August 15, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    सुबह इस समय बच्चे को पढ़ने के लिए उठाएं, फटाफट याद हो जाएगा सब, फिर कभी नहीं भूलेगा

    • doing of business

      टिप्स ट्रिक्स /शौर्यपथ /पहले जमाने में लोग कहते थे कि अगर साल भर ब्रह्म मुहूर्त में उठकर  पढ़ाई की जाए तो जीवनभर के लिए पाठ दिमाग में बस जाता है. यह बात विभिन्न शोधों में भी साबित हो चुकी है. अगर आप सुबह जल्‍दी उठें और पढ़ाई करें तो इस समय ब्रेन  सबसे तेजी से काम करता है और आप बेहतर तरीके से किसी विषय पर कॉन्सन्ट्रेट कर पाते हैं. इस वजह से आपकी एकाग्रता और याद रखने की क्षमता काफी अधिक बढ़ जाती है और आप लंबे समय तक उसे याद रख पाते हैं..
    सुबह उठने के फायदे  
       सुबह उठने के कई फायदे होते हैं. दरअसल, इस वक्‍त चारों तरफ शांति रहती है और इस वजह से मन और दिमाग दोनों शांत रहता है. शांति भरे माहौल में जब आप किसी विषय पर सोचते हैं तो आप बेहतर तरीके से ध्‍यान लगा पाते हैं. यही नहीं, इस समय अगर आप पढ़ाई करें तो दिमाग रिलैक्‍स होकर काम करता है जिस वजह से कॉन्‍सन्‍ट्रेशन अच्‍छा रहता है और मन भटकता नहीं. ऐसे में कम समय में ही आप ज्यादा पढ़ाई कर पाते हैं.
    सुबह उठने का सही समय
      अगर पढ़ाई के लिए आप सुबह उठना चाहते हैं तो ब्रह्म मुहुर्त यानी कि 4 से साढ़े 4 बजे के बीच उठना सबसे फायदेमंद माना जाता है. पहले जमाने में भी इस समय को पढ़ाई के लिए बेस्‍ट माना जाता था. सुबह उठकर पढ़ने से से मेमोरी लॉस की समस्‍या नहीं होती और चीजें लंबे वक्‍त तक याद रहती है.
    सूरज की पहली रोशनी
      दरअसल यह भी माना जाता है कि जब आप सूरज की रोशनी के साथ अपने दिमाग को एक्टिव करते हैं तो यह अधिक बेहतर और सतर्क तरीके से काम करता है. हालांकि यह आपके सोने के समय पर भी निर्भर करता है. क्‍योंकि कई लोग रात के वक्‍त अधिक प्रोडक्टिव काम कर पाते हैं.
    क्‍या हो सोने जागने का सही समय
        हालांकि कुछ शोधों में यह पाया गया है कि लोगों को सूरज के साथ ही दिन की शुरुआत करनी चाहिए और सूरज के अस्‍त होने के साथ ही अपने दिन को खत्‍म करना चाहिए. ऐसा करने से ‘सेंस ऑफ वेलबींग' बना रहता है, जो शरीर का एक नेचुरल प्रोसेस है.

    Rate this item
    (1 Vote)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision