिरावट आई है। हिंसा और घृणा का वातावरण घना हुआ है। ऐसे में प्रभु यीशु मसीह के संदेशों की प्रासंगिकता और बढ़ जाती है। हम सभी को उनकी शिक्षाओं को याद रखने और उनका अनुसरण करने की जरूरत है। नफरत का रास्ता जंग और अशांति का रास्ता है, जबकि प्रेम का रास्ता शांति और सद्भाव का रास्ता है। प्रभु यीशु मसीह ने जिन गुणों को धारण करने का आदेश दिया है, वे सभी गुण हमारी छत्तीसगढ़िया संस्कृति में हमेशा से विद्यमान है। सभी तरह के विश्वासों और परंपराओं का आदर ही हमारी सांस्कृतिक विशेषता है।
हेल्थ टिप्स /शौर्यपथ/
आंखों के दर्द का मुख्य कारण है, आंखों पर पड़ने वाला दवाब. बढ़ते प्रदूषण और मोबाइल, लैपटॉप, कंप्यूटर के अत्यधिक उपयोग के कारण भी आंखों में कई प्रकार की समस्या होने लगती है. ऐसे में कुछ घरेलू नुस्खे के माध्यम से आंखों को साफ सुथरा रखा जा सकता है, जिससे आपकी आंखों की रोशनी भी बढ़ेगी.
आंखें हमारे शरीर के सबसे नाजुक एवं संवेदनशील अंगों में से एक है, इसलिए इन पर किसी भी चीज का प्रभाव बहुत जल्दी पड़ता है. आंखों में कोई भी समस्या होने पर आंखों में दर्द महसूस होने लगता है. आजकल दिन भर कंप्यूटर के सामने बैठकर काम करने या मोबाइल पर आंखें गढ़ाये रखने के कारण भी सिरदर्द के साथ आंखों में दर्द होने लगता है. आजकल अधिकांश लोग मोबाइल और कंप्यूटर पर अधिक समय बिता रहे हैं, जिसके चलते आंखों की समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन इनमें सबसे सामान्य समस्या आंखों के जलन की है. हालांकि, इन सबसे अलावा धूल के चलते भी आंखों में जलन की समस्या हो सकती है और इसे नजरअंदाज करने के बजाए इस पर ध्यान देने की जरूरत है, इसलिए हम आपको आंखों का ध्यान रखने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं. आइए जानते हैं आंखों में जलन या दर्द दूर करने के कुछ घरेलू उपायों के बारे में, जिनसे आपको जल्द राहत मिल सकता है.
आंखों में दर्द के लक्षण
प्रकाश के प्रति संवेदनशीलता.
आंखों में लाली.
आंखों में जलन होना.
आंखों से पानी बहना.
सिर में दर्द रहना.
माथे में दर्द.
आंखों का दर्द कम करने के लिए घरेलू उपाय
खीरे की तासीर काफी ठंडी होती है और यही कारण है कि गर्मी के दिनों में लोग इसका खूब सेवन करते हैं. पर क्या आपको पता है कि खीरा आंखों की जलन की समस्या से छुटकारा दिलाने में भी लाभदायक है. दरअसल, खीरे का प्रभाव शीतल होता है, इसलिए आंखों की जलन में इससे राहत मिलती है. इसके लिए पहले आप खीरे को फ्रिज में रख कर ठंडा कर दें. फिर उसे काटकर उसके टुकड़े को आंखों पर कुछ देर के लिए लगाएं.
खीरे की तरह आलू की स्लाइस भी आंखों पर रखे जा सकते हैं और यह भी भरपूर आराम देगा. इसके अलावा आलू के रस को आंख पर लगाया जा सकता है और इससे भी जलन और दर्द में राहत मिल सकती है.
गुलाब जल बहुत ही राहत देने वाला विकल्प है. गुलाब जल के इस्तेमाल से दर्द से तुरंत राहत मिल सकती है. रोजाना सोने से पहले गुलाब जल की एक या दो बूंदें आंखों में डालें. गुलाब जल से आंखें धो भी सकते हैं.
आंख में शहद की एक बूंद डालें, लेकिन जलन होने पर डरें नहीं. यह आंख के दर्द में राहत देगा.
आंखों को साफ करने का एक कारगर उपाय ठंडा दूध भी है. दूध में मौजूद कई तत्व संक्रमण और थकान दूर करने में मदद करते हैं. ठंडे दूध से रोजाना आंखों पर मसाज करें.
मोटापा कम करने के अलावा आंखों की जलन को कम करने के लिए भी टी-बैग्स काफी कारगर हैं. अगर आपको आंखों में जलन है तो आप ग्रीन टी-बैग्स का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके उपयोग से पहले आप टी-बैग्स को फ्रिज में ठंडा कर लें और उसके बाद उसे अपनी आंखों पर रखें. इससे आपको आंखों की जलन की समस्या में राहत मिलेगी.
नईदिल्ली /शौर्यपथ/
आम आदमी पार्टी की सरकार आएगी तो 6 महीने मांग रहा हूं आपसे, 6 महीने के अंदर पंजाब से नशा खत्म कर देंगे. हमारे साथ कुंवर विजय प्रताप जैसे ईमानदार और जांबाज पुलिस ऑफिसर है, जिनको करना आता है, हमको करना आता है , हमारी नीयत साफ है.
चंडीगढ़: पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल अपनी पूरी ताकत झोंकते दिख रहे हैं. इसी के चलते केजरीवाल ने आज पंजाब के गुरदासपुर में जनसभा की. जनता को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि कुछ लोग पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं. लुधियाना में हुए बम ब्लास्ट पर केजरीवाल ने कहा कि कल लुधियाना में बम ब्लास्ट हुआ यह सुनकर बहुत दुख हुआ. इस दौरान मौत भी हुई और कुछ लोग घायल हुए, जो अस्पताल में भर्ती हैं. उनसे मिलने के लिए भगवंत मान पहुंचे हैं.
इसके पहले, श्री हरमंदिर साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की कोशिश की गई. केजरीवाल ने सवाल किया कि ये सारी वारदात चुनाव के समय ही क्यों होती हैं. पिछली बार भी चुनाव के हफ्ते 10 दिन पहले मोड में बम ब्लास्ट हुआ था. 2015 में बरगाड़ी में बेअदबी का मामला हुआ था.
उन्होंने कहा, "मेरे हिसाब से जिसने दरबार साहिब में जाकर बेअदबी की कोशिश की, वह खुद नहीं आया, उसको भेजा गया, कोई मास्टरमाइंड है, जिसने उसको भेजा और यह करवाया. जब तक उस तक नहीं पहुंचेंगे, तब तक इस तरह के सिलसिले चलते रहेंगे. पिछली बार 2015 में जो बेअदबी का मामला हुआ था, उसे कितना समय बीत गया, लेकिन आज तक दोषियों को सजा नहीं हुई."
उन्होंने पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, "पंजाब की सरकार क्या संदेश दे रही हैं कि यह सब चलता रहेगा और यह सरकार दोषियों के साथ खड़ी है. बेअदबी जिसने करवाई थी, उस मास्टरमाइंड को सख्त सजा दिलवाई गई होती, तो किसी की हिम्मत न होती अब बेअदबी करने की. हम क्या माने कि सब मिले हुए हैं?"
उन्होंने पंजाब की सरकार को कमजोर बताते हुए कहा, "आज पंजाब में बहुत कमजोर सरकार है. यह आपस में लड़ रहे हैं, यह क्या पंजाब सरकार चलाएंगे? यह सरकार विकास, शांति और व्यवस्था नहीं दे सकती. आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी तो हम सख्त, स्थायी और ईमानदार सरकार देंगे. जब तक सख्त सरकार नहीं आएगी, बेअदबी के मामले चलते रहेंगे. हम एक ऐसी सरकार देंगे, जो आपस में लड़ाई-झगड़ा नहीं करेगी."
पंजाब में शांति व्यवस्था बनाने के लिए उठाएंगे पांच कदम
उन्होंने कहा, "आज देशभक्तों की इस पावन धरती से पंजाब के लोगों को एक गारंटी देकर जा रहा हूं कि अगर आम आदमी पार्टी की सरकार आएगी तो पंजाब में शांति व्यवस्था कायम करेंगे. हर व्यक्ति को सुरक्षा देंगे और पंजाब के अंदर भाईचारा को बढ़ावा देंगे."
उन्होंने कहा कि आप पार्टी की सरकार पंजाब में बनने पर वे राज्य में शांति व्यवस्था बनाने के लिए यह 5 कदम उठाएंगे—
1. ईमानदारी के साथ अच्छे और सक्षम पुलिस अफसरों को पोस्टिंग दी जाएगी. कोई राजनीतिक दखलअंदाजी नहीं होगी.
2. जितने पुराने बेअदबी के मामले और बम ब्लास्ट हुए हैं, उन सब की समयबध्द तरीके से जांच करवाएंगे. मास्टरमाइंड को ऐसी सजा दिलाएंगे कि दोबारा ऐसा न कर सके.
3. बॉर्डर की पूरी सुरक्षा करेंगे, ताकि न आतंकवादी आ सकें और न ही ड्रग्स आ सकें.
4. पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन बहुत आ रहे हैं, ऐसे में हम लेटेस्ट तकनीक अपने फौजियों को देंगे, ताकि कोई ड्रोन आए तो उसको मार गिराएं.
5. जितने भी गुरुद्वारे, मंदिर, मस्जिद, चर्च, डेरे हैं, इन सभी की सुरक्षा के लिए अलग से पुलिस फोर्स बनाई जाएगी, ताकि दोबारा कोई बेअदबी का कांड न हो.
छह महीने में पंजाब से खत्म करेंगे नशा
केजरीवाल ने कहा, "पिछली बार 2017 के चुनाव में कांग्रेस के नेताओं ने गुटके की कसम खाई थी कि उनकी सरकार बनेगी तो एक महीने के अंदर नशा खत्म कर देंगे, नशा खत्म हुआ? बल्कि बढ़ गया. हमारा युवा या तो कनाडा चला गया या जो बच गया, वह नशे में डूब गया. आज युवा क्राइसिस में है. पांच साल के बाद अब जब दोबारा चुनाव आए हैं, तो इन्होंने मजीठिया के खिलाफ पर्चा कर दिया. एक पर्चा दाखिल करने में पांच साल लग गए. बब्बर शेर की तरह सिद्धू साहब और चन्नी साहब चिल्ला रहे हैं कि हमने पर्चा कर दिया. क्या एक पर्चा खत्म करने से गांवों में नशा खत्म हो गया, ड्रग्स खत्म हो गया. इनका मकसद नशा दूर करना नहीं है, बल्कि इनका मकसद चुनावों में बस वोट बटोरना है."
केजरीवाल ने कहा, "हर जिले, हल्के और गांव में नशा बेचने वाले बैठे हैं उनको कौन पकड़ेगा? पूरे पंजाब में इतना नशे का स्टॉक पड़ा है, क्या इन्होंने 1 ग्राम भी सीज किया? एक फर्जी पर्चा करके नौटंकी कर रहे हैं, बब्बर शेर बने फिर रहे हैं कि हमने पर्चा कर दिया पर्चा कर दिया. आम आदमी पार्टी की सरकार आएगी तो 6 महीने मांग रहा हूं आपसे, 6 महीने के अंदर पंजाब से नशा खत्म कर देंगे. हमारे साथ कुंवर विजय प्रताप जैसे ईमानदार और जांबाज पुलिस ऑफिसर है, जिनको करना आता है, हमको करना आता है , हमारी नीयत साफ है."
दिल्ली के सरकारी स्कूलों की यूएस तक चर्चा
केजरीवाल ने सरकारी स्कूलों पर बात करते हुए कहा, "दिल्ली में सरकारी स्कूल बहुत खराब थे, छतें टूटी पड़ी थीं, डेस्क टूटे पड़े थे, टीचर नहीं आते थे. पांच साल में सरकारी स्कूल शानदार हो गए. इस साल दिल्ली के सरकारी स्कूलों के नतीजे 99.7% आए हैं. कभी सुना है भारत के इतिहास में 99.7% सरकारी स्कूलों का नतीजा आया हो. इस साल ढाई लाख बच्चों ने अपना नाम प्राइवेट से कटवाकर दिल्ली के सरकारी स्कूलों में करवाया है. चन्नी साहब से मैंने कहा कि हम पंजाब के स्कूल अच्छा करेंगे, तो वह कह रहे हैं कि पंजाब के स्कूल वर्ल्ड क्लास हैं. दिल्ली जैसे स्कूल चाहिए तो आम आदमी पार्टी को वोट देना और अभी पंजाब जैसे स्कूल चाहिए तो कांग्रेस को वोट दे देना."
उन्होंने कहा, "दिल्ली के सरकारी स्कूल अच्छे हुए हैं, यह मैंने नहीं किया, मैंने तो बस माहौल दिया. सारा कुछ हमारी टीचर्स ने किया. पंजाब के टीचर्स बहुत अच्छे हैं, वे भी काम करना चाहते हैं. आम आदमी पार्टी की सरकार आएगी तो दिल्ली जैसा माहौल देंगे और यही टीचर आपके स्कूल शानदार करेंगे. पिछले साल अमेरिका के राष्ट्रपति अपनी बीवी और बेटी के साथ दिल्ली आए थे, मोदी जी से मिलने. जब वह दिल्ली आए तो उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप हमारे दिल्ली सरकार का स्कूल देखने आई, यानी दिल्ली सरकार के स्कूल के चर्चे अमेरिका के राष्ट्रपति के घर व्हाइट हाउस तक पहुंच गए. जब उन्होंने कहा कि मैं दिल्ली सरकार का स्कूल देखूंगी तो मोदी जी ने बहुत समझाया कि केंद्र सरकार का स्कूल देख लो, प्राइवेट स्कूल देख लो, लेकिन वह नहीं मानीं. पंजाब के स्कूल ऐसे बना देंगे कि जो भी कोई स्कूल देखने आएगा तो पंजाब के स्कूलों को देखने आएगा."
सरकारी अस्पताल की हालत सुधारी
केजरीवाल ने कहा, "दिल्ली में हमने खूब सारे मोहल्ला क्लीनिक बनाए हैं. सारे सरकारी अस्पताल शानदार कर दिए हैं. पहले अस्पताल में न दवाई मिलती थी, न मशीन ठीक रहती थी, लेकिन अब हम अपने प्राइवेट से भी ज्यादा अच्छे अस्पताल कर दिए हैं. हमने दिल्ली के लोगों को एक सुरक्षा चक्र दिया है. हमने हर दिल्ली वाले का पूरा इलाज मुफ्त कर दिया. क्रोसिन की दवाई भी मुफ्त और अगर कोई बड़ी बीमारी हो जाए और 70 से 80 लाख का खर्चा भी आया तो दिल्ली सरकार खर्चा उठाती है."
केजरीवाल ने कहा, "अगर कोई सरकार अपने लोगों को अच्छी शिक्षा नहीं दे सकती अच्छा इलाज नहीं करा सकती तो लानत है ऐसी सरकार पर. दिल्ली में जब पहले हमारी सरकार बनी तो 7 से 8 घंटे के कट लगते थे. हमने तार बदलवाए, ट्रांसफॉर्मर बदलवाए, आज दिल्ली में 24 घंटे बिजली आती है. दिल्ली की तरह है पंजाब में भी 24 घंटे बिजली आएगी. दिल्ली में आज जीरो बिल आता है. पंजाब में किस-किस को बिजली के जीरो बिल चाहिए. चन्नी साहब कह रहे हैं केजरीवाल खजाना लुटा रहा है. चन्नी साहब को हर महीने 5000 यूनिट बिजली मुफ्त मिलती है. आप को मौका मिले, तो ठीक है, जनता को मिले तो मिर्ची लग जाती है, तकलीफ होती है."
केजरीवाल ने आगे कहा, "मैंने कसम खाई है जो जो चीज नेताओं को मुफ्त मिलती है मैं जनता को मुफ्त दिलवाऊंगा. आजकल चन्नी साहब मेरे साथ कंपटीशन कर रहे हैं, कह रहे हैं मुझे गिल्ली-डंडा खेलना आता है, गाय का दूध निकालना आता है, कंचे खेलना आता है. मुझे यह सब नहीं आता, मुझे अस्पताल बनवाना आता है, जनता को मुफ्त बिजली देना आता है."
भारत /शौर्यपथ/
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ओमिक्रॉन के मद्देनजर राज्य में कोविड के खिलाफ लड़ाई की तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय टीम को दिशा-निर्देश दिए हैं. मास्क की अनिवार्यता को और सख्ती से लागू करने और ट्रेसिंग-टेस्टिंग की गति को और तेज करने के निर्देश दिए गए हैं.
लखनऊ- देश में कोरोना के बढ़ते मामलों और संभावित रूप से ज्यादा संक्रामक वेरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते प्रसार के बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है. शुक्रवार को यूपी में नाइट कर्फ्यू लगाने की घोषणा कर दी गई है. ताजा आदेश के मुताबिक, राज्य में शनिवार यानी 25 दिसंबर की रात 11 बजे से नाइट कर्फ्यू लगना शुरू हो जाएगा. कर्फ्यू सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा. वहीं शादी-समारोहों को लेकर भी एक लिमिट जारी कर दी गई है. अब किसी भी फंक्शन म ें 200 से ज्यादा लोग इकट्ठा नहीं होंगे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ओमिक्रॉन के मद्देनजर राज्य में कोविड के खिलाफ लड़ाई की तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय टीम को दिशा-निर्देश दिए हैं. मास्क की अनिवार्यता को और सख्ती से लागू करने और ट्रेसिंग-टेस्टिंग की गति को और तेज करने के निर्देश दिए गए हैं.
सरकारी आदेश में कहा गया है कि कोविड से बचाव के लिए ट्रेसिंग, टेस्टिंग, ट्रीटमेंट और टीकाकरण की नीति के सही क्रियान्वयन से प्रदेश में स्थिति नियंत्रित है. बीते 24 घंटों में हुई 01 लाख 91 हजार 428 सैम्पल की जांच में कुल 49 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई. इसी अवधि में 12 लोग उपचारित होकर कोरोना मुक्त भी हुए. आज प्रदेश में कुल एक्टिव कोविड केस की संख्या 266 है, जबकि 16 लाख 87 हजार 657 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं. आज 37 जिलों में एक भी कोविड मरीज नहीं है.
देश के विभिन्न राज्यों में कोविड के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है. ऐसे में शनिवार 25 दिसंबर से प्रदेशव्यापी रात्रिकालीन कोरोना कर्फ्यू प्रभावी होगा. हर दिन रात्रि 11 बजे से प्रातः 05 बजे तक रात्रिकालीन कोरोना कर्फ्यू लागू होगा. शादी-विवाह आदि सार्वजनिक आयोजनों में कोविड प्रोटोकॉल का साथ अधिकतम 200 लोगों तक की भागीदारी की अनुमति होगी. समारोह के आयोजनकर्ता को इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को देनी होगी.
बाजारों में 'मास्क नहीं तो सामान नहीं' को लेकर व्यापारियों को जागरूक करना होगा. आदेश में कहा गया है कि बिना मास्क कोई भी दुकानदार ग्राहक को सामान न दे. सड़कों/बाजारों में हर किसी के लिए.मास्क अनिवार्य होगा. पुलिस बल लगातार गश्त करेगी पब्लिक एड्रेस सिस्टम को और प्रभावी बनाना होगा.
देश के किसी भी राज्य से अथवा विदेश से उत्तर प्रदेश की सीमा में आने वाले हर एक व्यक्ति की ट्रेसिंग-टेस्टिंग होगी. बस, रेलवे और एयरपोर्ट पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जाएगी.
तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए गांवों और शहरी वार्डों में निगरानी समितियों को फिर से एक्टिव किया जाएगा. बाहर से आने वाले हर एक व्यक्ति की टेस्टिंग होगी और उनके स्वास्थ्य पर सतत नजर रखी जाएगी. जरूरत पड़ने पर लोगों को क्वारन्टीन और अस्पतालों में भर्ती कराया जाएगा.
कोविड की तीसरी लहर की आशंका के चलते पूर्व में व्यवस्थित तैयारियों का पुनर्परीक्षण होगा. प्रदेश के सभी शासकीय/निजी चिकित्सा संस्थानों में उपलब्ध चिकित्सकीय सुविधाओं की बारीकी से परख होगी. प्रशासन औद्योगिक इकाइयों में कोविड हेल्प डेस्क और डे केयर सेंटर फिर एक्टिव करेगा.
राज्य में वैक्सीनेशन को तेज करने के हसंभव प्रयास करने के निर्देश दिए गए हैं. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, यूपी में 19 करोड़ 14 लाख 94 हजार से अधिक कोविड टीकाकरण और 09 करोड़ 14 लाख से अधिक टेस्टिंग हुई है. यहां 06 करोड़ 73 लाख 17 हजार से अधिक लोगों को टीके की दोनों डोज दी जा चुकी है. 12 करोड़ 41 लाख लोगों ने टीके की पहली डोज ले ली है. टीकाकरण के लिए पात्र प्रदेश की कुल आबादी में से 84.23 फीसदी को पहली और 45.66 फीसदी लोगों को दोनों डोज मिल चुकी है.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
