
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
मनोरंजन /शौर्यपथ /अमिताभ बच्चन को सदी का महानायक यूं ही नहीं कहा जाता. बिग बी ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में उस मुकाम को छुआ है जो प्रेरणादायक है. अमिताभ बच्चन न सिर्फ अपनी अदाकारी या बोलने के अंदाज की वजह से पसंद किए जाते हैं बल्कि लोग उनके व्यक्तित्व के भी कायल हैं. अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहने वाले अभिनेताओं में से एक हैं. वो अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी थ्रोबैक तस्वीरें शेयर करते रहते हैं. एक बार फिर उन्होंने अपनी जिंदगी के कुछ पुराने पन्नों को पलटाया है और खुशनुमा यादों में खो गए हैं.
हाल ही में अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी दो थ्रोबैक तस्वीरों को फ्रेंड्स के साथ शेयर किया. इन दोनों ही तस्वीरों में बॉलीवुड के शहंशाह बिल्कुल शाही अंदाज में ही पोp देते हुए नजर आ रहे हैं.तस्वीर में वो ब्लू डेनिम, व्हाइट शर्ट, लेदर जैकेट और बूट पहने स्टाइलिश अंदाज में दिखाई दे रहे हैं. शेड्स पहने बाएं हाथ में दूरबीन लिए हुए बिग बी का स्टाइलिश अंदाज उनकी पर्सनालिटी पर खूब जच रहा है. इन दोनों की तस्वीरों को साझा करते हुए बिग बी पुरानी यादों में खो गए हैं. दोस्त फोटो पोस्ट करते हुए अमिताभ बच्चन ने कैप्शन में लिखा, 'अच्छे दिन थे यार'
बॉलीवुड में 50 दशक बिताने के बावजूद जाहिर है बिग बी के पास पीछे मुड़कर देखने के लिए बहुत कुछ होगा. उनके यादों के पिटारे से निकली ये दो तस्वीरें उन्हीं यादों का यकीनन अहम हिस्सा हैं. हमेशा की तरह बिग बी के इस अंदाज के बीच फैंस कायल हो गए हैं तेजी से वायरल हो रही इन तस्वीरों पर फैंस बिग बी की पर्सनैलिटी पर कसीदे पढ़ रहे हैं. एक इंटरनेट यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'सर क्या पर्सनालिटी है इसके अलावा एक ने लिखा व्यक्तित्व हो तो ऐसा जिसे जिन्हें हर जेनरेशन रिस्पेक्ट करती है. तो एक ने लिखा, आप तो आज भी लोगों के दिलों की जान हैं. तो एक ने लिखा आप पहले ही सबसे स्टाइलिश पर्सनैलिटी थे और आज भी हैं सर.
वर्कफ्रंट की बात करें तो बिग बी को आखिरी बार फैमिली एंटरटेनर फिल्म 'ऊंचाई' में अनुपम खेर, परिणीति चोपड़ा और बोमन ईरानी के साथ देखा गया था. सूरज बड़जातिया निर्देशित इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला. अगले प्रोजेक्ट की बात करें तो अमिताभ बच्चन जल्द ही नाग अश्विन निर्देशित फिल्म 'प्रोजेक्ट के' में दीपिका पादुकोण और प्रभास के साथ नजर आएंगे.
मनोरंजन /शौर्यपथ /पांच करोड़ का बजट और 50 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन. किसी भी फिल्म की कामयाबी की दास्तान को जानने के लिए यह आंकड़ा बहुत है. सिनेमाघरों में इस फिल्म को देखने को सिलसिला नहीं रुक रहा है. फिल्म अपनी लागत का 10 गुना कमा चुकी है लेकिन दर्शकों का प्यार इस फिल्म को लेकर कम नहीं हो रहा है. एक बार फिर दर्शकों ने सिद्ध कर दिया है कि अगर कहानी शानदार हो तो उनके लिए बजट और नामी-गिरामी सितारे मायने नहीं रखते हैं. हम बात कर रहे हैं मराठी फिल्म 'बाईपण भारी देवा' की. इस फिल्म ने दर्शकों के साथ कनेक्ट बनाने में कामयाबी हासिल की है.
'बाईपण भारी देवा' 17 दिन से बॉक्स ऑफिस पर डटी हुई है और इसने 50.85 करोड़ रुपये का कलेक्षशन कर लिया है. बता दें कि 'बाईपण भारी देवा' एक दिन में 6.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर मराठी फिल्म इंडस्ट्री में सिंगल डे में सबसे बड़ा कलेक्शन करनेवाली फिल्म बन चुकी है. फिल्म के दूसरे वीकेंड की कमाई (13.50 करोड़ रुपये) पहले हफ्ते की कमाई (12.5 करोड़ रुपये) से भी ज्यादा रही थी. इस तरह फिल्म मेकर्स के लिए जबरदस्त फायदे का सौदा साबित हो रही है. तीसरे वीकेंड भी इसने 13 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है. इस तरह समझा जा सकता है कि दर्शक इस फिल्म को देखने के लिए लगातार सिनेमाघरों तक पहुंच रहे हैं.
'बाईपण भारी देवा' फिल्म को जियो स्टूडियोज ने पेश किया है. माधुरी भोसले और जियो स्टूडियोज ने इसके निर्माता हैं. 'बाईपण भारी देवा' में रोहिणी हट्टंगड़ी, वंदना गुप्ते, सुकन्या माने, शिल्पा नवलकर, सुचित्रा बांदेकर और दीपा परब लीड रोल में हैं. फिल्म को केदार शिंदे ने डायरेक्ट किया है.
मनोरंजन /शौर्यपथ / आज के दौर में रिलेशनशिप काफी डिमांडिंग और कॉम्पेक्स हो चुके हैं. ऐसे दौर में जब अधिकतर रिलेशन जल्दी ही समाप्त हो जाते हों, कोई अपने रिलेशनशिप में सपोर्ट और स्थिरता की उम्मीद ही रख सकता है. बॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी ने हाल ही अपनी एक्ट्रेस बेटी अथिया शेट्टी और क्रिकेटर दामाद केएल राहुल को रिलेशनशिप एडवाइस दी है. मिड डे से अपने इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने ससेक्सफुल रिलेशनशिप के बारे में महत्वपूर्ण विचार शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने अपनी बेटी को केएल पर पूरा विश्वास रखने को कहा है.
सुनील शेट्टी ने अपनी बेटी को सलाह देते हुए कहा- ऐसे बनो, जिसे अपने साथी पर ब्लाइंड्ली बिलीव हो, उस पर पूरा विश्वास रखो. उन्होंने आगे कहा- केएल एक एथलीट है और उसे हमेशा ट्रैवल करना होगा. हो सकता है तुम उसके साथ नहीं आ पाओ. एक्टर की तरह एथलीट के जीवन में भी हाई और लो फेज आते हैं. जब उनसे पूछा गया कि वे राहुल को क्या चेतावनी देना चाहेंगे तो उन्होंने कहा- “तुम इतने भी अच्छे इंसान मत बनो कि तुम्हारे सामने हमें इंफीरियर महसूस हो. किसी को इतना भी अच्छा नहीं होना चाहिए कि हर किसी को लगे ये अच्छाई में ही सब कुछ है, न कि आप में.”
एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल की जनवरी 2023 में सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित फार्म हाउस में शादी हुई है.
मनोरंजन/शौर्यपथ /गदर की सफलता के बाद अभिनेत्री अमीषा पटेल, सनी देओल के भाई बॉबी देओल के साथ फिल्म 'हमराज' में नजर आई। 'हमराज' की शूटिंग के दौरान कुछ ऐसा हुआ था, जिसे अमीषा ने कपिल शर्मा शो पर याद किया।
बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल और अभिनेत्री अमीषा पटेल जल्द ही 'गदर 2' में एक साथ नजर आने वाले हैं। दोनों की ये फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। दर्शक फिल्म का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अमीषा और सनी भी अपनी फिल्म का प्रचार करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इसी कड़ी में दोनों कपिल शर्मा के शो पर पहुंचे, जहाँ उन्होंने 'गदर 2' का प्रचार किया। अमीषा और सनी की मौजूदगी वाला कपिल शर्मा शो का एपिसोड आज शाम सोनी टीवी पर प्रसारित होगा। लेकिन इससे पहले ही इस शो का एक क्लिप सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का मुद्दा बना हुआ है। बता दें, इस क्लिप में अमीषा एक फिल्म की शूटिंग के दौरान किस्सा सुनाती नजर आ रही है।
अमीषा और सनी की फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' 2001 में रिलीज हुई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। गदर की सफलता के बाद अमीषा सनी देओल के भाई बॉबी देओल के साथ फिल्म 'हमराज' में नजर आई। 'हमराज' की शूटिंग के दौरान कुछ ऐसा हुआ था, जिसे अमीषा ने कपिल शर्मा शो पर याद किया। अभिनेत्री ने बताया, 'मैं इनके भाई बॉबी देओल के साथ हमराज़ के लिए शूटिंग कर रही थी और सेट पर भारी भीड़ थी। लोग हमें ऊपर से देख रहे थे। जैसे ही बॉबी ने मुझे गले लगाया, चिलम चिल्ली मच गयी। लोग चिल्लाने लगे, 'छोड़ इसे ये तेरे भाई की अमानत है, तारा सिंह इसको पाकिस्तान से लाया है।'
मनोरंजन/शौर्यपथ /शोएब इब्राहिम ने शनिवार को अपने यूट्यूब चैनल पर एक व्लॉग शेयर किया, जिसमें उन्होंने दीपिका कक्कड़ और परिवार के साथ मिलकर बड़े ही खास अंदाज में अपने बेटे के नाम की घोषणा की। दोनों ने अपने बेटे का नाम 'रुहान' रखा है। दोनों ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक व्लॉग शेयर किया।
टीवी की स्टार जोड़ी शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ ने अपने के नाम की घोषणा कर दी है। दोनों ने अपने बेटे का नाम 'रुहान' रखा है। शोएब और दीपिका ने शनिवार को अपने परिवार के साथ मिलकर अपने बेटे के नाम की घोषणा की। दोनों ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक व्लॉग शेयर किया, जिसमें उन्होंने बड़े ही खास तरीके से आधिकारिक तौर पर अपने बेटे के नाम की घोषणा की। बता दें, कुछ दिन पहले ही शोएब और दीपिका अपने बेटे को घर लेकर आए हैं। 21 जून को दीपिका की प्रीमैच्योर डिलीवरी हुई थी, जिसके बाद से उनका बेटा एनआईसीयू में था। लेकिन अब वो घर आ चुका है और मम्मी-पापा समेत इब्राहिम परिवार के सभी लोग घर में आए नन्हें मेहमान को पाकर काफी खुश हैं।
शोएब इब्राहिम ने शनिवार को अपने यूट्यूब चैनल पर एक व्लॉग शेयर किया, जिसमें उन्होंने दीपिका कक्कड़ और परिवार के साथ मिलकर बड़े ही खास अंदाज में अपने बेटे के नाम की घोषणा की। व्लॉग में, परिवार ने रुहान शब्द के इंग्लिश अल्फाबेट एक-एक कर वीडियो में दिखाकर नाम की घोषणा की। इस दौरान दीपिका और शोएब अपने बेटे को हाथ में थामे खुश नजर आए। स्टार जोड़े के अपने बेटे की नाम की घोषणा करते ही वीडियो के कमेंट सेक्शन में बधाईयों का तांता लग गया। दोनों के चाहनेवाले उन्हें बधाई देते नजर आ रहे हैं और बेटे के लिए दुआ मांगते नजर आ रहे हैं।
मनोरंजन/शौर्यपथ /'प्रोजेक्ट के' की पहली झलक अमेरिका के सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में 20 जुलाई को दिखाई जाएगी। इस इवेंट में प्रभास, दीपिका पादुकोण और कमल हासन हिस्सा लेंगे। इस बात की घोषणा फिल्म निर्माताओं ने अभी हाल ही में की थी।
साउथ के बाहुबली अभिनेता प्रभास की बहुचर्चित फिल्म 'प्रोजेक्ट के' को लेकर एक बड़ी खबर सामने आयी है। फिल्म के मेकर्स ने इस महीने की 20 और 21 तारीख को फैंस को 'प्रोजेक्ट के' की पहली झलक दिखाने का ऐलान किया है। वैजयंती मूवीज ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर शुक्रवार को एक पोस्ट किया, जिसके जरिए उन्होंने फिल्म की पहली झलक दिखाने की घोषणा की। इस पोस्ट में प्रोजेक्ट के की एक तस्वीर है, जिसमें दो हाथ एक दूसरे से भिड़ते नजर आ रहे हैं। तस्वीर के कोने में '20 जुलाई को यूएसए और 21 जुलाई को भारत में पहली झलक देखें' लिखा हुआ है।
'प्रोजेक्ट के' की पहली झलक अमेरिका के सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में 20 जुलाई को दिखाई जाएगी। इस इवेंट में प्रभास, दीपिका पादुकोण और कमल हासन हिस्सा लेंगे। इस बात की घोषणा फिल्म निर्माताओं ने अभी हाल ही में की थी। इसके बाद 21 जुलाई को स्टारकास्ट भारत में फिल्म की पहली झलक की विशेष फुटेज को लॉन्च करेगी। भारत में होने वाले इवेंट में कौन-कौन शामिल होने वाला है, इस बात की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
प्रभास की फिल्म 'प्रोजेक्ट के' को नाग अश्विन डायरेक्ट कर रहे हैं, जिन्होंने इसके आधिकारिक नाम को लेकर एक पोस्ट किया है। आश्विन ने लिखा, 'इस कवर में कागज की एक शीट है जिस पर एक शब्द छपा हुआ है। लेकिन यह जो भार वहन करता है.... कभी-कभी ऐसा लगता है जैसे यह पूरी दुनिया ही है।' प्रोजेक्ट के में 'के' क्या है वो लोगों को आने वाले कुछ दिनों में पता चल जाएगा। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबरों के मुताबिक, प्रोजेक्ट के का 'के' कालचक्र के लिए है। कालचक्र का मतलब समय का पहिया होता है, जिसे बनाने और मिटाने वाले के रूप में देखा जाता है।
मनोरंजन /शौर्यपथ /पहली फिल्म से सुपरस्टार बनी इस एक्ट्रेस की किस्मत ने नहीं दिया साथ, एक हादसे ने बदल दी तकदीर ये दास्तां उस एक्ट्रेस की है जिसे बॉलीवुड में हीरोइन्स के लिए तय मापदंड से परे जाकर काम मिला. पहली ही फिल्म से ऐसी शौहरत मिली की डायरेक्टर्स की लाइन लग गई. कहा तो ये भी जाता है कि उस वक्त इस एक्ट्रेस से दूसरी एक्ट्रेस खार खाने लगी थीं. वो बॉलीवुड के शीर्ष की तरफ बढ़ती जा रही थीं. लेकिन इस एक्ट्रेस की किस्मत ने भी उसका कोई खास साथ नहीं दिया. शूटिंग के दौरान ही इस एक्ट्रेस के साथ ऐसा हादसा हुआ कि सब कुछ बदल गया. जो डायरेक्टर डेट के लिए लाइन लगा कर खड़े रहते थे उन्होंने काम तक देने से मना कर दिया. पहले शौहरत और फिर इस दर्दनाक हादसे से गुजरने वाली एक्ट्रेस हैं रामेश्वरी.
आंध्र प्रदेश के काकीनाडा की ताल्लूरी रामेश्वरी की बड़ी बड़ी सी आंखें, भोली सी मुस्कान और सांवली सी सूरत देखकर उनकी सहेलियां उन्हें हीरोइन ही कहा करती थी. बचपन से ही रामेश्वरी खुद भी हीरोइन ही बनना चाहती थीं. 1975 में वो अपना शहर छोड़ कर एक्टिंग सीखने पुणे आ गईं. उस वक्त किस्मत पूरी तरह से रामेश्वरी के साथ थी. ये वही समय था जब राजश्री प्रोडक्शन अपनी फिल्म "दुल्हन वही जो पिया मन भाए' के लिए ऐसी ही सलोनी सूरत तलाश रहे थे. जो ग्लैमर से जुड़ी न नजर आए. रामेश्वरी उनके पैमाने पर बिल्कुल फिट बैठीं. इस फिल्म के रिलीज होते ही रामेश्वरी की शौहरत को पर लग गए. इसके बाद वो तेलुगु मूवी सीता मां लक्ष्मी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्म फेयर अवॉर्ड जीतने में कामयाब रहीं और मिथुन चक्रवर्ती के साथ मेरा रक्षक मूवी भी खासी हिट साबित हुई.
रामेश्वरी जिस तेजी से बॉलीवुड की नंबर वन हीरोइन बनने की तरफ बढ़ रही थीं, उतनी ही तेजी से वो नीचे गिरीं. दोष उनका नहीं उनकी किस्मत का था जिसने उनका साथ देने से इंकार कर दिया. बात 1979 की है. रामेश्वरी सुनैना नाम की फिल्म के लिए एक नेत्रहीन लड़की बनी थीं. एक सीन में हॉर्स राइडिंग करते हुए वो गिर पड़ीं और उनकी आंख में चोट आ गई. चोट इतनी भयानक थी कि अमेरिका के डॉक्टर्स ने उन्हें पूरे नौ महीने आराम करने की सलाह दी और उसके बाद ऑपरेशन हुआ. उसके बाद जब रामेश्वरी ने वापसी की तब उन्हें न पहले जैसा काम मिला न पहले जैसी पहचान मिली.
मनोरंजन /शौर्यपथ /राजकुमार और श्रद्धा ने 'स्त्री 2' की शूटिंग शुरू कर दी है। इस बात की घोषणा दोनों ने एक 35 सेकंड के वीडियो के साथ की। वीडियो की शुरुआत चंदेरी से होती है। 2018 में इस गांव के हर घर की दीवार पर 'ओ स्त्री कल आना' लिखा होता था, जो अब बदलकर 'ओ स्त्री रक्षा करना' हो गया है।
अभिनेता राजकुमार राव और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने मंगलवार को अपने चाहनेवालों को एक बड़ा सरप्राइज दिया। दोनों ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो साझा कर उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'स्त्री' के दूसरे भाग की शूटिंग शुरू होने की घोषणा की। राजकुमार और श्रद्धा की इस फिल्म के दूसरे भाग का दर्शक पिछले चार साल से इंतजार रहे हैं। दर्शकों का इंतजार अब अगले साल अगस्त में खत्म हो जाएगा। बता दें, 2018 के अगस्त में 'स्त्री' रिलीज हुई थी और मेकर्स ने अगले साल इसी महीने में इसके दूसरे भाग को रिलीज करने का फैसला किया है।
राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर ने 'स्त्री 2' की शूटिंग शुरू कर दी है। इस बात की घोषणा दोनों ने एक छोटे से 35 सेकंड के वीडियो के साथ की। वीडियो की शुरुआत चंदेरी से होती है। 2018 में इस गांव के हर घर की दीवार पर 'ओ स्त्री कल आना' लिखा होता था, जो अब बदलकर 'ओ स्त्री रक्षा करना' हो गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि चंदेरी में अब किसी सरकटे का आतंक फैल गया है और गांववालें स्त्री से अपनी रक्षा करने की गुहार लगा रहे हैं। यही इस फिल्म की थीम है। इस वीडियो को साझा करते हुए स्टारकास्ट ने लिखा, 'एक बार फिर चंदेरी में फैला आतंक! स्त्री 2 की शूटिंग शुरू।'
मनोरंजन/शौर्यपथ /तमिल मेगा स्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या एक साल पहले सुपर स्टार धनुष से अलग होने को लेकर चर्चा में थीं. साल 2022 जनवरी में दोनों ने अनाउंस किया कि दोनों अब अलग हो रहे हैं. हालांकि अभी तक तलाक की अनाउंसमेंट नहीं की गई है. इस सब के बीच अचानक ऐश्वर्या की दूसरी शादी की खबरें आने लगीं. दरअसल पेशे से डायरेक्टर ऐश्वर्या को हाल में चेन्नई के एक रिजॉर्ट में एक शख्स के साथ देखा गया था. बताया जा रहा है कि वह कोई एक्टर है. दोनों को साथ देख शादी की अफवाह उड़ने लगी. कहा जाने लगा कि ऐश्वर्या दूसरी शादी करने जा रही हैं...हालांकि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है. लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो ऐश्वर्या दूसरी शादी नहीं कर रही हैं.
ऐश्वर्या के नजदीकी सोर्स ने इंडिया टुडे से बातचीत में बताया कि दूसरी शादी से जुड़ी कोई भी खबर सही नहीं है. ऐश्वर्या कोई शादी नहीं कर रहीं. बता दें कि ऐश्वर्या और कॉलीवुड स्टार धनुष 17 जनवरी को अलग हुए. इसी दिन उन्होंने 18 साल चली शादी के खत्म होने की खबर दी. इनके दो बेटे यात्रा राजा और लिंगा राजा हैं.
काम के मामले में अगर बात की जाए तो ऐश्वर्या इस वक्त 'लाल सलाम' पर काम कर रही हैं. इस फिल्म में सुपरस्टार रजनीकांत लीड रोल में हैं. 8 मई को इस फिल्म से रजनीकांत का फर्स्ट लुक भी रिलीज किया गया था. वहीं धनुष 'रांझणा-2' यानी कि 'तेरे इश्क में' नजर आएंगे. कुछ समय पहले इसका टाइटल अनाउंस हुआ था. इसमें धनुष ने एक बार फिर रांझणा की यादें ताजा कर दीं.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
