August 10, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    'CBSE की परीक्षाएं रद्द की जाएं', कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अरविंद केजरीवाल की केंद्र सरकार से अपील

    • doing of business

    नई दिल्ली / शौर्यपथ / दिल्ली में कोरोना के बिगड़ते हालातों के बीच मंगलवार को एक बार फिर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने डिजिटल प्रेस कांफ्रेंस की. उन्होंने मौजूदा हालात पर चिंता जताते हुए कहा कि इस बार की कोरोना लहर बहुत ज्यादा खतरनाक है. इस लहर में युवा और बच्चे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. इस बार 65 प्रतिशत मरीज 45 साल से कम उम्र के है. सीएम ने अपील की है कि आप जब भी घर से बाहर निकलें कोविड दिशानिर्देशों का पालन जरूर करें.उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में 24 घंटों कोरोना के टीके लगाए जा रहे हैं. इसलिए अगर आप 45 साल से ऊपर हैं तो इसका टीका जरूर लगवाएं.
    सीएम केजरीवाल ने CBSE की बोर्ड परीक्षाएं रद्द करने की मांग करते हुए कहा कि दिल्ली के 6 लाख बच्चे CBSE की परीक्षा में बैठेंगे. एक लाख के करीब अध्यापक इसमें शामिल होंगे। इससे बड़े स्तर पर कोरोना फैल सकता है. लिहाजा मैं केंद्र सरकार से अपील करुंगा कि CBSE की परीक्षाएं रद्द की जाए. उन्होंने कहा कि कुछ और तरीका निकाला जाए या इंटरनल असेसमेंट के आधार पर बच्चों को पास किया जाए लेकिन CBSE के एग्जाम कैंसिल करने बहुत जरूरी हैं . कई देशों ने अपने एग्जाम कैंसिल कर दिए हैं कई राज्य सरकारों ने अपने बोर्ड के एग्जाम कैंसिल कर दिए हैं इसलिए CBSE के एग्जाम भी कैंसिल किए जाएं.
    दिल्ली में कोरोना के खिलाफ सरकार की तैयारियों की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि ताजा स्थिति को देखते हुए हमने अस्पतालों के साथ बैंक्वेट हॉल को अटैच किया है. जो कम सीरियस मरीज होंगे उनको बैंकट हॉल में शिफ्ट कर देंगे और हॉस्पिटल में बहुत सीरियस मरीज का इलाज करेंगे. उन्होंने बताया कि कुछ अस्पतालों को 100% कोविड घोषित किया है. एक-एक मरीज़ को देख कर यह चेक कर रहे हैं कि अगर वह मरीज घर में ट्रीट हो सकता है तो मरीज से निवेदन किया जा रहा है कि अस्पताल का बेड खाली कर दीजिए. उन्होंने कहा कि घर पर भेज कर हम अपना पल्ला नहीं झाड़ रहे बल्कि आपके घर पर लगातार मॉनिटरिंग होगी और डॉक्टर लगातार फोन करेंगे. आपको घर भेजते समय पल्स ऑक्सीमीटर देकर भेजेंगे और जरा सी भी दिक्कत हुई तो अस्पताल शिफ्ट कर देंगे.
    मुख्यमंत्री ने दिल्ली वासिय़ों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में प्लाज्मा डोनेशन की मांग करते हुए कहा कि दिल्ली के सभी लोगों से अपील पिछली बार जब संक्रमण बहुत फैला था तब आपने बढ़-चढ़कर प्लाज्मा डोनेट किया था, लेकिन जैसे संक्रमण काम हुआ तो लोगों ने प्लाज्मा डोनेट करना बहुत कम कर दिया. अब प्लाज्मा बहुत कम है और डिमांड बहुत ज्यादा आ रही है लोगों से अपील है जो लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हो गए हैं वह प्लाज्मा डोनेट जरूर करें.

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision