Google Analytics —— Meta Pixel
May 09, 2026
Hindi Hindi
PANKAJ CHANDRAKAR

PANKAJ CHANDRAKAR

मनोरंजन /शौर्यपथ/ 

जूनियर एनटीआर ने फिल्म आरआरआर के लिए 14 साल के अंतराल के बाद एसएस राजामौली के साथ फिर से काम किया है।  जूनियर एनटीआर ने कहा कि फिल्ममेकर एसएस राजामौली कभी गलत नहीं हो सकते और उन्होंने लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने में कोई कमी नहीं छोड़ी। बातचीत के दौरान, उन्होंने फिल्म 'RRR', राजामौली के साथ फिर से काम करने के अनुभव भी शेयर किए।

स्टूडेंट नंबर 1, सिम्हाद्री और यामाडोंगा जैसी सफल फिल्मों में साथ काम करने के बाद; जूनियर एनटीआर और राजामौली ने 'RRR' के लिए चौथी बार काम कर रहे हैं, जिसमें राम चरण भी प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे।

 राजामौली ने कभी निराश नहीं किया

राजामौली के साथ काम करने के बारे में एनटीआर कहते हैं, “उम्मीद एक ऐसी चीज़ है जिससे हम सभी जुड़े होते हैं और इसी बीच यदि आपको राजामौली के साथ जुड़ने का मौका मिल जाए तो इससे बेहतर कुछ नहीं है। मेरे हिसाब से राजामौली कभी गलत नहीं हो सकते। उन्होंने वास्तव में लोगों को उनकी उम्मीदों से निराश नहीं किया। वे मेहनत करने में कोई कमी नहीं छोड़ते। मुझे यकीन हैं RRR भी दर्शकों की उम्मीद पर खरी उतरेंगी।"

18 दिन में एक स्टेप परफैक्ट होता था

मेकर्स ने हाल ही में फिल्म का एक डांस नंबर जारी किया है जिसे 26 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। 'नाचो नाचो' में एनटीआर और राम चरण के डांस स्टेप्स काफी वायरल भी हुए। कीव में गाने की शूटिंग के अनुभव के बारे में एनटीआर ने कहा कि उन्हें स्टेप्स में परफैक्ट सिंक पाने के लिए दिन में 12 घंटे शूट करना पड़ा। इस बारे में वे आगे कहते हैं, "हम टेक के बाद टेक लेते रहते थे, हमारे एक कदम बाएं ओर, फिर दाएं ओर, फिर आगे-पीछे। यकीन मानिए हमने लगभग 15 से 18 दिन एक स्टेप को परफैक्ट बनाने के लिए। सेट पर राजामौली हम दोनों के तालमेल बिठाने के लिए बहुत परेशान होते थे। वह एक कदम रिकॉर्ड करते, स्क्रीन के पास वापस जाते। हमें अपने कदम वहीं पर फ्रिज करने को कहते, फिर देखते हमारे पैर कैसे चल रहे हैं, हाथ कैसे चल रहे, क्या वे सिंक में चल रहे हैं या नहीं? बहुत मेहनत की है हमने, अच्छा लग रहा है ये देखकर की हमारी मेहनत को सराहा। लोगों को हमारा गाना पसंद कर रहे हैं।"

अजय के साथ मेरा कोई सीन नहीं है

फिल्म में अजय देवगन, आलिया भट्ट भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। बातचीत के दौरान, हमने जूनियर एनटीआर से फिल्म में अजय देवगन के साथ काम करने के उनके अनुभव के बारे में भी पूछा। इसके जवाब में NTR ने कहा, "मैंने फिल्म में उनके साथ स्क्रीन स्पेस शेयर नहीं किया लेकिन लेकिन मुझे उनसे मिलने का मौका जरूर मिला, वो अनुभव मेरे लिए बहुत अच्छा था। इतने बड़े पर्सनैलिटी होने के बावजूद, वे हमारे साथ डाउन टू अर्थ थे। उन्होंने हमारा जिस तरह से स्वागत किया वो वाकई में बहुत नॉर्मल तरीके से किया था। अजय बहुत ही स्वीट और वार्म व्यक्ति है।"

फिल्म में जूनियर एनटीआर कोमाराम भीम की भूमिका में नजर आएंगे, जो कथित तौर पर तेलंगाना के एक गोंड आदिवासी नेता हैं, जिन्होंने हैदराबाद राज्य की मुक्ति के लिए हैदराबाद के निज़ाम के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी।

 

 

बॉलीवुड /शौर्यपथ/

दिग्गज एक्टर और कॉमेडियन मुश्ताक मर्चेंट का सोमवार (27 दिसंबर) को 67 साल की उम्र में निधन हो गया है। मुश्ताक ने मुंबई के होली फैमिली हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली। वे लंबे समय से डायबिटीज की बीमारी से पीड़ित थे। मुश्ताक की फैमिली ने उनके निधन की खबर को कंफर्म किया है।

मुश्ताक ने 'शोले' में भी किया था काम

मुश्ताक मर्चेंट ने 'हाथ की सफाई', 'जवानी दीवानी', 'सीता और गीता', 'जवानी दीवानी', 'फिफ्टी फिफ्टी', 'सागर', 'नसीब वाला', 'प्यार हुआ चोरी चोरी', 'बलवान', 'हमशक्ल' जैसी कई फिल्मों में अभिनय किया था। उन्होंने 1975 में रिलीज हुई अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'शोले' में भी काम किया था। लेकिन, फिल्म की लंबाई के कारण उनकी भूमिका वाले सीन काट दिए गए थे।

मर्चेंट ने 'शोले' में ट्रेन ड्राइवर की भूमिका निभाई थी, जिसकी बाइक जय (अमिताभ) और वीरू (धर्मेंद्र) ने फिल्म के गाने 'ये दोस्ती' के दौरान चोरी की थी।


16 साल पहले छोड़ दी थी एक्टिंग

बता दें कि एक्टर और कॉमेडियन होने के अलावा मुश्ताक राइटर भी थे। उन्होंने 'प्यार का साया' का स्क्रिन-प्ले और 'सपने सजन के' फिल्म के डायलॉग लिखे थे। मुश्ताक ने लगभग 16 साल पहले एक्टिंग छोड़ दी थी। एक्टिंग छोड़ने के बाद वे सूफी बन गए थे और खुद को धार्मिक गतिविधियों में व्यस्त रखते थे

दुर्ग भिलाई /शौर्यपथ/ 

अब बीएसपी की प्लेट्स से नौसेना की पनडुब्बियों का निर्माण होगा। इसमें इस्तेमाल होने वाली स्पेशल ग्रेड की प्लेट डीएमआर 249-ए ग्रेड को भी अपग्रेड किया गया है। जिसके उत्पादन का प्लेट मिल में ट्रायल सफल रहा। प्रबंधन को इंतजार अब नौसेना से आर्डर मिलने का है। अभी तक बीएसपी की प्लेट का इस्तेमाल पनडुब्बियों के रिपेयर में ही किया जा रहा है। देश पहली तीन परमाणु हमले वाली पनडुब्बियों को स्वदेशी रूप से बनाने की तैयारी में है। यह 95 फीसदी मेड इन इंडिया होंगी। इस प्रोजेक्ट पर लगभग 50,000 करोड़ खर्च का अनुमान है। इसे विशाखापट्नम में रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा बनाया जाएगा।

पनडुब्बियों के निर्माण में विदेशी प्लेट का इस्तेमाल

देश में जितनी भी पनडुब्बियों का निर्माण किया गया, उसके लिए स्पेशल ग्रेड की प्लेट्स रूस सहित अन्य देशों से मंगवाना पड़ रहा था। नौसेना अब मेक इन इंडिया के तहत भविष्य में बनाई जाने वाली पनडुब्बियों के निर्माण में भारत में उत्पादित स्पेशल ग्रेड की प्लेट्स का इस्तेमाल करेगा। नौसेना पहले से ही युद्ध पोतों के निर्माण के लिए बीएसपी में उत्पादित स्पेशल ग्रेड की प्लेट्स का उपयोग कर रहा है।

दो इंजीनियर्स ने राउरकेला प्लांट में ली ट्रेनिंग

नौसेना की डिमांड को देखते हुए बीएसपी प्रबंधन तैयारी में जुट गया है। पनडुब्बियों के लिए डीएमआर 249-ए ग्रेड के अपग्रेड वर्जन का इस्तेमाल किया जाना है। प्रबंधन ने उस ग्रेड के प्लेट की जानकारी लेने के लिए अपने आरसीएल के दो एक्सपर्ट इंजीनियर्स को राउरकेला प्लांट भेजा। यहां इंजीनियर्स ने स्पेशल प्लेट्स के गुणवत्ता की जानकारी ली। इसके बाद प्लेट मिले में हुआ ट्रायल सफल रहा।

रायपुर /शौर्यपथ/

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहाँ उनके निवास कार्यालय में दुर्ग बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री बघेल से चर्चा करते हुए पदाधिकारियों ने माह जनवरी में आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में उन्हें शामिल होने के लिए आमंत्रण दिया। इस अवसर पर अधिवक्ता संघ की अध्यक्ष नीता जैन, सचिव रविशंकर सिंह तथा आशीष तिवारी आदि उपस्थित थे।

रायपुर /शौर्यपथ/

राज्यपाल  अनुसुईया उइके से राजभवन में छत्तीसगढ़ किन्नर कल्याण संगठन के अध्यक्ष  ज्योति नायक के नेतृत्व में प्रतिनिधिमण्डल ने भेंट की

राज्यपाल अनुसुईया उइके से राजभवन में छत्तीसगढ़ किन्नर कल्याण संगठन के अध्यक्ष  ज्योति नायक के नेतृत्व में प्रतिनिधिमण्डल ने भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को राष्ट्रीय किन्नर महासम्मेलन में शामिल होने का निमंत्रण दिया। राज्यपाल ने उनका आमंत्रण स्वीकार किया और कहा कि आपकी संस्था द्वारा जो जनहित के कार्य किये जाते हैं वह सराहनीय है। आप लोगों द्वारा समाज कल्याण के कार्य किए जाते हैं, वह प्रेरणादायी है। राज्यपाल ने उन्हें शॉल पहनाकर सम्मानित किया। जनहित रहमत फाउंडेशन ने भी राज्यपाल को प्रतीक चिन्ह भेंट की।
प्रतिनिधि मण्डल ने बताया कि किन्नर महासम्मेलन 02 जनवरी 2022 से 11 जनवरी 2022 के मध्य छत्तीसगढ़ किन्नर कल्याण संगठन और जनहित रहमत फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उनकी संस्था द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं जरूरतमंदों को कानूनी सलाह और मार्गदर्शन के साथ अन्य कल्याणकारी कार्य किये जाते हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि उनके द्वारा युवा भविष्य को सुरक्षित करने के लिए तेज गति वाहन चलाने वाले युवाओं के लिए भी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। प्रतिनिधिमण्डल ने बूढ़ातालाब धरना प्रदर्शन में कोविड नियमों का पालन कराने का भी आग्रह किया। इस अवसर पर जनहित रहमत फाउंडेशन के अध्यक्ष  ऋषभ सोनी,  नगीना नायक,  फौजिया अंजुम उपस्थित थे।

 

रायपुर /शौर्यपथ/

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार और गुजरात विधानसभा के सदस्य जिग्नेश मेवाणी ने सौजन्य मुलाक़ात की। मुख्यमंत्री बघेल ने कन्हैया कुमार व जिग्नेश मेवाणी को बस्तर के ढोकरा शिल्प का प्रतीक चिन्ह व शॉल भेंट कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर उद्योग मंत्री कवासी लखमा और आर पी सिंह भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार और गुजरात विधानसभा के सदस्य जिग्नेश मेवाणी ने सौजन्य मुलाक़ात की।

 

रायपुर /शौर्यपथ/

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने किया विमोचन

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में ‘‘न्याय व स्वावलंबन का छत्तीसगढ़ मॉडल’’ थीम पर केन्द्रित छत्तीसगढ़ शासन के वर्ष 2022 के वार्षिक कैलेंडर गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ वर्ष 2022 का विमोचन किया। वर्ष 2022 का कैलेण्डर राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं पर केन्द्रित है। जिसमें आकर्षक फोटोग्राफ्स के माध्यम से शासन की योजनाओं को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया गया है। जनसम्पर्क आयुक्त  दीपांशु काबरा और संयुक्त सचिव जनसम्पर्क  उमेश मिश्रा भी इस अवसर पर उपस्थित थे। 

कैलेण्डर में माह जनवरी के पन्ने पर धान के कटोरे छत्तीसगढ़ के किसानों को सशक्त बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा हर साल समर्थन मूल्य पर की जाने वाली धान की खरीदी, राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से विभिन्न फसलों को दी जा रही आर्थिक मदद से खुशहाल किसान का चित्र प्रदर्शित किया गया है। फरवरी माह में छत्तीसगढ़ मिलेट मिशन के तहत रागी फसल को दर्शाया गया है। राज्य शासन द्वारा इस मिशन के तहत मिलेट फसलों को बढ़ावा देने के साथ उनके प्रसंस्करण और विपणन की सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। मार्च माह में सुराजी गांव और गोधन न्याय योजना, गौठानों के मल्टीयूटिलिटी सेंटर, वर्मी कम्पोस्ट तैयार करती महिलाएं चित्र में दर्शायी गई हैं। राज्य सरकार द्वारा जैविक खेती को बढ़ावा देने तथा गांवों के समग्र आर्थिक विकास पर जोर दिया जा रहा है। अप्रैल माह में लाख की खेती का चित्र दर्शाया गया है। राज्य सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर वनोपजों की खरीदी और प्रसंस्करण, लाख व मछलीपालन को कृषि का दर्जा देकर वनवासियों को सशक्त करने की पहल की गई है। प्रदेश में 7 से बढ़ाकर 52 लघु वनोपजों की समर्थन मूल्य पर खरीदी, प्रसंस्करण और विपणन से लाखों लोगों को रोजगार देने की व्यवस्था की गई है।

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में ‘‘न्याय व स्वावलंबन का छत्तीसगढ़ मॉडल’’

मई माह में जशपुर का चाय बागान दर्शाया गया है। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के अंचलों में जहां परंपरागत खेती नहीं होती है, वहां वैकल्पिक नगद फसलों को बढ़ावा दिया जा रहा है। बस्तर में कॉफी और जशपुर में चाय के बागान तैयार किए गए हैं। इसी प्रकार जून माह का पन्ना स्वच्छता दीदियों को समर्पित है। छत्तीसगढ़ को लगातार तीसरे वर्ष देश के सबसे स्वच्छ राज्य का खिताब मिला है। स्वच्छता में प्रदेशवासियों की भागीदारी सहित स्वच्छता दीदियों और सफाई कर्मियों का इस उपलब्धि में बड़ा योगदान है। जुलाई माह में गरीब बच्चों को अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा से जोड़कर न्याय दिलाने के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रारंभ किए गए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम शाला को दर्शाया गया है।

इसी प्रकार अगस्त माह में आदिवासी अंचलों, दूरस्थ गांवों और स्लम बस्तियों में स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की नई पहल मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना, मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना, दाई-दीदी क्लिनिक योजना को प्रदर्शित किया गया है। सितम्बर माह का पन्ना अधिक से अधिक लोगों को रोजगार दिलाने के राज्य सरकार के प्रयासों को समर्पित है। इस पन्ने पर पुलिस में भर्ती तृतीय लिंग युवाओं का चित्र प्रदर्शित किया गया है। राज्य सरकार द्वारा न्याय की नई परिभाषा गढ़ते हुए तृतीय लिंग युवाओं की पुलिस में भर्ती की गई है। इसके साथ प्रदेश में विभिन्न विभागों, ग्रामीण तथा वन क्षेत्रों में अनेक योजनाओं के माध्यम से लगभग 50 लाख से अधिक लोगों को रोजगार दिलाने की पहल की गई है। अक्टूबर माह युवा उद्यमिता को बढ़ावा देने के प्रयासों पर केन्द्रित है, जिमसें दंतेवाड़ा की डेनेक्स फैक्ट्री को दर्शाया गया है। राज्य सरकार द्वारा स्थानीय उत्पादों की ब्रांडिंग से लेकर ई-वर्ग पंजीयन से अधोसंरचना निर्माण में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने से युवा उद्यमिता को नये पंख लगे हैं।

छत्तीसगढ़ शासन के वर्ष 2022 के वार्षिक कैलेंडर गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ वर्ष 2022 का विमोचन

नवम्बर माह वन अधिकार अधिमान्यता पत्र से आबंटित भूमि को उपजाऊ बनाने, विभिन्न योजनाओं के अभिसरण से फूलों, फलों, सुगन्धित तथा पौष्टिक उपजों की खेती को बढ़ावा और विपणन के इंतजाम से स्थानीय युवाओं को बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की योजना पर केन्द्रित है। नवम्बर माह में पपीते की खेती को दर्शाया गया है। माह दिसम्बर महिला स्व-सहायता समूहों की आर्थिक गतिविधियों के जरिए नारी सशक्तिकरण पर केन्द्रित है। माह दिसम्बर के पन्ने में मां बम्लेश्वरी महिला दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति सण्डी की खुशहाल महिलाओं का चित्र प्रदर्शित किया गया है। महिला स्व-सहायता समूहों के जरिए श्वेत क्रांति की दस्तक से गांव-गांव में समृद्धि और खुशहाली का नया दौर शुरू हुआ है। महिला स्व-सहायता समूहों के कर्ज माफी और अधिक ऋण प्रदान करने के राज्य शासन के फैसले से प्रदेश में नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा मिला है।

:

रायपुर /शौर्यपथ/

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, समाज सुधारक और प्रसिद्ध साहित्यकार पंडित सुंदरलाल शर्मा को 28 दिसम्बर को उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है।  बघेल ने छत्तीसगढ़ के लिए उनके अमूल्य योगदान को याद करते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ के गांधी के नाम से जाने जाने वाले पंडित सुंदरलाल शर्मा ने ग्रामीण इलाकों में फैले अंधविश्वास, छुआ-छूत, रूढ़िवादिता जैसी कुरीतियों को दूर करने के लिए अथक प्रयास किया। शर्मा जी किसानों के अधिकारों की लड़ाई के रूप में प्रसिद्ध कंडेल सत्याग्रह के प्रमुख सूत्रधारों में थे। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान कई राष्ट्रीय आंदोलनों से जुड़कर छत्तीसगढ़ में भी राष्ट्रीय चेतना का विस्तार किया। बघेल ने कहा कि सच्चे मायनों में पंडित सुन्दरलाल शर्मा छत्तीसगढ़ में जनजागरण और सामाजिक क्रांति के अग्रदूत थे। उनका सादा जीवन और उच्च विचार हमें सदा प्रेरित करते रहेंगे ।

 

रायपुर /शौर्यपथ/

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में सन्त कबीर के दोहों पर केंद्रित पुस्तक ‘‘कहत कबीर’’ का विमोचन किया। कबीर विकास संचार अध्ययन केन्द्र, कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय रायपुर द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक में पहली बार सन्त कबीर के 24 लोकप्रिय दोहों को कार्टून के माध्यम से व्यक्त किया गया है।
मुख्यमंत्री बघेल ने इस पुस्तक में किए गए अभिनव प्रयोग की सराहना करते हुए कहा कि सन्त कबीर के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने में यह प्रयास सार्थक साबित होगा। उन्होंने पुस्तक के प्रकाशन पर कबीर शोध संस्थान के अध्यक्ष कुणाल शुक्ला सहित उपस्थित सभी लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कार्टूनिस्ट त्रयम्बक शर्मा, अभिषेक प्रताप सिंह, राकेश दासवानी और मोहम्मद फिरोज उपस्थित थे। कुणाल शुक्ला ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस पुस्तक में संत कबीर के 24 दोहों पर आधारित 24 व्यंग चित्र हैं, जो अनूठे हैं। नई पीढ़ी को कबीर के दोहों को समझने में यह पुस्तक सहयोगी साबित होगी।

सीएम योगी ने कौशांबी में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, 'केंद्र और राज्य सरकारें राज्य के लोगों को जो मुफ्त भोजन दे रही हैं, उस पैसे का इस्तेमाल पहले की सरकारों में भ्रष्टाचार के लिए किया जाता रहा है.'

लखनऊ /शौर्यपथ/

 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि पिछली सरकार लोगों को लूट रही थी, जबकि अब कल्याणकारी योजनाओं के लिए पैसा खर्च किया जा रहा है. साथ ही कहा कि पिछली सरकार के दौरान करोड़ों रुपये का गबन किया गया था, जो अब उनके पांच साल सत्ता से बाहर रहने के बाद भी दीवारों से बाहर निकाला जा रहा है. योगी आदित्यनाथ ने कानपुर के व्यापारी पीयूष जैन के ठिकानों पर छापेमारी का जिक्र करते हुए कहा, 'भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन वाली सरकार जहां पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही हैं, वहां आपने देखा होगा कि जो लोग पांच साल से सत्ता से बाहर हैं, आज भी उनकी दीवारों से करोड़ों रुपए निकल रहे हैं.' इस छापेमारी में अब तक कुल 177.45 करोड़ रुपए नकद बरामद हो चुके हैं.

उन्होंने रविवार को 'जन विश्वास यात्रा' के दौरान यूपी के कौशांबी में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, 'केंद्र और राज्य सरकारें राज्य के लोगों को जो मुफ्त भोजन दे रही हैं, उस पैसे का इस्तेमाल पहले की सरकारों में भ्रष्टाचार के लिए किया जाता रहा है.'

मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष ने कोविड-19 के टीकों का विरोध कर मानवता के खिलाफ अपराध किया है. उन्होंने कहा, 'जो लोग वैक्सीन के खिलाफ थे वे मानवता के खिलाफ अपराध कर रहे थे और कोरोना से दोस्ती कर रहे थे. उन्होंने गरीबों की परवाह नहीं की. जब उन्हें मौका मिला, तब वे कुछ नहीं कर पाए. यही कारण है कि जब वे अब सत्ता से बाहर हैं, वे गलत जानकरी के जरिए लोगों की जिंदगी से खेल रहे हैं.'

अपनी सरकार की "उपलब्धियों" का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कौशाम्बी में 50,000 परिवारों को नए घर आवंटित किए गए है. उन्होंने कहा, '"कौशाम्बी में करीब 50,000 परिवारों को नए घर आवंटित किए गए. पहले कावेरी यात्रा पर प्रतिबंध थे, आज सरकार फूलों से स्वागत कर रही है. पहले प्रयागराज में कुंभ में भगदड़ होती थी, अब जब प्रयागराज में कुंभ का आयोजन किया जाता है, तो दुनियाभर के श्रद्धालु तैयारियों की सराहना करते हैं.'


बता दें, उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं. उत्तर प्रदेश में 2017 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 403 सीटों वाली विधानसभा में से 312 सीटें हासिल की थीं, जबकि समाजवादी पार्टी (सपा) को 47 सीटें मिली थीं. बसपा को 19 और कांग्रेस केवल 7 सीटों पर ही जीतने में कामयाब रही.

 

 

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)