August 15, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    समय की है कमी तो इस दिवाली जरूर ट्राई करें ये 3 क्विक और टेस्टी रेसिपीज

    • doing of business

         खाना खजाना /शौर्यपथ /दीपावली का त्यौहार बेहद नजदीक है और जाहिर है हम सभी तैयारियों में लगे हुए हैं. घर की साफ सफाई से लेकर बाजार के सामान तक. दिवाली के त्यौहार की रौनक रोशनी, खुशियां, मिठाइयां पटाखों और ढेर सारी मस्ती के साथ. एक चीज जो हम सभी दिवाली के त्यौहार में इंजॉय करते हैं वो है टेस्टी स्वीट्स. अगर आपके पास भी इस दिवाली समय की कमी है तो आप परेशान ना हो हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ आसान और स्वादिष्ट मिठाई रेसिपी , जिन्हें आप महज 30 मिनट से कम समय में बना सकते हैं. तो चलिए बिना किसी देरी के रेसिपी पर चलते हैं.
    दिवाली पर बनाएं ये स्वादिष्ट और आसान मिठाई-
    1. गुलाब जामुन-
          गुलाब जामुन हर त्यौहार में बनाई जाने वाली एक आम रेसिपी में से एक है. गुलाब जामुन. बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में 1 कप नरम खोया डालकर मैश कर लें. फिर मैश किए हुए खोये में कप या 100 ग्राम कद्दूकस किया हुआ पनीर, बारीक रवा, 2 बड़े चम्मच मैदा, एक चम्मच बेकिंग पाउडर और एक छोटी चम्मच इलायची पाउडर मिलाएं. 1 बड़ा चम्मच दूध डालें और दूध के साथ आटा गूंथ लें. बस धीरे से मिलाएं. आटे को ढककर 30 मिनट के लिए अलग रख दें. 30 मिनट बाद आटे से बिना दरार के छोटी-छोटी लोइयां बना लीजिए और मध्यम गरम तेल में आटे की लोइयां डाल दें. इन्हें सुनहरा होने तक तलें. फिर बाहर निकाल कर चाशनी में डाल दें. गुलाब जामुन बनकर तैयार हैं.
    2. शक्करपारे-
          पर्व चाहे जो भी हो मीठे शक्कर पारे के बिना अधूरा सा लगता है. दीपावली के त्यौहार में खासतौर पर शक्कर पारे बनाएं जाते हैं. इन्हें बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े कटोरे में 1 कप पानी में 1 कप चीनी घोलें. 1 कप मैदा, 1 छोटा चम्मच रवा, छोटा चम्मच इलायची पाउडर, 2 बड़े चम्मच घी और 1/2 छोटा चम्मच नमक डालें. अच्छी तरह मिलाकर नरम आटा गूंथ लें. फिर इसे पराठे की तरह थोड़ा मोटा बेल लें. हीरे के आकार में काटें, अपनी पसंद के आकार में. गरम तेल में तलें, बीच-बीच में चलाते हुए, आंच को मध्यम करके गोल्डन और करारे होने तक तलें.
    3. बालूशाही-
            बालूशाही एक ट्रेडिशनल डिश है, जिसे आमतौर पर दिवाली, भाई दूज जैसे बड़े पर्व में बनाया जाता है. बालूशाही बनाने के लिए सबसे पहले एक प्याले में एक कप घी, एक कप ठंडा ताजा दही लें और हल्का और चिकना होने तक फेंटें. अब 2 कप मैदा लें जिसमें 1 चुटकी नमक, 1 चुटकी बेकिंग सोडा और आधा चम्मच बेकिंग पाउडर मिलाएं. अब इसमें फेंटा हुआ मिश्रण डालकर नरम आटा गूंथ लें. आटे को ढककर 15 मिनिट के लिए अलग रख दीजिए. आटे से छोटी से मध्यम आकार की लोइयां निकाल लीजिए. उन्हें धीरे से बालूशाही के आकार में बेल लें. फिर इसे मध्यम धीमी आंच पर सुनहरा होने तक बैचों में मिनटों के लिए भूनें. फिर इन्हें निकाल कर गरम चीनी की चाशनी में डुबोएं.

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision