Google Analytics —— Meta Pixel
May 10, 2026
Hindi Hindi
PANKAJ CHANDRAKAR

PANKAJ CHANDRAKAR

स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुविधाएं हुई बेहतर


लोगो के सेहत में हुआ सुधार

दन्तेवाड़ा /शौर्यपथ/

मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के अन्तर्गत जिले में 898 आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं 278 सुपोषण केन्द्रों के माध्यम से 6 हजार 228 गर्भवती एवं शिशुवती माता, 06 वर्ष तक के 27 हजार 025 बच्चों एवं 2 हजार 615 शाला त्यागी किशोरी बालिकाओं को लाभांवित किया जा रहा है। 01 जनवरी 2021 से अब तक 1 हजार 703 बच्चे कुपोषण से मुक्त हुये है। लक्षित बच्चों में से 55.06 प्रतिशत बच्चे कुपोषण से बाहर आये हैं।

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल द्वारा मुख्यमंत्री सुपोषण संग स्वरोजगार की शुरूआत जिला दन्तेवाड़ा से शुरू की गई थी। उक्त अभियान में प्रदाय की जा रही अण्डा सप्लाई हेतु 573 महिलाओं को चिन्हांकित कर बैकयार्ड मुर्गी पालन से जोड़कर उनके आजीविका वर्धन का कार्य भी किया जा रहा है। 1 जनवरी से अब तक 75 हितग्राहियों को 5210 लेयर बर्ड्स का वितरण किया गया।
बापी ना उवाट जिले में कुपोषण एवं एनीमिया को कम करने सभी ग्राम पंचायतों में 197 बापियां स्वैच्छिक रूप से कार्यरत है। युनिसेफ के साथ जिला प्रशासन द्वारा ‘‘बापी न उवाट‘‘ (दादी की सीख) कार्यक्रम के माध्यम से गांव की बुजुर्ग एवं अनुभवी महिलाओं को अभियान में शामिल करते हुए उनके अनुभवों एवं नुस्खों के माध्यम से कुपोषण के विरूद्ध जनआंदोलन सुनिश्चित किया जा रहा है। साथ ही स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता के प्रति परिवार समाज एवं ग्राम वासियों में व्यवहार परिवर्तन कराया जा रहा है।

जिले में 19 हाट-बाजार संचालित है। जिसमें मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना का संचालन किया जा रहा है। जहां मरीजों को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा एवं दवाईयां उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही माताओं एवं शिशुओं का टीकाकरण भी किया जाता है। इस वर्ष कुल 26 हजार 564 मरीजों को निःशुल्क ईलाज कर लाभांवित किया गया है।

सुगम स्वास्थ्य दन्तेवाड़ा से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में राहत मिली है। इस योजना से स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हुई है। बिना समय गंवाए जल्द से जल्द गर्भवती महिलाओं एवं गम्भीर मरीजों को अस्पताल पहुंचाना सुगम हुआ है। जिले के कुल 82 निजी वाहनों को चिन्हित किया गया है। इस वर्ष 79 लोंगो ने इस योजना का लाभ प्राप्त किया है। एवं अब तक कुल राशि 31 हजार 200 रूपये का नगद भुगतान संबंधित निजी वाहन मालिकों को किया गया है।

जिले में मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान के चार चरण पूर्ण हो चुके है। इन चारो चरणों में जिले की सम्पूर्ण जनसंख्या में प्रत्येक व्यक्ति का रक्त परीक्षण किया गया प्रथम चरण में जहाँ धनात्मक प्रकरण 14891 एवं एपीआई 46.91 रहा वहीं चतुर्थ चरण में धनात्मक प्रकरण 1215 एवं एपीआई 5.05 रहा है, इस अभियान के कारण मलेरिया के प्रकरण जिले में एक वर्ष में 54 प्रतिशत की कमी परीलक्षित हुई है। यह जिले के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। वर्तमान में जिले में पॉचवा चरण संचालित किया जा रहा है।

 

रायपुर /शौर्यपथ/

जीव फाउंडेशन द्वारा तैयार कैलेंडर का विमोचन

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने आज रायपुर प्रेस क्लब में सतपुड़ा वन्य जीव फाउंडेशन द्वारा तैयार कैलेंडर का विमोचन किया। कैलेंडर के 12 पृष्ठों में अलग-अलग वन्य जीवों की आकर्षक तस्वीरे हैं। कैलेंडर वन्य प्राणियों और उनके प्राकृतिक रहवास के संरक्षण का संदेश देती है। विधायक  कुलदीप जुनेजा, छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष  शैलेष नितिन त्रिवेदी, महापौर  एजाज ढेबर, जनसम्पर्क विभाग के आयुक्त  दीपांशु काबरा, संचालक  सौमिल रंजन चौबे, प्रेस क्लब के अध्यक्ष  दामू आम्बेडारे, कोषाध्यक्ष  शगुफ्ता शिरीन और सतपुड़ा वन्य जीव फाउंडेशन के  संदीप पौराणिक भी कैलेंडर के विमोचन के मौके पर मौजूद थे।

 

मनोरंजन /शौर्यपथ/ 

बॉलीवुड के लिए इस साल की शुरुआत बुरी साबित हुई है। एसएस राजामौली की RRR की रिलीज डेट का तलना तय है। RRR की रिलीज डेट अभी 7 जनवरी है। वहीं प्रभास स्टारर राधे श्याम 14 जनवरी को ही रिलीज होगी। मेकर्स ने इस बात की पुष्टि की है। आज सुबह से ही दोनों फिल्मों की रिलीज डेट का टलना तय माना जा रहा था। RRR के मेकर्स रिलीज डेट आगे बढ़ाए जाने का ऑफिशियल अनाउंसमेंट आज शाम तक कर सकते हैं। मेकर्स कोरोना के बढ़ते केस के चलते यह फैसला ले रहे हैं, क्योंकि महाराष्ट्र समेत आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में 50% ऑक्यूपेंसी के साथ थिएटर ऑपरेट हो रहे हैं। वहीं, दिल्ली में सिनेमाघर पूरी तरह से बंद हैं।

RRR का बजट 400 करोड़ और राधे श्याम का 350 करोड़ रुपए

फिल्म RRR का बजट 400 करोड़ रुपए है। वहीं, राधाकृष्ण कुमार के डायरेक्शन में बनी राधे श्याम का बजट 350 करोड़ रुपए का है। राधे श्याम की पहली रिलीज डेट 30 जुलाई 2021 थी, लेकिन कोविड को देखते हुए इसे टाल दिया गया था। 23 दिसंबर को करीब 40 हजार फैंस की मौजूदगी में इसका ट्रेलर रिलीज किया गया था।

क्रिटिक्स ने किया अनाउंसमेंट

साउथ के फिल्म क्रिटिक्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर कर इसकी जानकारी दी है।


कई राज्यों में 50% ऑक्यूपेंसी के साथ चल रहे थिएटर्स

महाराष्ट्र, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में थिएटर्स को प्रशासन ने 50% ऑक्यूपेंसी के साथ चलाने की अनुमति दी है। वहीं, दिल्ली सरकार ने थिएटर्स पूरी तरह से बंद कर दिए हैं। महाराष्ट्र सरकार ने थिएटर मालिकों को रात 8 बजे के बाद शो न चलाने के आदेश दिए हैं। जिसके बाद मेकर्स को ये डर है कि फिल्म अपनी लागत भी नहीं निकाल पाएगी।

फिल्म के मेकर्स को कमाई की उम्मीद सबसे ज्यादा इसी टैरेटरी से है। महाराष्ट्र में 100 करोड़, तमिलनाडु में 50 करोड़ और दिल्ली से 60 करोड बिजनेस की उम्मीद थी, जो अब नजर नहीं आ रही है। इसके बाद मेकर्स ने ये बड़ा फैसला लिया है।

अजित की वलीमई भी है कारण

साउथ के एक्टर अजीत की फिल्म वलीमई की रिलीज डेट 13 जनवरी 2022 है। तमिलनाडु समेत पूरे साउथ में अजित की लोकप्रियता बहुत है, जिससे मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म 15 दिन तक अच्छा बिजनेस करेगी। RRR और राधे श्याम के मेकर्स इसके चलते भी अपनी रिलीज आगे बढ़ा रहे हैं।

भारतीय फिल्म एक्जिबिटर्स के लिए बड़ा झटका

एंटरटेनमेंट बिजनेस रिसर्च एनालिस्ट करन तौरानी का कहना है कि, भारतीय फिल्म एक्जिबिटर्स के लिए यह बहुत बड़ा झटका है। बीते तीन-चार महीनों में देखा गया है कि सिर्फ बड़ी फिल्में ही अच्छा फुटफॉल ला सकती है। इसलिए देश में जहां पर भी थिएटर्स चालू हैं वहां पर एक्जिबिटर्स के लिए छोटी-छोटी फिल्मों के साथ बिजनेस करना घाटे का ही सौदा है। क्योंकि एक थिएटर चलाने में रोजाना बहुत बड़ा खर्च होता है।

तौरानी ने कहा कि अब अगले मार्च या अप्रैल तक किसी बड़ी फिल्म रिलीज होने की उम्मीद कम है। हम उसी स्थिति में वापस जा रहे हैं जब सिनेमा या तो बंद हो गए थे या तो फिर ऑक्युपेंसी कम कर दी गई थी। गाडी पटरी पर लौटते-लौटते और छह से आठ हफ्ते का समय लग सकता है। वैसे पहले और दूसरे वेव के मुकाबले कम समय में थिएटर बिजनेस रिवाइव हो सकता है।

 

 

बच्चों के पठन और गणितीय कौशल विकास के लिए सौ दिवसीय अभियान

शाला त्यागी बच्चों के लिए व्यावसायिक शिक्षा पाठ्यक्रम-स्किल हब एनिशियेटिव

बच्चों का बौद्धिक स्तर बेहतर होगा और प्रशिक्षण से युवाओं का भविष्य सुधरेगा: मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव

रायपुर /शौर्यपथ/

छत्तीसगढ़ में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा नए वर्ष के पहले दिन दो नए अभियान शुरू हुए। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री  टी.एस. सिंहदेव और स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने इन दोनों अभियानों का शुभारंभ किया। जिला मुख्यालय अम्बिकापुर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम से दोनों मंत्रियों ने वर्चुअल कार्यक्रम से जुड़ कर बच्चों के पठन और गणितीय कौशल विकास के लिए सौ दिवसीय अभियान, शाला त्यागी बच्चों के लिए व्यावसायिक शिक्षा पाठ्यक्रम-स्किल हब एनिशियेटिव कार्यक्रम की शुरूआत की। राजधानी के मायाराम सुरजन शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, प्रबंध संचालक समग्र शिक्षा  नरेन्द्र दुग्गा सहित संबंधित स्कूल के प्राचार्य, शिक्षक और अभिभावक के साथ ही वर्चुअल रूप से सभी जिलों के शिक्षक, विद्यार्थी और उनके अभिभावक शामिल हुए।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री  टी.एस. सिंहदेव ने सभी को नववर्ष की बधाई देते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा बच्चों के लिए वर्तमान समय को ध्यान में रख आवश्यकता के अनुरूप दूरदर्शिता के साथ इन दोनों योजनाओं को शुरू करने का निर्णय लिया है। कोरोना काल में बच्चों की पढ़ाई और उनके मानसिक विकास पर सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ा। निःसंदेह राज्य सरकार और शिक्षकों के प्रयास से बच्चों की पढ़ाई बाधित नहीं हो पाई। स्कूल बंद रहने के कारण बच्चों के सीखने में कमी को दूर करने के लिए सरकार ने स्कूल खोलने का निर्णय लिया। स्कूल शिक्षा विभाग ने सौ दिनों का पठन, गणितीय कौशल विकास कार्यक्रम शुरू कर बहुत बड़ी कमी को दूर करने के लिए ठोस कदम उठाया है। इसका लाभ आने वाली पीढ़ी को मिलेगा। बच्चों का बौद्धिक स्तर और अधिक बेहतर होगा। दूसरी योजना स्कूल छोड़ चुके बच्चों के लिए समसामायिक रोजगारपरक शिक्षा और कौशल उन्नयन से युवाओं का भविष्य सुधरेगा।
स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम ने दोनों योजनाओं के शुभारंभ की घोषणा करते हुए कहा कि कोरोना के कारण स्कूल बंद रहने से बच्चों के लर्निंग लॉस को कम करने के लिए राज्य व्यापी सौ दिनों का पठन एवं गणितीय कौशल विकास कार्यक्रम आज से शुरू किया जा रहा है। इस सौ दिवसीय कार्यक्रम को तीन स्तरों के लिए तैयार किया गया है। पहला स्तर आंगनबाड़ी से कक्षा दूसरी तक के बच्चे, दूसरे स्तर में कक्षा तीसरी से पांचवी तक और तीसरे स्तर में कक्षा छठवीं से आठवीं तक के बच्चों को शामिल किया गया है। यह कार्यक्रम 14 सप्ताहों में विभाजित है। प्रत्येक सप्ताह के लिए भाषा और गणित में अलग-अलग थीम साझा की जाएगी। इस थीम को बहुत अच्छे से कक्षा के सभी बच्चों में पूरे सप्ताह अभ्यास करवाते हुए उन्हें अनिवार्यतः दक्ष बनाये जाने के लिए सभी आवश्यक प्रयास शिक्षकों द्वारा किए जायेंगे। कक्षा के भीतर और बाहर समुदाय के सहयोग से सप्ताह के लिए निर्धारित सामग्री का अभ्यास कराया जाएगा।

मंत्री डॉ टेकाम ने कहा कि स्कूल छोड़ चुके बच्चों के लिए स्किल हब एनिशियेटिव कार्यक्रम राज्य में पहली बार विद्यालय स्तर पर समग्र शिक्षा और व्यावसायिक शिक्षा पर आधारित कौशल केन्द्र की पहल की जा रही है। इसके अंतर्गत राज्य में कुल 86 विद्यालयों का चयन भारत शासन द्वारा किया गया है। प्रथम चरण में प्रदेश के 17 जिलों के 18 विद्यालयों का चयन किया गया है। कौशल केन्द्र के माध्यम से 15 से 29 आयु वर्ग के शाला छोड़ने वाले विद्यार्थियों को उपलब्ध व्यावसायिक कोर्स पर कौशल प्रशिक्षण प्रदाय किया जाएगा, ताकि उनकी क्षमता का विकास हो सके और वे भविष्य में इन सीखे हुए कौशल का उपयोग जीविकोपार्जन या अन्य शैक्षिणिक गतिविधियों में कर सकें। इसके साथ ही कौशल केन्द्र के माध्यम से शिक्षा से बाहर रहने वाले विद्यार्थियों को पुनः शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य भी हो सकेगा। उन्होंने कहा कि जो बच्चे इस कार्यक्रम से जुड़ रहे हैं उनके कौशल विकास के साथ-साथ स्वरोजगार एवं रोजगार के अवसरों को प्राप्त करने के लिए रास्ते खुलेंगे। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रत्येक विद्यालय से अधिकतम 40 विद्यार्थियों का एक बैच होगा। प्रशिक्षण से सर्टिफिकेशन कार्यक्रम की कुल अवधि 6 माह होगी। प्रशिक्षण प्रत्येक दिवस विद्यालय अवधि के बाद लगभग दो घंटे और साप्ताहिक अवकाश में संचालित किया जाएगा। मंत्री डॉ. टेकाम ने सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों से इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक सहभागिता करने का अनुरोध किया।

स्कूल शिक्षा सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने सौ दिवस का अभियान में शिक्षकों को युद्ध स्तर पर कार्य करने कहा है। बच्चे भी 3 माह के लिए पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें। मुख्यमंत्री श्री भूपश बघेल के निर्देश पर स्किल हब इनिशिएटिव कार्यक्रम स्कूल छोड़ चुके बच्चों के लिए उन्हें रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण देने के लिए संचालित किया जा रहा है। इसमें आईटीआई और पॉलीटेक्निक कॉलेजों को भी जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि बच्चों को दिया जाने वाला प्रशिक्षण समसामायिक होना चाहिए ताकि उन्हें वास्तव में रोजगार मिले। पढ़ाई के साथ रोजगार के लिए युवा प्रशिक्षण भी ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि आगामी सौ दिन महत्वपूर्ण हैैं। इसका अधिक से अधिक लाभ उठायें। कार्यक्रम को प्रबंध संचालक समग्र शिक्षा  नरेन्द्र दुग्गा ने भी संबोधित किया।

 

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल रायपुर प्रेस क्लब के नववर्ष मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए

छत्तीसगढ़ी दैनिक स्तंभ ‘झंगलू-मंगलू के गोठ’ के किताब के रूप में संकलन और प्रकाशन के लिए दो लाख रूपए देने की घोषणा की

रायपुर /शौर्यपथ/

जिम का भी लोकार्पण

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल आज रायपुर प्रेस क्लब में नववर्ष मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम में रायपुर विकास प्राधिकरण की कॉलोनी में आवास खरीदी पर पत्रकारों को 15 प्रतिशत की छूट की घोषणा की। उन्होंने सांध्य दैनिक ‘अग्रदूत’ में प्रतिदिन प्रकाशित होने वाले छत्तीसगढ़ी व्यंग्य स्तंभ ‘झंगलू-मंगलू के गोठ’ के किताब के रूप में संकलन और प्रकाशन के लिए दो लाख रूपए देने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने आज प्रेस क्लब में स्थापित जिम का भी लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री  बघेल ने पत्रकारों को नए साल की बधाई और शुभकामना देते हुए कार्यक्रम में कहा कि पत्रकारिता मुश्किल काम है। पत्रकारों ने कोरोना काल की कठिन परिस्थितियों में भी अपने दायित्वों का निर्वहन बखूबी किया है। उन्होंने कहा कि जीवन में दुख का हिस्सा ज़्यादा होता है और सुख का हिस्सा कम होता है। दुख बांटने से कम होता है। मैं पत्रकार मित्रों की सहनशीलता और दूसरों के दुख को साझा कर उनका दुख कम करने के लिए पत्रकारों के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। मुख्यमंत्री ने कोरोना काल में असमय दुनिया छोड़ने वाले पत्रकारों को श्रद्धांजलि दी और उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

 बघेल ने कार्यक्रम में कोरोना काल में मरीजों को उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने वाले एम्स रायपुर के निदेशक डॉ. नितिन एम. नागरकर को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोरोना नियंत्रण में एम्स ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के सचिव श्री गुरूचरण सिंह होरा को भी मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। वरिष्ठ पत्रकार  रमेश नैय्यर, डॉ. हिमांशु द्विवेदी और प्रेस क्लब के अध्यक्ष  दामू आम्बेडारे ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। श्री आम्बेडारे ने वरिष्ठ पत्रकारों की सम्मान निधि पांच हजार रूपए से बढ़ाकर दस हजार रूपए करने, सोनडोंगरी में पत्रकारों के लिए आवास आबंटित करने और कोविड-19 से जान गंवाने वाले पत्रकारों के परिजनों की आर्थिक सहायता के लिए मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया।

रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित नववर्ष मिलन कार्यक्रम में विधायक और छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष  कुलदीप जुनेजा, छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष  शैलेष नितिन त्रिवेदी, महापौर  एजाज ढेबर, जनसम्पर्क विभाग के आयुक्त  दीपांशु काबरा, संचालक  सौमिल रंजन चौबे तथा प्रेस क्लब की कोषाध्यक्ष  शगुफ्ता शिरीन सहित राजधानी के अनेक वरिष्ठ पत्रकार मौजूद थे।

 

 

रायपुर /शौर्यपथ/

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने वैष्णों देवी मंदिर में भगदड़ में श्रद्धालुओं की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा है कि वैष्णों देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की मौत दुरूखद घटना है, परिवारजनों के साथ अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।  बघेल ने इस घटना में घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

रायपुर /शौर्यपथ/

नेताजी सुभाष चंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी चंदखुरी में प्रशिक्षणरत उप पुलिस अधीक्षकों का दीक्षांत परेड समारोह का आयोजन मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य में 7 जनवरी 2022 को प्रातः 9 बजे किया गया है।

मनोरंजन /शौर्यपथ/

जैसा कि हम नए साल 2022 की शुरुआत कर रहे हैं, हर कोई साल की सुखद और स्वस्थ शुरुआत की कामना कर रहा है। नए साल का जश्न मनाने के लिए बॉलीवुड सेलेब्स पहले ही अपने फेवरेट डेस्टिनेशन के लिए रवाना हो चुके हैं। सेलेब्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए अपने नए साल के सेलिब्रेशन की कुछ खास फोटोज फैन्स के साथ शेयर कर रहे हैं। आइए देखते हैं सेलेब्स के सोशल मीडिया पोस्ट्स:-

प्र‍ियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट करती नजर आईं। फोटो में प्र‍ियंका अपने पति निक के गाल पर किस करती नजर आईं। निक ने फोटो शेयर कर पत्नी प्र‍ियंका के लिए अपना प्यार जताया और लिखा, "मेरा हमेशा का न्यू ईयर किस"।

सोनम कपूर ने भी पति आनंद आहूजा के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट किया। उन्होंने अपने पति को किस करते हुए सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की, और फैन्स को नए साल की बधाई दी।

अनुष्का शर्मा और उनके पति विराट कोहली अपना नया साल साउथ अफ्रीका में मना रहे हैं। अनुष्का ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर फैन्स को नाया साल विश किया और लिखा, "इस साल हमें सबसे बड़ी खुशी मिली है। तो 2021 का पूरे दिल से आभार। धन्यवाद।"

परिणीति चोपड़ा इस नए साल का सेलिब्रेशन प्राग में कर रही हैं। उन्होंने वहां की फोटो शेयर करते हुए लिखा, "Europe x NYE, थैंक्यू 2021, तुमने मुझे अच्छा समय दिया।"

 

 

 

 

 

कोरिया /शौर्यपथ/ 

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में बीजेपी ने कांग्रेस को जोर का झटका दिया है। यहां बैकुंठपुर नगर पालिका में बहुमत के बाद भी कांग्रेस अपना नगर पालिका अध्यक्ष नहीं बना सकी है। इस सीट पर बीजेपी की नविता शिवहरे को जीत मिली है। चुनाव परिणामों में यहां कांग्रेस के 11, बीजेपी के 7 और 2 अन्य उम्मीदवार चुनाव जीत के आए थे। परिणामों के बाद ये लगभग तय था कि कांग्रेस अपना नगर पालिका अध्यक्ष बनाएगी। मगर आखिरी समय में बाजी पलट गई।

23 नवंबर को कोरिया जिले के बैकुंठपुर नगर पालिका के परिणाम घोषित किए गए थे, जिसके बाद अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन शनिवार को हुए। शनिवार को ही परिणाम जारी कर दिए गए, लेकिन जो परिणाम आए उसके बाद कांग्रेसी भी हैरान रह गए।

 टाई के बाद बीजेपी के पक्ष में गया फैसला

अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस ने साधना जायसवाल को उम्मीदवार बनाया था। वहीं बीजेपी ने नविता शिवहरे को मैदान में उतारा था। शनिवार को जब परिणाम आए तो दोनों को 10-10 वोट मिले। मुकाबला टाई हो गया। फिर फैसला पर्ची निकालकर किया गया। जिसमें बीजेपी प्रत्याशी नविता शिवहरे को जीत मिली है। नविता वार्ड नंबर 12 से पार्षद चुनी गई हैं।

कांग्रेस की मुर्शरत जहां ने की क्रॉस वोटिंग

बताया जा रहा है कि वार्ड नंबर 11 से मुर्शरत जहां कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीत कर आई थीं। इसीलिए उनके पति आफताब अहमद की मांग थी कि कांग्रेस मुर्शरत जहां को ही नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए मैदान में उतारे। मगर कांग्रेस ने साधना जायसवाल को मैदान में उतार दिया। इसी बात से नाराज मुर्शरत जहां ने आखिर समय में बगावत कर दी और क्रॉस वोटिंग की।

नतीजा ये रहा कि कांग्रेस के पक्ष में सिर्फ 10 वोट ही पड़े। यह भी बताया गया है कि आफताब ने चुनाव के कुछ दिन पहले ही कांग्रेस जिला अध्यक्ष नजीर अजहर से भी मुलाकात की थी और मुर्शरत को उम्मीदवार बनाने की मांग की थी। इसके बावजूद कांग्रेस पदाधिकारियों ने अपना फैसला नहीं बदला। कांग्रेस से बगावत करनी वाली पार्षद मुर्शरत जहां और उनके पति आफताब अहमद बीजेपी में शामिल हो गए हैं।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी

इधर, जब शनिवार को अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुए और परिणाम आए तो कांग्रेस कार्यकर्ता वहीं नारेबाजी करने लगे। उन्होंने कांग्रेस जिला अध्यक्ष नजीर अजहर के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की। फिलहाल इस पर अभी कांग्रेस के किसी सीनियर नेता का बयान सामने नहीं आया है। बैकुंठपुर नगर पालिका में इससे पहले कांग्रेस का ही कब्जा था

 चरचा में कांग्रेस की नगर पालिका अध्यक्ष चुनी गईं

कोरिया के बैकुंठपुर नगर पालिका के अलावा चरचा नगर पालिका के अध्यक्ष के लिए मतदान हुआ। यहां कांग्रेस की लालमुनी यादव ने बीजेपी के अरुण कुमार जायसवाल को हरा दिया। कांग्रेस को यहां 10 वोट और बीजेपी को 05 मिले। चुनाव परिणामों में कांग्रेस ने यहां 08 पार्षद, बीजेपी के 05 और 2 निर्दलीय पार्षद चुनाव जीतकर आए थे।

 

 

पंजाब में बठिंडा सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हरियाणा के हिसार में न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री नीचे यानी दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

चंडीगढ़ /शौर्यपथ/

 पंजाब और हरियाणा  में अधिकतर स्थानों पर कड़ाके की ठंड जारी रही और घना कोहरा छाया रहा. मौसम विज्ञान विभाग  के आंकड़ों के अनुसार, पंजाब में बठिंडा सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

हरियाणा के हिसार में न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री नीचे यानी दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

 हरियाणा के अंबाला, करनाल, नारनौल, रोहतक, गुरुग्राम, भिवानी और सिरसा में न्यूनतम तापमान क्रमश: 4.9, 3.8, 3, 4.4, 4.6, 5.1 और 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

 पंजाब के अमृतसर और लुधियाना में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 4.2 और 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पटियाला, पठानकोट, हलवारा, फरीदकोट और गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान क्रमश: 4.7, 4.2, 2.7, 4.5 और 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पंजाब के बठिंडा, पटियाला और हरियाणा के अंबाला में घना कोहरा छाया रहा.

 

 

 

 

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)