भिलाई। बीएसपी एम्पलाइज कोऑपरेटिव एंड वेलफेयर सोसाइटी लिमिटेड सेक्टर-4 ने एक गरिमामय समारोह में माह मई 2026 में भिलाई स्टील प्लांट की सेवा से निवृत्त हुए अपने सदस्य कर्मियों को ससम्मान विदाई दी। विदाई समारोह में रिटायर कर्मियों ने अपना सेवाकाल याद किया और सोसायटी की कार्यप्रणाली को सराहा। शुरुआत में सोसाइटी के अध्यक्ष पूरन लाल देवांगन ने सभी रिटायर कर्मियों को सम्मान पत्र, मिठाई, श्रीफल व अंतिम भुगतान का चेक प्रदान कर सम्मानित किया। अपने उद्बोधन में अध्यक्ष पूरनलाल देवांगन ने कहा कि रिटायर कर्मियों का योगदान सोसाइटी परिवार हमेशा याद रखेगा।
इस दौरान रिटायर हुए कर्मियों ने भी अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। स्टोर्स से रिटायर रमाशंकर सिंह ने कहा कि सोसाइटी के सदस्यों-कर्मियों के व्यवहार ने हमेशा प्रभावित किया। उन्होंने कहा कि सोसाइटी को संचालक गण आगे भी ऊंचाइयों तक लेकर जाएंगे। प्लेट मिल से रिटायर पंकज कुमार शर्मा ने बताया कि पहले उनके पिता भी इस सोसायटी के सदस्य थे, इसलिए उन्होंने बीएसपी ज्वाइन करते ही यहां की सदस्यता ले ली। इस सोसाइटी ने कभी निराश नहीं किया। प्लेट मिल से रिटायर निरंजन कुमार महाराणा ने कहा कि जब भी आकस्मिक जरूरत पड़ी तो यहां तत्काल ऋण मिल गया। शिक्षा विभाग से रिटायर हेलिना कुजूर ने बताया कि पहले उनके पिता इस सोसाइटी के सदस्य रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें जब भी जरूरत पड़ी ऋण समय पर मिला। सीआरएम (ई) से रिटायर प्रमोद कुमार होता ने कहा कि पूरे सेवाकाल में उन्हें इस सोसाइटी के कामकाज को लेकर कभी कोई शिकायत नहीं रही। सिंटर प्लांट-3 से रिटायर दिलीप कुमार ने बताया कि उन्होंने बीएसपी ज्वाइन किया तो तत्काल कुछ जरूरत आ पड़ी, ऐसे में सेक्टर-4 सोसाइटी का सदस्य बना और यहां से ऋण मिलते ही समस्या हल हो गई। सिंटर प्लांट-2 से धर्मेंद्र कुमार सोरी ने कहा कि सोसाइटी से तमाम जरूरतों के लिए उन्होंने समय-समय पर ऋण लिया और इसकी वजह से परिवार में हमेशा खुशहाली रही। रिफ्रैक्ट्री इंजीनियरिंग विभाग-1 से रिटायर अजूराम कंवर ने कहा-सेक्टर-4 सोसाइटी का कामकाज हमेशा पारदर्शी रहा है।
इसी तरह मेडिकल से सीएच विजया राव,रीना वर्गीस, प्लेट मिल से फरीदुद्दीन सिद्दीकी, डी. परदेशी, ट्रांसपोर्ट एंड डीजल आर्गनाइजेशन से सुंदर सिंह, संतोष कुमार अग्रवाल, फायर ब्रिगेड से रामानंद जांगड़े, वाटर मैनेजमेंट से के. रामचंद्रन, थान सिंह भौर्य, स्टील मेल्टिंग शॉप-2 से राम हेतु, आशीष कुमार दास, टाउनशिप इंजीनियरिंग विभाग (सिविल) से रवींद्रनाथ, मर्चेंट मिल से पीके श्रीकुमार, स्टील मेल्टिंग शॉप-3 से तमरास मंडावी, ब्लास्ट फर्नेस से राजेश कुमार नायक, आरएमपी-1 से उमाशंकर ने भी अपनी भावनाएं व्यक्त की। इन रिटायर कर्मियों ने सुझाव दिया कि आगे भी उन्हें सोसाइटी से जोड़ कर रखा जाए।इन वरिष्ठ सदस्यों ने कहा कि अपना सेवाकाल याद करते हुए बताया कि प्लॉट खरीदने, मकान बनाने, बच्चों की पढ़ाई, शादी सभी में सेक्टर-4 सोसाइटी ने आर्थिक रूप से हमेशा सहयोग किया। इस अवसर पर सोसाइटी परिवार से उपाध्यक्ष असमां परवीन, अशोक राठौर, संचालक मंडल सदस्य विपिन बंछोर, सतानंद चंद्राकर, शशिभूषण ठाकुर और नितिशा साहू तथा सोसायटी के कर्मियों में मैनेजर सुदीप बनर्जी, पिजुष कर, नारायण साहू एवं सुरेश कुमार सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे। मंच संचालन संचालक वेद प्रकाश सूर्यवंशी और आभार प्रदर्शन संचालक पुरुषोत्तम सिंह कंवर ने किया।
: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in