
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
- सभापति कृषि स्थायी समिति एवं कलेक्टर हुए शामिल
- धान के विकल्प के रूप में मक्का किसानों के लिए लाभदायी फसल
- कृषकों को मक्के की खेती को बढ़़ावा देने किया गया प्रेरित
राजनांदगांव/शौर्यपथ /जनपद पंचायत छुरिया के सभागार में मक्का खेती का क्षेत्र विस्तार विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभापति कृषि स्थायी समिति जिला पंचायत राजनांदगांव श्रीमती ललिता कंवर एवं कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित थे। सभापति कृषि स्थायी समिति जिला पंचायत राजनांदगांव श्रीमती ललिता कंवर ने धान की खेती के स्थान पर मक्का एवं अन्य फसल लेने हेतु कृषकों को प्रेरित किया। कार्यशाला में कलेक्टर श्री अग्रवाल ने कृषकों को संबोधित करते हुए कहा कि कृषि अर्थव्यवस्था पर आधारित राजनांदगांव जिले में अनाज की फसलों में मक्का का महत्वपूर्ण स्थान है। वर्तमान में खरीफ एवं रबी मौसम में बढ़ते हुए धान के क्षेत्र से प्राकृतिक संसाधनों विशेषकर भूमिगत जल स्तर में तेजी से गिरावट आयी है। वर्तमान में भूमिगत जल संवर्धन करने के साथ खेती में हानिकारक रसायनों की उपयोग न्यूनतम करने की आवश्यकता है। वर्तमान में निरन्तर धान की फसल की खेती करने पर भूमि की भौतिक एवं रासायनिक दशा पर विपरीत प्रभाव पड़ता है, कीट-व्याधियों का प्रकोप भी बढ़ता है। स्थायी खेती की परिकल्पना को ध्यान में रखते हुए धान के विकल्प के रूप में मक्का कृषकों के लिए लाभदायी फसल के रूप में ली जा सकती है। मक्का का उर्पाजन दर शासन स्तर से निर्धारित हैं, जिले में मक्का के प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन की इकाईयां पूर्व से स्थापित है, इसलिए विपणन की समस्या नहीं है।
उप संचालक कृषि श्री नागेश्वर लाल पाण्डे ने कृषकों को संबोधित करते हुए मक्का के विभिन्न प्रजातियों के बारे में जानकारी दी। उनके पोषक महत्व प्रसंस्करण मूल्य प्रवर्धन एवं विपणन से अधिक लाभ प्राप्त करने के संबंध में कृषकों को जानकारी दी। वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख कृषि विज्ञान केन्द्र सुरगी श्रीमती डॉ. गुंजन झा द्वारा भूमि के चुनाव, बुवाई का समय, बुवाई की विधि, किस्म, खरपतवार नियंत्रण, कीट व्याधि नियंत्रण विषय पर कृषकों को प्रशिक्षित किया गया। इस अवसर पर अनुविभागीय कृषि अधिकारी श्री संतलाल देशलहरे, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्रीमती सुलोचनी बाई मसिया, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री सुदेश पटेल ने कृषकों को विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम में छुरिया विकासखंड अंतर्गत मक्का की खेती करने वाले ग्राम खोभा के कृषक श्री गोपी कुंजाम ने परिचर्चा में भाग लेते हुए जानकारी दी कि वे 10 एकड़ में मक्का की खेती कर रहे हैं एवं उन्हें स्थानीय फैक्ट्री में विक्रय कर धान से अधिक लाभ प्राप्त हो रहा हैं। ग्राम धरमूटोला के कृषक श्री मनराखन श्याम ने अवगत कराया कि वे 4 एकड़ में मक्का की खेती कर रहे हैं। ग्राम खोभा के कृषक श्री राम खिलावन नेटी ने 10 एकड़ क्षेत्र में मक्का के हाईब्रिड किस्म की खेती करके निरंतर लाभ लेने की जानकारी दी। ग्राम खोभा के कृषक श्री परदेशी कुंजाम, ग्राम गोपालपुर श्री जीवन खाण्डे एवं श्री अमर सिंह कुंजाम ने परिचर्चा में भाग लेते हुए मक्का के फसल को लाभदायक बताया। उन्होंने अवगत कराया कि मक्का में धान की अपेक्षा कम पानी की आवश्यकता होती हैं। नलकूप से सिंचाई में बिजली का खर्च कम आता है एवं कीट व्याधि नियंत्रण हेतु पौध संरक्षण औषधियों में खर्च कम होता है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग श्रीमती गुरप्रीत कौर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत छुरिया श्री सुरेन्द्र कुमार ओझा, तहसीलदार छुरिया श्री विजय कोठारी ने कार्यक्रम में सहभागिता दी। कार्यशाला में 178 ग्रामों के कुल 320 कृषकों ने भाग लिया, जिसमें कृषि सखी एवं कृषक मित्र भी शामिल थे।
- विभिन्न फसलों के क्रॉप कैफेटेरिया का किया अवलोकन
राजनांदगांव /शौर्यपथ /कृषि विज्ञान केन्द्र सुरगी में केन्द्रीय विद्यालय में अध्ययनरत कक्षा 5 वीं से कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों ने चार दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण किया। विद्यार्थियों को कृषि विज्ञान केन्द्र सुरगी के प्रक्षेत्र में लगी हुई विभिन्न फसलों के क्रॉप कैफेटेरिया का भ्रमण कराया गया। इस भ्रमण कार्यक्रम के दौरान कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. गुंजन झा, वैज्ञानिक डॉ. अतुल डांगे, श्री मनीष सिंह, कार्यक्रम सहायक श्री जितेन्द्र मेश्राम, प्रक्षेत्र प्रबंधक श्री आशीष गौरव शुक्ला द्वारा प्रक्षेत्र भ्रमण और कृषि से संबंधित अन्य विषयों की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को रबी फसलों के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही प्रक्षेत्र मे दलहन-तिलहन व सब्जियों के बीजों के उत्पादन के बारे मे बताया गया। प्रक्षेत्र की विभिन्न इकाई मछली पालन, मुर्गी पालन, डेयरी, बकरी पालन, कृषि मौसम वेधशाला, केचुवा खाद इकाई, मशरूम उत्पादन इकाई व उत्पादन करने की प्रक्रियां को विस्तृत रूप से बताया गया।
विद्यार्थियों को फसलों के बीजों का ग्रेडिंग मशीन से ग्रेडिंग को जीवंत दिखाया गया। छात्र-छात्राओं को कृषि आधारित प्राकृतिक खेती अंतर्गत जीव मृत, बीजामृत, घनजीवामृत व जैविक खेती की जानकारी भी दी गई। पायलेट स्कूल सॉइल हेल्थ कार्यक्रम अंतर्गत सभी विद्यार्थियों को मृदा नमूना संग्रहण करने की विधि का प्रायोगिक प्रशिक्षण कराया गया। इसके साथ ही मृदा परीक्षण का महत्व, पौधों के लिए आवश्यक पोषक तत्व की कमी के लक्षण व अधिकता के दुष्प्रभाव एवं उर्वरकों का संतुलित मात्रा में उपयोग करने के बारे में बताया गया। साथ ही ऑनलाईन सॉइल हेल्थ कार्ड पोर्टल के बारे में केन्द्र के मृदा वैज्ञानिक श्रीमती अंजली घृतलहरे द्वारा की जानकारी दी गई।
- शिविर में आईजी, कलेक्टर, डीआईजी आईटीबीपी एवं एसपी हुए शामिल
- ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर से स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं के लिए मिलेगा समन्वित लाभ - आईजी श्री दीपक झा
- शासन की योजनाओं का भरपूर फायदा लें - कलेक्टर
- कलेक्टर ने शासन की महतारी वंदन योजना के संबंध में महिलाओं से जानी प्रतिक्रिया
- वाहन चलाते समय सभी हेलमेट का करें उपयोग, हेलमेट से वाहन दुर्घटना में होने वाली 50 प्रतिशत मृत्यु दर रोकी जा सकती है
- ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा अंतर्गत 95 लाख 87 हजार रूपए की लागत से 93 कार्य स्वीकृत
- मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण योजना, मिनीमाता महतारी जतन योजना, मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजनांतर्गत हितग्राहियों को चेक किया गया वितरित
-स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल में सिकल सेल, टीबी, शुगर, खून जांच ब्लड प्रेशर जांच की गई
- शिविर में मांग से संबंधित लगभग 300 आवेदन हुए प्राप्त
- हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड एवं चश्मा का किया गया वितरण
राजनांदगांव /शौर्यपथ /जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन आज डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत कोठीटोला में किया गया। इस अवसर पर आईजी श्री दीपक झा, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, डीआईजी आईटीबीपी श्री ओमप्रकाश यादव, पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग एवं अन्य अधिकारी शामिल हुए और उन्होंने शासन के विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया। आईजी श्री दीपक झा ने कहा कि जनसमस्या निवारण शिविर में शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी स्टॉल के माध्यम से दी जा रही है और ऐसे शिविर समग्र विकास के केन्द्र हैं। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं के लिए समन्वित लाभ होगा तथा थाना क्षेत्र में भी विकास भी होगा। उन्होंने कहा कि सभी दुर्घटना को रोकने के लिए यातायात नियमों का पालन करें और वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग जरूर करें। वाहन चलाते समय वाहन चालक शराब का सेवन किया हुआ नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जनसामान्य साईबर फ्राड से सावधान एवं जागरूक रहें। इस अवसर पर गर्भवती माताओं की गोद भराई के लिए सुपोषण किट प्रदान किया गया तथा नन्हे बच्चों का अन्न-प्राशन्न किया गया।
कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने कहा कि शासन की योजनाओं के प्रति जागरूकता लाने एवं उनसे लाभान्वित करने के लिए यह शिविर लगाया गया है। जनसामान्य यहां लगाए गए स्टॉल का अवलोकन करें, हो सकता है कि कोई ऐसी योजना होगी, जो आपके लिए लाभकारी होगी। जनसामान्य को शासन की योजनाओं की जानकारी होना चाहिए, ताकि वे इसका लाभ ले सकें। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का भरपूर फायदा लें। शासन की यह मंशा है कि जनसामान्य तक योजनाएं पहुंचे। इसके लिए एक कदम नागरिकों को भी आगे आना होगा। यहां विभागों के स्टॉल में फार्म भी उपलब्ध हैं, ताकि आवश्यकता के अनुरूप फार्म भरा जा सके। स्वास्थ्य शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण करा सकते हंै। बीमारी ज्यादा होने पर मरीज को जिला चिकित्सालय एवं मेडिकल हॉस्पिटल ले जा सकते हैं। कलेक्टर ने शासन की महतारी वंदन योजना के संबंध में महिलाओं से प्रतिक्रिया जानी। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत प्रतिमाह 1000 रूपए की राशि मिलेगी। उन्होंने महिलाओं से कहा कि राशि की बचत करें तथा अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देते हुए पौष्टिक आहार लें, ताकि बच्चे का स्वास्थ्य भी अच्छा रहे। हरी सब्जी, दाल, सोयाबीन, मुनगा जैसे प्रोटीन व विटामिन युक्त पौष्टिक खाद्य सामग्री को अपने आहार में शामिल करें। प्राप्त राशि का उपयोग बच्चों की पढ़ाई के लिए करें। कलेक्टर ने किसानों से बातचीत की और उन्होंने जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि मक्के की खेती में फायदा है। धान के बदले अन्य फसल लगाने के लिए कहा।
पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा के लिए हॉस्पिटल, डॉक्टर एवं अन्य बुनियादी सुविधाएं होनी चाहिए। आप सभी जागरूक है और यहां स्टॉल में शासन की योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। आईटीबीपी और स्वास्थ्य विभाग का स्टॉल भी यहां लगाया गया है। ग्राम कोठीटोला एवं गोटाटोला पहले नक्सल प्रभावित क्षेत्र था, लेकिन आप सभी के सकारात्मक विचार एवं जागरूकता के कारण यह क्षेत्र अब नक्सलवाद से मुक्त है। उन्होंने कहा कि पुलिस नक्सली घटना, अपराध, असामाजिक गतिविधियों को रोकने के लिए हमेशा सहयोग करेगी तथा नागरिकों की सुरक्षा तथा विकास के लिए कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि सभी पुलिस का सहयोग करें। वाहन चलाते समय सभी हेलमेट का उपयोग करें। हेलमेट के माध्यम से वाहन दुर्घटना में होने वाली 50 प्रतिशत मृत्यु दर रोकी जा सकती है।
जिला स्तरीय अधिकारियों ने शासन की विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल में सिकल सेल, टीबी, शुगर, खून जांच ब्लड प्रेशर जांच किया गया तथा नि:शुल्क दवाईयों का वितरण किया गया। आयुर्वेद विभाग के स्टॉल में ब्लड प्रेशर, स्त्री रोग के संबंध में जानकारी प्रदान की गई और आयुर्वेद दवाईयों का वितरण किया गया। खाद्य विभाग के स्टॉल में राशन कार्ड का नवीनीकरण से किया गया। राजस्व, महिला एवं बाल विकास विभाग, खाद्य विभाग, जल संसाधन, परिवहन विभाग, उद्योग एवं व्यापार विभाग एवं अन्य विभाग के स्टॉल लगाए गए थे। इस अवसर पर ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा अंतर्गत 95 लाख 87 हजार रूपए की लागत से 93 कार्य स्वीकृत किए गए। शिविर में मांग से संबंधित लगभग 300 आवेदन प्राप्त हुए। मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण योजनांतर्गत श्रीमती जीरजोधन कवंर व श्रीमती कुमारी बाई एवं मिनीमाता महतारी जतन योजना अंतर्गत श्री योगश कुमार देवांगन व श्री भिनेश कुमार तथा मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजनांतर्गत श्री मानसिंग एवं श्री जयरा को को 20-20 हजार रूपए का चेक और मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजनांतर्गत श्रीमती हेमिनबाई को 1 लाख रूपए का चेक का वितरण किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड एवं चश्मा वितरण किया गया। कृषि विभाग के स्टॉल में किसानों को स्प्रेयर, मक्का बीज तथा उद्यानिकी विभाग के स्टॉल में धनिया बीज का वितरण किया गया। इस अवसर पर एसडीएम श्री गिरिश रामटेके, डीएसपी नक्सल ऑपरेशन श्री अजीत ओगरे, जनपद सीईओ सुश्री दिव्या ठाकुर, तहसीलदार श्री मुकेश ठाकुर, नायब तहसीलदार श्री विजय साहू, मनरेगा के श्री फैज मेनन सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
राजनांदगांव/शौर्यपथ / कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल ने आज कलेक्टोरट सभाकक्ष में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 अर्हता तिथि 1 जनवरी 2024 कार्यक्रम के संबंध में प्रेसवार्ता ली। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने बताया कि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन गुरूवार 8 फरवरी 2024 को किया गया हैं। इसके अंतर्गत एकीकृत प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन शनिवार 6 जनवरी 2024 का किया गया था। दावे एवं आपत्ति भरने की अवधि बुधवार 6 जनवरी 2024 से सोमवार 22 जनवरी 2024 तक थी। विशेष अभियान की तिथियां शनिवार 13 जनवरी 2024 एवं रविवार 14 जनवरी 2024 निर्धारित थी। दावे एवं आपत्तियों का निराकरण शुक्रवार 2 फरवरी 2024 को किया गया। स्वास्थ्य मापदंडों की जांच और अंतिम प्रकाशन के लिए आयोग की स्वीकृति तथा डेटाबेस को अद्यतन और पूरकों की छपाई मंगलवार 6 फरवरी 2024 को किया गया और मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन गुरूवार 8 फरवरी 2024 को किया गया।
कलेक्टर श्री अग्रवाल ने बताया कि लोकसभा आम निर्वाचन 2024 हेतु सेक्टर अधिकारियों की नियुक्त कर ली गई है। मतदान दल गठन एवं अन्य निर्वाचन कार्य हेतु जिले के सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों की प्रवृष्टि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा प्रदाय सॉफ्टवेयर पीपीईएस पर कराया जा रहा है। जिले के 840 मतदान केन्द्रों में से 430 मतदान केन्द्रों में वेबकास्टिंग किया जायेगा। भारत निर्वाचन आयोग जारी कार्यक्रम अनुसार लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु ईवीएम मशीनों का प्रथम स्तरीय जांच 5 फरवरी 2024 से 14 फरवरी 2024 तक ईसीआईएल के इंजीनियरों द्वारा किया जा रहा है। प्रथम स्तरीय जाँच (एफएलसी) का कार्य ईवीएम वेयरहाऊस जिला कार्यालय परिसर राजनांदगांव में किया जा रहा है। प्रथम स्तरीय जांच के दौरान मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारी या उनके द्वारा अधिकृत व्यक्ति उपस्थित होकर कार्य का अवलोकन कर सकते है। जिले में वर्तमान में 2440 बीयू, 1336 सीयू एवं 1708 वीवीपेट उपलब्ध है। मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल प्रत्येक मतदान केन्द्र हेतु उसी मतदान केन्द्र के एक मतदाता को अपने दल की ओर से बीएलए नियुक्त कर सकते है। उच्चतम न्यायालय द्वारा ध्वनि विस्तार यंत्रों के उपयोग के संबंध में जारी निर्देशों के अनुरूप आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 एवं अन्य अवसरों पर उपयोग कर सकेंगे। ध्वनि विस्तार यंत्रों का उपयोग निर्धारित मापदण्डों के अनुरूप केवल संबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय दण्डाधिकारी की अनुमति से ही किए जा सकेंगे। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला स्तरीय कॉल सेंटर स्थापित किया गया है। कार्यालयीन समय में 1950 नम्बर पर संपर्क कर निर्वाचन से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते है। उन्होंने बताया कि नेशनल वोटर सर्विस पोर्टल एवं मतदाता हेल्पलाइन ऐप की सहायता से मतदाता मतदाता सूची में अपना नाम खोजने मतदाता पंजीकरण, संशोधन एवं विलोपन के लिए ऑनलाईन फॉर्म भरने, ई-इपिक डाऊनलोड करने, डिजिटल फोटो मतदाता पर्ची डाउनलोड करने, शिकायत करने, मतदान केन्द्र का विवरण खोजने का कार्य आसानी से कर सकते हैं। साथ ही वोटर आईडी कार्ड के साथ आधार लिंक करने के लिए फार्म 6बी ऑनलाईन एप्लाई कर सकते है। एनजीएस पोर्टल का उपयोग मतदाता द्वारा मतदाता परिचय पत्र प्राप्त न होना, आवेदन फार्म का निराकरण नहीं होना या अन्य शिकायतों को दर्ज करने के लिए किया जा सकते हंै।
विधानसभावार मतदान केन्द्रों की संख्या-
विधानसभावार कुल मतदान केन्द्रों की संख्या 1006 है, जिसमें राजनांदगांव जिला अंतर्गत 840 मतदान केन्द्र एवं खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिला अंतर्गत 97 मतदान केन्द्र तथा मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी अंतर्गत 69 मतदान केन्द्र है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 74-डोंगरगढ़़ (अनुसूचित जाति) अंतर्गत कुल मतदान केन्द्रों की संख्या 270 है। इसके अंतर्गत खैरागढ़ तहसील (जिला खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई) में मतदान केन्द्रों की संख्या 97, डोंगरगढ़ तहसील में मतदान केन्द्रों की संख्या 80 एवं राजनांदगांव तहसील में मतदान केन्द्रों की संख्या 93 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 75-राजनांदगांव अंतर्गत कुल मतदान केन्द्रों की संख्या 223 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 76-डोंगरगांव अंतर्गत कुल मतदान केन्द्रों की संख्या 252 है। इसके अंतर्गत डोंगरगांव तहसील में मतदान केन्द्रों की संख्या 132 एवं डोंगरगढ़ तहसील में मतदान केन्द्रों की संख्या 120 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77-खुज्जी अंतर्गत कुल मतदान केन्द्रों की संख्या 261 है। इसके अंतर्गत छुरिया तहसील में मतदान केन्द्रों की संख्या 192 एवं अम्बागढ़ चौकी तहसील (जिला मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी) में मतदान केन्द्रों की संख्या 69 है।
विधानसभावार मतदाताओं की संख्या-
विधानसभावार कुल मतदाताओं की संख्या 8 लाख 19 हजार 282 है। इनमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 4 लाख 8 हजार 317, महिला मतदाताओं की संख्या 4 लाख 10 हजार 956 एवं अन्य मतदाताओं की संख्या 9 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 74-डोंगरगढ़़ (अनुसूचित जाति) अंतर्गत मतदाताओं की संख्या 2 लाख 10 हजार 682 है। इनमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 6 हजार 61, महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 4 हजार 615 एवं अन्य मतदाताओं की संख्या 6 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 75-राजनांदगांव अंतर्गत मतदाताओं की संख्या 2 लाख 12 हजार 707 है। इनमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 4 हजार 339, महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 8 हजार 366 एवं अन्य मतदाताओं की संख्या 2 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 76-डोंगरगांव अंतर्गत मतदाताओं की संख्या 2 लाख 3 हजार 937 है। इनमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 2 हजार 560 एवं महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 1 हजार 377 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77-खुज्जी अंतर्गत मतदाताओं की संख्या 1 लाख 91 हजार 956 है। इनमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 95 हजार 357 एवं महिला मतदाताओं की संख्या 96 हजार 598 एवं अन्य मतदाताओं की संख्या 1 है।
राजनांदगांव जिले में मतदाताओं की संख्या-
राजनांदगांव जिले में मतदाताओं की संख्या 6 लाख 99 हजार 123 है। इनमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 3 लाख 48 हजार 244, महिला मतदाताओं की संख्या 3 लाख 50 हजार 901 एवं अन्य मतदाताओं की संख्या 7 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 74-डोंगरगढ़़ (अनुसूचित जाति) अंतर्गत मतदाताओं की संख्या 1 लाख 39 हजार 116 है। इनमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 69 हजार 797, महिला मतदाताओं की संख्या 69 हजार 344 एवं अन्य मतदाताओं की संख्या 5 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 75-राजनांदगांव अंतर्गत मतदाताओं की संख्या 2 लाख 12 हजार 707 है। इनमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 4 हजार 339, महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 8 हजार 366 एवं अन्य मतदाताओं की संख्या 2 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 76-डोंगरगांव अंतर्गत मतदाताओं की संख्या 2 लाख 3 हजार 937 है। इनमें पुरूष मतदाताओं की संख्या की संख्या 1 लाख 2 हजार 560 एवं महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 1 हजार 377 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77-खुज्जी अंतर्गत मतदाताओं की संख्या 1 लाख 43 हजार 363 है। इनमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 71 हजार 548 एवं महिला मतदाताओं की संख्या 71 हजार 814 है।
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 के दौरान विधानसभावार प्राप्त दावा आपत्तियों की जानकारी
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 के दौरान विधानसभावार फार्म 6, 7 एवं 8 में दावा आपत्तियां प्राप्त हुई। फार्म 6, 7 एवं 8 में कुल 27 हजार 36 दावा आपत्ति फार्म प्राप्त हुए हंै। जिसमें फार्म 6 में 12 हजार 837, फार्म 7 में 10 हजार 217 एवं फार्म 8 में 3 हजार 982 दावा आपत्ति प्राप्त हुए हैं। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 74-डोंगरगढ़़ (अनुसूचित जाति) अंतर्गत फार्म 6 में 3 हजार 237, फार्म 7 में 2 हजार 738 एवं फार्म 8 में 1 हजार 102 कुल 7 हजार 77 दावा आपत्ति, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 75-राजनांदगांव अंतर्गत फार्म 6 में 3 हजार 505, फार्म 7 में 2 हजार 577 एवं फार्म 8 में 1 हजार 44 कुल 7 हजार 126 दावा आपत्ति, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 76-डोंगरगांव अंतर्गत फार्म 6 में 2 हजार 918, फार्म 7 में 2 हजार 53 एवं फार्म 8 में 810 कुल 5 हजार 781 दावा आपत्ति तथा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77-खुज्जी अंतर्गत फार्म 6 में 3 हजार 177, फार्म 7 में 2 हजार 849 एवं फार्म 8 में 1 हजार 26 कुल 7 हजार 52 दावा आपत्ति प्राप्त हुए हैं। इस अवसर एसडीएम श्री अरूण वर्मा, पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री खेमलाल वर्मा एवं मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
- 7 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा फाइनल मैच
- खिलाड़ी अकेला नहीं बल्कि उसके साथ पूरी टीम, राज्य और पूरा देश खेलता है : जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता साहू
राजनांदगांव / शौर्यपथ / 80वीं महंत राजा सर्वेश्वर दास स्मृति अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता का आज अंतर्राष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम राजनांदगांव में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता साहू के मुख्य आतिथ्य में शुभारंभ हुआ। शुभारंभ अवसर पर श्रीमती गीता साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि हॉकी उनके जीवन से जुड़ा हुआ है और वे स्वयं हॉकी खिलाड़ी रही हंै। अपनी शिक्षा ग्रहण के समय हॉकी में लगाव के फलस्वरूप उन्होंने हॉकी खेलना प्रारंभ किया था। किसी भी टीम में शामिल खिलाड़ी अकेला नहीं बल्कि उसके साथ पूरी टीम, राज्य और पूरा देश खेलता है। यह खेल की महत्ता है। उन्होंने इस अवसर पर सभी टीमों को शुभकामनाएं दी।
शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि एवं अन्य उपस्थित अतिथियों ने यहां खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया और मुख्य अतिथि श्रीमती गीता साहू ने 80वीं महंत राजा सर्वेश्वर दास स्मृति अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता 2024 राजनांदगांव के विधिवत उद्घाटन की घोषणा भी की। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, जिला पंचायत सदस्य राजेश श्यामकर, जनपद पंचायत राजनांदगांव अध्यक्ष श्रीमती प्रतीक्षा सूर्यकांत भण्डारी, कलेक्टर एवं अध्यक्ष स्टेडियम समिति राजनांदगांव संजय अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा उपस्थित थे।
इस अवसर पर पूर्व अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे ने भी संबोधित किया और खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने मृणाल चौबे परिवार की ओर से चतुर्थ पुरस्कार प्रदान करने की भी घोषणा की। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर संयुक्त कलेक्टर एवं स्टेडियम समिति के प्रभारी अधिकारी खेमलाल वर्मा ने प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए कहा कि हॉकी और झांकी के लिए राजनांदगांव जिला विख्यात है। यहां जाने माने अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं भी हुई है। पूर्व ओलंपिक एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाडिय़ों ने भी यहां आयोजित होने वाली प्रतिस्पर्धाओं में भी हिस्सा लेकर जिले का मान-सम्मान बढ़ाया है। इस वर्ष 80 वीं महंत राजा सर्वेश्वर दास स्मृति अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों की कुल 24 टीमें भाग ले रही हैं।
इस प्रतियोगिता में विजेता टीम को रजत कप एवं 5 लाख रूपए तथा उपविजेता टीम को रजत कप एवं 3 लाख रूपए की राशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर भरत वर्मा, नीलू शर्मा, सचिन बघेल, किशुन यदु, प्रकाश सांखला, नीलम जैन, छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी, रमेश डाकलिया, नरेश डाकलिया, भूषण साव, गणेश प्रसाद शर्मा, रणविजय प्रताप सिंह, प्रिंस भाटिया, अजय झा, प्रकाश शर्मा, अशोक मेहरा, ए एक्का, अन्य जनप्रतिनिधि सहित मीडिया प्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी जनता उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि देश की प्रतिष्ठित हॉकी प्रतियोगिताओं में से अग्रणी स्थान रखने वाली हॉकी नर्सरी की इस प्रतियोगिता को पूर्व गरिमा के अनुरूप ही भव्यता प्रदान करने के लिए आयोजन समिति से जुड़े सभी सदस्य लगे हुए हैं।
इस वर्ष देश की चुनिंदा टीम इस प्रतियोगिता मे हिस्सा ले रही है, जिसमें पेट्रोलियम स्पोट्र्स प्रमोशन बोर्ड नई दिल्ली, सेन्ट्रल रेल्वे मुम्बई, कस्टम पुणे, पंजाब एण्ड सिंध बैंक जालंधर, आरसीएफ कपूरथला, बंगाल इलेवन, एससी सिकंदराबाद, आर्मी इलेवन दिल्ली, एयर फोर्स नई दिल्ली, गंगपुर हॉकी एसोसिएशन, एनसीओई सोनीपत, जीएसटी चेन्नई, स्र्पोटस कॉलेज सैफई, सीटीसी मुम्बई, नवल टाटा, पाम्पोस हॉस्टल, एनसीओई लखनऊ, महाराष्ट्र हॉकी पूणे, साई सुंदरगढ़, एनसीआर इलाहाबाद, एनसीओई मणिपुर, सेल राऊलकेला के अलावा मेजबान जिला हॉकी संघ की टीम शामिल है। हॉकी नर्सरी के प्रशंसकों की रूचि एवं उत्साह को देखते हुए आयोजन समिति ने इस वर्ष स्पर्धा को और मनोरंजक एवं लोकप्रिय बनाने की दृृष्टि से नाक आउट कम लीग के आधार पर प्रतियोगिता कराया जा रहा है। पहले चरण में नॉक आउट व दूसरे चरण में लीग मैच खेले जायेंगे, जिसमें प्रत्येक पूल की सर्वाधिक अंक पाने वाली टीम के मध्य सेमीफाइनल मैच खेले जायेंगे और इसमें विजयी टीम के मध्य प्रतियोगिता का बहुप्रतिष्ठित फाइनल मैच 7 फरवरी 2024 को दोपहर में खेला जाएगा।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव में जिला स्तरीय मुख्य समारोह में कृषि विभाग की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की थीम पर आधारित चलित झांकी को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि विधायक रायपुर पश्चिम श्री राजेश मूणत ने कृषि विभाग की टीम को प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
उप संचालक कृषि श्री नागेश्वर लाल पाण्डेय ने बताया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य समारोह में कृषि विभाग द्वारा प्रदर्शित चलित झांकी में शासन की कृषक हितैषी एवं जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रदर्शन किया गया। धान की खेती बाहुल्य वाले जिला राजनांदगांव में किसानों को उपज का बेहतर मूल्य दिलाने, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री प्रणाम योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, जैविक खेती मिशन एवं अन्य योजनाओं से कृषकों को हो रहे लाभ का जीवंत प्रदर्शनी चलित झांकी के माध्यम से किया गया। उल्लेखनीय है कि प्रदर्शित झांकी में जल संरक्षण व संवर्धन, जैविक खेती को प्रोत्साहन की दिशा में पहल, फसल विविधीकरण, समन्वित कृषक प्रणाली, समन्वित पोषकतत्व प्रबंधन, समन्वित कीटनाशी प्रबंधन, आजीविका से संबंधित स्वसहायता समूहों के सुदृढ़ होते जीवन स्तर, कृषि क्षेत्र में नवाचार तथा लघु धान्य फसलों की खेती एवं उत्पादों के पौष्टिक एवं औषधीय गुणों के साथ जनसामान्य के उपयोग को प्रोत्साहन देने से संबंधित जानकारियां प्रदर्शित की गई।
उत्कृष्ठ कार्य करने वाले छः विद्युत कर्मियों को किया गया पुरस्कृत
राजनांदगांव / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी के क्षेत्रीय प्रशासनिक भवन में गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। क्षेत्रीय मुख्यालय के प्रांगण में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में विद्युत कंपनी राजनांदगांव क्षेत्र के मुख्य अभियंता टी. के. मेश्राम द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित विद्युत कंपनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से राश्ट्रगान गाकर तिरंगे को सलामी दी। मुख्य अभियंता मेश्राम द्वारा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य पॉवर कम्पनीज रायपुर के संदेश का वाचन किया गया। इस पावन अवसर पर उल्लेखनीय कार्य करने वाले विद्युतकर्मी श्रीमती धनेश्वरी चन्द्रवंशी, कनिष्ठ अभियंता, कुमरदा वितरण केन्द्र, अशोक कुमार कुंजाम, कनिष्ठ अभियंता, रेंगाखार वितरण केन्द्र, अमृत लाल साहू, लाईन सहायक श्रेणी-दो, कुमरदा वितरण केन्द्र, प्रमोद सोनी कार्यालय सहायक श्रेणी-दो, अधीक्षण अभियंता वृत कार्यालय एवं गणेश गढ़पायले, दफ्तरी, क्षेत्रीय लेखाधिकारी कार्यालय एवं धर्मेन्द्र कुमार साहू को प्रशस्ति पत्र, चेक और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस समारोह में अधिकारियों एवं कर्मचारियों सांस्कृतिक कार्यक्रम गायन एवं कविता पाठ की प्रस्तुति दी गई।
इस पावन पर्व पर छत्तीसगढ़ राज्य पॉवर कम्पनीज की मासिक गृह पत्रिका संकल्प का विमोचन अतिथियों द्वारा किया गया। इस अवसर अधीक्षण अभियंता एस0 के0 शर्मा, के0 सी0 खोटे, कार्यपालन अभियंता, एम.के. साहू, ए.डी. टण्डन, आर.के. गोस्वामी, सुश्री गीता ठाकुर, बीरबल उइके, श्री एस.के. जाटवार सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन सहायक प्रकाशन अधिकारी धर्मेन्द्र शाह मंडावी द्वारा किया गया।
29 जनवरी को सुबह 11 बजे नई दिल्ली से होगा सीधा प्रसारण
कलेक्टर ने सभी शासकीय एवं निजी विद्यालयों में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाने की व्यवस्था करने के दिए निर्देश
राजनांदगांव / शौर्यपथ / प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा परीक्षा को उत्सव की तरह मनाने के लिए 29 जनवरी 2024 को सुबह 11 बजे भारत मण्डपम प्रगति मैदान नई दिल्ली में ऑनलाईन परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दूरदर्शन न्यूज, दूरदर्शन भारत, यू-ट्यूब व एवं MyGov.in सहित अन्य माध्यम से उपलब्ध रहेगा। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने जिले के केन्द्रीय विद्यालयों, नवोदय, सीबीएसई से संबद्ध विद्यालयों, शासकीय एवं निजी विद्यालयों सहित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में कक्षा छठवीं से कक्षा बारहवीं तक के विद्यार्थियों तथा शिक्षकों एवं अभिभावकों को स्मार्ट टीवी व डिजिटल क्लास रूम के प्रोजेक्टर स्क्रीन के माध्यम से परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। दूरस्थ स्थलों में इंटरनेट अथवा टेलीविजन की सुविधा उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में ऑल इंडिया रेडियो एवं एफएम चैनल के माध्यम कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सुनाने की व्यवस्था करने कहा गया है। साथ ही कार्यक्रम के पश्चात बच्चों व शिक्षकों के फोटो MyGov.in पर अपलोड करने निर्देशित किया गया है।
कलेक्टर संजय अग्रवाल ने ऑनलाईन परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के क्रियान्वयन के लिए विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। नोडल अधिकारी अपने अधीनस्थ बीआरसी, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी, नोडल प्राचार्य को संबंधित क्षेत्र में सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त करेंगे। कार्यक्रम से जिले के शत-प्रतिशत विद्यार्थी को लाभान्वित करने कहा गया है।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / गणतंत्र दिवस के अवसर पर विधायक रायपुर पश्चिम राजेश मूणत ने आज दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए जनसंपर्क विभाग के सहायक सूचना अधिकारी प्रवीण रंगारी एवं सहायक ग्रेड-3 आनंद सागर चतुर्वेदी को प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि जनसंपर्क विभाग के सहायक सूचना अधिकारी प्रवीण रंगारी को शासकीय कार्य के प्रति निष्ठापूर्वक, उत्कृष्ट कार्य एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार तथा विधानसभा निर्वाचन 2023 में विशेष योगदान के लिए सम्मानित हुए। इसी तरह सहायक ग्रेड-3 श्री आनंद सागर चतुर्वेदी को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रसार-प्रसार तथा विधानसभा निर्वाचन 2023 में विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आईजी राजनांदगांव राहुल भगत, कलेक्टर संजय अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ अमित कुमार, एसडीएम अरूण वर्मा एवं अन्य अतिथिगण उपस्थित थे।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर संजय अग्रवाल ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टोरेट परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर सामूहिक राष्ट्रगान किया गया। गणतंत्र दिवस के इस ध्वजारोहण कार्यक्रम में सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर अग्रवाल ने कलेक्टोरेट परिसर में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। गणतंत्र दिवस अवसर पर कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर अग्रवाल ने कहा कि गणतंत्र दिवस शुभमय एवं मंगलकारी है। 26 जनवरी को हमारे देश का संविधान लागू हुआ, जिसमें भारतीय नागरिकों की शक्ति निहित है। लोकतंत्र में स्वतंत्र होने पर हमें जो अधिकार मिला हैं उसके अनुरूप हम सभी विधिसम्मत कार्य करते हैं। शासकीय सेवा में होने के कारण हमारी यह स्थिति है कि हम जनहित में उनके अधिकारों के लिए कार्य कर रहे हैं। हमें सिर्फ अपने अधिकार ही नहीं, बल्कि कर्तव्यों को भी निभाना है। जनसामान्य की ताकत हमारी ताकत है। जनहित में सभी अधिकारी बखूबी से अपने दायित्वों का निर्वहन करें और अपने कर्तव्यों को समझते हुए सभी को आगे बढ़ायें।
इस अवसर पर जिला कार्यालय के कर्मचारी द्वारा छोड़ो कल की बातें....., ऐ हमको तेरी कसम.... जैसे देश भक्तिपूर्ण गीत गाये। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अमित कुमार, अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा नवीन प्रताप सिंह तोमर, संयुक्त कलेक्टर एवं परिवहन अधिकारी वीरेन्द्र सिंह, संयुक्त कलेक्टर खेमलाल वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
मुंगेली / शौर्यपथ / जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री चन्द्रकुमार अजगल्ले के मागदर्शन में कन्या शाला मुंगेली में राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री मयंक सोनी ने बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनने एवं सुरक्षित रहते हुए देश के हर विभाग में अपनी भूमिकओं को बढ़ाने व संविधान द्वारा प्रदत्त अवसर में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाते हुए एक सशक्त समाज का निर्माण करने हेतु प्रेरित किया। उन्होने शिविर में उपस्थित छात्राओं को संविधान के मूल अधिकार व मूल कर्तव्य एवं संविधान में प्रदत्त बालिकाओं के उपबंध, पॉक्सो एक्ट, भा.द.सं. की धारा 354, 354, पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना 2011 व 2018, खेल-कूद व्यायाम आदि के बारे में जानकारी दी और सूचना प्रोद्योगिकी अधिनियम 2000 व इंटरनेट के माध्यम से हो रहे अपराध और उसका किस प्रकार से निदान किया जाना है इसके संबंध में भी विस्तारपूर्वक बताया। उन्होंने उपस्थित सभी छात्राओं को दैनिक समाचार पढ़ने के लाभ के बारे में बात भी कहीं। इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य, पैरालीगल वालिंटियर्स एवं शिक्षकगण उपस्थित रहें।
एसडीएम राजनांदगांव ने 2888 बोरा एवं 18 कट्टा अवैध धान के जप्ती की कार्रवाई की
राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार जिले में अवैध धान विक्रय एवं परिवहन पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। एसडीएम श्री अरूण वर्मा एवं तहसीलदार मनीष वर्मा द्वारा अवैध धान विक्रय एवं परिवहन पर छापामार कार्रवाई की गई। एसडीएम वर्मा ने बताया कि मंडी परिसर में विचारपुर जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी समिति से आया ट्रक वाहन क्रमांक सीजी 08 एटी 2711 रास्ता भटक गया था। जिसमें 1 हजार बोरा धान जप्त किया गया था। लेकिन शासकीय धान की सूचना मिलने पर उसे संबंधित संग्रहण केन्द्र भेजे जाने की कार्यवाही की जा रही है।
एसडीएम वर्मा ने बताया कि कोचिये द्वारा पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 08 एएक्स 3703 में 18 कट्टा धान का अवैध परिवहन किया जा रहा था। जिसके चालक द्वारा दस्तावेज पेश नहीं किए जाने के कारण उक्त धान सहित वाहन जप्त करने की कार्रवाई की गई। धान खरीदी मंडी परिसर में आकस्मिक दबिश दी गई, जहां 2888 बोरे धान जिसमें समिति का नाम उल्लेखित था एवं धान भरा था। जब्त करने की कार्रवाई की गई। आगे जांच की कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने अवैध रूप से धान खरीदी एवं बिक्री पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कोचिये एवं बिचौलियों द्वारा अन्य राज्यों से धान के अवैध परिवहन एवं बिक्री को रोकने के निर्देश दिए हैं।
67वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन
देश के विभिन्न राज्यों एवं संस्थाओं की 30 टीमों के लगभग 684 प्रतिभागियों ने किया अपने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन
बॉस्केटबॉल बालक 14 वर्ष एवं बालिका 17 वर्ष के प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
मेजबान छत्तीसगढ़ के नाम रहा 67वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का खिताब
रायपुर / शौर्यपथ / स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, संसदीय कार्य, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल आज स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया नई दिल्ली द्वारा संचालित एवं स्कूल शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित स्टेट हाई स्कूल के खेल मैदान में आयोजित 67वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल हुए।
स्कूल शिक्षा मंत्री श्री अग्रवाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़़ की संस्कृति, कला एवं साहित्य की एक विशेष पहचान है। वहीं राजनांदगांव हॉकी की नर्सरी है तथा यहां माँ बम्लेश्वरी का प्रसिद्ध मंदिर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने खेलो इंडिया के माध्यम से बच्चों एवं युवाओं को फिर से खेलने के लिए प्रेरित किया है। बच्चे खेलेंगे तो स्वस्थ रहेंगे और अच्छा पढ़ेगें तथा देश की सेवा करेंगे। श्री अग्रवाल ने कहा कि खेल का मैदान अनुशासन सिखाता है और खेलने वाले खिलाड़ी देश, प्रदेश, जिले एवं शहर के एम्बेसडर बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में देश भर की लगभग 30 टीमों ने यहां भाग लिया है। सभी अपने प्रदेश में जाकर छत्तीसगढ़ की विशेषताओं एवं यहां की यादें साथ लेकर जा रहे हैं। किसी भी प्रतियोगिता में हार-जीत खेल का एक हिस्सा है। जो खेलेगा वही हारेगा। उन्होंने कहा कि गिरते हैं शहसवार ही मैदान-ए-जंग में वो तिफ्ल क्या गिरे जो घुटनों के बल चले, इसलिए खेल में हार-जीत से ज्यादा महत्वपूर्ण खेल भावना और खेलना जरूरी है। ऐसे प्रतिभागी जो रनर अप हैं, वे निराश न हो और आगे फिर कोशिश करें। उन्होंने बच्चों से कहा कि अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए, विश्व स्तर पर देश का नाम रौशन करें। उन्होंने सभी बच्चों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
सांसद श्री संतोष पाण्डे ने कहा कि देश भर से आए खिलाडिय़ों के साथ शानदार प्रतियोगिता संपन्न हुई है। उन्होंने कहा कि खेल की भावना को केवल खेल के मैदान में ही नहीं, अपने जीवन में भी अपनाएं। जब हम कदम से कदम मिलाकर चलते हैं और एक साथ रहते हैं तो ताकत झलकती हैं। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने कहा कि चार दिन में बच्चों ने अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। बॉस्केटबॉल बालक 14 वर्ष एवं बालिका 17 वर्ष के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। देश के विभिन्न राज्यों एवं संस्थाओं की 30 टीमों के लगभग 684 प्रतिभागियों ने अपने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया तथा 150 स्टॉफ से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता के समापन समारोह में प्रतिभागियों ने मार्च पास्ट किया। शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं एकलव्य आवासीय विद्यालय के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मोहक प्रस्तुति दी गई। अतिथियों द्वारा विजेता, उपविजेता सहित सभी प्रतिभागी, कोच, मैनेजर एवं अन्य सहयोगियों को पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता घासी साहू, जनपद अध्यक्ष राजनांदगांव श्रीमती प्रतिक्षा भण्डारी एवं खूबचंद पारख, राजेन्द्र गोलछा, विनोद खांडेकर, भरत वर्मा, अशोक चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे, पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, जिला पंचायत सीईओ अमित कुमार और जिला प्रशासन के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में खेलप्रेमी, आम नागरिक उपस्थित थे।
रायपुर । शौर्यपथ । भारत सरकार की योजनाओं से नागरिकों को जागरूक करने एवं शासन की योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा की मोबाईल वैन के माध्यम से आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत अब हितग्राही अपना एवं अपने परिवार का आयुष्मान कार्ड मोबाईल एप के माध्यम से स्वयं निरूशुल्क बना सकते हैं। इसके लिए राशन कार्ड एवं आधार कार्ड दस्तावेज की आवश्यकता होगी। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए सर्वप्रथम प्ले स्टोर से आयुष्मान ऐप एवं आधार फेस आईडी एप को डाउनलोड कर लें। इसके बाद आयुष्मान ऐप मेें लॉगिन पर जायें और बेनिफिसरी विकल्प को चुने। फिर अपना मोबाईल नंबर दर्ज करें एवं ओटीपी डालकर लॉगिन करें। स्टेट छत्तीसगढ़ व स्कीम राशन कार्ड विकल्प का ही चयन करें। सर्च बाय में डिस्ट्रिक में अपना जिला चुने और फैमिली आईडी में राशन कार्ड नंबर दर्ज कर सर्च करें।
परिवार के सदस्यों की जानकारी प्रदर्शित होगी, जिन सदस्यों का नाम हरा रंग में होगा, उनका आयुष्मान कार्ड बन चुका है एवं जिन सदस्यों का नाम नारंगी रंग में होगा उनका कार्ड बनाना होगा। उनके नाम के सामने डू ई-केवाईसी विकल्प प्रदर्शित होगा। डू ई-केवाईसी विकल्प का चयन करें आगे आधार प्रमाणीकरण व सत्यापन हेतु 4 विकल्प आधार ओटीपी, फिंगर प्रिंट, ईरिस स्कैन व फेस एयेंटिफिकेशन प्रदर्शित होंगे। यदि आधार कार्ड से लिंक मोबाईल नंबर उपलब्ध हैं, तो आधार ओटीपी विकल्प का चयन करें और यदि आधार से लिंक मोबाईल नंबर उपलब्ध नहीं हो तो फेस एयेंटिफिकेशन विकल्प का चयन करें। यदि आपके पास फिंगर प्रिंट बायोमेट्रिक डिवाइस उपलब्ध हैं, तो फिंगर प्रिंट विकल्प का चयन कर आधार प्रमाणीकरण पूर्ण कर ले। आधार प्रमाणीकरण के बाद कैप्चर फोटो विकल्प पर जाकर अपना क्लोजअप फोटो कैप्चर करना होगा। इसके पश्चात पता व मोबाईल नंबर की जानकारी भर कर सबमिट बटन पर क्लिक करें। इस प्रकार सबमिट करते ही आपका केवाईसी पूर्ण हो जाएगा। केवाईसी एयेंटिफिकेशन अप्रूवल हो सकता है। एयेंटिफिकेशन अप्रूवल होने पर कार्ड डाउनलोड करें। एयेंटिफिकेशन अप्रूवल नहीं होने पर अप्रूवल होने की प्रतीक्षा करें। अप्रूवल हो जाने के बाद अपना आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कर सकते है। आयुष्मान कार्ड के संबंध में शिकायत एवं सुझाव टोल फ्री नंबर 104, 14555 पर दी जा सकती है। राजनांदगांव के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एके बसोड़ ने बताया कि जिले में अब तक इस योजनांतर्गत 8 लाख 7 हजार 22 नागरिकों का आयुष्मान कार्ड बन गया है
।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
