
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
सेहत टिप्स /शौर्यपथ / यूरिक एसिड शरीर में इकट्ठा वेस्ट प्रोडक्ट है. कभी-कभी, यूरिक एसिड जोड़ों और ऊतकोंमें जमा हो सकता है, जिससे कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है, जैसे- हाथ और पैर की जोड़ों में दर्द और चलने फिरने में परेशानी होती है. हालांकि इसका इलाज एलोपैथी में है, लेकिन आपको हम यहां पर कुछ घरेलू नुस्खा बता रहे हैं जिससे भी आप इसको कंट्रोल कर सकते हैं.
यूरिक एसिड कैसे करें कंट्रोल
1- यूरिक एसिड में ग्रीन टी बहुत काम आती है. आप रोज सुबह इसको पीते हैं तो फिर आपको इसे कंट्रोल लाने में बहुत मदद मिलेगी. इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं.
2- वहीं, हल्दी जिसका उपयोग हर रोज खाने में होता है, आपकी यूरिक को कंट्रोल कर सकती है. यूरिक एसिड बढ़ने से शरीर में सूजन हो जाती है जिसे यह मसाला कम करने में असरदार साबित हो सकती हैं.
3- यूरिक एसिड में आप खीरे का भी सेवन कर सकते हैं. यह भी आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है. इसमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है जो यूरिक को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है.
4- नींबू पानी का भी सेवन काफी हद तक असरदार होता है. यह ड्रिंक शरीर में एल्कलाइन को प्रोड्यूस करता है, जिससे यूरिक कंट्रोल में रहती है. इसमें मौजूद सिट्रिक एसिड यूरिक में मिलकर इसको घटाती है.
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
