August 10, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    पत्नी पर अश्लील फब्तियां करते थे साथी, अध्यापक ने कर ली आत्महत्या

    • doing of business

    नई दिल्ली / शौर्यपथ / उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में पत्नी के साथ कथित छेड़खानी और अश्लील फब्तियों से परेशान एक अध्यापक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर कैसरगंज थाने में चार लोगों के खिलाफ अश्लीलता, आत्महत्या के लिए उकसाने, जानमाल की धमकी देने जैसी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है.
    बेसिक शिक्षा विभाग ने तीनों आरोपी शिक्षकों को निलंबित कर दिया है. अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) कुंवर ज्ञानन्जय सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि भदोही जिला निवासी नीरज कुमार चौबे (31) प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक थे और उनकी पत्नी आकांक्षा मिश्रा सहायक शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं. दोनों अपनी दो साल की बच्ची के साथ कैसरगंज कस्बे में किराए पर रहते थे. आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में नौकरी कर रहे कुछ शिक्षक भी इसी इमारत में किराए पर रहते हैं.
    उन्होंने बताया कि अध्यापक नीरज ने आत्महत्या करने से पहले सुसाइड नोट लिखकर स्वयं सोशल मीडिया पर उसे पोस्ट कर दिया था.सुसाइड नोट में उसने अपने तीन साथी शिक्षकों व एक शिक्षिका के पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं. अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बुधवार शाम सूचना मिली कि लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज के दौरान नीरज की मौत हो गयी है.
    पुलिस अधीक्षक विपिन मिश्र ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है. उन्होंने बताया कि अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. पुलिस मामले की तहकीकात कर कर रही है. प्रभारी बेसिक शिक्षा अधिकारी उदय राज ने बताया कि तीनों आरोपी शिक्षकों को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई की जा रही है.

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision