Notice: Trying to get property 'alias' of non-object in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/components/com_k2/router.php on line 292
Shourya Path News - जल दिवस पर जागरूकता अभियान को लेकर निगम में मंथन, जलकार्य समिति की अहम बैठक संपन्न टंकियों में मीटर गेज लगाने का सुझाव, जल प्रबंधन को और बेहतर बनाने पर हुई चर्चा Google Analytics —— Meta Pixel
June 17, 2026
Hindi Hindi

Notice: Undefined property: Joomla\CMS\Object\CMSObject::$id in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/plugins/k2/sppagebuilder/sppagebuilder.php on line 85

Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/administrator/components/com_sppagebuilder/helpers/sppagebuilder.php on line 156

Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/administrator/components/com_sppagebuilder/helpers/sppagebuilder.php on line 156

Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/administrator/components/com_sppagebuilder/helpers/sppagebuilder.php on line 156

Notice: Only variables should be assigned by reference in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/templates/ts_news247/html/com_k2/templates/default/item.php on line 23

जल दिवस पर जागरूकता अभियान को लेकर निगम में मंथन, जलकार्य समिति की अहम बैठक संपन्न टंकियों में मीटर गेज लगाने का सुझाव, जल प्रबंधन को और बेहतर बनाने पर हुई चर्चा

  • rounak group

दुर्ग / शौर्यपथ /
नगर पालिक निगम दुर्ग में आगामी 22 मार्च विश्व जल दिवस के अवसर पर शहर में व्यापक जल जागरूकता अभियान चलाने की तैयारी को लेकर शनिवार को जलकार्य समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक महापौर अलका बाघमार के मार्गदर्शन में जल कार्य प्रभारी लीना–दिनेश देवांगन की अध्यक्षता में जलगृह कार्यालय स्थित उनके कक्ष में संपन्न हुई।

बैठक में शहर में जल प्रबंधन को अधिक प्रभावी और सुव्यवस्थित बनाने के साथ-साथ विश्व जल दिवस के अवसर पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने पर विस्तार से चर्चा की गई। समिति के सदस्यों द्वारा दिए गए सुझावों पर महापौर से चर्चा कर कार्यक्रम की अंतिम रूपरेखा तय करने का निर्णय लिया गया।

टंकियों में मीटर गेज लगाने का सुझाव

बैठक के दौरान समिति सदस्यों ने शहर की सभी पानी टंकियों में मीटर गेज लगाने का सुझाव दिया, ताकि टंकियों में उपलब्ध पानी के स्तर की सटीक जानकारी मिल सके और जल वितरण व्यवस्था को बेहतर ढंग से नियंत्रित किया जा सके।
इसके अलावा शहर में जल आपूर्ति को निर्बाध बनाए रखने के लिए जल टैंकरों के नियमित संधारण (मेंटेनेंस) पर जोर दिया गया। साथ ही आवश्यकता के अनुसार टैंकरों के लिए वाहन चालकों की संख्या बढ़ाने का भी प्रस्ताव रखा गया।

जल संरक्षण और जनजागरूकता पर विशेष जोर

बैठक में विश्व जल दिवस के अवसर पर जल संरक्षण के प्रति नागरिकों को जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने पर भी चर्चा हुई। समिति सदस्यों ने सुझाव दिया कि इस अभियान को जनभागीदारी से जोड़कर व्यापक स्तर पर जल संरक्षण का संदेश लोगों तक पहुंचाया जाए, ताकि शहर में जल प्रबंधन व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।

समिति सदस्य और अधिकारी रहे उपस्थित

बैठक में समिति सदस्य गुलाब वर्मा, पायल पाटिल, मनोज सोनी, रेखा बंजारे सहित नगर निगम के उपअभियंता विनोज मांझी और अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने जल प्रबंधन और जल संरक्षण से जुड़े अपने सुझाव और विचार साझा किए।


Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/templates/ts_news247/html/com_k2/templates/default/item.php on line 308
Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)