August 23, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    इन 5 परेशानियों में कभी नहीं खाना चाहिए मूंगफली, काटने पड़ सकते हैं अस्पताल के चक्कर

    • doing of business

       सेहत टिप्स /शौर्यपथ / सस्ता बादाम कहा जाने वाला मूंगफली कई पोषक तत्व से भरपूर होता है. सर्दियों में तो इसको सबसे ज्यादा खाया जाता है. ठंड के मौसम तो लोग दोपहर में या शाम को जरूर इसको खाते हैं. लेकिन कुछ हेल्थ कंडीशन में मूंगफली का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे आपकी सेहत बिगड़ सकती है. तो आइए आपको बताते हैं उन 5 हेल्थ कंडीशन के बारे में जिसमें आपको मूंगफली नहीं खाना चाहिए.
    मूंगफली कब नहीं खानी चाहिए -
    - अगर आपको एसिडिटी की परेशानी है तो फिर आपको मूंगफली से परहेज करना चाहिए. इसको खाने से सीने में जलन और कब्ज हो सकती है. मूंगफली खाने से अफलाटॉक्सिन की मात्रा बढ़ती है जिससे लिवर को नुकसान पहुंचता है.
    - ब्लड प्रेशर की भी परेशानी इससे बढ़ सकती है. हाई बीपी वालों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए. जिन लोगों को किसी तरह की एलर्जी है उन्हें इसके सेवन से बचना चाहिए. अगर आपको पाचन संबंधी परेशानी है फिर आप इसको खाने से बचिए. इसको खाने से पाचन पर बुरा असर पड़ता है.
    - जो लोग मोटापे से पीड़ित हैं उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए. वहीं, जिनको अर्थराइटिस की परेशानी है उन्हें भी इसका सेवन नहीं करना चाहिए. इससे परेशानी और बढ़ सकती है.
    मूंगफली के फायदे -
    यह एक ऐसा फूड है, जो न केवल वजन कम करने में हेल्प करता है, बल्कि प्रोटीन, कार्ब्स, हेल्दी फैट, फाइबर और फैटी एसिड का अच्छा स्रोत है. मूंगफली के सेवन से शरीर को ऊर्जा मिलती है और यह कई पुरानी बीमारियों को भी दूर रखने में मदद करता है.

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision