August 09, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    यूपी बीजेपी चीफ के बाद अमित शाह से पीएम मोदी की मुलाकात, आखिर क्या चल रहा

    • doing of business

      नई दिल्ली /शौर्यपथ /उत्तर प्रदेश के राजनीतिक हालात पर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से लेकर देश की राजधानी दिल्ली तक भाजपा में बैठकों का दौर जारी है. उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकत की है. इसके कुछ ही देर बाद अमित शाह पीएम मोदी से मिलने पहुंचे हैं.
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान भूपेंद्र चौधरी ने उन्हें लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन से जुड़े तथ्यों से अवगत कराया है. आपको बता दें कि इससे एक दिन पहले उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात कर उन्हें प्रदेश के राजनीतिक हालात, संगठन की हालत और लोकसभा चुनाव में आए नतीजे से जुड़े तथ्यों से अवगत कराया था.
    उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी मंगलवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी. बताया जा रहा है कि दिल्ली में मेल-मुलाकातों और बैठकों का यह दौर अभी आगे भी जारी रह सकता है.

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision