
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
नई दिल्ली/ शौर्यपथ / संसद का बजट सत्र कल से शुरू हो रहा है. सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण से होगी. कल सुबह 11 बजे संसद के संयुक्त सत्र को राष्ट्रपति संबोधित करेंगे लेकिन कांग्रेस समेत 16 राजनीतिक दलों ने राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार करने का एलान किया है. इस बीच लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बजट सत्र की तैयारियों का आज जायजा लिया.
बिरला ने आज संसद भवन के सेंट्रल हॉल और लोकसभा चैम्बर में जाकर तैयारियों का जायजा लिया और लोकसभा सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारियों निर्देश दिए. संसद सदस्यों, संसद के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अलावा मंत्रियों एवं सांसदों के निजी स्टाफ तथा संसद में आने वाले विभिन्न् मंत्रालयों के अधिकारियों की कोरोना की अनिवार्य जांच के भी निर्देश दिए गए.
उधर, एक दिन पहले ही राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने बुधवार को संसद के बजट सत्र की तैयारियों को जायजा लिया था. इस दौरान नायडू ने राज्यसभा के महासचिव और राज्यसभा सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की तथा दोनों सदनों के कक्षों और दीर्घाओं में बैठने के इंतजाम के बारे में चर्चा की. उन्होंने सचिवालय की ओर से कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए उठाए गए कदमों के बारे जानकारी ली. नायडू ने इस बात पर जोर दिया कि कोविड-19 से जुड़े दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन होना चाहिए.
बता दें कि बजट सत्र दो चरणों में आयोजित होगा, पहला चरण 29 जनवरी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के संबोधन के साथ प्रारंभ होगा और एक फरवरी को बजट पेश किया जायेगा. 15 फरवरी को सत्र का पहला चरण खत्म होगा जबकि दूसरा चरण 8 मार्च से 8 अप्रैल तक आयोजित होगा. विपक्षी दलों ने तीन कृषि कानूनों को लेकर किसानों के आंदोलन एवं उससे जुड़े घटनाक्रमों, लद्दाख गतिरोध, महंगाई, अर्थव्यवस्था जैसे मुद्दे पर सरकार को घेरने की बात कही है. ऐसे में सत्र हंगामेदार रहने के आसार हैं.
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
