Notice: Trying to get property 'alias' of non-object in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/components/com_k2/router.php on line 292
Shourya Path News - घर पर इन 5 एक्सरसाइज से कम होगी बाहर निकलती तोंद, रोजाना करने पर दिखने लगेगा असर Google Analytics —— Meta Pixel
June 17, 2026
Hindi Hindi

Notice: Undefined property: Joomla\CMS\Object\CMSObject::$id in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/plugins/k2/sppagebuilder/sppagebuilder.php on line 85

Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/administrator/components/com_sppagebuilder/helpers/sppagebuilder.php on line 156

Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/administrator/components/com_sppagebuilder/helpers/sppagebuilder.php on line 156

Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/administrator/components/com_sppagebuilder/helpers/sppagebuilder.php on line 156

Notice: Only variables should be assigned by reference in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/templates/ts_news247/html/com_k2/templates/default/item.php on line 23

घर पर इन 5 एक्सरसाइज से कम होगी बाहर निकलती तोंद, रोजाना करने पर दिखने लगेगा असर

  • rounak group

सेहत/शौर्यपथ/

अक्सर बेली फैट को घटाना मुश्किल होता है. आपको अपने पेट की चर्बी कम करने के लिए उन एक्सरसाइज पर जोर देने की जरूरत होती है जो सीधा फैट को पिघलाने का काम करें. इस लेख में ऐसी ही कुछ एक्सरसाइज का जिक्र है जो तेजी से पेट की चर्बी घटाने और पेट को सपाट बनाने में मदद करती हैं. इन्हें करने पर आपकी कमर भी पतली दिखने लगेगी और आपकी हिप्स को शेप भी मिलेगी. आइए जानें ये एक्सरसाइज कौन-कौनसी हैं.
बेली फैट कम करने की एक्सरसाइज
लेग इन एंड आउट
इस एक्सरसाइज का सीधा असर आपके पेट पर होगा. इसे करने के 2-3 दिन तक आपको पेट में दर्द भी महसूस हो सकता है, लेकिन आदत पड़ जाने के बाद आपको आसानी होगी. इस एक्सरसाइज को करने के लिए जमीन पर बैठें और हाथों को हिप्स के पास रखें और पीछे की तरफ झुकें. अब पैरों को घुटनों से मोड़ते हुए आगे पीछे करें. ध्यान रहे आपके पैर हवा में रहने चाहिए. 20 रेप्स के 2 सेट करें.
सीजर किक्स
इस एक्सरसाइज को भी जमीन पर लेटकर किया जाता है. इसमें आपको अपने दोनों पैरों को पहले सीधा रखना होता है इसके बाद कैंची की तरह पैर चलाने होते हैं. पहले आपका एक पैर ऊपर जाता है और दूसरा नीचे, फिर दूसरा ऊपर जाता है और पहला नीचे. इस एक्सरसाइज के आप 12 रेप्स 3 सेट में कर सकते हैं. बीच में 20 सैकंड का रेस्ट जरूर लें.
क्रंचेस
क्रंचेस करने के लिए अपनी पीठ के बल लेटें और हाथों को सिर के पीछे रखकर जोड़ लें. अब हाथों से ही सिर को उठाते हुए ऊपर ले जाएं और फिर नीचे लाएं. इसमें आपकी कमर भी साथ-साथ मुड़ेगी. इस एक्सरसाइज का असर सीधा बेली फैट पर होता है. गहरी सांस लेते हुए इसके 2 सेट्स करें. हर सेट में 12 रेप्स होने चाहिए.
सिट-अप्स
इस एक्सरसाइज को भी क्रंचेस की तरह किया जाता है. इसमें फर्क बस इतना है कि आप कमर को मोड़ते भर नहीं हैं बल्कि एकदम सीधा होकर बैठते हैं. सिट-अप्स (Sit Ups) करने के लिए पहले सिर के पीछे हाथ रखकर पूरा उठकर बैठा जाता है और फिर उसके बाद वापस जमीन पर लेटते हैं. इसमें आपके पैरों को किसी सपोर्ट की जरूरत भी होती है. इस एकसरसाइज़ के 12 रेप्स और 2 सेट किए जा सकते हैं.
हील टच
जमीन पर घुटने मोड़कर लेट जाएं और फिर दोनों हाथों से बारी-बारी साइड में मुड़ते हुए पैरों की एड़ियों को छूएं. इससे कमर के दोनों तरफ का फैट बर्न करने में सहायता मिलती है. इसके 20 रेप्स के 3 सेट्स जरूर करें और बीच-बीच में 30 सैकंड का ब्रेक लें.


Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/templates/ts_news247/html/com_k2/templates/default/item.php on line 308
Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)