August 17, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    ये लोग भूलकर भी ना करें अलसी का सेवन, जान को हो सकता है खतरा, जानें फ्लैक्स सीड्स खाने के नुकसान

    • doing of business

      सेहत टिप्स /शौर्यपथ /यूं तो अलसी में बहुत प्रोटीन और फाइबर पाया जाता है. कई हेल्थ एक्सपर्ट्स भी अलसी को खाने की सलाह देते हैं. लेकिन याद रखिए कि अलसी हर किसी के लिए नहीं है. जी हां कुछ लोगों के लिए अलसी फायदेमंद होता है वहीं कुछ लोग यदि इसे खा लें तो उनके जान पर भी बन सकती है. कुछ ऐसी स्थितियां है जिसमें अलसी हमारे शरीर के लिए हानिकारक  हो सकता है. यहां आप जानेंगे कि वह कौन से लोग हैं जिन्हें अलसी खाने से परहेज करना चाहिए नहीं तो उन्हें ये नुकसान झेलने पड़ सकते हैं.
    इन लोगों को नहीं खाना चाहिए अलसी |
    दस्त में परहेज करें
    अलसी में फाइबर पाया जाता है जो दस्त की परेशानी को बढ़ाने का काम करता है. इसलिए जब आपको लूज मोशन की शिकायत हो तो अलसी को कतई ना खाएं.
    आंतों के लिए है खतरनाक
        हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार अलसी खाने के बाद ज्यादा पानी पीने की जरूरत पड़ती है. लेकिन अगर आप कम पानी पीने वाले इंसान हैं तो इससे आपके पाचन तंत्र में दिक्कत हो सकती है. और कब्ज की समस्या बढ़ सकती है.
    एलर्जी
       कुछ लोग सेंसिटिव होते हैं जिसके कारण उन्हें एलर्जी की समस्या देखने को मिलती है. कुछ लोग ऐसे होते हैं जिन्हें अलसी खाने में और पचाने में परेशानी होती है. ऐसे में आपको मतली, उल्टी या ब्लड प्रेशर कम होना जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.
    बिल्डिंग का खतरा
        अगर आपको पीरियड्स में ज्यादा ब्लीडिंग होती है तो आप अलसी बिल्कुल ना खाएं. क्योंकि अलसी गर्म तासीर वाली होती है ऐसे में आपकी ब्लीडिंग बढ़ सकती है.
    प्रेगनेंसी में करें अलसी का परहेज
      प्रेगनेंट वूमेन को भी अलसी से परहेज करना चाहिए. इससे ब्लीडिंग होने के साथ-साथ गर्भपात का भी खतरा बढ़ सकता है.

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision