February 11, 2026
Hindi Hindi
मनोरंजन

मनोरंजन (821)

      मनोरंजन /शौर्यपथ /सिल्क स्मिता, वो नाम है, जिसे सुनते ही फिल्में टिकट खिड़की पर बिक जाती थीं. विद्या बालन की डर्टी पिक्चर देख कर सिल्क स्मिता की जिंदगी के कुछ राज तो आप जान ही चुके होंगे. किस तरह वो फिल्मों में आईं. किस तरह वो ऐसे किरदार में उतार दी गईं कि उनकी जिंदगी के इर्द गिर्द घूमती पिक्चर को डर्टी पिक्चर का नाम दिया जाए. ये उस दौर की बात है जब हीरोइन अपनी इमेज का ख्याल रखने के लिए एक्सपोज करने से पीछे रहती थीं. उस दौर में सिल्क स्मिता ने फिल्मों में नया फ्लेवर एड किया. जिसके जन्म, शादी और फिर फिल्मी दुनिया में आना और मौत को गले लगाना सब कुछ किसी थ्रिलर मूवी की तरह ही रहा.
सिल्क स्मिता का असल नाम विजयलक्ष्मी था. सिल्क स्मिता की जिंदगी उस वक्त से बदलनी शुरू हुई जब उसने किशोरावस्था में कदम रखा. माता-पिता उसकी शादी कराकर अपनी जिम्मेदारियों से मुक्त होना चाहते थे. सिल्क स्मिता की शादी बहुत कम उम्र में ही एक शराबी मजदूर से करवा दी. माता पिता का बोझ तो कम हुआ लेकिन सिल्क स्मिता की जिंदगी नर्क हो गई. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ससुराल में उनके साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया जाता था. तंग आकर सिल्क स्मिता ने एक दिन घर छोड़ दिया और एक हीरोइन के घर काम करने लगीं. बस यहीं से उन्हें फिल्मी दुनिया में जाने का रास्ता मिला.
      फिल्मी दुनिया में सिल्क स्मिता तेज रफ्तार से आगे बढ़ती चली गईं. सिल्क स्मिता ने चार ही साल में दो सौ से ज्यादा फिल्में कर डालीं. उनकी फीस हर गाने के लिए 50 हजार रु. बताई जाती है. ये भी कहते हैं कि वो जिस फिल्म में होती थीं उसका मिजाज बदल जाता था. कमल हासन और श्रीदेवी की फिल्म सदमा इसी का उदाहरण है. मूंद्रम पिराई नाम की तमिल फिल्म की रीमेक सदमा थोड़ी स्लो और जज्बाती कहानी थी. लेकिन मेकर्स फिल्म में कुछ मसाला एड करना चाहते थे. इस काम के लिए उन्हें सिल्क स्मिता से बेहतर कोई विकल्प नहीं मिला. कुछ ही देर के लिए सिल्क स्मिता इस फिल्म में नजर आती हैं और उस बीच फिल्म का पूरा फ्लेवर ही बदल जाता है. नॉर्थ से लेकर साउथ तक अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर सिल्क स्मिता का 23 सितंबर 1996 को निधन हो गया था.

मनोरंजन /शौर्यपथ /हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की लव स्टोरी का जिक्र अक्सर फैंस के बीच होता रहता है. हालांकि सनी देओल के बेटे करण देओल की शादी के बाद से दोनों का जिक्र आए दिन हो रहा है. क्योंकि इस बिग फैट वेडिंग से सुपरस्टार की पहली पत्नी प्रकाश कौर के साथ एक तस्वीर सामने आई थी. जबकि हेमा मालिनी और उनकी बेटी ईशा और अहाना देओल शादी का हिस्सा नहीं बनी थीं. इस बार फैंस के बीच कई सवाल उठते हुए दिखे थे. लेकिन एक्ट्रेस का कोई रिएक्शन सामने नहीं था. इसी बीच शादी के बाद पति धर्मेंद्र से अलग रहने पर एक्ट्रेस ने अपना रिएक्शन दिया है, जो सुर्खियों में आ गया है.
लहरें को दिए इंटरव्यू में हेमा मालिनी ने हाल ही में धर्मेंद्र के साथ अपने संबंधों के बारे में बात की और उनसे दूर रहने की वजह बताई. एक्ट्रेस ने कहा, “कोई भी ऐसा नहीं चाहता, लेकिन ऐसा हो जाता है. इसीलिए आपको कुबूल करना पड़ता है. वरना कोई ऐसा जीवन कोई नहीं जीना चाहता.  हर महिला एक नॉर्मल फैमिली की तरह एक पति और बच्चे चाहती है. लेकिन कहीं न कहीं ऐसा हो गया.''
आगे एक्ट्रेस कहती हैं,''मुझे इस बात का बुरा नहीं लगता या मैं इससे नाराज नहीं हूं. मैं अपने आप से खुश हूं. मेरे दो बच्चे हैं, जिन्हें मैंने बहुत अच्छे से पाला है. बेशक, वह यानी धर्मेंद्र हमेशा साथ थे. दरअसल, उन्हें ही चिंता थी, ' बच्चों की जल्दी शादी होनी चाहिए'. इस पर मैंने कहा 'होगी' जब सही समय होगा जब सही व्यक्ति मिलेगा. भगवान और गुरु मां के आशीर्वाद से सब कुछ हुआ.”

      मनोरंजन/शौर्यपथ /सिनेमाघरों में अक्सर कई फिल्मों ने दर्शकों के दिलों को जीता है. बहुत बार बॉलीवुड की फिल्में अपने सितारों की वजह से हिट होती है तो कई बार फिल्म की कहानी दर्शकों को सिनेमाघरों की ओर खींचती है. फिर चाहे फिल्म बिग बजट वाली हो या फिर कम बजट वाली. कम बजट की कई फिल्में ऐसी हैं जो बड़े पर्दे पर धमाल मचा चुकी हैं और ब्लॉकबास्टर साबित हुई हैं. ऐसी ही एक फिल्म रही है बधाई हो. जी हां, बधाई हो साल 2018 में आई थी.
   इस फिल्म में आयुष्मान खुराना, नीना गुप्ता, गजराज राव, सुरेखा सीकरी, सान्या मल्होत्रा और शार्दुल राणा मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म बधाई हो साल 2018 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक थी. इस फिल्म का निर्देशन अमित रवीन्द्रनाथ शर्मा ने किया है. फिल्म बधाई हो को बनाने में कुल 29 करोड़ रुपये खर्च हुए थे. फिर जब यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी तो बधाई हो ने कमाई के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए थे.
       आयुष्मान खुराना की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 221.44 करोड़ रुपये की कमाई की थी. फिल्म बधाई हो में सबसे ज्यादा गजराज राव और नीना गुप्ता की एक्टिंग से काफी सुर्खियां बटोरी थीं. फिल्म में इन दोनों आयुष्मान खुराना के मां-बाप का रोल किया था. वहीं फिल्म बधाई हो में सुरेखा सीकरी के रोल की भी पसंद किया गया था. इस फिल्म के लिए उन्होंने नेशनल अवॉर्ड भी जीता था. इस फिल्म ने अपने नाम कुल दो नेशनल अवॉर्ड किए थे. इसके अलावा बधाई दो ने चार फिल्म फेयर अवॉर्ड भी जीते थे. 

मनोरंजन/शौर्यपथ /शाहरुख खान की फिल्म जवान का हाल ही में प्रीव्यू वीडियो रिलीज हुआ है. जिसमें उनका एक्शन अंदाज और अलग लुक देखने को मिल रहा है. जवान के प्रीव्यू वीडियो की किंग खान के फैंस सहित कई फिल्मी सितारों ने भी जमकर तारीफ की है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि जवान का प्रीव्यू वीडियो रिलीज करने से पहले इसे शाहरुख खान ने अपने करीबी दोस्त सलमान खान की दिखाया था. इस बात की खुलासा खुद किंग खान ने सोशल मीडिया पर के जरिए कर दिया है. इतना ही नहीं सलमान खान ने जवान की फर्स्ट डे फर्स्ट शो की टिकट भी बुक कर ली है.
दरअसल मंगलवार को सलमान खान ने सोशल मीडिया पर शाहरुख खान की फिल्म जवान के प्रीव्यू वीडियो की जमकर तारीफ की. उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर वीडियो को शेयर कर लिखा, 'पठान जवान बन गया, शानदार ट्रेलर. मुझे काफी पसंद आया है. अब यह ऐसी फिल्म है जिसे हमें सिनेमाघरों में ही देखनी चाहिए. मुझे यकीन है कि मैं इसे पहले दिन ही देखूंगा. मजा आ गया वाह्ह्ह..'
भाईजान के इस ट्वीट का अब किंग खान ने शानदार अंदाज में जवाब दिया है. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'पहले भाई, इसलिए आपको ही दिखाया था !! आपकी शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया और पहले टिकट पहले की बुक हो चुका है.' सोशल मीडिया पर सलमान और शाहरुख खान का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है. दोनों कलाकारों के फैंस पोस्ट को खूब पसंद कर रहे हैं. साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. आपको बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म जवान 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस नयनतारा और विजय सेतुपति मुख्य भूमिका में दिखाई देने वाले हैं. फिल्म जवान का निर्देशन एलटी ने किया है.

मनोरंजन /शौर्यपथ /फिल्म की कामयाबी के लिए उसका बड़े बजट का होना जरूरी नहीं है. फिल्म की कहानी, एक्टिंग और डायरेक्शन जोरदार हो तो वह दर्शकों के साथ कनेक्ट बना ही लेती है. ऐसा ही कुछ मराठी फिल्म 'बाईपन भारी देवा' के बारे में भी कहा जा सकता है. रिश्तों का जश्न मनाने वाली जियो स्टूडियोज की हाल ही में रिलीज मराठी फिल्म 'बाईपण भारी देवा' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन किया है और 11 दिन में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 30 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है.
'बाईपण भारी देवा' ने सिर्फ 11 दिन में लगभग 30.20म करोड़ रुपये का कलेक्शन करके हंगामा बरपा दिया है. इतना ही नहीं, सिर्फ एक दिन में 6.10 करोड़ रुपये की कमाई कर मराठी फिल्म इंडस्ट्री में सबसे बड़ा कलेक्शन करनेवाली फिल्म साबित हुई है और वह भी रिलीज के दूसरे रविवार को. और तो और फिल्म के दूसरे वीकेंड की कमाई (13.50 करोड़ रुपये) पहले हफ्ते की कमाई (12.5 करोड़ रुपये) से भी ज्यादा रही.
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के अनुसार, जबरदस्त वर्ड-ऑफ-माउथ और फिल्म के प्रति दर्शकों के क्रेज के साथ, फिल्म का तीसरा सप्ताह भी तेजी से बढ़ने की उम्मीद है. फिल्म को जियो स्टूडियोज ने पेश किया है. माधुरी भोसले और जियो स्टूडियोज ने इसका निर्माण किया है. फिल्म में रोहिणी हट्टंगड़ी, वंदना गुप्ते, सुकन्या माने, शिल्पा नवलकर, सुचित्रा बांदेकर और दीपा परब जैसी शानदार स्टार कास्ट नजर आ रही है. इस फिल्म को केदार शिंदे ने डायरेक्ट किया है.

  मनोरंजन /शौर्यपथ / किशोर कुमार बॉलीवुड के शानदार एक्टर और सिंगर रहे हैं. उनके गीत आज भी उनके फैन्स के बीच खूब सुने जाते हैं. किशोर कुमार खुशमिजाज और मस्तमौला इंसान थे. उन्होंने चार शादियां की. पहली शादी उनकी रूमा गुहा ठाकुर्ता से थी, दूसरी शादी उन्होंने मधुबाला से की, तीसरी शादी योगिता बाली से और चौथी शादी लीना चंदरावकर से की थी. किशोर कुमार का निधन 58 साल की उम्र में हो गया था. बता दें कि योगिता बाली और किशोर कुमार की शादी ज्यादा नहीं चल सकी थी. एक फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों को इश्क हुआ और 1976 में उन्होंने शादी कर ली. लेकिन दोनों के बीच कुछ सही नहीं चला और फिर 1978 में तलाक हुआ. बताया जाता है कि योगिता बाली की वैवाहिक जिंदगी में उनकी मां के ज्यादा दखल के चलते किशोर कुमार ने उनसे अलग होने का फैसला लिया था.
योगिता बाली और किशोर कुमार 1978 में अलग हुए तो उसके कुछ ही समय बाद उन्हें मिथुन चक्रवर्ती से इश्क हो गया. मिथुन चक्रवर्ती और योगिता बाली का इश्क परवान चढ़ा तो दोनों ने 1979 में शादी कर ली. मिथुन और योगिता के चार बच्चे महाअक्षय, नमाशी, उष्मय और दिशानी हैं. महाअक्षय और नमाशी फिल्मी दुनिया में कदम रख चुके हैं.
       योगिता बाली का जन्म 13 अगस्त 1952 को हुआ. वह एक्ट्रेस गीता बाली की रिश्तेदार हैं. उन्होंने 1971 में परवाना फिल्म से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा. मेरे, झील के उस पार, बनारसी बाबू, कुंआरा बाप, नागिन, कर्मयोगी, जानी दुश्मन और राजतिलक जैसी मशूहर फिल्मों में नजर आईं. योगिता ने 1989 में एक्टिंग करियर को अलविदा कह दिया. उन्होंने 2013 की फिल्म एनीमी को प्रोड्यूस भी किया था. इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती और महाअक्षय चक्रवर्ती नजर आए थे.

   मनोरंजन /शौर्यपथ /बाहुबली साउथ सिनेमा की ही नहीं बल्कि पूरे इंडियन सिनेमा की कल्ट फिल्मों में से एक है. प्रभास की इस फिल्म को पूरी दुनिया में खूब पसंद किया गया था. बाहुबली साल 2015 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म ने दुनियाभर में शानदार कमाई भी की थी. लेकिन आठ साल पहले रिलीज हुई बाहुबली के डायलॉग्स से लेकर हर सीन तक, आज तक लोग नहीं भूल पाए हैं. इतना ही नहीं फिल्म के कुछ सीन्स ऐसी भी रहे हैं, जिन्हें अन्य फिल्मों में भी कॉपी किया गया है. यह अन्य फिल्म केजीएफ और शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म जवान में भी है.
इस बात का दावा किसी और ने नहीं बल्कि खुद के ट्रेड एनालिस्ट मानने वाले एक्टर केआरके (कमाल आर खान) ने किया है. केआरके कई बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों को लेकर सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रतिक्रिया देते रहते हैं. उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर बाहुबली के उस सीन का तस्वीर को शेयर किया है, जिसमें शिवगामी देवी महेंद्र बाहुबली के नाम का ऐलान करती हैं. वहीं दूसरे तस्वीर में एक बच्चा दिखाई दे रहा है. यह तस्वीर फिल्म जवान की है.
ऐसा ही सीन एक्टर यश की फिल्म केजीएफ में भी फिल्माया गया है. इन सभी फिल्मों को लेकर केआरके ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मैं बस साउथ के सभी डायरेक्टर्स से पूछना चाहता हूं कि वो और कितनी फिल्मों में इस सीन का इस्तेमाल करने वाले हैं? यह बाहुबली, केजीएफ में था और अब जवान में! सोशल मीडिया पर केआरके का यह ट्वीट वायरल हो रहा है. आपको बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म जवान का सोमवार को प्रीव्यू वीडियो रिलीज हुआ है.

मनोरंजन /शौर्यपथ /अक्षय कुमार का मोस्ट अवेटेड फिल्म ओएमजी-2 का टीजर रिलीज हो गया है. खिलाड़ी कुमार की यह फिल्म लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है. फिल्म में अक्षय कुमार के साथ दिग्गज एक्टर पंकज त्रिपाठी दिखाई देने वाले हैं. फिल्म ओएमजी-2 के टीजर की शुरुआत पंकज त्रिपाठी से होती है. टीजर को देखकर कहा जा सकता है कि वह फिल्म में भगवान में आस्था रखते नजर आएंगे.  वहीं इसके बाद टीजर में अक्षय कुमार की एंट्री होती है, जो शिव का रोल कर रहे हैं.
टीजर में फिर पंजक और अक्षय कुमार के कई सीन्स को दिखाया गया है. फिल्म ओएमजी-2 अगले महीने 11 तारीख को रिलीज होगी. ओएमजी-2 साल 2012 में आई फिल्म ओएमजी का सीक्वल है. ओएमजी में अक्षय कुमार के साथ परेश रावल मुख्य भूमिका में थे. इस फिल्म में अक्षय ने कृष्ण का रोल किया था. फिल्म ओएमजी को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का काफी प्यार मिलता था. इस फिल्म की सफलता को देखते हुए ओएमजी-2 को बनाया गया है.
दिलचस्प बात यह है कि 11 अगस्त को अक्षय कुमार की ओएमजी-2 का बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की फिल्म गदर 2 से मुकाबला होने वाला है. ओएमजी-2 में अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी के साथ एक्ट्रेस यामी गौतम मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो खबर है कि ओएमजी-2 में श्रीराम का रोल भी देखने को मिलेगा, जिसे एक्टर अरुण गोविल कर सकते हैं. फिल्म का टीजर देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

    मनोरंजन /शौर्यपथ /कई पाकिस्तानी शोज को भारत में भी खूब पसंद किया जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि पाक के कुछ शोज बॉलीवुड की फिल्मों की हूबहू कॉपी हैं. दरअसल, कॉन्सेप्ट चुराने का सिलसिला तो सिनेमा में काफी पुराना रहा है. बॉलीवुड की ही कुछ फिल्में हॉलीवुड और साउथ की फिल्मों की कॉपी हैं. कई बार इसको लेकर बवाल भी मच चुका है. पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान भी फिल्मों के कॉन्सेप्ट चुराने में पीछे नहीं है. कई पाकिस्तानी शोज बॉलीवुड फिल्मों की कहानी चुराकर बनाए गए हैं. इसमें 'चीख' से लेकर 'दिल बंजारा' तक का नाम है. आइए देखते हैं पूरी लिस्ट...
चीख
    कहा जाता है कि पाकिस्तानी शोज 'चीख' बॉलीवुड फिल्म 'दामिनी' की कहानी से चुराकर बनाया गया है. इस शो में सबा कमर एक लड़की जो इंसाफ के लिए आवाज लगाती है और अपने ही परिवार के खिलाफ लड़ रही है.
मोहब्बत तुझे अलविदा
     पाकिस्तान में काफी फेमस शोज 'मोहब्बत तुझे अलविदा' का कॉन्सेप्ट श्रीदेवी, अनिल कपूर और उर्मिला मातोंडकर की फिल्म 'जुदाई' से लिया गया है. ये  फिल्म 90 के दशक की सबसे हिट फिल्म में से एक है. बॉलीवुड की इस फिल्म की तरह ही इस पाकिस्तानी शो की कहानी है.
कोई अपना नहीं
   आमिर खान और मनीषा कोइराला की फिल्म 'अकेले हम अकेले तुम' की कॉपी है पाकिस्तानी शो 'कोई अपना नहीं'...बॉलीवुड की इस फिल्म से पाकिस्तानी शो में सिर्फ इतना ही अंतर है कि बॉलीवुड फिल्म में मनीषा और आमिर खान का एक बेटा होता है, जबकि पाकिस्तानी शो में लीड एक्टर-एक्ट्रेस की बेटी है.
दिल बंजारा
     एक और पाकिस्तानी शो 'दिल बंजारा' को भी बॉलीवुड की कल्ट फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' का कॉपी बताया जाता है. इस शोज में लीड एक्ट्रेस विदेश जाती है और वहां उसे एक लड़के से प्यार हो जाता है. शो को देखकर आपको लगेगा कि आप शाहरुख खान और काजोल की फिल्म ही देख रहे हैं, बस चेहरे बदले हैं.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)