
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
मुंबई/शौर्यपथ /महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है. वीडियो में वह एक घायल महिला की मदद करते देखे जा सकते हैं. दरअसल, ठाणे और मीरा भायंदर के बीच कलवा पुल के पास एक रिक्शा पलट गया. इसमें सवार महिला को गंभीर चोटें आईं. हादसे के दौरान CM शिंदे का काफिला कलवा पुल से गुजर रहा था. महिला को दर्द में कहराते देख CM ने अपना काफिला रोक दिया और महिला की मदद के लिए दौड़े. CM शिंदे ने अपने काफिले की पुलिस वैन से जख्मी महिला को कलवा अस्पताल पहुंचाया.
दरअसल, 20 मई को लोकसभा चुनाव के पांचवें फेज में महाराष्ट्र की 13 सीटों पर वोटिंग हो रही है. सुबह अपने परिवार के साथ मतदान करने के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अलग-अलग पोलिंग बूथों पर वोटिंग का जायजा ले रहे थे. इसी दौरान वो कलवा जा रहे थे. जब CM का काफिला कलवा पुल पार कर रहा था, तभी एक रिक्शा पलट गया. अचानक झटका लगने से रिक्शे में सवार महिला गिर गईं और उसे काफी चोटें आईं.
महिला का हुआ एक्सीडेंट, काफिला रोक मदद को दौड़े CM शिंदे, पानी पिलाकर अस्पताल पहुंचाया
ये देखते ही CM ने अपना काफिला रोक दिया और खुद महिला की मदद के लिए दौड़ पड़े. महिला दर्द से कराह रही थी. CM शिंदे ने तुरंत अपनी कार से पानी मंगवाया और महिला को पीने के लिए दिया. इसके बाद उन्होंने अपने काफिले की पुलिस गाड़ी से महिला को इलाज के लिए कलवा अस्पताल पहुंचाने को कहा. महिला ने तुरंत मदद के लिए CM को शुक्रिया अदा किया है.
महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे ने इससे पहले ठाणे जिला कलेक्ट्रेट में ड्यूटी के दौरान फिसलकर गिर गईं एक महिला पुलिस कर्मी की मदद की थी. आपदा प्रबंधन और पंढरपुर ‘वारी' तीर्थ यात्रा पर बैठक करने के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे कलेक्ट्रेट के एक कमरे से बाहर आ रहे थे, तभी एक महिला पुलिसकर्मी फिसलकर गिर गईं. जिससे उनकी उंगली में चोट लग गई. सीएम शिंदे तुरंत उनकी मदद करने के लिए दौड़े. उन्होंने उन्हें पीने के लिए पानी दिया और महिला कर्मी को इलाज के लिए एक बड़े अस्पताल ले जाने का अधिकारियों को निर्देश दिया था.
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
