August 10, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    NCT विधेयक पर केंद्र बनाम दिल्ली! केजरीवाल ने कहा- इस बिल से दिल्ली में सरकार का मतलब LG होगा

    • doing of business

    नई दिल्ली / शौर्यपथ / दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है और चुनी हुई सरकार की शक्तियों को कम करने के लिए संसद में विधेयक लाने का आरोप लगाया है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज लोकसभा में टेबल किए गए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक 2021 पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी पर यह निशाना साधा.
    केजरीवाल ने अपने ट्वीट में लिखा, "दिल्ली की जनता द्वारा नकारे जाने के बाद (विधानसभा में 8 सीट, एमसीडी उप चुनाव में शून्य) बीजेपी लोकसभा में आज विधेयक पेश करके चुनी हुई सरकार की शक्तियों को कम करने की कोशिश में है. यह विधेयक संविधान पीठ के फैसले के विपरीत है. हम बीजेपी के असंवैधानिक और लोकतंत्र विरोध कदम की कड़ी निंदा करते हैं."
    दिल्ली के मुख्यमंत्री ने आगे कहा, "बिल में कहा गया है- 1- दिल्ली में, "सरकार" का मतलब उप राज्यपाल होगा. तो चुनी हुई सरकार क्या करेगी. 2- सभी फाइलें उपराज्यपाल के पास जाएंगी. यह संविधान पीठ के 4 जुलाई 2018 के फैसले के विपरीत है, जिसमें कहा गया था कि फाइल्स लेफ्टिनेंट गवर्नर के पास नहीं भेजी जाएंगी. चुनी हुई सरकार सभी फैसले लेगी और एलजी को फैसले की कॉपी भेजेगी."

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision