
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
सड़क दुर्घटना मे कमी लाने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित
बेमेतरा /शौर्यपथ/
कलेक्टर विलास भोसकर संदीपान की अध्यक्षता मे बीते दिनों कलेक्टोरेट के दिशा-सभाकक्ष बेमेतरा मे जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर ने कहा कि मानव जीवन अनमोल है, उन्हाने बढती सड़क दुर्घटनाओं को ध्यान मे रखते हुए यातायात नियमों का पालन करने की अपील आम नागरिकों से की, जिससे वाहन दुर्घटना मे कमी लायी जा सके। जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि सड़क दुर्घटना मे मदद करने वालों को मिलेंगे अब 5 हजार रु. दिया जायेगा। बैठक में ब्लैक स्पॉट की पहचान, सुधार हेतु लोक निर्माण विभाग द्वारा नियत प्रोटोकाल, कैलेण्डर के अनुसार कार्यवाही, सड़कों का यातायात संकेतक का पालन करने, चेतावनी, ट्रेफिक कॉलिंग, ड्रायविंग में विचलित करने वाले होर्डिंग्स हटाया जाना, फुटपाथ, पार्किंग, सर्विस लेन आदि से अतिक्रमण हटाना, दुर्घटनाओं के कारण, स्कूल बस की जांच की समीक्षा कर उपचारात्मक कार्यवाही करने निर्देश दिए। पुलिस विभाग द्वारा लोगों को हेलमेट लगाने, नशे की हालत मे वाहन न चलाने एवं अन्य ट्रैफिक नियमों के पालन की कार्यवाही तथा खतरनाक तरीके से वाहन चालन हेतु ड्रायविंग लायसेस निलंबन की कार्यवाही के संबंध में चर्चा की गई।
पुलिस अधिक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने ट्रैफिक नियमों का पालन करने तथा खतरनाक तरीके से वाहन चलाने हेतु ड्रायविंग लाईसेस की निलंबन की कार्यवाही, दुर्घटना के शिकार हुए लोगों को तत्काल मदद् चिकित्सा हेतु प्रबंध के संबंध मे जानकारी दी। जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि बेमेतरा जिले मे शासकीय पीजी कॉलेज, कारेसरा चौंक एवं कोबिया तिराहा (बेरला मोड़), खर्रा मोड़, झुलना (मारो) मोड़, को ब्लैक स्पॉट के रुप मे चिन्हित किया गया है।
ठक मे दुर्घटनाओं के शिकार हुए लोगों की तत्काल मदद, चिकित्सा हेतु प्रबंध, जिला सड़क सुरक्षा समिति गठन संबंधी अधिसूचना में दिए गए बिंदुओं का पालन, जिले में विभिन्न विभागों एजेंसियों के समन्वय से यातायात नियमों के पालन, सड़को पर सामान नही फैलाने, शिक्षा एवं जागरूकता एवं बेहतर व सुरक्षित यातायात हेतु अन्य आवश्यक उपाय पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। बैठक में जिला परिवहन अधिकारी अरविंद भगत, उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) शर्मा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी होरी सिंह ठाकुर, कार्यपालन अभियंता लो.नि.वि. निर्मल सिंह ठाकुर, कार्यपालन अभियंता प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना संतोष साहू, अनुविभागीय अधिकारी लोनिवि भावेश कुमार सिंह, राष्ट्रीय राजमार्ग के इंजिनियर टी के कंवर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर भीम सिंह ने जारी किया आदेश
रायगढ़ /शौर्यपथ/
कलेक्टर भीम सिंह ने कोविड-19 एवं नये वेरिएण्ट ओमिक्रान के संक्रमण के नियंत्रण एवं रोकथाम को दृष्टिगत रखते हुए पूर्व में जारी आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए नववर्ष के उपलक्ष्य में होटलों एवं सार्वजनिक स्थानों में पार्टी के आयोजन को प्रतिबंधित किया है। उक्त आदेश का उल्लंघन करने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 सहपठित एपिडेमिक डिसीज एक्ट 1987 यथा संशोधित 2020 एवं भारतीय दण्ड संहिता 1960 की धारा 188 के तहत अंतर्गत विधि अनुकूल कठोर कार्यवाही की जाएगी। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।
|
रायपुर/शौर्यपथ/
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता आरपी सिंह ने आज एक बयान जारी करते हुए यह आरोप लगाया है कि धर्म संसद के दौरान कालीचरण द्वारा कही गई आपत्तिजनक बातें भाजपा और संघ की सोची समझी साजिश का नतीजा है। कालीचरण की सोशल मीडिया प्रोफाइल चेक करने पर यह स्पष्ट हो जाता है कि उसकी निकटता भाजपा, संघ और संघ के अनुषांगिक संगठन के नेताओं के साथ रही है। कालीचरण के रायपुर प्रवास के दौरान भी रायपुर विमानतल पर उसका स्वागत करने के लिए भाजपा और संघ के वरिष्ठ नेतागण गए थे। इतना ही नहीं सोशल मीडिया और व्हाट्सएप के माध्यम से लोगों को संदेश भेज कर भाजपा और संघ के नेताओं ने कार्यक्रम स्थल पर भीड़ भी एकत्र करने का कार्य किया था। इन सभी के पुख्ता प्रमाण कांग्रेस पार्टी के पास हैं जिसे हम जांच कर रही पुलिस टीम को सौंप रहे हैं। कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह ने पुलिस प्रशासन से यह आग्रह किया है कि इस पूरे मामले की बेहद गंभीरता से जांच की जाए ताकि भाजपा संघ और उसके अनुषांगिक संगठनों के नेताओं की संलिप्तता का पता जनता को चल सके। उन्होंने कहा है कि राज्य की भूपेश बघेल सरकार किसी भी सूरत में भाजपा और संघ के नेताओं को छत्तीसगढ़ में नफरत फैलाने नहीं देगी। छत्तीसगढ़ की धर्म संसद के दौरान महात्मा गांधी के विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणी करने और गाली देने को लेकर कालीचरण के विरुद्ध धारा 505(2) तथा 294 भादवि के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया था। पुलिस टीम ने जांच के दौरान कालीचरण के भाषण के वीडियो को देखने पर पाया कि यह भाषण न केवल साम्प्रदायिक सौहार्द्र को बिगाड़ने वाला है बल्कि धर्म विशेष के प्रति वैमनस्य फैलाने वाला भी है। जिसके बाद इस अपराध में धारा 295 (a) और धारा 153 (a) जोड़ी गयी है। मामले की गंभीरतापूर्वक विवेचना की जा रही है, मामले में नए तथ्य सामने आने पर और भी आवश्यक धाराएं जोड़ी जाएंगी। पुलिस टीमें कालीचरण का पता लगाने और गिरफ्तार करने में लगातार जुटी हुई हैं और छापेमारी की कार्यवाही लगातार की जा रही है।
कांग्रेस प्रवक्ता आर पी सिंह ने सभी समाज विरोधी ताकतों को यह चेतावनी दी है कि छत्तीसगढ़ में अगर कोई भी संप्रदायिकता के आधार पर माहौल खराब करने की कोशिश करेगा तो भूपेश बघेल सरकार उसके खिलाफ बेहद सख्ती से पेश आएगी। हमारी सरकार छत्तीसगढ़ वासियों की सुरक्षा शांति और भरोसे के लिए प्रतिबद्ध है।
|
रायपुर/शौर्यपथ/
भाजपा के आंध्रप्रदेश के विधानसभा चुनाव में 50 रु में शराब देने के वादा पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह को स्पष्ट करना चाहिए कि भाजपा शराबबंदी के पक्ष में है कि सस्ती दरों में शराब उपलब्ध कराने की? 2024 में होने वाली आंध्र प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा अभी से 50 रु में शराब देने का वादा कर रही है। इस घोषणा से शराब को लेकर भाजपा के नीति नियत और चरित्र उजागर हो गई है। छत्तीसगढ़ में रमन सिंह ने भी शराब का सरकारीकरण किया था, गांव-गांव में शराब की दुकान खुलवाये थे। जनता अब समझ गई की राज्य सरकार के द्वारा शराबबंदी के लिए गठित राजनीतिक कमेटी में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और उनके विधायक शामिल क्यों नहीं हुए? क्योंकि भाजपा के एजेंडा में देशभर में सस्ते दरों में शराब उपलब्ध करना है और देश के युवाओं को शराब की गर्त में धकेलना है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की केंद्र एवं राज्य सरकारें किसानों को उपज की सही कीमत, युवाओं को रोजगार एवं महिलाओं को सुरक्षा देने में असफल हो गई है। अब भाजपा आंध्रप्रदेश में की गई घोषणा के तर्ज में उत्तर प्रदेश, पंजाब उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर में भी विधानसभा के चुनाव भी 50 रु में शराब देने का वादा कर चुनाव लड़ेगी और 2024 के लोकसभा चुनाव भी शराब के दम पर चुनाव लड़ेगी। भाजपा शासित राज्यो में शराब की कालाबजारी जोरो में है। शराबबंदी वाले राज्य गुजरात और बिहार में शराब तस्करी भाजपा से जुड़े लोगो का मुख्य धन्धा है। भाजपा पूरी तरीके से नीतिविहीन, मुद्दाविहीन हो चुके हैं। वादाखिलाफी का रिकॉर्ड बना चुकी है। देश एवं राज्य के जनता के प्रति उनके भविष्य के प्रति भाजपा के पास कोई कार्य योजना नहीं है। पूर्व में किये वादे को भी भाजपा पूरा करने में असफल हो चुकी है। ऐसे में अब भाजपा सिर्फ शराब के दम पर ही चुनाव लड़ना चाहती हैं यह स्पष्ट हो गया है।
गांव में गिरे ओले
नवागढ़ /शौर्यपथ/
जारी शीतलहर के बीच मंगलवार को एकाएक हुई बारिश से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। नवागढ़ सहित ग्रामीण क्षेत्र में बारिश के कारण बढ़े ठंड से मंगलवार को लोगों पर गहरा असर दिखा। लोग ठंड से बचने के लिए परेशान नजर आए।दोपहर बाद बारिश होने से सड़कों पर आवाजाही कम हो गई। बारिश देर शाम तक जारी रही जिसके चलते समय से पूर्व ही अंधेरा छा गया। इसके कारण शाम ढलते ही बाजार व सड़कें सूनी नजर आने लगी। ठंड से बचने को लेकर जगह-जगह लोग अलाव जला कर बैठे दिखे।
ग्रामीण क्षेत्रों में गिरे ओले
वहीं दाढ़ी, छिरहा, सम्बलपुर आदि ग्रामीण क्षेत्रों में ओले गिरने की भी खबरे सामने आई है। भीषण शीतलहर व वर्षा के साथ बढ़ी कड़ाके की ठंड की वजह से सड़क पर व झुग्गी-झोपड़ी में जीवन यापन करने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
धान खरीदी केंद्रों में जारी की सूचना
धान खरीदी केंद्र नवागढ़ ने सोशल मीडिया के जरिए सूचना जारी की है कि बारिश होने की वजह से धान खरीदी फड़ गीला होने की वजह से बुधवार को धान खरीदी का कार्य बंद रहेगा। अतः जिन किसानों का बुधवार का टोकन है उन्हें मौसम साफ होने पर किसानों को सूचना दी जाएगी।
रायपुर/शौर्यपथ /
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी सदस्य शकुन डहरिया ने भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि गोडसे के पुजारी हमें गांधी दर्शन न सिखाएं। मुंह में राम बगल में छुरी की संस्कृति के पोषक, अंग्रेजों से माफी मांगकर देशप्रेमियों से विश्वासघात करने वाले को वीर बताने और बापू के हत्यारे को लोकतंत्र के मंदिर में महिमामंडित करने का घोर पाप करने वालों की नस्ल से बापू के सिद्धांतों और दर्शन की बात शोभा नहीं देती।
प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी सदस्य शकुन डहरिया ने कहा कि अतीत से आज तक का इतिहास पढ़ लें। जिस भाजपा के लोग बापू के हत्यारे का संसद तक में गुणगान करते नहीं लजाते, वह आज गांधी दर्शन का पालन करने का ढोंग रच रही है। इससे दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति और क्या हो सकती है कि शांति सौहार्द की पावन भूमि में वैमनस्य फैलाने, दंगा भड़काने, फसाद कराने की साजिश रचने वालों का एजेंट बनकर एक तथाकथित संत यहां आया और बापू का अनादर और उनके हत्यारे का जयकारा लगा गया और भाजपा चुप्पी साधे रही।
प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी सदस्य शकुन डहरिया ने कहा कि गांधी जी के विचार कांग्रेस की आत्मा है। गोडसे ने बापू के शरीर पर गोली मारी थी और भाजपा बापू के नाम पर पाखंड रचकर उनकी आत्मा को छलनी करना चाहती है। छत्तीसगढ़ की जनता भाजपा को कभी माफ नहीं करेगी। बापू के आदर्श छत्तीसगढ़ की जनता के मन में बसे हुए हैं और यह जनता जान रही है कि भाजपा किस तरह बापू के सर्व धर्म समभाव के विचार को रौंदने का घृणित कृत्य कर रही है।
प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी सदस्य शकुन डहरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के संकल्प के अनुसार छत्तीसगढ़ में वर्धा आश्रम की तरह सेवाग्राम आश्रम अवश्य बनेगा। अगर भाजपा के लोग प्रायश्चित करते हुए उस आश्रम में बापू के विचारों की शरण में आना चाहें तो उनके पाप धुल जाएंगे।
लाइफ स्टाईल /शौर्यपथ/
आधुनिक समाज में किसी व्यक्ति के पास इतना समय नहीं होता कि वो हर काम को खुद कर सके, चाहे वो कितना ही कुशल क्यों न हो। ऐसे में क्या उपाय किया जाए? हर काम के लिए समय को बांटना शुरू किया जा सकता है जिससे सफलता के लक्ष्य तक पहुंचने में ज्यादा कठिनाई महसूस नहीं होगी। लक्ष्य प्राप्ति के लिए ये चार तरीके अपनाए जा सकते हैं।
1) तय करें कि कहां ज्यादा समय नहीं गंवाएंगे
जब आप इस बात को अच्छी तरह से समझ लेते हैं कि आप सभी काम खुद से नहीं कर सकते तो अनावश्यक तनाव से और कमतरी के अहसास से खुद को तुरंत ही मुक्त कर लेते हैं। इसके बाद प्रोफेशनल फ्रंट पर आप गैरजरूरी समितियों से दूरी बना लेते हैं। व्यक्तिगत तौर पर हो सकता है कि आप गार्डनिंग के लिए या घर से जुड़े अन्य कामों के लिए भी किसी को हायर कर लें।
2) समय को बांटने की रणनीति बना सकते हैं
काम पर होते हुए या व्यक्तिगत रूप से भी आप अपने दायरे तय कर सकते हैं। खुद से सवाल करें कि आप ज्यादातर समय को किस काम में लगाना चाहते हैं? कब और कितना समय निवेश करना चाहते हैं? कई घंटों तक लगातार काम नहीं करने का बड़ा कारण ये भी हो सकता है कि ऐसा करने से आपके पास व्यायाम, नींद और परिवार के साथ समय बिताने का समय ही नहीं बच पाता है।
3) कुछ काम ऑटोमोड पर किए जा सकते हैं
आपके रोज के और हफ्ते के रूटीन ऐसे होने चाहिए कि हर खास गतिविधि के लिए थोड़ा समय निकाला जा सके और यह आसानी के साथ निकले। काम के दौरान आप चाहें तो हफ्ते में कम से कम दो बार खुद के साथ मुलाकात करें कि जरूरी प्रोजेक्ट्स के काम आगे बढ़ाए जा सकें। काम के बाहर फिटनेस बूट कैंप जॉइन कर सकते हैं कि हफ्ते में कम से कम तीन बार व्यायाम कर खुद को फिट रखा जा सके।
4) समय का संतुलन बनाकर लक्ष्य की ओर बढ़ें
जिन कामों को करने के लिए आप वर्तमान में जरूरत से ज्यादा समय दे रहे हैं (एडमिनिस्ट्रेटिव पेपर वर्क या एरेंड्स) और इससे कुछ खास हासिल भी नहीं हो रहा है तो यहां समय देना थोड़ा कम किया जा सकता है। इस तरह आप उन कामों के लिए ज्यादा समय निकाल पाएंगे जो आपको असल में फायदा पहुंचाते हैं। जैसे, स्ट्रैटेजिक प्लानिंग या परिवार के साथ समय बिताना।
सेल्फ हेल्प /शौर्यपथ/
समस्याओं का सामना करके आप ज्यादा मजबूत व होशियार बनते हैं। समस्याएं जीवन का सामान्य और अनिवार्य हिस्सा हैं। वो अटल हैं। यह हमेशा ध्यान रखें कि आप अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन तभी करते हैं जब दबाव और बाधाओं का अनुभव करते हैं। दबाव जितना ज्यादा होगा, आप हल खोजने के लिए उतना ही ज्यादा रचनात्मक बन जाएंगे।
बदलाव को बिना विरोध अपनाएं
जिंदगी का बदलाव किसी निश्चित तारीख या समय पर निर्भर नहीं है, यह तो सतत चलने वाली प्रक्रिया है। जीवन हर पल बदलता है। कभी बदलाव अच्छे होते हैं और कभी विरूद्ध होते है। हमें हर बदलाव को बिना विरोध के अपनाना चाहिए। अपनी उर्जा को गुस्सा करने में, चिंता करने में या लड़ने में व्यर्थ ना गवाएं।
माफ करने की ताकत रखें
हमारे मन में दूसरे के प्रति गुस्से, असंतोष, भय, शक, शत्रुता, ईर्ष्या जैसी नकारात्मक भावनाएं इसलिए आती हैं कि हमने माफ करने की ताकत गंवा दी है। लोगों को माफ करने की आदत बनाएं। ऐसा करके आप सकारात्मक, आशावादी, उल्लासित व्यक्ति बन जाएंगे जिसकी अपने प्रति धारणा ऊंची है और जिसके आत्मविश्वास की सीमा नहीं है।
जहां जिम्मेदारी है वहीं विकास होगा
सृजन करने की शक्ति, तालमेल बनाने की शक्ति, आपातकालीन स्थितियों से निपटने की शक्ति, बड़ी जिम्मेदारी के साथ, बरसों के व्यावहारिक प्रशिक्षण से ही विकसित हो पाती है। जहां जिम्मेदारी होती है वहां विकास भी होता है। गैर जिम्मेदार व्यक्ति कभी अपनी सच्ची शक्ति को विकसित नहीं कर पाता।
देश विदेश /शौर्यपथ/
कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर पूरी दुनिया में दहशत है. ओमिक्रॉन कितनी तेजी से संक्रमण फैलाता है और कितना गंभीर है इसे लेकर कई स्टडी सामने आ रही है. इस बीच, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के एक इम्यूनोलॉजिस्ट ने कहा कि दुनियाभर में तेजी से फैल रहा ओमिक्रॉन वेरिएंट "वो बीमारी नहीं है, जिसे हमने एक साल पहले देखा था." उन्होंने ओमिक्रॉन स्ट्रेन के हल्के यानी कम गंभीर होने की खबरों को मजबूती देते हुए यह बात कही.
ऑक्सफ़ोर्ड में मेडिसिन के प्रोफेसर जॉन बेल ने बीबीसी रेडियो के प्रोग्राम में कहा कि नवंबर महीने के आखिर में खोजा गया यह स्ट्रेन कम गंभीर नजर आता है और यहां तक कि जो मरीज अस्पताल में भर्ती होते हैं उन्हें भी कम समय तक अस्पताल में रहना पड़ता है.
बेल ने कहा, "एक साल पहले हमने जो खौफनाक मंजर देखा- आईसीयू भरे हुए थे, बहुत से लोग समय से पहले मर रहे थे- मेरे हिसाब से वह अब इतिहास है. मुझे लगता है कि हमें आश्वस्त होना चाहिए कि यह स्थिति आने की संभावना नहीं है."
बेल की ओर से यह टिप्पणी उस वक्त पर आई है जब ब्रिटेन सरकार ने कहा कि वह साल के अंत से पहले कोविड-19 से जुड़े सख्त प्रावधान लागू नहीं करेगी.
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने मध्य प्रदेश के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने नरोत्तम मिश्रा पर पलटवार करते हुए कहा है कि पहले वह ये बताएं कि महात्मा गांधी को गाली देने वालों की गिरफ्तारी से वो खुश हैं या दुखी हैं.
नई दिल्ली /शौर्यपथ/
रायपुर पुलिस की ओर से कालीचरण महाराज की खजुराहो से हुई गिरफ्तारी पर मध्य प्रदेश के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने आपत्ति जताई है. उन्होंने कहा है कि यह इंटर स्टेट प्रोटोकॉल का उल्लंघन है. कांग्रेस की छत्तीसगढ़ सरकार को यह नहीं करना चाहिए था. संघीय मर्यादा इसकी बिल्कुल इजाजत नहीं देती है. उन्हें सूचना देनी चाहिए थी. छत्तीसगढ़ सरकार चाहती तो उनको नोटिस देकर भी बुला सकती थी. मैंने मप्र के डीजीपी को कहा है कि तत्काल छत्तीसगढ़ के डीजीपी से बात करें कि क्या तरीका है उनका. गिरफ्तारी के इस तरीके पर आपत्ति व्यक्त करना है. अपना विरोध दर्ज कराएं और स्पष्टीकरण भी लें.
वहीं छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने मध्य प्रदेश के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने नरोत्तम मिश्रा पर पलटवार करते हुए कहा है कि पहले नरोत्तम मिश्रा ये बताएं कि महात्मा गांधी को गाली देने वालों की गिरफ्तारी से वो खुश हैं या दुखी हैं. दूसरी बात है कि किसी नियम का उल्लंघन नहीं हुआ है. जो विधिक प्रावधान है, उसी के तहत कार्रवाई की गई है. महात्मा गांधी जिन्होंने विश्व को शांति,भाइचारा, प्रेम, सत्य, अहिंसा और समानता का संदेश दिया, ऐसे महापुरूष के बारे में कोई अभद्र भाषा का प्रयोग करे तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी और छत्तीसगढ़ पुलिस ने ये कार्रवाई की है. उन्होंने कहा कि उसके परिवारवालों को और उसके वकील को सूचना दे दी गई है. 24 घंटे के अंदर उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा.
बता दें कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खिलाफ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित धर्म संसद में ‘अपमानजनक' टिप्पणी करने और उनके हत्यारे नाथूराम गोडसे की तारीफ करने के आरोप में कालीचरण महाराज को मध्यप्रदेश के खजुराहो से गिरफ्तार किया गया है. इसके बाद से भाजपा और कांग्रेस नेताओं के बीच जुबानी जंग जारी है.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
