भिलाई / शौर्यपथ / महापौर व भिलाई नगर विधायक श्री देवेंद्र यादव आज कृषि मंत्री रविंद्र चौबे से मिले। मंत्री से मिलकर महापौर ने किसानों और शहर के सब्जी व्यापारियों के हित के संबंध में चर्चा की। बताया कि आकाश गंगा सुपेला स्थिति सब्जी थोक मार्केट को सुपेला पुलिस थाना के पीछे खाली मैदान में शिप्ट किया जाएगा।
सुपेला थाना के पीछे बहुत बड़ा खाली मैदान में है। जहां सब्जी मार्केट को शिप्ट किया जाना है। यहां कुछ सामाजिक भवन है। जिसके दूर अलग हटकर मार्केट को परमानेट शिष्ट किया जाएगा। ताकि समाज के लोगों को भी कोई परेशान न हो और सब्जी के व्यापारियों व आसपास के किसान जो अपनी सब्जी इस थोक मंडी में बेचने के लिए आते है। उन्हें भी आने जाने में सुविधा बने। सुपेला थाने के बाजू वाले रास्ते से आवाजाही की जाएगी। महापौर देवेंद्र यादव ने कृषि मंत्री चौबे जी को बताया कि एमआईसी में इस विषय पर प्रस्ताव रखा गया था। जिसे सर्व सम्मति से पास कर दिया गया है। शासन को भेज दिया गया है। महापौर देवेंद्र यादव ने कृषि मंत्री से निवेदन किया है कि वे जल्द ही इस प्रस्ताव पर शासन की स्वीकृति दिलाए। ताकि जल्द ही क्षेत्र के किसानों और व्यापारियों सभी को लाभ मिल सकें।
Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in
/home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/templates/ts_news247/html/com_k2/templates/default/item.php on line
308