
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
राजनांदगांव/शौर्यपथ/ राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज का प्रांतीय प्रतिनिधि सम्मेलन, अभिनंदन समारोह, एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हर्ष व उल्लास के साथ संपन्न हुआ। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा के मुख्य अतिथ्य तथा विधायक पुरंदर मिश्रा व हरिभूमि के प्रधान संपादक डॉ हिमांशु द्विवेदी के विशेष अतिथि में वृंदावन हाल सिविल लाइंस में आयोजित कार्यक्रम मे राजनांदगाँव के अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी एवं एन आई एस कोच मृणाल चौबे को सर्व ब्राह्मण समाज रत्न अवार्ड से शाल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह व अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया । मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मृणाल के विशिष्ट उपलब्धियों को उल्लेखित करते हुए कहा की खेल और पढ़ाई मे सामंजस्य बनाकर दोनों छेत्रो मे इन्होने उत्कृष्टता हासिल की एवं समाज को गौरवान्वित किया है। सर्व ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मिश्रा ने सम्मलेन मे खेल के क्षेत्र मे मृणाल की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए बताया की इन्होने 10 वर्षो तक भारतीय हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए सभी अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं मे देश के लिए मैडल जीता है तथा भारतीय टीम की कप्तानी भी की है। विशिष्ट उपलब्धियों के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने इन्हे राज्य अलंकरण गुंडाधुर सम्मान, शहीद राजीव पाण्डेय एवं शहीद कौशल यादव पुरुस्कार से सम्मानित किया तथा राज्य का उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित किया है। गौरतलब है की राजपत्रित अधिकारी के रूप मे महालेखाकर (कैग) विभाग मे अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे मृणाल हाल ही मे नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ स्पोर्ट्स खेल मंत्रालय भारत सरकार से डिप्लोमा इन स्पोर्ट्स मे प्रथम रैंक हासिल की है तथा राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न राज्यों के कोच के रूप मे पदक जीता है। इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय महासचिव शशीकांत तिवारी,उप प्रांतीय अध्यक्ष लेखमणी पाण्डेय, सांस्कृतिक मंच के प्रदेश अध्यक्ष जे.पी.शर्मा , जिलाध्यक्ष मौलेश तिवारी, संगठन सचिव मिनेश मिश्रा, विष्णु नंद चौबे, आदि उपस्थित थे।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए निर्वाचन कार्य में तैनात अधिकारी-कर्मचारी सहित अन्य अनिवार्य सेवा में कार्यरत व्यक्तियों ने कलेक्टोरेट स्थित सुविधा केन्द्र में आज डाक मतपत्र के माध्यम से अपने मताधिकार का उपयोग किया। निर्वाचन कार्य के अनिवार्य सेवा में लगे ड्राइवर श्री कोमल यदु, श्री हरि यादव, श्री कृष्णा पटेल, श्री दिनू राम साहू और श्री दिलीप साहू ने डाक मतपत्र के माध्यम से अपने मताधिकार का उपयोग किया। श्री कोमल यदु, श्री हरि यादव, श्री कृष्णा पटेल, श्री दिनू राम साहू और श्री दिलीप साहू ने बताया कि वे स्कूली वाहन चलाते हैं। जिनकी ड्यूटी निर्वाचन के अंतर्गत वाहन चालक के रूप में लगी है। सभी ड्राइवरों ने कहा कि डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान करने का अवसर मिला है, हमें बहुत खुशी हो रही है। लोकतंत्र के इस उत्सव में शामिल होने का मौका मिला है, हमें बहुत अच्छा लग रहा है।
डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान करने आए शिक्षा विभाग जिला बालोद के श्री लक्ष्मण साहू ने बताया कि उनका कार्यक्षेत्र बालोद जिले में हैं। उनकी निर्वाचन ड्यूटी मतदान अधिकारी-2 के रूप में लगी है। उन्होंने बताया कि उनका नाम संसदीय क्षेत्र राजनांदगांव के मतदाता सूची में है। श्री साहू ने कहा कि वे डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान किया है। डाक मतपत्र नहीं होने से वे मतदान प्रक्रिया से वंचित हो जाते, लेकिन डाक मतपत्र के माध्यम से उन्हें मतदान करने का मौका मिला। इसी तरह जिला बालोद में सेवा दे रहे श्री मनथीरराम साहू, दिलीप कुमार साहू और श्री कमल किशोर वैष्णव ने भी डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान किया। डाक मतपत्र डालकर सभी कर्मचारियों ने नागरिकों से 26 अप्रैल को मतदान केन्द्र में जाकर मतदान करने की अपील की। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत 22,23 एवं 24 अप्रैल 2024 को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक जिला कार्यालय कलेक्टर परिसर राजनांदगांव कक्ष क्रमांक 51 में पुलिस, होमगार्ड एवं वन विभाग के सुरक्षा कर्मी, ड्राइवर, क्लीनर, एफएसटी, एसएसटी टीम एवं अन्य निर्वाचन कार्य में पदस्थ कर्मचारी तथा अनिवार्य सेवा मतदाता डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान करने के लिए सुविधा केन्द्र स्थापित किया गया है।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम राजनांदगांव जिले में कई हफ्तों से जारी है। जिला पंचायत सीईओ एवं स्वीप नोडल सुश्री सुरूचि सिंह के निर्देशन में कम मतदान प्रतिशत वाले क्षेत्रों में विशेष स्वीप अभियान चलाकार मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा है। विशेष स्वीप अभियान के तहत आज राजनांदगांव शहर के कौरिनभाठा, लखोली और चिखली में स्वीप स्क्वाड द्वारा स्वीप संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसके साथ ही नगर पंचायत डोंगरगांव के कम मतदान प्रतिशत वाले क्षेत्रों में भी स्वच्छता दीदियों द्वारा स्वीप संगोष्ठी एवं मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह ने बताया कि कम मतदान वाले क्षेत्रों में कम मतदान होने के कारणों का विश्लेषण किया गया है। विश्लेषण के बाद संबंधित जनपद सीईओ और सीएमओ से मतदान प्रतिशत बढ़ाने के संबंध में सुझाव लिए गए। कम मतदान प्रतिशत वाले क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए विशेष स्वीप कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रमों में स्वीप स्क्वाड द्वारा मतदाताओं को मतदान के महत्व के बारे में जानकारी दी जा रही है। साथ ही लोकतंत्र में मतदान के महत्व को समझाया जा रहा है और मतदान दिवस 26 अप्रैल 2024 को मतदान केन्द्र पहुंचकर मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस दौरान मतदाता शपथ भी दिलाई जा रही है। स्वीप स्क्वाड में जिला पंचायत, जनपद पंचायत, नगर निगम के अधिकारी शामिल है। कार्यक्रम में सीएमओ डोंगरगांव, एबीईओ रश्मि ठाकुर का भी सहयोग रहा।
- जिले में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने आरोहण बीपीओ सेंटर टेड़ेसरा के युवाओं द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- युवाओं ने अपने मताधिकार का उपयोग करने का किया आव्हान
- युवाओं ने 26 अप्रैल को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, निर्भीक और बिना किसी प्रलोभन के मतदान करने का लिया संकल्प
राजनांदगांव / शौर्यपथ / मतदाता जागरूकता स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत बड़ी संख्या में युवाओं ने लोकसभा निर्वाचन 2024 में विशाल आकर्षक रंगोली एवं दीप जलाकर शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की। जिले में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने आरोहण बीपीओ सेंटर टेड़ेसरा के युवाओं द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान युवाओं ने मानव श्रंृखला बनाकर नागरिकों को मतदान के लिए प्रेरित किया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में लोकसभा निर्वाचन 2024 में मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने विभिन्न कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। जिला पंचायत सीईओ एवं नोडल अधिकारी स्वीप सुश्री सुरूचि सिंह के निर्देश पर जिले में स्वीप अंतर्गत मतदाता जागरूकता के लिए व्यापक तौर पर कार्य किए जा रहे हैं।
सीईओ जिला पंचायत एवं स्वीप नोडल अधिकारी सुश्री सुरूचि सिंह ने युवाओं को लोकसभा निर्वाचन 2024 में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने की शपथ दिलाई। उन्होंने युवाओं को लोकतंत्र में मतदान के महत्व के संबंध में जानकारी दी गई। युवा वर्ग को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए यह स्वीप कार्यक्रम आयोजित किया गया। युवाओं को मतदान प्रक्रिया में भाग लेने के साथ ही नागरिकों को मतदान के लिए जागरूक करने को कहा गया। युवाओं ने एक स्वर में इस लोकतंत्र के महापर्व पर अपना योगदान शत-प्रतिशत मतदान करने की सहमति दी।
युवाओं ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन में 26 अप्रैल 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, निर्भीक और अन्य किसी भी प्रकार के प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना जिले में शत प्रतिशत मतदान करने का संकल्प लिया। स्वीप कार्यक्रम में युवाओं ने मतदाता जागरूकता के नारे लोकतंत्र के लिए मतदान राजनांदगांव का अभिमान, मोर वोट-मोर अधिकार, लोकतंत्र का करें सम्मान 26 अप्रैल को करें मतदान, जागरूक मतदाता ही लोकतंत्र की असली पहचान जैसे नारों से अपने मताधिकार का उपयोग करने का आव्हान किया गया।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में स्वीप अंतर्गत व्यापक तौर पर मतदाता जागरूकता के लिए कार्य किया जा रहा है। जिला पंचायत सीईओ एवं स्वीप नोडल सुश्री सुरूचि सिंह के निर्देशन में शत प्रतिशत मतदान के लिए विभिन्न कार्यक्रम एवं गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज रोजगार दिवस के अवसर पर राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी एवं खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले के सभी 814 ग्राम पंचायत अंतर्गत चल रहे मनरेगा के 3487 कार्यों में कार्यरत कुल 1 लाख 6 हजार 300 श्रमिकों ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत मतदान करने की शपथ ली।
1 लाख 6 हजार 300 श्रमिकों ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत मतदान करने की ली शपथ
राजनांदगांव 07 अप्रैल 2024। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में स्वीप अंतर्गत व्यापक तौर पर मतदाता जागरूकता के लिए कार्य किया जा रहा है। जिला पंचायत सीईओ एवं स्वीप नोडल सुश्री सुरूचि सिंह के निर्देशन में शत प्रतिशत मतदान के लिए विभिन्न कार्यक्रम एवं गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज रोजगार दिवस के अवसर पर राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी एवं खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले के सभी 814 ग्राम पंचायत अंतर्गत चल रहे मनरेगा के 3487 कार्यों में कार्यरत कुल 1 लाख 6 हजार 300 श्रमिकों ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत मतदान करने की शपथ ली।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर एवं रिटर्निंग ऑफिसर श्री संजय अग्रवाल द्वारा आज न्यायालय कलेक्टर कक्ष क्रमांक 2 कार्यालय कलेक्टर राजनांदगांव में लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 6-राजनांदगांव के लिए 23 अभ्यर्थियों से प्राप्त नामांकन पत्रों की संवीक्षा की गई। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा के बाद वैध रूप से नामांकित 19 अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई है। वैध रूप से नामांकित अभ्यर्थियों की सूची में बहुजन समाज पार्टी के अभ्यर्थी श्री देवलाल सिन्हा (सोनवंशी), इंडियन नेशनल कांगे्रस के अभ्यर्थी श्री भूपेश बघेल, भारतीय जनता पार्टी के अभ्यर्थी श्री संतोष पाण्डेय, शक्ति सेना (भारत देश) के अभ्यर्थी श्री नारद प्रसाद निषाद, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के अभ्यर्थी श्री रमेश राजपूत, न्याय धर्म सभा के अभ्यर्थी श्री रामफल पाटिल, हमर राज पार्टी के अभ्यर्थी ललिता कंवर, राष्ट्रीय जनसभा पार्टी के अभ्यर्थी श्री लाखन सिंह टंडन तथा निर्दलीय अभ्यर्थी श्री अजय पाली, त्रिवेणी पडोती, इंजि. बसंत कुमार मेश्राम, श्री भुवन साहू, श्री महेन्द्र कुमार साहू, श्री रमेश यादव, श्री रेखचंद मण्डले, श्री विशेष धमगाये, श्री एएच सिद्दीकी, श्री सुखदेव सिन्हा, श्री श्रीकांत कासेर शामिल हैं।
नाम वापसी की अंतिम तिथि सोमवार 8 अप्रैल 2024 को अपरान्ह 3 बजे तक है। मतदान शुक्रवार 26 अप्रैल 2024 को होगी। पंडरिया, कवर्धा, खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी में मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक एवं मोहला-मानपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदान सुबह 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक संपन्न होगा। मतगणना मंगलवार 4 जून 2024 को सुबह 8 बजे से होगी। गुरूवार 6 जून 2024 के पूर्व निर्वाचन संपन्न होगा। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा नवीन प्रताप सिंह तोमर, नामांकन पत्र जमा करने वाले अभ्यर्थी व प्रतिनिधि, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 6-राजनांदगांव के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्री शशि रंजन ने कलेक्टोरेट के प्रथम तल में स्थित जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति (एमसीएमसी) के मीडिया सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल उपस्थित थे। सामान्य प्रेक्षक ने मीडिया सेंटर में इलेक्ट्रानिक मीडिया इकाई, प्रिंट मीडिया इकाई, सोशल मीडिया इकाई का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के केस पर ध्यान देते हुए कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने पेड न्यूज तथा इलेक्ट्रानिक मीडिया मॉनिटरिंग एवं अन्य गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने मीडिया सेंटर में संधारित पंजी का अवलोकन किया। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री खेमलाल वर्मा, उप संचालक जनसंपर्क एवं सचिव एमसीएमसी डॉ. उषा किरण बड़ाईक सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में प्रथम चरण में ईव्हीएम एवं वीवीपैट कमीशनिंग के लिए प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह ने कहा कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के अंतर्गत 26 अप्रैल को मतदान कार्य किया जाएगा। इसके लिए उपयोग में आने वाली ईव्हीएम एवं वीवीपैट मशीनों का कमीशनिंग के लिए प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इनमें बैलेट यूनिट, कन्ट्रोल यूनिट एवं वीवीपैट मशीन का कमीशनिंग किया गया। उन्होंने ईवीएम एवं वीवीपैट कमीशनिंग कार्य में नियुक्त अधिकारियों को पूरी ईमानदारी से कार्य करने कहा। उन्होंने सभी से अच्छी तरह प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए कहा। उन्होंने सभी प्रशिक्षणार्थियों से अगले प्रशिक्षण के लिए फीडबैक लिये।
मास्टर ट्रेनर्स द्वारा ईव्हीएम एवं वीवीपैट मशीनों के तकनीकी पहलुओं से अवगत कराया गया। मास्टर टे्रनर्स ने कहा कि ईव्हीएम एवं वीवीपैट कमिशनिंग कार्य बहुत जिम्मेदारी वाला कार्य है। उन्होंने कमीशनिंग कार्य में लगे अधिकारियों को उन्होंने आवश्यक सुझाव व मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य के अबाधित एवं सुचारू रूप से संपादन के लिए कमीशनिंग कार्य का पूर्ण गुणवत्तापूर्वक किया जाना आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को कमीशनिंग के दौरान उचित ढंग से सिलिंग करने कहा। कमीशनिग का कार्य महत्वपूर्ण और संवेदनशील है। इसे गंभीरतापूर्वक करने की आवश्यकता है। टीम भावना के साथ समय का अनुपालन करते हुए कार्य सुनिश्चत करेंगे। प्रत्येक मशीन के लिए चेक लिस्ट उपलब्ध कराया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि ईव्हीएम एवं वीवीपैट कमीशनिंग में बताया गया कि मॉकपोल के पूर्व ईवीएम और वीवीपैट का संयोजन और मॉकपोल का संचालन, मॉकपोल के पूर्व बीयू, सीयू और वीवीपैट का संयोजन, मतदान प्रारंभ करने के पूर्व ईवीएम तथा वीवीपैट को क्लियर करने के संबंध में जानकारी दी गई। मॉकपोल के पूर्ण होने के उपरांत मतदान प्रारंभ करने के पूर्व कन्ट्रोल यूनिट एवं वीवीपैट को सावधानीपूर्वक सीलबंद करने के संबंध में जानकारी दी गई। इसके साथ ही ईव्हीएम एवं वीवीपैट मशीनों की तकनीकी जानकारी और मतदान प्रक्रियाओं के संबंध में विस्तार से बताया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री खेमलाल वर्मा, एसडीएम राजनांदगांव श्री अतुल विश्वकर्मा, मास्टर टे्रनर्स श्री कैलाश शर्मा सहित जिला स्तरीय मास्टर टे्रनर्स एवं विधानसभा स्तरीय मास्टर टे्रनर्स, सेक्टर अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि छत्तीसगढ़ लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग की ओर से सभी मतदाताओं को निर्वाचक फोटो पहचान पत्र जारी किए गए हैं। आयोग सभी मतदाताओं से अपेक्षा करता है कि वे मतदान स्थल पर अपना मत देने से पहले अपनी पहचान सुनिश्चित करने के लिए आयोग की ओर से जारी निर्वाचक फोटो पहचान पत्र दिखाएंगे।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले ने कहा कि यदि कोई निर्वाचक फोटो पहचान पत्र नहीं दिखा पाता है तो भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उनके लिए 12 वैकल्पिक दस्तावेज भी अनुमत किए गए है। ऐसे निर्वाचक जो अपना निर्वाचक फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत नहीं कर पाते है, उन्हें अपनी पहचान स्थापित करने के लिए निम्नलिखित 12 वैकल्पिक फोटो पहचान दस्तावेजों में से कोई एक प्रस्तुत करना होगा। जिसमें आधार कार्ड, मनरेगा जाब कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज एवं केंद्र सरकार, राज्य सरकार, लोक उपक्रम, पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, बैंकों व डाकघरों द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक, एनपीआर के अंतर्गत आरजीआई द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड, श्रम मंत्रालय की योजना के अंतर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड एवं सांसदों, विधायकों, विधान परिषद सदस्यों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र और भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा दिव्यांगजनों को जारी यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड शामिल है। मतदाता इनमें से कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत कर मतदान कर सकेंगे। प्रवासी निर्वाचकों को जो अपने पासपोर्ट में विवरणों के आधार पर निर्वाचक नामावालियों में पंजीकृत है, मतदान केंद्र में केवल उनके मूल पासपोर्ट (तथा अन्य कोई पहचान दस्तावेज नहीं) के आधार पर ही पहचाना जाएगा।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर ने आज लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए कलेक्टोरेट के प्रथम तल में स्थित जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति (एमसीएमसी) के मीडिया सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल उपस्थित थे। संभागायुक्त श्री सत्यनारायण राठौर ने इलेक्ट्रानिक मीडिया इकाई, प्रिंट मीडिया इकाई, सोशल मीडिया इकाई का निरीक्षण किया। संभागायुक्त ने कहा कि निर्वाचन के महत्वपूर्ण कार्य के लिए सभी अधिकारी-कर्मचारी गंभीरतापूर्वक करेंगे और ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। उन्होंने मीडिया सेंटर में संधारित पंजी का अवलोकन किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा नवीन प्रताप सिंह तोमर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री खेमलाल वर्मा, उप संचालक जनसंपर्क एवं सचिव एमसीएमसी डॉ. उषा किरण बड़ाईक, सहायक सूचना अधिकारी श्री प्रवीण रंगारी सहित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के निर्देश पर छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा आयोजित हायर सेकेण्डरी एवं हाईस्कूल परीक्षा की निगरानी के लिए उडऩदस्ता दल का गठन किया गया। हायर सेकेण्डरी स्कूल परीक्षा अंतर्गत आज जीव विज्ञान, अर्थशास्त्र, पशुपालन की परीक्षा आयोजित की गई। जिला शिक्षा अधिकारी श्री अभय जायसवाल एवं उडऩदस्ता दल क्रमांक 1 द्वारा परीक्षा केन्द्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजनांदगांव, परसबोड़, उपरवाह, तिलई का निरीक्षण किया गया। परियोजना अधिकारी साक्षरता श्रीमती रश्मि सिंह व उडऩदस्ता दल क्रमांक 3 द्वारा परीक्षा केन्द्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भानुपरी, बक्शी स्कूल, गुरूनानक स्कूल, कन्हारपुरी तथा सहायक संचालक कृषि श्री टीकम सिंह ठाकुर व उडऩदस्ता दल 4 द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला एलबी नगर, मडिय़ान, बागरेकसा, बोरतलाव का निरीक्षण किया गया। जिले में आज आयोजित परीक्षा में उपस्थित बच्चों की संख्या 7974 एवं अनुपस्थित बच्चों की संख्या 38 रही तथा किसी प्रकार का नकल प्रकरण दर्ज नहीं पाया गया।
मोहला / शौर्यपथ / कलेक्टर एवं जिला दण्डा धिकारी अधिकारी श्री एस जयवर्धन ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में लोकसभा निर्वाचन 2024 के सुचारू एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह उपस्थित थे। कलेक्टर श्री एस जयवर्धन ने कहा कि जिले में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2024 के कार्यक्रमों की घोषणा के साथ ही आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गई है। उन्होंने इसका कड़ाई से पालन करने कहा है । उन्होंने कहा कि आदर्श आचरण संहिता लागू होते ही भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी कर दिया गया है। कलेक्टर श्री जयवर्धन ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुसार स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए सभी अधिकारी सौंपे गए दायित्वों को जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करेंगे। लोकसभा निर्वाचन कार्य के साथ ही आगामी त्यौहारों होली एवं रामनवमी पर्व में कानून व्यवस्था बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था के संबंध में किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं आनी चाहिए। साथ ही उन्होने कहा धार्मिक स्थलों का उपयोग किसी भी रूप में चुनाव प्रचार-प्रसार के लिए नहीं किया जाएगा।
कलेक्टर श्री जयवर्धन ने पेयजल की समस्या को गंभीरता से लेते हुए पिएचई विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि ऐसे मतदान केन्द्र एवं पुलिस फोर्स के जवानों के रुकने के स्थान में जहां पेयजल की समस्या से संबंधित स्थान का चिन्हांकन व केन्द्र का निरीक्षण कर वहां समय से पहले पानी की वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने कहा मतदान कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारियों, पुलिस फोर्स के जवानों के ठहरने की अच्छी व्यवस्था होनी चाहिए। मतदान केन्द्रों व पुलिस पोर्स जवानों के रूकने के स्थान में पेयजल, प्रकाश, बाउंड्रीवाल, छांव, रैम्प, साफ-सफाई, उपचार सहित अन्य बुनियादी सुविधाएं होनी चाहिए। सभी मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर वहां की वास्तविक स्थिति का अवलोकन कर जो भी समस्या आ रही है उसे समय से पूर्व निराकरण करें। ताकि मतदान दलों को मतदान केन्द्र तक आने-जाने में कोई समस्या ना हों। उन्होंने बताया कि पोस्टल बैलेट के अंतर्गत दिव्यांगजनों को होम वोटिंग की सुविधा प्रदान की गई हैं। ऐसे बुजुर्ग मतदाता जो मतदान केन्द्रों तक पहुंचने में सक्षम नहीं होंगे वे भी मतदान कर सकते हैं। साथ ही उन्होंने कहा एफएसटी, एसएसटी सभी टीम की कार्यवाही समय से पूर्व निराकरण हो। साथ ही इस दौरान जिले में कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आये तो पुलिस प्रशासन टीम का सहयोग ले कर त्वरित कार्यवाही करें। आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन अथवा अन्य किसी चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ी के लिए टोल फ्री नंबर 1950 में फोन करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है।
पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह ने कहा कि जिले में लोकसभा निर्वाचन 2024 की प्रक्रिया को निर्भीक एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने कहा। उन्होंने कहा कि निर्वाचन का महत्वपूर्ण कार्य सजगता एवं सक्रियतापूर्वक करें। उन्होंने कहा कि मोहला-मानपुर-अं.चौकी जिला महाराष्ट्र सीमा से लगा हुआ है। जहां से अवैध परिवहन, नगदी, शराब या अन्य नशे की सामग्री एवं अन्य सामग्री आने की संभावना रहती है। जिसकी ईमानदारी से जांच नियमित करना होगा। उन्होंने पारदर्शिता के साथ कार्य करने कहा। उन्होंने कहा कि लोकसभा निर्वाचन के साथ आगामी होली त्यौहार एवं अन्य त्यौहार आने वाले है। जिले में सामाजिक सौहार्द्र बना रहे यह सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में आगामी लोकसभा चुनाव एवं त्यौहारों को देखते हुए शांति समिति की बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य को देखते हुए जिले में सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस फोर्स आने वाली है जिसके रहने, पेयजल, प्रकाश सहित अन्य बुनियादी सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी श्री विजेन्द्र सिंह पाटले, एसडीएम मोहला डॉ.हेमेन्द्र भुआर्य, एसडीएम मानपुर श्री अमित नाथ योगी, डिप्टी कलेक्टर श्री अविनाश ठाकुर, तहसीलदार, थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / भाजपा के प्रदेश के दिग्गज नेता आज राजनांदगांव लोकसभा कोर कमेटी प्रबंधन समिति की बैठक में पहुंचे ,जिसमे प्रमुख रूप से संघटन सह प्रभारी एवम बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री नितिन नवीन , प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री अरुण साब एवम विजय शर्मा ,लोकसभा कलस्टर प्रभारी राजेश मूणत,उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन,प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव,भरत वर्मा,रामजी भारती, प्रदेश उपाध्यक्ष मधुसूदन यादव, भाजपा वरिष्ट नेता नारायण चंदेल,भूपेंद्र सवनी,गणेश शंकर मिश्रा, नीलू शर्मा, भावना बोहरा,गीता घासी साहू सहित लोकसभा संसदीय छेत्र के आठों विधानसभा के प्रमुख नेतागण उपस्थित हुए और चुनाव के संबध में महत्वपूर्ण कार्य एवम जवाबदारियो का वितरण किया गया एवम सभी नेताओ द्वारा मोदी जी के 400 पार के लक्ष्य का संकल्प भी लिया गया। मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार हाई प्रोफाइल सीट होने के कारण भाजपा ने लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी संतोष पांडे को भारी मतों से विजई बनाने के लिए कोर कमेटी में कई निर्णय लिए गए,साथ ही सगठन स्तर के सभी कार्यों को बूथ स्तर पर क्रियान्वयन करने हेतु शक्ति केंद्र की महत्वपूर्ण जवाबदारी तय करते हुए कार्यों को अमलीजामा पहनाने की योजना के तहत आज महाजन वाड़ी में वरिष्ट नेताओं ने कोर कमेटी को दिशा निर्देश देते हुए चुनाव की व्युव्ह रचना बनाई गई। बैठक की शुरुआत कलस्टर प्रभारी राजेश मूणत ने की,तत्पश्चात सघटन प्रभारी नितिन नवीन ने आगामी व्यूह रचना को विस्तार से बताते हुए कहा की यह दौर मोदी जी की सफल नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का है। भाजपा देश को समृद्ध विकसित भारत के लक्ष को लेकर चल रही है, मतदाताओं तक भाजपा के कार्यकर्ता विनम्रता के साथ जाए और अपनी बात रखे तो भाजपा भारी मतों से विजय को प्राप्त करेगी। बैठक का संचालन दिनेश गांधी ने किया। बैठक में आभार प्रदर्शन के साथ कार्यकर्ताओं में जोश एवम उत्साह का संचार उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं अरुण साव ने किया।
राजनंदगांव / शौर्यपथ / स्थानीय सतनाम भवन में लोकसभा चुनाव के परिप्रेक्ष्य में आज ब्लॉक स्तरीय बूथ/सेक्टर/जोन/सेक्टर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का एक विशाल सम्मेलन आयोजित हुआ। कार्यक्रम का संचालन कर रहे उत्तर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आसिफ अली ने जानकारी देते हुए बताया की आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी के संबंध में उत्तर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में स्थानीय सतनाम भवन में ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया इसमें मुख्य रूप से लोकसभा प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी उपस्थित रहे। बूथ के कार्यकर्ता, कांग्रेसिजन अपने बीच में जन-जन के प्रिय,पूर्व मुख्यमंत्री को अपने पास पाकर उत्साह से लबरेज दिखाई दिए ," हमारा सांसद कैसा हो ,भूपेश बघेल जैसा हो"कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारों से पूरा हॉल गूंज उठा।
पूर्व मुख्यमंत्री लोकसभा प्रत्याशी भूपेश बघेल ने बूथ/सेक्टर/जोन और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि कांग्रेस का हर एक कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ में पार्टी के चिन्ह को जनता के बीच लेकर जाना है, पूर्व में छत्तीसगढ़ प्रदेश में हमारी कांग्रेस सरकार ने पिछले 5 वर्षों में आम आदमी के हितों को ऊपर रखकर योजनाएं बनाई और उसे धरातल पर क्रियान्वित भी किया,
प्रदेश के हर क्षेत्र में विकास पूरक कार्य किए गए और आम आदमी की जिंदगी में बदलाव लाने का काम हमारे कांग्रेस सरकार ने किया। गांव गरीब और किसान की हमारी सरकार ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने का काम किया, आत्मानंद योजना के माध्यम से प्रदेश के बच्चों को मुफ्त और उत्कृष्ट शिक्षा का प्रावधान हमारी कांग्रेस सरकार ने किया , मेडिकल कॉलेज की संख्या बढ़ाई गई, इन्ही कार्यों को हमें लोगों के बीच लेकर जाना है और कांग्रेस पार्टी को यहां भारी वोटो से विजयी बनाना है।
इस कार्यक्रम में स्वागत भाषण शहर जिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने दिया और लोकसभा प्रत्याशी श्री भूपेश बघेल जी को विश्वास दिलाया कि कांग्रेस का हर एक कार्यकर्ता अपनी पूरी मेहनत से इस चुनाव में कार्य करेगा। सभा को प्रमुख रूप से चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव, जितेंद्र मुदलियार,महापौर हेमा देशमुख, शाहिद भाई, निखिल द्विवेदी ने संबोधित किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से विधानसभा चुनाव प्रत्याशी गिरीश देवांगन ,लोकसभा प्रभारी दीपक दुबे ,राजनांदगांव शहर कांग्रेस प्रभारी बृजेश शर्मा, धनेश पाटिला,पदम कोठारी ,मेहुल मारू ,कमलजीत सिंह पिंटू ,श्रीकिशन खंडेलवाल, सूर्यकुमार खिलाड़ी ,विनय झा ,दिनेश शर्मा ,महिला कांग्रेस अध्यक्ष माया शर्मा ,थानेश्वर पाटिला, नन्दू रामटेके,व ब्लाक के सभी पदाधिकारि,कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
