August 10, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    यूपी: BJP MLA का अपनी ही सरकार को लेकर बयान- 'ज्यादा बोलूंगा तो देशद्रोह का केस हो जाएगा'

    • doing of business

    नई दिल्ली / शौर्यपथ / लखनऊ उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के भारतीय जनता पार्टी के एक विधायक ने अपनी ही पार्टी की सरकार पर हमला बोला है. विधायक ने कहा कि उनके जैसे विधायकों की राज्य में कोई हैसियत नहीं है और मीडिया के सामने बहुत बयानबाजी करने पर उनके खिलाफ देशद्रोह का केस हो जाएगा.
    विधायक राकेश राठौर से सीतापुर में सरकारी ट्रॉमा सेंटर को शुरू किए जाने को लेकर सवाल पूछा गया था. यह बिल्डिंग काफी सालों से तैयार है, लेकिन चालू नहीं हो पाई है. सवाल पर उनका जवाब था, 'मैंने बहुत से कदम उठाए हैं, लेकिन विधायकों की हैसियत ही क्या है? अगर मैं ज्यादा बोलूंगा तो मेरे खिलाफ देशद्रोह की धारा लग जाएगी.'
    इसपर जब उनसे पूछा गया कि क्या वो यह संकेत दे रहे हैं कि वो एक विधायक के तौर पर अपनी सरकार का प्रतिनिधित्व नहीं कर सकते हैं? तो इसपर उन्होंने कहा कि 'क्या आपको लगता है कि विधायक अपने मन की बात कह सकते हैं? आप जानते हैं कि मैंने पहले भी सवाल उठाए हैं.'
    राकेश राठौर पहली बार विधायक बने हैं. उन्होंने 2017 के विधानसभा चुनावों के पहले बीजेपी जॉइन किया था. उसके पहले वो निर्दलीय के तौर पर चुनाव लड़ चुके थे और बहुजन समाज पार्टी से भी जुड़े रहे थे.
    पिछले साल एक घटना के चलते उनसे बीजेपी के प्रदेश आलाकमान ने सफाई मांग ली थी. सोशल मीडिया पर कथित रूप से उनकी एक ऑडियो क्लिप वायरल हो गई थी, जिसमें वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना कर रहे थे. इस क्लिप में वो कथित रूप से एक अन्य बीजेपी नेता ने बात कर रहे थे, जिसमें वो कोविड-19 महामारी की शुरुआत में लोगों से ताली, थाली बजवाने की पीएम की अपील को गलत बता रहे थे.
    इस क्लिप में कथित रुप से विधायक ने कहा था कि 'आप ताली बजाकर कोरोना को खत्म कर देंगे? मूर्खता का रिकॉर्ड तोड़ा जा रहा है. शंख बजाने से कोरोना चला जाएगा? आप जैसे लोग मूर्ख होते है...वो आपकी नौकरी ले लेंगे.'

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision