Google Analytics —— Meta Pixel
April 29, 2026
Hindi Hindi
PANKAJ CHANDRAKAR

PANKAJ CHANDRAKAR

आईएमडीबी ने 2022 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों की लिस्ट जारी की है, जिसमें बॉलीवुड की दस फिल्में हैं. इसमें प्रभास, यश, जूनियर एनटीआर, राम चरण, आमिर खान, आलिया भट्ट, कंगना रनौत, रणबीर कपूर और टाइगर श्रॉफ की फिल्में शामिल हैं.

नई दिल्ली /शौर्यपथ/

 साल 2021 खत्म होने जा रहा है और 2022 में कदम रखने के लिए कुछ ही समय बाकी रह गया है. अगले साल को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं, और सिनेमा के लिहाज से 2022 में बड़ी बजट और सितारों वाली ढेर सारी फिल्में रिलीज होने जा रही हैं. 2021 के आखिर में जाकर सिनेमाघर खुले हैं, जिस वजह से कई बड़ी फिल्में रिलीज होने से रह गईं या फिर ओटीटी पर रिलीज हो गई हैं. लेकिन आईएमडीबी ने 2022 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों की लिस्ट जारी की है, जिसमें बॉलीवुड की दस फिल्में हैं. इसमें प्रभास, यश, जूनियर एनटीआर, राम चरण, आमिर खान, आलिया भट्ट, कंगना रनौत, रणबीर कपूर और टाइगर श्रॉफ की फिल्में शामिल हैं. आइए एक नजर डालते हैं 2022 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों पर:


2022 में इन 10 फिल्मों पर रहेगी नजर, आईएमडीबी की लिस्ट से नदारद सलमान-शाहरुख की फिल्में
2022 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में अधिकतर बिग बजट फिल्में

 1. के.जी.एफ चैप्टर 2

इस फिल्म में यश और संजय दत्त नजर आएंगे और फिल्म को प्रशांत नील ने डायरेक्ट किया है.
2022 में इन 10 फिल्मों पर रहेगी नजर, आईएमडीबी की लिस्ट से नदारद सलमान-शाहरुख की फिल्में
2022 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में अधिकतर बिग बजट फिल्में

 1. के.जी.एफ चैप्टर 2

इस फिल्म में यश और संजय दत्त नजर आएंगे और फिल्म को प्रशांत नील ने डायरेक्ट किया है.

 2. आरआरआर

बाहुबली के डायरेक्टर एस.एस. राजामौली की फिल्म में अजय देवगन, जूनियर एनटीआर और राम चरण लीड रोल में हैं.

3. लाल सिंह चड्ढा

आमिर खान, करीना कपूर और नागा चैतन्य अक्किनेनी लीड रोल में हैं और फिल्म को अद्वैत चंदन को डायरेक्ट किया है.

 
1. के.जी.एफ चैप्टर 2

इस फिल्म में यश और संजय दत्त नजर आएंगे और फिल्म को प्रशांत नील ने डायरेक्ट किया है.

2. आरआरआर
बाहुबली के डायरेक्टर एस.एस. राजामौली की फिल्म में अजय देवगन, जूनियर एनटीआर और राम चरण लीड रोल में हैं.

3. लाल सिंह चड्ढा
आमिर खान, करीना कपूर और नागा चैतन्य अक्किनेनी लीड रोल में हैं और फिल्म को अद्वैत चंदन को डायरेक्ट किया है.

 4. गंगूबाई काठियावाड़ी
संजय लीला भंसाली की फिल्म में आलिया भट्ट और अजय देवगन नजर आएंगे.

5. बीस्ट
नेलसन दिलीप कुमार की फिल्म में विजय जोसफ, पूजा हेगड़े और योगी बाबू लीड रोल में हैं.

6. धाकड़
रजनीश घई की इस एक्शन फिल्म में कंगना रनौत जोरदार एक्शन करती दिखाई देंगी जबकि अर्जुन रामपाल भी फिल्म में हैं.

7. राधे श्याम
के.के. राधाकृष्ण कुमार ने फिल्म को डायरेक्ट किया है, और 1970 के दशक में रची गई इस कहानी में प्रभास और पूजा हेगड़े लीड रोल में हैं.

8. ब्रह्मास्त्र
रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन और आलिया भट्ट की फिल्म को अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है


2022 में इन 10 फिल्मों पर रहेगी नजर, आईएमडीबी की लिस्ट से नदारद सलमान-शाहरुख की फिल्में
2022 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में अधिकतर बिग बजट फिल्में

 

 

 अगर आप झड़ते बालों  से परेशान हैं या फिर बालों से जुड़ी किसी और समस्या से जूझ रहे हैं तो हम आपके लिए आज आपके मतलब की जानकारी लेकर आये हैं. आज हम आपको लौकी से जुड़ी कुछ ऐसी जानकारी देने वाले हैं, जो आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है.

अन्य  खबर /शौर्यपथ/

 आज के समय में हर शख्स फिट और आकर्षित दिखना चाहता है. आज कल लोग अच्छा दिखने के लिए बालों पर कई तरह के एक्सपेरिमेंट करते हैं. बाल काले करवाते हैं, लेकिन आज बिना बुढ़ापे के लोगों के बाल सफेद हो रहे हैं. इसके चलते कई बार लोग हंसी के पात्र बन जाते हैं. आज हम आपको लौकी (Bottle Gourd) से जुड़ी कुछ ऐसी जानकारी देने वाले हैं, जो आपके लिए बालों के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है. लौकी (Bottle Gourd), जो शरीर को अंदरूनी तौर पर डिटॉक्स करने के अलावा बालों की समस्याओं से भी निजात दिलाती है. वैसे बालों का सफेद होना आज कल आम बात हो गई है. बालों का काले से सफेद होना मिलेनिन पिगमेंटेशन की कमी के कारण भी हो सकता है. ऐसे में आप लौकी (Bottle Gourd) का इस्तेमाल कर अपने सफेद बालों को काला कर सकते हैं.


लौकी की फायदे

किचन में खाने के स्वाद को बढ़ाने के अलावा लौकी (Bottle Gourd) हमारी हमारे लिए काफी फायदेमंद है. लौकी (Bottle Gourd) शरीर को अंदरूनी तौर पर डिटॉक्स करने के अलावा बालों की समस्याओं से भी निजात दिलाती है. इसमें सोडियम, आयरन, पोटैशियम, फाइबर, फॉस्फोरस और विटामिन्स जैस न्यूट्रिएंट्स होते हैं, जो बॉडी को मजबूत करने के साथ-साथ बॉडी को अंदर से क्लीन भी करता है.


बालों के लिए लौकी का इस्तेमाल  

आप लौकी का तेल बनाकर, उसे रोजाना लगाये, जिससे आपको झड़ते बालों से छुटकारा मिलेगा. इसके लिए आपको लौकी को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लेना है. इसके बाद इसे धूप में अच्छी तरह सूखा लें. एक कढ़ाई में नारियल का तेल लें, उसे अच्छे गर्म करें, उसमें सुखाये हुए लौकी के टुकड़े डालें. धीमी आंच में पकने दें. जब तेल का कलर बदल जाये तो गैस से उतार लें. ठंडा करने के बाद छान लें. इसे एक शीशी में भर कर रख लें. सप्ताह में दो बार जरूर लगायें.


इस तेल से सप्ताह में दो बार अच्छे से स्कैल्प पर मसाज करें. चाहें तो रात को सोने से पहले लगा लें और सुबह धो लें. कुछ दिन में आपकों फर्क दिखने लगेगा.

 

 

 

 

पीएम गुजरात के आणंद में कृषि और खाद्य प्रसंस्करण पर राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन के समापन सत्र के दौरान वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से किसानों को संबोधित कर रहे हैं.

नई दिल्ली  /शौर्यपथ/

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के संबंध में एक शिखर सम्मेलन को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने कहा कि सरकार लगातार किसानों की आय बढ़ाने को लेकर कदम उठा रही है. पीएम ने गुजरात के आणंद में कृषि और खाद्य प्रसंस्करण पर राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन के समापन सत्र के दौरान वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से किसानों को संबोधित कर रहे हैं. पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि 'यह भारत के किसान के लिए सम्मेलन है.' उन्होंने कहा कि 21वीं सदी में कृषि से बदलाव आएगा.

पीएम मोदी ने अपनी सरकार के दौरान किसानों के लिए किए काम गिनाते हुए कहा कि 'बीते 6-7 साल में बीज से लेकर बाज़ार तक, किसान की आय को बढ़ाने के लिए एक के बाद एक अनेक कदम उठाए गए हैं. मिट्टी की जांच से लेकर सैकड़ों नए बीज तक, पीएम किसान सम्मान निधि से लेकर लागत का डेढ़ गुणा एमएसपी तक, सिंचाई के सशक्त नेटवर्क से लेकर किसान रेल तक, सरकार ने अनेक कदम उठाए हैं.'

पीएम ने किसानों से कहा कि पुरानी भारतीय सभ्यता में किसानी पर काफी सूत्र दिए गए हैं और आज इन जड़ों की और लौटने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि 'आज दुनिया जितना आधुनिक हो रही है, उतना ही ‘back to basic' की ओर बढ़ रही है. इस Back to basic का मतलब क्या है? इसका मतलब है अपनी जड़ों से जुड़ना! इस बात को आप सब किसान साथियों से बेहतर कौन समझता है? हम जितना जड़ों को सींचते हैं, उतना ही पौधे का विकास होता है; कृषि से जुड़े हमारे इस प्राचीन ज्ञान को हमें न सिर्फ फिर से सीखने की ज़रूरत है, बल्कि उसे आधुनिक समय के हिसाब से तराशने की भी ज़रूरत है. इस दिशा में हमें नए सिरे से शोध करने होंगे, प्राचीन ज्ञान को आधुनिक वैज्ञानिक फ्रेम में ढालना होगा.'

पीएम ने ये भी कहा कि छोटे किसानों के लिए प्राकृतिक खेती काफी फायदेमंद होगी. उन्होंने कहा कि 'नैचुरल फार्मिंग से जिन्हें सबसे अधिक फायदा होगा, वो हैं देश के 80 प्रतिशत किसान. वो छोटे किसान, जिनके पास 2 हेक्टेयर से कम भूमि है. इनमें से अधिकांश किसानों का काफी खर्च, केमिकल फर्टिलाइजर पर होता है. अगर वो प्राकृतिक खेती की तरफ मुड़ेंगे तो उनकी स्थिति और बेहतर होगी.'

 

 

 

 

राहुल गांधी ने कहा कि मामले में मंत्री का इन्वॉल्वमेंट है. वो "एक क्रिमिनल हैं". उन्हें मंत्री पद से बर्खास्त कर देना चाहिए या फिर उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए.

नई दिल्ली /शौर्यपथ/

 कांग्रेस सांसद राहुल गांधी  ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी  पर गुरुवार को एक बार फिर हमला बोला. केंद्रीय मंत्री टेनी का पुत्र आशीष मिश्रा लखीमपुर खीरी में किसानों को गाड़ी चढ़ाकर मारने के मामले में आरोपी है. विपक्ष ने टेनी के इस्तीफे की मांग तेज कर दी है. राहुल गांधी ने कहा कि मामले में मंत्री का इन्वॉल्वमेंट है. वो "एक क्रिमिनल हैं". उन्हें मंत्री पद से बर्खास्त कर देना चाहिए या फिर उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए.

विपक्षी दलों के प्रदर्शन के कारण हंगामे और अराजकता के बीच राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा, "मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए. वह एक अपराधी हैं." विपक्ष के कई सांसदों ने संसद के दोनों सदनों में स्थगन नोटिस दिया है. हंगामे के चलते दोनों सदनों की कार्यवाही को दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है.

 समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, राहुल गांधी ने कहा, "हमें लखीमपुर खीरी में हुई हत्याओं के बारे में बोलने की अनुमति दी जानी चाहिए, जिसमें मंत्री की इन्वॉल्वमेंट थी. इसके बारे में कहा गया है कि यह एक साजिश थी. किसानों की हत्या करने वाले मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए और सजा मिलनी चाहिए."

वहीं, केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि हम संसद में चर्चा के लिए आह्वान कर रहे हैं. कुछ न कुछ बहाना बनाकर संसद को न चलने देना यह ठीक नहीं है. संसद चर्चा के लिए है और विपक्ष संसद के मूल कार्य को धवस्त कर रहा है जो ठीक नहीं है.

 

 

 

 

अम्बिकापुर /शौर्यपथ/

गोठानो में मवेशियों के लिए चारे की व्यवस्था हेतु जिले के किसान बढ़-चढ़कर पैरादान कर रहे है। किसानों के द्वारा दान की गई पैरा को नजदीकी गोठान में लाकर मचान में सुरक्षित रखा जा रहा है ताकि लंबे समय तक पैरा मवेशियों के लिए उपलब्ध रहे। 

कलेक्टर  संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार सभी जनपद पंचायत के सीईओ किसानों को गोठान के लिए पैरादान हेतु किसानों को प्रेरित कर रहे है। बड़े किसान ज्यादा मात्रा में पैरादान कर रहे है। हार्वेस्टर से धान कटाई कराने वाले किसानों द्वारा पैरादान किए हुए पैरा को बेलर मशीन से कृषि विभाग द्वारा बंडलीकरण कराया जा रहा है जिससे गोठानो तक लाने में आसानी हो रही है। जिले में विगत 2-3 वर्षो से किसान गोठानो के लिए पैरादान लगातार कर रहे है जिससे मवेशियों को गोठान में चारा उपलब्ध हो रही है।

 

अम्बिकापुर /शौर्यपथ/

अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर जिला जिला प्रशासन की लगातार कार्रवाई जारी है जिससे रेत माफिया सकते में आ गए है। बुधवार को प्रशासनिक अमलो के द्वारा अवैध रेत परिवहन करते उदयपुर तहसील में 2 ट्रेक्टर तथा लखनपुर तहसील में 4 ट्रेक्टर और 1 ट्रक को ज़ब्त कर पुलिस के हवाले किया गया। एस.डी.एम.  अनिकेत साहू के नेतृत्व में बुधवार को राजस्व अमले द्वारा लखनपुर तहसील के ग्राम सिंगीटाना में अवैध रेत परिवहन करने वाले 4 ट्रेक्टर और एक ट्रक को जब्त किया गया। इसी प्रकार उदयपुर तहसील में तहसीलदार  सुभाष शुक्ला के द्वारा अवैध रेत परिवहन करते एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया। सभी जब्तशुदा वाहनों को सबंधित थाने के सुपुर्द कर दिया गया। मंगलवार को भी उदयपुर तहसील के प्रशासनिक अमले के द्वारा ग्राम जजगा में रेड़ नदी से अवैध रेत परिवहन करते एक ट्रक को जब्त कर वाहन को उदयपुर थाना के सुपुर्द कर किया गया था। 

इस दौरान तहसीलदार  सुभाष शुक्ला, नायब तहसीलदार  श्रुति धुर्वे सहित पटवारी भी मौजूद थे। ज्ञातव्य है कि कलेक्टर  संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार जिले में अवैध रेत उत्खनन, भंडारण एवं परिवहन पर खनिज प्रशासन एवं राजस्व की टीम द्वारा जांच एवं कार्यवाही लगातार की जा रही है।

 

अम्बिकापुर /शौर्यपथ/

समर्थन मूल्य में धान खरीदी 1 दिसबर से जिले में शुरू हो गई है । इस बार खरीदी केंद्रों में बेहतर व्यवस्था होने से किसान आसानी से धान बेच पा रहे हैं जिससे वे खुश हैं।

लुण्ड्रा विकासखण्ड के धान खरीदी केंद्र बटवाही में धान बिक्री के लिए आये किसान अदलसाय को भी केंद्र की व्यवस्था बेहतर लगा। किसान ने बताया कि टोकन कटाने तथा धान बेचने के दौरान किसी प्रकार की समस्या नही हुई। बारदाने की कमी होने पर मुझे समिति के द्वारा बारदाना उपलब्ध कराया गया। धान का सबसे मूल्य भी अच्छा मिल रहा है। उन्होंने समर्थन मूल्य बपर धान खरीदी के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर  संजीव कुमार झा के द्वारा धान खरीदी की सुचारू व्यवस्था के लिए उपार्जन केन्द्रोंक लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। अधिकारियो को किसानों की सुविधाओं का ध्यान रखने तथा छोटे किसानों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं।

अनेक प्रकार के मौसमी साग-सब्जी के उत्पादन से अपने परिवार का कर रही है भरण पोषण

किसान झलिया ने कहा कुंआ निर्माण से खेत आई हरियाली परिवार में बढ़ी खुशहाली

जशपुरनगर /शौर्यपथ/

अनेक प्रकार के मौसमी साग-सब्जी के उत्पादन से अपने परिवार का कर रही है भरण पोषण

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को निरंतर मजबूती प्रदान कर रहा है। मनरेगा के तहत् कुंआ, डबरी, तालाब सहित अन्य हितग्राही मूलक कार्यो से किसानों के जीवन में खुशहाली आ रही है साथ ही अपने जमीन में स्वीकृत कार्यो में उन्हें रोजगार भी हासिल हो रहा है। जिससे उन्हें दोगुना लाभ मिल रहा है।

विकासखंड मनोरा के ग्राम पंचायत सुरजूला के किसान श्रीमती झलिया मनरेगा से कुंआ निर्माण करवाकर अपने जीवन को एक नई दिशा दे रही है। अब उन्हें कृषि कार्य के लिए बारिश पर निर्भर रहना नहीं पड़ता ना ही उन्हें अपने फसलों के सूख जाने की चिंता रहती है। कुंआ निर्माण से पूर्व वे अपने 5 एकड़ की जमीन पर बरसात आधारित खेती किया करती थी। जिससे उन्हें अपनी मेहनत के अनुसार उपज की प्राप्ति नहीं होती थी। उन्हें हमेशा सिंचाई सुविधा की कमी का एहसास होता था। किसान ने बताया कि उनके परिवार में कुल 5 सदस्य है जिनके भरण पोषण का के लिए कृषि पर ही निर्भर रहते है। उन्होंने बताया कि सिंचाई की सुविधा न हो पाने से अपने भूमि पर धान की उपज लेने के बाद रबी या दोहरी फसल लेने में सक्षम नहीं थे। परंतु शासन के द्वारा उन्हें कुआं की स्वीकृति प्रदान कर उनके जमीन पर ही कुआं का निर्माण करा दिया गया है। जिसमें 12 महीने पानी रहता हैं जिसका लाभ उठाते हुए किसान झलिया अब विभिन्न प्रकार की साग-सब्जी का उत्पादन करने लगी है। मौसमी सब्जी का उत्पादन होने से वह अपने आस पास के हाट-बाजारों में सब्जियों का विक्रय करने लगी है। जिससे उन्हें परिवार के पालन पोषण के लिए आर्थिक रूप से अधिक मदद मिलने लगी है। झलिया ने जिला प्रशासन एवं छत्तीसगढ़ शासन को धन्यवाद देते हुए कहा कि कुंआ निर्माण से उनके खेत में हरियाली आई वहीं परिवार में खुशहाली आई है।

 

कबीरधाम जिले के युवाओं को दिया जाएगा सुरक्षा दक्षता प्रशिक्षण

कबीरधाम जिले के सभी थानों में निर्धारित दिनांक में सुबह 10 बजे से 4 बजे तक किया जाएगा कैंप का आयोजन

कवर्धा /शौर्यपथ/

कबीरधाम जिले के अन्तर्गत विभिन्न थानो के माध्यम से एक एनजीओ एसआईएस इंडिया लिमिटेड द्वारा युवाओं को सुरक्षा दक्षता प्रशिक्षण बेरोजगार नवयुवकों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए भर्ती कार्यक्रम आयोजन किया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के मार्गदर्शन में थाना परिसर सहसपुर में 17 दिसंबर को, थाना परिसर बोड़ला में 18 दिसंबर, थाना परिसर पंडरिया में 20 दिसंबर, थाना परिसर अजाक में 21 दिसंबर, थाना परिसर पिपरिया में 22 दिसंबर, थाना परिसर रेंगाखार में 23 दिसंबर, थाना परिसर कुंडा में 24 दिसंबर, थाना परिसर भोरमदेव में 27 दिसंबर, थाना परिसर कोतवाली में 28 दिसंबर और पुलिस लाईन कबीरधाम में 29 दिसंबर को सुबह 10 बजे से 4 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इच्छुक युवाओं को कक्षा 10वीं की अंकसूची एवं आधार कार्ड एवं एक नग पासपोर्ट साईज फोटो साथ लाना होगा।

:

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)