
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
खेल /शौर्यपथ / भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला 18 से 22 जून तक साउथैम्पटन के एजिस बाउल मैदान पर खेला जाना है। भारत की लिहाज से फाइनल मुकाबले में विराट कोहली के बल्ले का चलना काफी जरूरी है। विराट ने पिछले इंग्लैंड दौरे पर रनों का अंबार लगाया था ऐसे में टीम को अपने कप्तान से डब्ल्यूटीसी के फाइनल में भी काफी उम्मीदें होंगी। हालांकि, भारतीय कप्तान का बल्ला पिछले कुछ समय से क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में खामोश रहा है। नवंबर 2019 के बाद से विराट के बल्ले से एक भी शतकीय पारी नहीं निकली है।
2016 से लेकर 2018 के बीच में विराट अपने करियर की सबसे शानदार फॉर्म में रहे थे। कोहली ने इस दौरान 25 टेस्ट मैच में 3596 रन बनाए थे और उनका औसत 2016 में 75.33, 2017 में 75.64 और 2018 में 55.08 का रहा था। लेकिन, अगर विराट के साल 2019 से लेकर अबतक के प्रदर्शन की बात करें तो वह कोई बहुत खुश करने वाले नहीं रहा है। साल 2019 की शुरुआत से भारतीय कप्तान ने 14 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 1000 से भी कम रन बनाए हैं। कोहली के बल्ले से साल 2019 में 612 रन निकले थे, जबकि 2020 में 116 और इस साल वह 172 रन बना सके हैं। एक समय पर शतकों की झड़ी लगाने वाले विराट ने नवंबर 2019 के बाद से एक भी सेंचुरी नहीं लगाई है।
विदेशी धरती पर भी विराट साल 2020 की शुरुआत से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड टेस्ट में खेली 74 रनों की पारी को छोड़ दे तो कोहली ने बाकी पांच पारियों में 20 रनों का आंकड़ा भी पार नहीं किया है। साल 2020 के बाद से घर के बाहर विराट का टेस्ट में एवरेज भी 19.33 का रहा है। कोहली ने इस दौरान 6 पारियों में महज 116 रन बनाए हैं और उनके बल्ले से सिर्फ एक अर्धशतक निकला है। साफ है कि कोहली का रिकॉर्ड पिछले कुछ समय में टेस्ट क्रिकेट में खास नहीं रहा है। हालांकि, डब्ल्यूटीसी के फाइनल में भारतीय टीम विराट से एक बड़ी पारी की उम्मीद जरूर करेगी।
खेल /शौर्यपथ /भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाना एकमात्र टेस्ट मैच ब्रिस्टल में खेला जा रहा है। बुधवार को इंग्लैंड की महिला टीम की कप्तान हीथर नाइट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। भारत की तरफ से पांच खिलाडिय़ों ने टेस्ट डेब्यू किया है। युवा बल्लेबाज शेफाली वर्मा के अलावा व्हाइट बॉल से खेले जाने वाले फॉर्मेट की अनुभवी खिलाड़ी दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, तानिया भाटिया और स्नेहा राणा ने टेस्ट मैच में अपना डेब्यू किया है।
वहीं इंग्लैंड की ओर से सोफिया डंक्ले पदार्पण कर रही हैं। भारतीय महिला क्रिकेट टीम सात साल बाद कोई टेस्ट मैच खेलने जा रही है। मैच से पहले इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने माफी मांगी है। ईसीबी ने पुरानी पिच पर टेस्ट मैच आयोजित करने के लिए माफी मांगी है। भारत और इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीमों के बीच होने वाले मैच की पिच पर पांच दिन पहले ही ग्लूसेस्टरशायर और ससेक्स के बीच टी-20 ब्लास्ट का मैच खेला गया था।
भारतीय टीम नवंबर 2014 के बाद पहला टेस्ट खेल रही है। भारत की कप्तान मिताली उन सात मौजूदा खिलाडिय़ों में से हैं, जिन्होंने मैसुरू में दक्षिण अफ्रीका को उस मैच में हराया था। मिताली, हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और झूलन गोस्वामी जैसे अनुभवी खिलाडिय़ों ने भी हाल ही में टेस्ट मैच नहीं खेला है
भारतीय महिला टीम का प्लेइंग ङ्गढ्ढ: शेफाली वर्मा, मिताली राज (कप्तान), स्मृति मंधाना, पूजा वस्त्राकर , हरमनप्रीत कौर, दीप्ती शर्मा, शिखा पांडे, तान्या भाटिया, झूलन गोस्वामी, पूनम राउत, स्नेहा राणा।
इंग्लैंड महिला टीम का प्लेइंग ङ्गढ्ढ:लॉरेन विनफील्ड हिल, एमी जोन्स, टैमी ब्यूमोंट, हीथर नाइट (कप्तान), जॉर्जिया इल्विस, नटाली स्काइवर, कैथरिन ब्रंट, अन्या श्रूबसोले, केट क्रॉस, सोफी एक्लिस्टोन, , सोफिया डंक्ले।
खेल / शौर्यपथ /मात्र 29 साल की उम्र में संन्यास का ऐलान कर दुनियाभर के क्रिकेट फैंस को चौंकाने वाले मोहम्मद आमिर जल्द ही इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करते दिख सकते हैं। पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट्स को मानें तो यह तेज गेंदबाज जल्द ही पाकिस्तान क्रिकेट का हिस्सा बन सकता है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सीईओ वसीम खान ने कुछ समय पहले आमिर से उनके घर जाकर रिटायरमेंट पर बात की। उन्होंने बताया कि आमिर ने टीम मैनेजमेंट के खिलाफ अपनी शिकायतें उन्हें बताई थीं, जिन्हें उन्होंने सुलझाने का आश्वासन दिया है।
'एआरआई स्पोर्ट्स' के मुताबिक, आमिर ने कहा कि, 'वसीम खान पीएसएल 6 के दूसरे चरण से पहले मेरे घर आए और हमने मेरे संन्यास पर विस्तार से चर्चा की। मैंने अपनी सारी चिंताओं को उनके साथ शेयर किया, और सच कहूं तो उन्होंने बहुत गंभीरता से मेरी बातें सुनी। मेरे मामले को वर्तमान टीम मैनेजमेंट ने गलत तरीके से समझा है।' आमिर की बातें सुनकर वसीम ने कहा है कि वे उनकी शिकायत पर मैनेजमेंट से बात करेंगे।
बता दें कि पाकिस्तान के कई दिग्गज खिलाड़ियों समेत खुद टीम के कप्तान बाबर आजम भी आमिर की इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी चाहते हैं। हाल में ही एक इंटरव्यू में बात करते हुए पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने कहा था कि आमिर को टी-20 विश्व कप के लिए पाकिस्तान की टीम में शामिल किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा था, 'मैं काफी सरप्राइज हूं, क्योंकि आमिर एक अनुभवी गेंदबाज और टी-20 क्रिकेट के विश्व में सबसे बेस्ट गेंदबाजों में से एक हैं। निजी तौर पर मुझे लगता है कि उनको पाकिस्तान के टी-20 वर्ल्ड कप स्कवाड में होना चाहिए। विश्व कप में आपको अनुभवी गेंदबाजों की जरूरत होती है, जो कि युवा बॉलरों को सलाह और गाइड भी कर सकें।'
खेल /शौर्यपथ / भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मुकाबले से पहले इंट्रा स्क्वाड मैच खेलकर तैयारियां कर रही है। दोनों टीमों के बीच यह बड़ा मुकाबला 18 जून से शुरू होगा। प्रैक्टिस मैच के शुरुआती दिन युवा ऋषभ पंत और शुभमन गिल के बल्ले से बड़ी पारियां निकलीं और इन दोनों खिलाड़ियों के बाद अब तीसरे दिन टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने भी बैटिंग में दमखम दिखाते हुए 54 रनों की शानदार पारी खेली है। उनकी इस पारी को देखकर कीवी टीम की टेंशन बढ़ा स्वाभाविक है।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(बीसीसीआई) ने इसका एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें जडेजा बैटिंग करते नजर आ रहे हैं। जडेजा ने इस मैच में 54 रन बनाने के लिए 76 गेंदों का सामना किया। इस दौरान तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 22 रन देकर दो विकेट झटके।
इस इंट्रा स्क्वाड मैच में अब तक ज्यादातर बल्लेबाजों का ही बोलबाला देखने को मिला है। मैच के पहले दिन विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 94 गेंदों में नाबाद 121 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। उनके अलावा युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने 135 गेंदों का सामना करने हुए 85 रन बनाए। गेंदबाजी डिपार्टमेंट में ईशांत शर्मा ने बेहतरीन लाइन लेंथ के साथ बॉलिंग करते हुए 36 रन देकर तीन विकेट झटके थे।
कीवी टीम ने 22 साल बाद इंग्लैंड में जीती टेस्ट सीरीज
भारत और न्यूजीलैंड के बीच डब्ल्यूटीसी का फाइनल मैच 18 से 22 जून तक एजिस बाउल के मैदान पर खेला जाना है। इस मैच के लिए कई पूर्व दिग्गजों की मानें तो कीवी टीम को इंग्लैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज का फायदा फाइनल में मिल सकता है। कीवी टीम ने रविवार को एजबेस्टन में इंग्लैंड को आठ विकेट से हराकर 22 साल बाद इंग्लैंड की सरजमीं पर टेस्ट सीरीज में जीत हासिल की, वहीं इंग्लैंड को पिछले सात सालों में पहली बार घरेलू मैदान पर हार का सामना करना पड़ा।
खेल /शौर्यपथ / इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच 18 जून से साउथम्पटन के द रोज बाउल स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच में टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन कॉम्बिनेशन को लेकर काफी चर्चा हो रही है। टीम इंडिया तीन तेज गेंदबाज और दो स्पिनर या फिर चार गेंदबाज और एक स्पिनर के कॉम्बिनेशन के साथ उतरेगी, इसको लेकर सस्पेंस बना हुआ है। पूर्व राष्ट्रीय चयनकर्ता सरनदीप सिंह का मानना है कि भारत अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए चार तेज गेंदबाजों के साथ उतरता है, तो उसे मोहम्मद सिराज के जगह शार्दुल ठाकुर को प्लेइंग XI में शामिल करना चाहिए।
सरनदीप का चयनकर्ता के रूप में कार्यकाल इस साल के शुरू में ऑस्ट्रेलियाई दौरे के साथ खत्म हो गया था। उन्होंने शार्दुल को सिराज पर तरजीह उनके बल्लेबाजी कौशल के कारण दी। शार्दुल ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी इस योग्यता का अच्छा नमूना पेश किया था। मौजूदा परिस्थितियों के अनुसार भारत 18 जून से शुरू होने वाले मैच में तीन तेज गेंदबाजों और दो स्पिनरों आर अश्विन और रविंद्र जडेजा के साथ उतर सकता है। सरनदीप ने कहा, 'अगर बादल छाए रहते हैं, तो आप ईशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी के साथ एक एक्स्ट्रा तेज गेंदबाज के साथ खेल सकते हो। मैं चौथे तेज गेंदबाज के रूप में शार्दुल का सिलेक्ट करूंगा हालांकि सिराज ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है।'
उन्होंने कहा, 'आपको लोअर ऑर्डर में बल्लेबाजी के ऑप्शन भी चाहिए और शार्दुल यह ऑप्शन मुहैया कराता है। साउथम्पटन में गेंदबाजों को भी मदद मिलेगी और शार्दुल गेंद को स्विंग करा सकता है। उसे घरेलू क्रिकेट में कई साल का अनुभव है और क्रिकेट के मामले में उसका दिमाग काफी तेज है।' सरनदीप ने कहा, 'अगर चौथा तेज गेंदबाज चुना जाता है तो जडेजा को बाहर बैठना होगा। अश्विन को खेलना चाहिए क्योंकि न्यूजीलैंड की टीम में बाएं हाथ के काफी बल्लेबाज हैं।'
खेल / शौर्यपथ / वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी हैं। भारत और न्यूजीलैंड के बीच साउथैम्पटन में खेले जाने वाले फाइनल मुकाबले पर हर किसी की निगाहें टिकी हुईं हैं। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज इंग्लैंड की कंडिशंस में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाजों की परीक्षा ले सकते हैं। बतौर ओपनर रोहित शर्मा का मैदान पर उतरना तय माना जा रहा है। हालांकि, रोहित का साथ देने के लिए विराट कोहली शुभमन गिल और मयंक अग्रवाल में से किसे चुनते हैं यह देखना दिलचस्प होगा। इसी बीच, भारत के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए भारत की ओपनिंग जोड़ी के तौर पर रोहित और शुभमन गिल को चुना है।
स्पोर्ट्स टुडे के साथ बातचीत करते हुए युवराज ने कहा, 'रोहित शर्मा टेस्ट क्रिकेट में अब काफी अनुभवी हो चुके हैं। वह बतौर ओपनर 7 शतक लगा चुके हैं। लेकिन, रोहित और शुभमन दोनों ने ही इंग्लैंड में कभी ओपन नहीं किया है। वह चैलेंज को जानते हैं, ड्यूक बॉल जल्दी स्विंग करती है। उनको कंडिशंस से जल्द से जल्द तालमेल बैठाना होगा। इंग्लैंड में जरूरी है कि आप एक समय पर एक सेशन पर ही फोकस करें। सुबह के समय में गेंद स्विंग और सीम करती है, दिन के वक्त आप रन बना सकते हैं, टी ब्रेक के बाद बॉल फिर से स्विंग करती है। एक बल्लेबाज के तौर पर अगर आप इन चीजों से तालमेल बैठा लेंगे तो आप कामयाब रहेंगे।'
युवराज ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए बनाए गए मौजूदा नियम से खुश नहीं दिखाई दिए। उनके मुताबिक डब्ल्यूटीसी के विजेता को तय करने के लिए फाइनल में तीन मैच खेले जाने चाहिए। उन्होंने कहा, 'मेरा मानना है कि इस तरह की स्थिति में बेस्ट ऑफ थ्री टेस्ट की सीरीज होनी चाहिए क्योंकि अगर आप पहला मैच गंवा दो तो अगले दो मैचों में वापसी कर सकते हो। भारत थोड़े नुकसान की स्थिति में है क्योंकि न्यूजीलैंड की टीम पहले ही इंग्लैंड में टेस्ट मैच खेल रही है। आठ से 10 प्रैक्टिस सेशन मिलेंगे लेकिन मैच अभ्यास की भरपाई किसी चीज से नहीं हो सकती। यह बराबरी का मुकाबला होगा लेकिन न्यूजीलैंड की टीम थोड़े फायदे की स्थिति में रहेगी।'
खेल /शौर्यपथ / भारत और न्यूजीलैंड के बीच 18 जून से साउथम्पटन में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच खेला जाना है। इस ऐतिहासिक मैच का सभी को बेसब्री से इंतजार है। एक ओर जहां टीम इंडिया की पेस बैटरी (जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और ईशांत शर्मा) की खूब चर्चा हो रही है, वहीं इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर का मानना है कि डब्ल्यूटीसी फाइनल में टीम इंडिया के लिए स्टार स्पिनर आर अश्विन मैच विनर साबित हो सकते हैं। अश्विन का प्रदर्शन एशियाई पिचों के बाहर भी शानदार रहा है। 143 साल की टेस्ट हिस्ट्री में अश्विन इकलौते ऐसे गेंदबाज हैं, जिन्होंने 200 बाएं हाथ के बल्लेबाजों को आउट किया है।
पनेसर ने कहा कि न्यूजीलैंड टेस्ट टीम में कई बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं, ऐसे में अश्विन को खेलना उनके लिए आसान नहीं होगा। पनेसर ने एएनआई से बातचीत में कहा, 'मुझे लगता है कि न्यूजीलैंड काफी अच्छी टीम है और कॉनवे (डेवोन) ने इंग्लैंड के खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी की। उनकी टीम में काफी बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं, तो मुझे भरोसा है कि स्पिनर के तौर पर अश्विन ही टीम इंडिया की पहली पसंद होंगे। इंग्लैंड में जो लोग सोचते हैं, मुझे लगता है कि न्यूजीलैंड उससे बहुत बेहतर टीम है। वह दुनिया में नंबर-1 टीम जैसी है।'
उन्होंने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि यह भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला टेस्ट मैच काफी रोमांचक होगा। यह भारत के लिए आसान नहीं होगा। लेकिन मौसम को देखते हुए और साथ ही न्यूजीलैंड में कई बाएं हाथ के बल्लेबाजों को देखते हुए अश्विन इस फाइनल मैच में मैच विनर साबित हो सकते हैं। मुझे लगता है कि अश्विन अंतर पैदा करेंगे, टिम साउदी अच्छी फॉर्म में हैं और वह न्यूजीलैंड के लिए अंतर पैदा कर सकते हैं। अगर अश्विन न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के बल्लेबाजों को सस्ते में आउट कर लेते हैं, तो कीवी टीम मुश्किल में फंस सकती है और अगर अश्विन ऐसा नहीं कर पाते हैं, तो तेज गेंदबाजों पर दबाव बढ़ जाएगा। अश्विन जैसा भारत में प्रदर्शन करते हैं अगर वैसा इस मैच में करते हैं, तो भारत मजबूत टीम साबित होगी।'
खेल /शौर्यपथ / इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर मैच के आखिरी दिन इंग्लैंड क्रिकेट टीम के अप्रोच को लेकर तमाम दिग्गज क्रिकेटरों ने अपनी राय रखी है। इंग्लैंड टीम को जीत के लिए आखिरी दिन 4 से कम के रनरेट से रन बनाने थे, लेकिन मैच के दौरान एक बार भी ऐसा नहीं लगा कि इंग्लैंड जीत के लिए खेलने उतरी है। मैच के पांचवें दिन ऐसा ही लगा कि इंग्लैंड क्रिकेट टीम बस मैच ड्रॉ कराना चाहती है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर शेन वॉर्न ने भी इसके लिए इंग्लैंड टीम को खरी-खोटी सुनाई है।
वॉर्न ने ट्विटर पर लिखा, 'इंग्लैंड का नेगेटिव अप्रोच देखकर निराश हूं। कल वह एक समय भी ऐसा नहीं लगा कि लक्ष्य का पीछा करना चाहते हैं। पांचवें दिन किस तरह से लक्ष्य का पीछा किया जाता है, इसको लेकर बड़ा मौका इंग्लैंड ने गंवा दिया, इसके अलावा टेस्ट क्रिकेट देखने वालों के लिए भी यह निराशाजनक था।' न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 378 रन बनाए, जवाब में इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 275 रनों पर सिमट गई। इसके बाद न्यूजीलैंड ने छह विकेट पर 169 रनों पर पारी घोषित कर दी। इंग्लैंड को इस तरह से जीत के लिए 70 ओवर में 273 रनों का टारगेट मिला।
इंग्लैंड तीन विकेट पर 170 रन ही बना सका और मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। अपने डेब्यू टेस्ट में डबल सेंचुरी लगाने वाले डेवोन कॉनवे को मैन ऑफ द मै चुना गया। वॉर्न के अलावा इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने भी इंग्लैंड टीम के अप्रोच को गलत बताया है। दोनों टीमों के बीच सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच 10 जून से खेला जाना है। इसके बाद न्यूजीलैंड की टीम भारत के खिलाफ साउथम्पटन में 18 जून से आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच खेलेगी। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का दूसरा मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाएगा।
खेल / शौर्यपथ /जब से इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ है, तब से इंग्लिश टीम की लगातार आलोचना हो रही है। इसकी वजह यह है कि टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी दिन मैच को जीत के बजाय ड्रॉ कराने के अप्रोच से खेला। मैच के आखिरी दिन कीवी टीम ने जीत के लिए 70 ओवरों में 273 रनों का टारगेट रखा, जिसके जवाब में इंग्लैंड तीन विकेट पर 170 रन ही बना सका और मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। मैच के नतीजे को लेकर पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने टीम पर सवाल उठाते हुए कहा है कि टीम को ड्रॉ की बजाय जीत के लिए खेलना चाहिए था।
एएनआई के मुताबिक, स्काई स्पोर्ट्स से बात करते हुए पूर्व कप्तान ने कहा कि, 'ऐसा लग रहा था कि आखिरी दिन केवल एक ही टीम इसे जीतने के लिए उत्सुक थी और इसीलिए केन विलियमसन अंत तक खड़े रहे। वे चाहते तो 15 ओवर पहले हाथ मिला सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया क्योंकि वह सकारात्मक क्रिकेट खेल रहे थे। मैं समझता हूं कि इंग्लैंड ने ऐसा क्यों किया। उन्हें पिछले तीन टेस्ट मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। टीम में इस समय जोस बटलर और बेन स्टोक्स भी नहीं हैं।'
इस मैच में न्यूजीलैंड के 273 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने 56 रन तक ही पहली पारी में शतक जड़ने वाले सलामी बल्लेबाज रोरी बर्न्स और जैक क्रॉउली के विकेट गंवा दिए थे। बर्न्स को नील वैगनर जबकि क्राउली को टिम साउथी ने पवेलियन भेजा। यहां से सिबली और कप्तान जो रूट ने तीसरे विकेट के लिए 80 रन जोड़कर इंग्लैंड की पारी को संभाला। रूट को नील वैगनर ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। सिबली ने इसके बाद ओली पोप के साथ चौथे विकेट के लिए 34 रन की साझेदारी करके न्यूजीलैंड की जीत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। इंग्लैंड का स्कोर जब तीन विकेट पर 170 रन था तब दोनों कप्तान मैच ड्रॉ कराने को राजी हो गए।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
