
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
नई दिल्ली /शौर्यपथ / पटना बिहार की राजधानी पटना से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, यहां एक व्यक्ति ने कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद अपनी पत्नी की कथित तौर पर हत्या कर दी और इसके बाद रविवार देर रात आत्महत्या कर ली. यह जानकारी पुलिस ने दी है. व्यक्ति की पहचान अतुल लाल के तौर पर हुई है, जो एक रेलवे कर्मचारी था. जबकि पत्नी राज्य की राजधानी में एक निजी संस्थान में काम करती थी. बिहार पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई.
पुलिस सूत्रों के अनुसार, रेलवे में कार्यरत अतुल लाल ने कोरोना परीक्षण पॉजिटिव आने के बाद अपनी पत्नी की हत्या कर दी और फिर खुद छत से कूदकर आत्महत्या कर ली. दंपति शहर के पत्रकार नगर में रहते थे. फिलहाल, मामले की आगे की जांच चल रही है. वहीं, बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान 68 और व्यक्ति की मौत हो जाने से इससे मरने वालों की संख्या रविवार को 2155 तक गयी. साथ ही 12795 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 403596 हो गयी.
इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोविड-19 मरीजों की खातिर विशेष विमान भेजकर अहमदाबाद से 14000 रेमडेसिविर दवा शीघ्र लाने का आदेश दिया है. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान पटना में 23, मुजफ्फरपुर में नौ, नालंदा में सात, भागलपुर में चार, दरभंगा में तीन, औरंगाबाद, गया, मधेपुरा, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण एवं सिवान में दो-दो तथा अररिया, अरवल, बांका, जहानाबाद, मधुबनी, मुंगेर, सहरसा, सारण, सीतामढ़ी एवं सुपौल में एक-एक मरीज की मौत हो गयी. इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या रविवार को बढ़कर 2155 हो गयी.
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
