Google Analytics —— Meta Pixel
April 18, 2026
Hindi Hindi

टी-20 वर्ल्ड कप में इंडिया-पाक मैच से पहले पूर्व पाक स्पिनर मुश्ताक अहमद ने बताई रोहित शर्मा और विराट कोहली की कमजोरी

  • rounak group

        खेल / शौर्यपथ  /पाकिस्तान के पूर्व लेग स्पिनर और डेक्कन ग्लेडिएटर्स के मौजूदा हेड कोच मुश्ताक अहमद यूएई और ओमान में खेले जा रहे टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 24 अक्टूबर की शाम को होने वाले इस मैच को लेकर दिग्गज स्पिनर ने कहा है कि ऐसे हाई प्रोफाइल मैच में टैम्परामेंट की सबसे ज्यादा अहमियत होती है। मुश्ताक 1992 और 1996 के वर्ल्ड कप मैचों में भारत के खिलाफ खेल चुके हैं, इसलिए उन्हें अच्छे से पता है कि क्यों इन मैचों में टैम्परामेंट पर जोर ज्यादा देना चाहिए। यहां बात करते हुए उन्होंने भारत के प्रमुख दो बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा को जल्द आउट करने का तरीका बताया है।
       उन्होंने कहा, 'भारत के दो बेस्ट बल्लेबाजों रोहित शर्मा और विराट कोहली के खिलाफ रणनीति बनाना जरूरी होगा।' रोहित के लिए बात करते हुए पूर्व पाक स्पिनर ने कहा, 'रोहित स्मार्ट हैं और शुरुआत में समय लेते हैं, ऐसे में मेरा मानना है कि उनके खिलाफ पारी की शुरुआत में इनस्विंग गेंदबाजी ज्यादा असरदार रहेगी। इनस्विंग बॉलिंग उन्हें जरूर दिक्कत देगी।' कोहली को लेकर उन्होंने कहा, 'कोहली को आउट करने के लिए आपको फील्ड सैटिंग पर ध्यान देना होगा। व्हाइट बॉल क्रिकेट में आपके पास ज्यादा स्विंग नहीं होती, ऐसे में आपको शुरुआत में उन्हें सिंगल देने से रोकना होगा, जिससे उन पर दवाब बनेगा, जिससे गलती की गुंजाइश बढ़ेगी'
      भारत के खिलाफ वर्ल्ड कप मैचों में पांच विकेट अपने नाम कर चुके मुश्ताक ने 'एएनआई' से बात करते हुए पूर्व स्पिनर ने कहा, 'दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस बड़े मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों के टैम्परामेंट का टेस्ट होगा। जिस टीम को अपनी खिलाड़ियों पर ज्यादा भरोसा होगा, निश्चित तौर पर जीत उसकी होगी। आंकड़े बेशक भारत के पक्ष में नजर आ रहे हों, लेकिन अगर पाक खिलाड़ी इन आंकड़ों की बात अपने मन में रखेंगे तो वे इस मैच में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाएंगे। शोएब मलिक और मोहम्मद हफीज के टीम में आने से टीम का आत्मविश्वास जरूर बढ़ेगा और यूएई की पिचों पर इन जैसे अनुभवी खिलाड़ियों की ज्यादा जरूरत पड़ेगी।'

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)