Notice: Trying to get property 'alias' of non-object in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/components/com_k2/router.php on line 292
Shourya Path News - नारायणपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता: आईईडी लगाने के फिराक में घुमते हुए कुतुल एरिया कमेटी के दो मिलिशिया सदस्य गिरफ्तार Google Analytics —— Meta Pixel
June 17, 2026
Hindi Hindi

Notice: Undefined property: Joomla\CMS\Object\CMSObject::$id in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/plugins/k2/sppagebuilder/sppagebuilder.php on line 85

Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/administrator/components/com_sppagebuilder/helpers/sppagebuilder.php on line 156

Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/administrator/components/com_sppagebuilder/helpers/sppagebuilder.php on line 156

Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/administrator/components/com_sppagebuilder/helpers/sppagebuilder.php on line 156

Notice: Only variables should be assigned by reference in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/templates/ts_news247/html/com_k2/templates/default/item.php on line 23

नारायणपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता: आईईडी लगाने के फिराक में घुमते हुए कुतुल एरिया कमेटी के दो मिलिशिया सदस्य गिरफ्तार

नारायणपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता: आईईडी लगाने के फिराक में घुमते हुए कुतुल एरिया कमेटी के दो मिलिशिया सदस्य गिरफ्तार नारायणपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता: आईईडी लगाने के फिराक में घुमते हुए कुतुल एरिया कमेटी के दो मिलिशिया सदस्य गिरफ्तार
  • rounak group

  नारायणपुर / शौर्यपथ /(संवाददाता - हरिया सोनी )
 नक्सलवाद और लाल आतंक के खात्मे के लिए दृढ संकल्पित साय सरकार ने अभियान तेज कर दिए है लगातार इसमें सफलता भी मिल रही है . इसी तारतम्य में नारायणपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी जब आईईडी लगाने के फिराक में घुमते हुए कुतुल एरिया कमेटी के दो मिलिशिया सदस्य को पकड़ने में नारायपुर पुलिस ने सफलता प्राप्त की । गिरफ्तार माओवादियों के निशानदेही पर  05 कि.ग्रा. वजन का 01 नग कुकर आईईडी, कार्डेक्स वायर, डेटोनेटर व नक्सली साहित्य बरामद हुआ । शीर्ष नक्सली नेताओं के आश्रय स्थल/गढ़ में कैम्प खुल जाने के बौखलाहट में आकर आईईडी लगाने की योजना बना रहे थे । आईईडी बरामद नहीं हुआ होता तो निश्चित ही निकट समय पर सुरक्षा बलो, ग्रामीण या वन्य जीव जन्तु चपेट में आ सकते थे । पूरा मामला थाना कोहकामेटा का है इस सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना कोहकामेटा पुलिस, डीआरजी एवं बीडीएस टीम का रहा विशेष योगदान ।
   नारायणपुर पुलिस के द्वारा एक ओर नक्सल विरोधी माड़ बचाव अभियान एवं अन्दरूणी माड़ क्षेत्रों में कैम्प स्थापित कर क्षेत्र में विकास कार्याें में सुरक्षा प्रदान करते हुए विकास कार्याें को गांव तक पहुंचाने में गति/सहयोग प्रदान किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर क्षेत्र में शांति सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए आपराधिक तत्वों पर भी सुक्ष्म निगाह रखकर उनके विरूद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
 इसी कड़ी में थाना कोहकामेटा से निरीक्षक शैलेन्द्र दुबे के हमराह डीआरजी एवं बीडीएस टीम संयुक्त बल नक्सल विरोधी अभियान पर कच्चापाल-तोक की ओर रवाना हुए थे दौरान सर्चिंग के तोके के जंगल में  दो संदिग्ध व्यक्ति जो पुलिस पार्टी को देखकर लुकछिप कर भाग रहा था, जिसे सुरक्षा बलों द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया।
 संदेहियों को हिरासत में लेकर मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम गुड्डू गोटा पिता मासा गोटा एवं दूसरे ने अपना नाम मंगतु गोटा पिता स्व. पुपला गोटा निवासी कस्तुरमेटा का होना बताये। जिसके निशानदेही पर उसके कब्जे से 01 कुकर आईईडी वजनी करीबन 05 कि.ग्रा., कोर्डेक्स वायर, डेटोनेटर, नक्सली साहित्य बरामद हुआ। उक्त आईईडी के संबंध में और बारीकी से पूछताछ करने पर आईईडी को सुरक्षा बलों को नुकसान पहंुचाने के नीयत से आसपास क्षेत्र में लगाये जाने के फिराक में घुमना बताये और उन्होनें स्वयं को कुतुल एरिया कमेटी अन्तर्गत मिलिशिया सदस्य के रूप में विगत 07 वर्ष से कार्य करना बताये।
  बता दे कि बरामद आईईडी का वजन करीबन 05 कि.ग्रा. का था जिसे सुरक्षा बलों द्वारा बीडीएस टीम की मदद से सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए सुरक्षित तरीके से नष्ट किया गया। जिस संबंध में थाना कोहकामेटा में धारा 4, 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम का मामला पंजीबद्ध किया जाकर अनुसंधान में लिया गया। नक्सल सहयोगी मंगतु गोटा एवं गुड्डू गोटा द्वारा जुर्म कुबुल करने पर दिनांक 22.03.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
 गिरफ्तार आरोपी
01.मंगतु गोटापिता स्व.पुपला गोटा उम्र 26वर्ष निवासी कस्तुरमेटा थाना कोहकामेटा जिला नारायणपुर(छ.ग.)।
02.गुड्डू गोटा पिता मासा गोटा उम्र 28 वर्ष निवासी कस्तुरमेटा थाना कोहकामेटा जिला नारायणपुर (छ.ग.)।
 गिरफ्तार आरोपियों पर दर्ज आपराधिक प्रकरणः-
थाना कोहकामेटा अपराध क्रमांक- 04/2025 धारा 4, 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम।       


Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/templates/ts_news247/html/com_k2/templates/default/item.php on line 308
Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)