
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
नए संकल्प /शौर्यपथ/
नए साल की शुरुआत में नए संकल्प लेने के बारे में विचार कर रहे हैं तो ऐसा क्या करें कि आप अपने रिजॉल्यूशन एक या दो महीने में भूल न जाएं, बल्कि उन पर अमल करते रहें। आपके रिजॉल्यूशन केवल जनवरी तक सीमित न हों बल्कि उसके बाद भी बने रहें।
पहले अपनी इच्छा को ठीक से परख लें
तय करें कि क्या वाकई आप खास क्षेत्र में बदलाव करना चाहते हैं? रिजॉल्यूशन वही चुनें जो आपके लिए मायने रखता है और उसे चुनने की कोई ठोस वजह है। जब कोई खास वजह आपके पास होती है तो अपने संकल्प को पूरा करने की इच्छा भी तीव्र हो जाती है।
केवल एक या दो संकल्प ही चुनें
रिजॉल्यूशन लेना चाहते हैं तो ध्यान रहे कि तुरंत ही फायदा-नुकसान नजर नहीं आएगा। आप इन्हें ‘एक्स्ट्रा' मानते हैं। "एक्स्ट्रा' के लिए हमारे पास ज्यादा समय और ऊर्जा नहीं होती इसलिए एक या दो संकल्प ही चुनें। ज्यादा चुनेंगे तो भी फोकस एक या दो पर ही करेंगे।
संकल्प के साथ पूरा समर्पण भी जरूरी है
अगर आपका संकल्प है कि इस साल परिवार को ज्यादा समय देंगे तो हर महीने दो वीकेंड्स तय करें। तय करें कि साढ़े पांच बजे के बाद आप कंप्यूटर पर नहीं रहेंगे जिससे समय पर परिवार के पास पहुंच सकें। एडवांस में प्लान करने से अपने रिजॉल्यूशन पर फोकस करना आसान हो जाता है।
संकल्प को पूरा करना ऐसे आसान बनाएं
जेम्स क्लियर ने अपनी किताब "एटॉमिक हैबिट्स' में लिखा है कि हमारी आदतें आकर्षक हों, आसान हों और संतुष्ट करने वाली हों। हमारी नई आदतें ऐसी होनी चाहिए कि हम कभी उनसे बचने की कोशिश ना करें बल्कि उनका आनंद लेना शुरू करें।
अपनी प्रोग्रेस को नियमित ट्रैक करें
जीवन की आपाधापी में बहुत संभव है कि आप अपने लक्ष्य से भटक जाएं। इसलिए अपनी प्रोग्रेस लगातार ट्रैक करें। अपने संकल्प से जुड़े जो काम आपने दिनभर में किए हैं उनका रिकॉर्ड रखें। उन्हें अपने पेपर प्लानर में नोट करें, कैलेंडर में रखें। लिखने से आप फोकस्ड रहेंगे।
रायपुर /शौर्यपथ/
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम राजधानी स्थित उनके निवास कार्यालय में अध्यक्ष के.पी. खांडे के नेतृत्व में आए गुरु घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी रायपुर के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री बघेल को नव वर्ष की बधाई देते हुए उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया। मुख्यमंत्री ने भी प्रतिनिधिमंडल में शामिल सभी लोगों को नव वर्ष 2022 की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की और अपनी मांगों से संबंधित मांग पत्र सौंपा। इस अवसर पर गुरु घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के महासचिव डॉक्टर जे आर सोनी, सुंदरलाल जोगी, चेतन चंदेल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की
रायपुर /शौर्यपथ/
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दूरभाष पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण पर सोनिया गांधी ने जताई चिंता
रायपुर /शौर्यपथ/
देश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण से चिंतित सोनिया गांधी ने आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से छत्तीसगढ़ राज्य में कोरोना की तीसरी लहर एवं ओमिक्रॉन संक्रमण की रोकथाम की तैयारियों के संबंध फोन पर चर्चा कर जानकारी ली।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया कि राज्य के कुछ शहरी इलाकों जैसे रायगढ़ एवं रायपुर में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ी है। छत्तीसगढ़ राज्य के लिए ओमिक्रॉन की टेस्टिंग का सेंटर ओडिशा निर्धारित किया गया है। सैम्पल टेस्टिंग के लिए ओडिशा भेजे जा रहे हैं, परन्तु वहां सेंपल की संख्या अधिक होने के कारण टेस्टिंग में विलंब हो रहा है। बघेल ने बताया कि राज्य में अभी तक ओमिक्रॉन का कोई भी केस नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा संक्रमण की रोकथाम और प्रभावितों के इलाज की सारी व्यवस्था की गई है। राज्य में आरटीपीसीआर टेस्ट लगातार तेजी से कराए जा रहे हैं और पॉजिटीव पाए गए लोगों का इलाज भी लगातार किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने सोनिया गांधी को आश्वस्त किया कि राज्य में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित करने की समझाईश देने के साथ ही सार्वजनिक स्थलों एवं कार्यक्रमों में भीड़-भाड़ की रोकथाम तथा मास्क लगाने जैसे ऐहतियाती कदम उठाए गए हैं। राज्य के अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केन्द्रों में बेड, आईसोलेशन वार्ड, ऑक्सीजन आदि की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
रायपुर /शौर्यपथ/
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारत की पहली महिला शिक्षिका, समाज सुधारक और मराठी कवयित्री स्वर्गीय सावित्री बाई फुले की 03 जनवरी को जयंती पर उन्हें नमन किया है। बघेल ने कहा कि छुआछूत विरोध, महिला सशक्तिकरण एवं शिक्षा के लिए फुले ने अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने महिला शिक्षा के लिए लोगों को न सिर्फ प्रेरित किया बल्कि कई महिलाओं को शिक्षा भी दी। फुले ने खुद की पढ़ाई के साथ दूसरी महिलाओं के लिए भी शिक्षा के दरवाजे खोले और उन्हें रूढ़ि और परम्पराओं की बेड़ियों को तोड़कर पढ़ने और आगे बढ़ने की राह दिखाई। महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में किये गए उनके उल्लेखनीय कार्र्यों ने उन्हें चिरस्मरणीय बना दिया है।
रायपुर /शौर्यपथ/
कार्टून फ़ेस्टिवल के दौरान बंगलोर में लगी केरिकेचर प्रदर्शनी में सबसे पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को स्थान दिया गया है। यह प्रदर्शनी 21 दिनों तक चलेगी। गैलरी के संचालक वी जी नरेंद्रा ने बताया कि चूँकि यह कार्टून महोत्सव छत्तीसगढ़ से प्रकाशित होने वाली कार्टून पत्रिका के सहयोग से हो रहा है, हमने प्रदेश के मुख़िया को यह सम्मान प्रदान किया है। इस केरिकेचर को ननजुंदा स्वामी ने बनाया है। नरेंद्रा ने बताया कि इस गैलरी में अब तक 175 से अधिक प्रदर्शनी लग चुकी है लेकिन यह पहली बार है जब हमने तीन फ़ीट बाय दो फ़ीट के कार्टून लगाए हैं और यह भी पहली बार है कि हमने किसी प्रदेश के मुख्यमंत्री को विशेष रूप से उल्लेखित किया है । उन्होंने कहा कि कार्टून वॉच पत्रिका ने लगातार 25 साल प्रकाशित होने और देश की एकमात्र पत्रिका होने के कारण आज छत्तीसगढ़ कार्टून कला की राजधानी बन गया है। ऐसे में इस प्रदेश का सम्मान तो होना ही चाहिए। इस प्रदर्शनी में डॉक्टर ए पी जे अब्दुल कलाम और बाला साहेब ठाकरे के केरिकेचर भी लगे हैं.
रायपुर /शौर्यपथ/
साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सवेरे रायपुर के नारायणा अस्पताल पहुंचकर वहां इलाज के लिए भर्ती साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना। मुख्यमंत्री बघेल ने हिरवानी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा भी उपस्थित थे।
बेमेतरा /शौर्यपथ/
कृषि विज्ञान केन्द्र, बेमेतरा के द्वारा आज शनिवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत प्रधानमंत्री के उद्बोधन का सीधा प्रसारण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर दलहनी फसलों के बीज संवर्धन पर एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर वैज्ञानिक डॉ. एकता ताम्रकार और डॉ. हेमन्त साहू द्वारा विभिन्न दलहनी फसलों के बीजों को कटाई उपरांत कैसे सुरक्षित रखें इन तरीकों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया ताकि भविष्य के लिए बीजों को सुरक्षित रखा जा सके। साथ ही कृषकों को इंदिरा गांधी कृषि विष्वविद्यालय के क्राप डाक्टर ऐप के बारे में षिव कुमार सिन्हा द्वारा जानकारी दी गई तथा उक्त ऐप को डाऊनलोड करने का तरीका भी सिखाय गया, ताकि कृषक भाई घर बैठे ही अपनी फसलों में आने वाली समस्याओं व उनके निदान के बारे में जान सके। वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, डॉ. श्यामलाल साहू ने कृषकों को किसान उत्पादक संघ से जुड़कर अधिक लाभ कमाने हेतु प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के सफल संचालन में पलाष चौबे, ओमप्रकाष साहू, राजेष पाठक एवं कमलेष बघेल का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर बेमेतरा के विभिन्न ग्रामों से 80 से अधिक कृषक कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
रोजगार दिवस के अवसर पर काम के अधिकारों की जानकारी व शिकायतों का होगा निराकरण
मुंगेली /शौर्यपथ/
महात्मा गाँधी नरेगा में ग्रामीणों के काम के अधिकार संबंधी प्रावधानों को प्रभावी रूप से लागू करने एवं शिकायत निवारण के उद्देश्य से परिकल्पित “रोजगार दिवस” का प्रतिमाह ग्राम पंचायत में आयोजन किये जाने का निर्देश भारत सरकार, ग्रामीण विकास विभाग, नई दिल्ली द्वारा जारी किये गये है। वैश्विक महामारी कोविड-19 के संक्रमण का प्रसार रोकने के लिये यह आयोजन को विगत वित्तीय वर्ष से स्थगित किया गया था। वर्तमान में केन्द्र एवं राज्य सरकार के कोविड-19 के संक्रमण के संबंध में लागू दिशा-निर्देशों के अधीन ग्राम सभा आयोजित की जा रही है। जिला पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी रोहित व्यास ने बताया कि रोजगार दिवस के संबंध में प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुरूप जिले के समस्त ग्राम पंचायतों में महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत ग्राम पंचायत स्तर पर सार्वजनिक स्थान पर कोविड-19 अनुकूल व्यवहारों का पालन करते हुए प्रत्येक प्रत्येक माह की 07 तारीख को रोजगार दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान ग्रामीणों में योजना के तहत काम के अधिकार संबंधी प्रावधानों का प्रचार-प्रसार एवं शिकायतों का निराकरण किया जाएगा।
मुंगेली /शौर्यपथ/
कलेक्टर अजीत वसंत ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित अपने चेम्बर कक्ष में छत्तीसगढ़ राजपत्रित अधिकारी संघ जिला मुंगेली के वार्षिक कैलेण्डर 2022 का विमोचन किया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी रोहित व्यास भी मौजूद थे। इस दौरान कलेक्टर वसंत ने राजपत्रित अधिकारी संघ जिला मुंगेली के पदाधिकारियों को नववर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होने कहा कि छत्तीसगढ़ राजपत्रित अधिकारी संघ जिला मुंगेली द्वारा शासन की महत्वपूर्ण जानकारियों को संकलित कर वार्षिक कैलेण्डर का प्रकाशन किया गया है। जो आम लोगों के साथ-साथ आगामी कार्य योजना निर्माण मेें उपयोगी और सार्थक होगी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राजपत्रित अधिकारी संघ के संरक्षक संयुक्त कलेक्टर आर के. तम्बोली, अध्यक्ष डॉ. आई पी. यादव, उपाध्यक्ष व्ही. के. केडिया, महासचिव डॉ. रूपेश पाठक, कार्यालय सचिव जे. आर मधुकर, प्रवक्कता महादेव यादव, कोषाध्यक्ष गोपाल कृष्ण दुबे, सचिव जे.एल परते एवं सक्रिय सदस्य एस आर लहरे सहित अधिकारीगण उपस्थित थे।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
