August 10, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    मोदी सरकार पर बरसे RJD नेता मनोज झा, कहा- सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट का काम तत्काल रोकें

    • doing of business

    नई दिल्ली /शौर्यपथ / देश में बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण के बीच राष्ट्रीय जनता दल के नेता और राज्यसभा सांसद मनोज झा ने सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के काम को तत्काल रोकने की मांग की है. आरजेडी के सीनियर नेता मनोज झा ने बात करते हुए सरकार से आग्रह किया है कि सेंट्रल विस्टा प्रोटेक्ट के कंस्ट्रक्शन के काम को फौरन रोका जाए, उन्होंने इसे जरूरी काम का दर्जा दिए जाने पर आपत्ति उठाई है. उन्होंने कहा कि यह नैतिक रुप से गलत है. दुनिया में ऐसा कोई देश नहीं होगा जहां इस तरह से अनैतिक और अरुचिकर काम किया जा रहा होगा.
    कोविड महामारी के दौरान लोगों की परेशानियों का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने मोदी सरकार पर जोरदार प्रहार किया. बकौल मनोज झा, भारत के लोगों को सरकार, ऑक्सीजन उपलब्ध नहीं करवा पा रही है. इंजेक्शन की व्यवस्था नहीं हो पा रही है यहां तक कि अंतिम संस्कार के लिए लोगों को पैरवी लगानी पड़ रही है. उन्होंने सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए पूछा कि आखिर सरकार में संवेदना का इतना अभाव क्यों है.
    मनोज झा से पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी इस पर सवाल उठा चुके हैं. राहुल गांधी ने कोविड महामारी के संकट के बीच ‘सेंट्रल विस्टा' परियोजना के तहत काम आगे बढ़ाए जाने और उसकी प्राथमिकताओं को लेकर सवाल खड़े किए थे.

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision