August 12, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    दांतों में दिखने वाले काले कीड़ों से छुटकारा दिलाता है घर पर बना यह हर्बल पाउडर, बच्चों और बड़ों सभी की Teeth Cavity होगी दूर

    • doing of business

    सेहत /शौर्यपथ/

    दानों में लगने वाले काले कीड़े असल में कैविटी होती है जो दांतों की सतह पर बैक्टीरिया लगने के कारण दिखती है. इस कैविटी से दांतों में गड्ढे होना भी शुरू हो जाते हैं जिससे दांत खोखले होकर समय से पहले टूटने लगते हैं. दांतों की इस दिक्कत से छुटकारा पाने के लिए आप घर में ही हर्बल पाउडर को तैयार कर सकते हैं. यह ना सिर्फ दांतों से इन काले कीड़े या कहें कैविटी को दूर करेगा बल्कि उन्हें साफ और सफेद भी बनाएगा.
    दांतों से कीड़े हटाने के घरेलू उपाय

    आंवला और नीम पाउडर से तैयार यह हर्बल पाउडर दांतों पर कई कारणों से अच्छा असर दिखाता है. नीम के एंटीऑसक्सीडेंट गुण मसूड़ों से खून निकलने की दिक्कत को भी दूर करते हैं. वहीं, इसके इस्तेमाल से मुंह की दुर्गंध भी दूर होती है.
    इस हर्बल पाउडर को तैयार करने के लिए आपको कुछ सामग्रियों की आवश्यकता होगी. आपको इस हर्बल पाउडर को बनाने के लिए 2 चम्मच आंवला के पाउडर में एक चम्मच नीम का पाउडर और आधा चम्मच दालचीनी पाउडर, बेकिंग सोडा, लौंग का पाउडर और नमक मिलाना है. सभी सामग्रियों को एकसाथ मिलाने के बाद किसी डिब्बी में बंद करके रखें. इस पाउडर से आपको रोजाना अपने दांतों को साफ करना होगा. कुछ ही दिनों में दांतों में नजर आ रहे काले कीड़े दूर हो जाएंगे.
    हर्बल पाउडर के अलावा ऑयल पुलिंग भी फायदेमंद साबित होती है. ऑयल पुलिंग के लिए नारियल तेल को मुंह में इधर-उधर घुमाया जाता है. हर दिन 10 से 15 मिनट के लिए ऑयल पुलिंग करना दांतों और मसूड़ों की कई दिक्कतों को दूर करता है.

    नमक और गर्म पानी से कुल्ला करना भी दांतों के लिए अच्छा साबित होता है. यह कैविटी हटाने के साथ-साथ मसूड़ों की सूजन को दूर करता है.

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision