Notice: Trying to get property 'alias' of non-object in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/components/com_k2/router.php on line 292
Shourya Path News - एशिया कप में महासमुंद की दिव्या का जलवा भारतीय अंडर-16 बास्केटबॉल टीम ने रचा इतिहास, सेमीफाइनल में प्रवेश Google Analytics —— Meta Pixel
June 17, 2026
Hindi Hindi

Notice: Undefined property: Joomla\CMS\Object\CMSObject::$id in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/plugins/k2/sppagebuilder/sppagebuilder.php on line 85

Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/administrator/components/com_sppagebuilder/helpers/sppagebuilder.php on line 156

Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/administrator/components/com_sppagebuilder/helpers/sppagebuilder.php on line 156

Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/administrator/components/com_sppagebuilder/helpers/sppagebuilder.php on line 156

Notice: Only variables should be assigned by reference in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/templates/ts_news247/html/com_k2/templates/default/item.php on line 23

एशिया कप में महासमुंद की दिव्या का जलवा भारतीय अंडर-16 बास्केटबॉल टीम ने रचा इतिहास, सेमीफाइनल में प्रवेश Featured

  • rounak group

दैनिक शौर्य पथ, महासमुंद ब्यूरो/संतराम कुर्रे।
  महिला शक्ति ने एक बार फिर छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है। महासमुंद जिले की दिव्या रंगारी (पिता– विनोद रंगारी) का चयन भारतीय अंडर-16 महिला बास्केटबॉल टीम में हुआ है, जो इस समय मलेशिया में 13 से 19 सितम्बर तक आयोजित FIBA अंडर-16 वूमेन्स एशिया कप 2025 में शानदार प्रदर्शन कर रही है।

भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में लगातार तीन मुकाबलों में जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाई है। पहले मैच में भारत ने ईरान को 70-67, दूसरे में उज्बेकिस्तान को 81-69 और तीसरे में समोआ को 71-54 के बड़े अंतर से हराकर इतिहास रच दिया। भारतीय टीम अब 18 सितम्बर को सेमीफाइनल खेलेगी।

छत्तीसगढ़ में खुशी की लहर

दिव्या के चयन और टीम की ऐतिहासिक उपलब्धि पर पूरे प्रदेश और जिले में उत्साह का माहौल है। छत्तीसगढ़ प्रदेश बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष राजीव जैन, चेयरमैन विजय अग्रवाल, पदाधिकारी नरेश डाकलिया, राजीव चौबे, राजेश गौर, भारतीय टीम की मुख्य प्रशिक्षक अनिथा पॉलदुरई, सहायक प्रशिक्षक रोहित एवं उमाकांत, सांसद रूपकुमारी चौधरी, विधायक महासमुंद योगेश्वर राजू सिंहा, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, सीईओ हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर रवि साहू, जिला बास्केटबॉल संघ महासमुंद के अध्यक्ष नुरेन चंद्राकर, सचिव शुभम तिवारी सहित अनेक जनप्रतिनिधियों, खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों ने शुभकामनाएं दीं।

दिव्या के पिता विनोद रंगारी और माता सपना रंगारी सहित परिवारजनों और क्षेत्रवासियों में भी गर्व और खुशी का माहौल है।

गर्व की बात

छत्तीसगढ़ के लिए यह क्षण महिला शक्ति की उपलब्धियों को रेखांकित करता है। महासमुंद की बेटी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर दमदार उपस्थिति दर्ज कराई है और यह साबित किया है कि प्रतिभा और संकल्प से हर सपना साकार किया जा सकता है।


Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/templates/ts_news247/html/com_k2/templates/default/item.php on line 308
Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)