
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
मनोरंजन/शौर्यपथ /35 साल पुराने इस एक गाने में हैं 14 भाषाएं, सीमाओं को ही नहीं दिलों को भी जोड़ता है ये गाना- आपने सुना क्या आप अगर 80 या 90 के दशक के बच्चे हैं तो एक गीत आपने जरूर सुना होगा. ये गीत है मिले सुर मेरा तुम्हारा. उस दौर में ये गीत दूरदर्शन पर बार बार प्ले होता था. बच्चा इस गीत को गुनगुनाता था. गाने के जैसे बोल थे उसकी आत्मा को भी वैसा ही रखा गया. जब बात सुर से सुर मिलाने की थी तो देश की हर बोली हर जुबान के शब्दों के साथ सुर मिलाए गए. सुर से सुरों को जोड़ने के लिए बड़े बड़े सितारे, स्थानीय कलाकार और खिलाड़ी भी गीत में शामिल हुए. पंडित भीमसेन जोशी की क्लासिकल वॉइस से शुरू होने वाला ये गीत आज भी बेनजीर है.
ये गाना पहली बार साल 1988 में गाया गया, वो भी 15 अगस्त के स्वाधीनता समारोह के बाद. स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के भाषण के बाद इस गीत की पहली प्रस्तुति दी गई. इस मशहूर गीत को लिखा है पीयूष पांडे ने और म्यूजिक कंपोज किया खुद पंडित भीमसेन जोशी और अशोक पटकी ने. भारत की सभी भाषा और हर जगह की दिग्गज हस्तियों को जोड़कर गाना बनाने की चर्चा सबसे पहले तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी और जयदीप समर्थ के बीच शुरू हुई थी. बता दें कि जयदीप समर्थ एक्ट्रेस नूतन और तनुजा के भाई थे. उन्हीं के कहने पर पंडित भीमसेन जोशी इस मेगा प्रोजेक्ट का हिस्सा बने थे.
इस गाने में तकरीबन हर भाषा के दिग्गज ने अपनी आवाज दी है. पंडित भीमसेन जोशी के अलावा लता मंगेशकर की आवाज भी इस गीत में सुनाई देती है. हिंदी, असमी, कश्मीरी, पंजाबी, तमिल, तेलूगु, हरियाणवी, मलयालम, बंगाली सिन्धी, कन्नड़, ओड़िया, गुजराती और मराठी भाषा में इसके बोल लिखे गए हैं. उस वक्त के दिग्गज सितारे अमिताभ बच्चन, जितेंद्र, मिथुन चक्रवर्ती, हेमा मालिनी, तनूजा इस गीत में नजर आते हैं. उनके अलावा खिलाड़ियों में सुनील गावस्कर, पीटी उषा, कपिल देव, प्रकाश पादुकोण, मंसूर अली खान पटौदी और मिल्खा सिंह की झलक भी दिखाई देती है.
मनोरंजन /शौर्यपथ /जवान को जब से प्रमोट किया जा रहा था, तब से शाहरुख खान का चेहरे कवर था. कुछ इस तरह दिखाया जा रहा था कि शाहरुख खान इसी लुक में पूरी फिल्म में नजर आएंगे. लेकिन अब जवान प्रीव्यू रिलीज होते ही राज खुल चुका है. शाहरुख खान का चेहरे पर पट्टियों वाला लुक तो सिर्फ एक धोखा है, इसके पीछे तो टकला शैतान छिपा है. ऐसा कुछ इशारा प्रीव्यू से मिलता है. जिसमें शाहरुख खान को पट्टियां खोलते हुए देखा जा सकता है जिसके बाद वह मेट्रो में नजर आते हैं और आस-पास बैठे लोग रोते हुए से लगते हैं. वह गा रहे हैं, लेकिन शैतान की तरह. इस तरह शाहरुख खान का यह लुक और अंदाज फैन्स के जबरस्त पॉपुलर हो रहा है.
जवान के प्रीव्यू को देखने के बाद किंग खान के फैंस कई फिल्मी सितारे अपना रिएक्शन दे रहे हैं. साथ ही खास पोस्ट शेयर कर अपनी एक्साइटमेंट जाहिर कर रहे हैं. दिलचस्प यह है कि जैसे ही जवान का प्रीव्यू खत्म हो रहा होता है उस समय शाहरुख खान को शैतान हंसी के साथ गाना गाते और डांस करते हुए देखा जा सकता है. इस तरह यह पहली बार होगा जब शाहरुख खान कुछ इस तरह कता कमाल-धमाल करने जा रहे हैं.
यही नहीं, फिल्म में शाहरुख खान के कई लुक हैं. एक लुक में जहां वह कूल डूड नजर आ रहे हैं और एकदम पुराने वाले रोमांटिक शाहरुख खान दिख रहे हैं. इस लुक में भी उनका सॉफ्ट अंदाज देखा जा सकता है. एटली निर्देशित शाहरुख खान की जवान में नयनतारा और विजय सेतुपति लीड रोल में हैं, इनके अलावा इसमें दीपिका पादुकोण, सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि, गिरिजा ओक, संजीता भट्टाचार्य, लहर खान, आलिया कुरेशी, रिद्धि डोगरा, सुनील ग्रोवर और मुकेश छाबड़ा महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे. जवान 7 सितंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी.
मनोरंजन/शौर्यपथ /बॉलीवुड इंडस्ट्री में वैसे तो दोस्ती के कई किस्से मशहूर हैं... लेकिन अमूमन ये दोस्ती फ़िल्मी सितारों के बीच देखने को मिलती है. ऐसे में आज हम आपको दो ऐसी प्यारी बच्चियों की तस्वीर दिखाने जा रहे हैं जिनका याराना आज का नहीं बल्कि सालों पुराना है. ये दोनों आज भी पक्की सहेलियां हैं जो बचपन से दोस्त हैं और साथ बड़ी हुई हैं. तो आप जरा दिमाग के घोड़े दौड़ाइए और इन क्यूट सी बच्चियों को पहचानने की कोशिश कीजिए. चलिए आपकी इस उलझन को सुलझाने के लिए हम आपकी मदद करने के लिए एक हिंट दिए देते हैं. इनमें से एक बच्ची देश के सबसे बड़े बिजनेस घराने की लाडली है दूसरी बॉलीवुड की प्रीति सिक्का.
खास है इन दो बच्चियों की दोस्ती
सोशल मीडिया पर इन दिनों दो प्यारी बच्चियों की तस्वीर लोगों के लिए आकर्षण की वजह बनी हुई है. तस्वीर में एक बच्ची हेयर बैंड लगाए हुए चेक्स फ्रॉक पहने बहुत ही क्यूट लग रही है तो दूसरे बच्ची गुलाबी रंग की ड्रेस में मुस्कुराती हुई लोगों का दिल जीत रही है. बच्ची ने अपने बालों में फूलों का गजरा भी लगाया हुआ. अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर हमें दोनों बच्चियों की बात क्यों कर रहे हैं. तो आपको बता दें कि ये दोनों बचपन की दोस्त होने के साथ-साथ आज बॉलीवुड और बिजनेस वर्ल्ड का जाना माना नाम बन चुकी हैं. अगर दिमाग पर जोर देने के बावजूद आप इन्हें पहचान नहीं पाए हैं तो आपको बता दें फोटो में राइट साइड बैठी बच्ची हैं भारत के सबसे रिच बिजनेस फैमिली की लाडली बेटी ईशा अंबानी तो लेफ्ट वाली है बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस कियारा आडवाणी. ये दोनों ही बचपन से पक्की दोस्त हैं..
स्कूल में साथ पढ़ती हैं ईशा और कियारा
आपको बता दें कि ईशा अंबानी और कियारा आडवाणी की दोस्ती आज की नहीं है बल्कि तब की है जब स्कूल में साथ पढ़ा करती थीं. कियारा आडवाणी ने इशा अंबानी की सगाई के दौरान अपनी प्यारी दोस्त के साथ बचपन की तस्वीर शेयर करते हुए दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया था. इसके अलावा हाल ही में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी अटेंड करने भी ईशा अंबानी परिवार सहित पहुंची थीं. बहुत कम लोग यह बात जानते हैं कि कियारा आडवाणी का असली नाम कियारा नहीं बल्कि आलिया आडवाणी है. कियारा मशहूर अभिनेता अशोक कुमार की पोती हैं जिनका जन्म 31 जुलाई 1982 को मुंबई में हुआ था. बॉलीवुड में डेब्यू के दौरान सलमान खान की सलाह पर कियारा ने अपना नाम आलिया से बदल लिया था. वहीं ईशा अंबानी अपने पापा की ही तरह एक सफल बिजनेस विमेन हैं.
मनोरंजन/शौर्यपथ /शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म जवान को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं. उनकी इस फिल्म का निर्देशन साउथ सिनेमा के दिग्गज डायरेक्टर एलटी कर रहे हैं. फिल्म जवान में शाहरुख खान के साथ साउथ फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस नयनतारा मुख्य भूमिका में दिखाई देने वाली हैं. यह दोनों पहली बार साथ काम कर रहे हैं. ऐसे में शाहरुख खान और नयनतारा के फैंस दोनों को साथ में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं. इस बीच फिल्म जवान को लेकर बड़ी खबर सामने आई रही है.
फिल्म से नयनतारा का लुक लीक हो गया है. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की एक तस्वीर जमकर वायरल हो रही है. इस तस्वीर में नयनतारा पिंक कलर के पावर सूट पहने हुए बॉलरूम में बैठी कैमरे का सामना करती दिखाई दे रही हैं. एक्ट्रेस के फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स दावा कर रहे हैं. नयनतारा की यह तस्वीर फिल्म जवान के सेट की है. हालांकि फिल्म के मेकर्स की ओर सी इस तस्वीर को अभी रिलीज नहीं किया गया है.गौरतलब है कि नयनतारा की यह तस्वीर फिल्म जवान से नहीं बल्कि अर्टीफिशल इंटेलीजेंट की है.
आपको बता दें कि फिल्म जवान में शाहरुख खान और नयनतारा के अलावा 18 स्टार्स भी नजर आने वाले हैं, जिसे जानने के बाद किंग खान के फैंस की फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ सकती है. फिल्म में एक्टर विजय सेतुपति विलेन के तौर पर नजर आएंगे. इनके अलावा कॉमेडियन योगी बाबू, लहर खान, अशलेशा ठाकूर, ऋतुजा शिंदे, आलिया कुरैशी, केनी बसुमतारी, रिद्धि डोगरा, संगय त्शेल्ट्रिम, जाफर सादिक, रवि राज काडें, गिरिजा ओक, संजीता भट्टाचार्य और सुखविंदर ग्रेवाल नजर आने वाले हैं. फिल्म में यह सभी अपने अलग-अलग किरदारों से दर्शकों के दिलों को जीतते दिखाई देंगे.
मनोरंजन/शौर्यपथ /फिल्मी सितारों की पुरानी तस्वीरें खूब पसंद की जाती हैं. इन तस्वीरों मे न सिर्फ हमें पुराने दौर की झलक मिलती है बल्कि अपने चहेते सितारे का पुराना लुक भी देखने को मिल जाता है. सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही तस्वीर मौजद है जिसमें अपने दौर की तीन एक्ट्रेसेस नजर आ रही हैं. ये तीनों ही एक्ट्रेसेस किसी फंक्शन में नजर आ रही हैं और साड़ी में दिख रही हैं. शायद दिमाग पर जोर डालने पर आप एक हीरोइन को पहचान सकें लेकिन बाकी दो को पहचानने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ सकती है. आइए हम बताते हैं कि ये हीरोइनें कौन हैं. इस फोटो में जया प्रदा, जयासुधा और जयाचित्रा (बाएं से दाएं) हैं.
बात करें जया प्रदा की तो वह आंध्र प्रदेश की रहने वाली हैं और उनका रियल नेम जया नहीं बल्कि ललिता रानी है. 14 साल की उम्र में जया ने तेलुगु फिल्म 'भूमि कोसम' में डांस किया था और इसी के साथ फिल्मों में कदम रखा.
जया प्रदा ने सरगम (1979) से बॉलीवुड में डेब्यू किया. इसके बाद उन्होंने औलाद, स्वर्ग, घराना, तोहफा, घर-घर की कहानी, नया कदम और आखिरी रास्ता जैसी कई सारी शानदार फिल्में की और फिर एक दौर ऐसा आया कि वह बॉलीवुड की सबसे महंगी अभिनेत्रियों में शुमार हो गईं.
जयासुधा एक्ट्रेस और नेता हैं और उन्होंने तमिल तथा तेलुगू सिनेमा में काम किया है. इसके अलावा वह कन्नड़, मलयालम और हिंदी सिनेमा में भी हाथ आजमा चुकी हैं. उन्हें न्यूट्रूल एक्ट्रेस के तौर पर पहचाना जाता है. उन्होंने ज्योति, ईदी कथा काडू, प्रेमाभिषेकम, मेघासंदेशम और धर्मात्मुदु के नाम प्रमुखता से आथे हैं.
जयाचित्रा भी तमिल और तेलुगू सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. उन्होंने छह साल की उम्र भक्त पोटाना नाम की फिल्म से एक्टिंग की शुरुआत की थी.उन्होंने के.एस. गोपालकृष्णन की फिल्म 'कोरती मगन' के साथ 1972 में बतौर हीरोइन एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा. जयाचित्रा ने पोनुक्कू तंगा मनासु, व्यासु पीलीचिंदी, वेलीकिजामाई विरतम और वंदीकरण मगन जैसी फिल्मों में काम किया है. एक्टिंग के अलावा उन्होंने डायरेक्शन में भी हाथ आजमाया है.
मनोरंजन /शौर्यपथ /ब्लॉकबस्टर निर्माता बोयापति श्रीनु और उस्ताद राम पोथिनेनी की बहुप्रतीक्षित मास एक्शन एंटरटेनर के टाइटल का ऐलान हो गया है. निर्माताओं ने शीर्षक तय किया है 'स्कंद' जो भगवान कार्तिकेय या सुब्रह्मण्य स्वामी का दूसरा नाम है. शीर्षक लोगो में भगवान कार्तिकेय के हथियार वेल को शामिल किया गया है. टाइटल की झलक की बात करें तो, राम जबरदस्त एक्शन अवतार में नर आ रहे हैं. वह मंदिर के एक तालाब में गुंडों के गिरोह से मुकाबला करते हुए हमलावर मुद्रा में नजर आ रहे हैं. राम पोथिनेनी 'स्कंद' के इस वीडियो शानदार डायलॉग बोलते हैं: 'तेरी एंट्री से कुछ बिगड़ने वाला नहीं. मेरी एंट्री पर कोई बचने वाला नहीं.'
स्टन शिवा ने इस हाई-ऑक्टेन फाइट सीक्वेंस को कोरियोग्राफ किया है. एसएस थमन का जबरदस्त बैकग्राउंड स्कोर सीन्स में और भी जान डाल देता है. श्रीलीला राम के साथ मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म 'स्कंद' को तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी में रिलीज किया जाएगा. बोयापति श्रीनू और राम पोथिनेनी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'स्कंद' के टाइटल की झलक ने सोशल मीडिया पर जमकर धूम मचा रखी है. 'स्कंद' में एसएस थमन का म्यूजिक है.
राम पोथिनेनी की 'स्कंद' दुनिया भर में 15 सितंबर को तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषाओं में रिलीज होगी. इस फिल्म को पहले अक्तूबर में रिलीज होना था, लेकिन को मेकर्स ने जल्दी रिलीज करने का फैसला लिया है. यूट्यूब पर फैन्स राम पोथिनेनी के एक्शन की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
मनोरंजन /शौर्यपथ / कार्तिक-कियारा की जोड़ी एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हो रही है. भूल भूलैया 2 के बाद ये उनकी दूसरी फिल्म एक साथ है. सत्यप्रेम की कथा ने शनिवार को जबरदस्त कमाई की है. फिल्म ने पहले तीन दिन में करीब 26 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार कर लिया है.
कमा लिए इतने करोड़
फिल्म ट्रेड एनालिस्ट सुमित कादेल ने बताया कि सत्य प्रेम की कथा ने शनिवार को 10.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. इसके पहले फिल्म ने गुरुवार को 9.25 करोड़ रुपये और शुक्रवार को 7 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. इसे मिलाकर फिल्म सत्यप्रेम की कथा ने पहले तीन दिन में कुल 26.35 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.
दर्शकों के रिस्पॉन्स से फिल्म ने पकड़ी रफ्तार
सत्यप्रेम की कथा को रिलीज के बाद दर्शकों के पॉजिटिव रिस्पॉन्स का काफी फायदा मिला है.
फिर से हिट हुई कार्तिक-कियारा की जोड़ी
बॉक्स ऑफिस पर कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की जोड़ी ने एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है. इसके पहले भूल भूलैया 2 ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 221 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. फिल्म 2022 की सबसे सफल फिल्मों में से एक थी.
नई दिल्ली / शौर्यपथ / भारतीय टीवी शोज में से एक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ आज भी टीआरपी लिस्ट में टॉप पर रहता है. शो के प्रोड्यूसर असित मोदी आए दिन सुर्खियों में रहते हैं. इस बार उनके चर्चा में रहने का कारण शॉकिंग है. दरअसल, शो में मिसेज रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाने वाली जेनिफर मिस्त्री बंसीवाला ने असित मोदी पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया है. साथ ही जेनिफर मिस्त्री ने शो छोड़ दिया है.
जेनिफर ने असित मोदी पर लगाया गंभीर आरोप
जी हां, ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, जेनिफर ने असित मोदी के खिलाफ सिर्फ सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप ही नहीं लगाया है, बल्कि उनके खिलाफ केस भी फाइल किया है. असित मोदी के अलावा जेनिफर ने प्रोजेक्ट हेड सोहिल रमानी और एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर जतिन बजाज के खिलाफ भी केस फाइल किया है.
2 महीने से शूटिंग नहीं कर रही थीं जेनिफर
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेनिफर पिछले 2 महीने से ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के लिए शूटिंग नहीं कर रही थीं. आखिरी बार उन्होंने 7 मार्च को शूटिंग की थी. दावा किया जा रहा है कि सोहिल और जतिन बजाज ने उनकी इंसल्ट की थी, इसकी वजह से वह सेट से चली गई थीं.
जेनिफर ने कंफर्म की खबर
ईटाइम्स संग बातचीत में जेनिफर ने कहा, “हां, मैंने शो छोड़ दिया है. मैंने अपना लास्ट एपिसोड 6 मार्च को शूट किया था. मैं सेट छोड़ना पड़ा, क्योंकि मुझे मिस्टर सोहिल और जतिन ने ह्यूमिलिएट और अपमानित किया था. 7 मार्च को मेरी मैरिज एनिवर्सरी थी और होली भी थी. मुझे सोहिल रमानी ने चार बार सेट से बाहर जाने के लिए कहा और एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर ने मेरी कार रोकने की कोशिश की और मुझे सेट छोड़ने की परमीशन नहीं दे रहे थे.”
जेनिफर के साथ सेट पर हुई बदसलूकी!
जेनिफर ने आगे बताया, “मैंने उनसे कहा कि मैंने उनके लिए 15 सालों तक काम किया है और वे मुझे फोर्सफुली रोक नहीं सकते हैं. जब मैं छोड़ रही थी तो सोहिल मुझे धमकी दे रहे थे. मैंने असित मोदी, सोहिल रमानी और जतिन बजाज के खिलाफ सेक्सुअल हैरेसमेंट का केस फाइल किया.” जेनिफर ने कहा कि उन्होंने TMKOC की टीम से सिर्फ 2 घंटे का ब्रेक लिया था, क्योंकि उनकी मैरिज एनिवर्सरी पर उनकी बेटी ने कुछ अरेंजमेंट्स कर रखे थे, लेकिन टीम नहीं मानी.
जेनिफर पर लगाया ये आरोप
जेनिफर ने TMKOC पर आरोप लगाते हुए कहा कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा का सेट एक बेहद पुरुष-रूढ़िवादी जगह है, क्योंकि सारे एजेस्टमेंट्स सिर्फ मेल एक्टर्स के लिए होते हैं, उनके लिए नहीं. इसके बाद सोहिल की तरफ से उन्हें नोटिस आया कि मैंने शूट छोड़ दिया, जिसकी वजह से उन्हें भारी नुकसान हुआ है. जेनिफर ने कहा, “4 अप्रैल को मैंने उन्हें व्हाट्सएप पर जवाब दिया कि मैं सेक्सुअल हैरेसमेंट का शिकार हुई थी और उन्होंने मुझे कहा कि मैं उनसे पैसे वसूलने की कोशिश कर रही थी.”
जेनिफर ने TMKOC की कास्ट को कहा ‘बंधुआ मजदूर’
जेनिफर ने कहा, “मैंने उस दिन फैसला किया, मुझे सार्वजनिक माफी चाहिए. मैंने असित मोदी, सोहिल रमानी और जतिन बजाज को नोटिस भेजा और सभी सरकारी अधिकारियों को मेल भी किया और एक रजिस्ट्री भी भेजी. मुझे इस मामले पर कोई जवाब नहीं मिला है लेकिन मुझे यकीन है कि वे इसे देख रहे होंगे और मामले की जांच कर रहे होंगे. तारक मेहता में हर व्यक्ति एक बंधुआ मजदूर है.”
जेनिफर मिस्त्री के ऊपर किए जाते थे गंदे कमेंट्स
जेनिफर ने बताया कि पहले भी सेट पर उनके साथ काफी कुछ हो गया था, जिसके बारे में वह नहीं बोल पाती थीं. एक्ट्रेस को प्रेग्नेंसी में काम से निकाल दिया गया था. इसके अलावा उन्होंने सोहिल पर आरोप लगाया कि उन्होंने कई बार एक्ट्रेस की हाफ सैलरी भी काटी. एक्ट्रेस ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, “लगातार मेंटल और सेक्सुअल हैरेसमेंट हो रहा था. कई बार उन्होंने मेरे साथ फ्लर्ट करने की कोशिश की. जब हम सिंगापुर में शूटिंग कर रहे थे और मेरी मैरिज एनिवर्सरी भी थी. रात में उन्होंने मुझसे कहा- अब तुम्हारी मैरिज एनिवर्सरी ओवर हो गई है तो कोई गिल्ट नहीं रहेगा तो आ जाओ मेरे रूम में दोनों विस्की पीते हैं.”
असित भी जेनिफर पर करते थे भद्दे कमेंट्स?
बकौल जेनिफर, “उन्होंने कई बार कमेंट्स किए हैं. एक बार तो उन्होंने ओपनली कमेंट्स और फ्लर्टिंग की और मेरे कुछ को-स्टार्स ने मेरे लिए चीजें संभालीं. एक बार उन्होंने मुझे सेक्सी कहा और मेरे गाल खींचे.” जेनिफर ने असित मोदी पर भी आरोप लगाते हुए कहा, “पहले असित मोदी भी मेरे ऊपर कई सेक्सुअल कमेंट्स करते थे. पहले मैं इन्हें काम खोने के डर से इग्नोर कर देती थी, लेकिन अब बहुत हुआ. अब मैं बर्दाश्त नहीं करूंगी.”
असित मोदी ने दिया रिएक्शन
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, असित मोदी से जब जेनिफर के आरोपों के बारे में पूछा गया तो प्रोड्यूसर ने कहा कि वह अभी मंदिर में हैं और बाद में बात करेंगे.
प्रोडेक्शन हेड ने दिया रिएक्शन
प्रोडेक्शन हेड सोहिल रमानी ने जेनिफर मिस्त्री के आरोपों को खारिज किया है. इंडियन एक्सप्रेस संग बातचीत में सोहिल ने कहा, “यह सिर्फ घटिया पब्लिसिटी है. अगर इस तरह के हैरेसमेंट होते तो वह पहले ऑथोरिटीज के पास जाती है. हमारे प्रोडक्शन हाउस में महिलाओं से जुड़े सभी इश्यूज को लेकर एक कमेटी है और वह वहां भी शिकायत कर सकती थीं. हम सभी आरोपों का लीगल तरीके से जवाब देंगे और हम इस पर काम कर रहे हैं. यह केवल हमें, हमारे शो और हमारे प्रोडक्शन हाउस को बदनाम करने की चाल है.
मनोरंजन /शौर्यपथ /बॉलीवुड में कई नए चेहरे आते हैं और कुछ ही फिल्मों से फैंस के दिलों में जगह बना लेते हैं. इनमें कुछ स्टार्स बॉलीवुड में लंबे समय तक अपनी जगह बनाए रखते हैं तो कई इंडस्ट्री को अलविदा भी कह देते हैं. आज हम आपको ऐसी ही एक खूबसूरत एक्ट्रेस के बारे में बता रहे हैं जो अपनी फिल्मों के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहीं. एक्ट्रेस ऊषा उर्फ सोनिया साहनी अपने समय की चर्चित एक्ट्रेस थीं. उन्होंने कई फिल्मों में बतौर हीरोइन काम किया. सोनिया पाकिस्तान के एक सिख परिवार से थीं, लेकिन भारत- पाकिस्तान बंटवारे के बाद उनके माता पिता ने अपना धर्म बदल कर ईसाई कर लिया. सोनिया का असली नाम था ऊषा साहनी था. उनके पिता लाहौर से और मां थीं पेशावर से थीं. बंटवारे के बाद उनका परिवार कश्मीर में रहने लगा. उनके 8 भाई-बहन थे और उषा उनमें से सबसे छोटी थीं. वह बचपन से काफी तेज और खूबसूरत थीं.
बचपन में उन्होंने थिएटर में काम कियाय उनके टैलेंट को फिल्ममेकर रूप शौरी और आईएस जौहर ने पहचाना और मुंबई आने को कहा. 1965 में वो मुंबई आई और उनके साथ 5 साल का कॉन्ट्रैक्ट किया. फिल्मों में सफल होने के लिए उनका नाम बदल कर सोनिया साहनी कर दिया गया. 60-70 के दशक में जब हीरोइनें जब फिल्मों में किसिंग सीन नहीं करती थीं, तब उन्होंने अपनी पहली ही फिल्म 'जौहर और महमूद इन गोवा' में आईएस जौहर के साथ किसिंग सीन दिया था. उन्हें तब 'किसिंग गर्ल' कहा जाने लगा था. कहा जाता है कि सेंसर बोर्ड इस सीन पर काफी आपत्ति जताई थी.
सोनिया ने देव आनंद, किशोर कुमार, महमूद, संजीव कुमार, सुजीत कुमार जैसे बड़े स्टार्स के साथ काम किया. बाद में वह फिल्मों में सेकेंड लीड में दिखीं. वह 1973 में आई फिल्म बॉबी में मिसेज सुषमा नाथ के रोल में नजर आई थीं.
पर्सनल लाइफ को लेकर रही सुर्खियों में सोनिया जब करियर के पीक पर थीं, तभी उन्हें शिव पलिताना से प्यार हो गया. शिव ब्रिटिश शासन के दौरान प्रसिद्ध पालिताना रियासत के राजकुमार थे. उनका पूरा नाम शिवेंद्र सिंह गोयल था. इसे अब सूरत या काठियावाड़ के नाम से भी जाना जाता है. शिव पहले से ही शादीशुदा थे और उनका एक बच्चा भी था. कहा जाता है कि शादी से पहले दोनों कुछ समय तक लिव-इन में रहे. 1976 में दोनों ने शादी की और उनका एक बच्चा हुआ. सोनिया तब फिल्में छोड़ कर राजमाता बन चुकी थीं. 1990 में शिव की हार्ट अटैक से मौत हो गई और इसके बाद उनकी दुनिया बदल गई.
पति की मौत के बाद शिव के परिवार वाले उन्हें परेशान करने लगे. सोनिया को बेटे को दिमागी समस्या थी, ऐसे में उसे मेंटली चैलेंज बच्चों के स्कूल में भेजना पड़ा. सोनिया की कहानी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है. उन्होंने जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखे. उस दौर में 'दुपट्टा, बंदिश, सस्ता खून महंगा प्यार, कौन हो तुम, शाफत, उपासना, बुड्ढा मिल गया, अंदाज़, जंगल में मंगल, जुगनू, चोरनी' सहित सोनिया ने करीब 60 से ज्यादा फिल्मों में काम किया. 2015-2017 तक वह टीवी सीरियल 'संतोषी मां' समेत कई शोज में नजर आईं.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
