
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
विजेता टीम 23 एवं 24 दिसंबर को आयोजित होने वाले संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में लेंगे भाग
सूरजपुर /शौर्यपथ/
एकलव्य विद्यालय शिवप्रसादनगर में आयोजित एकलव्य विद्यालयों के मध्य जिला स्तरीय खेल, सांस्कृतिक एवं बौद्धिक प्रतियोगिता का समापन हुआ। कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी राहुल देव, एसडीएम प्रकाश राजपूत, तहसीलदार ओपी सिंह, जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी साहू एवं मंडल संयोजक अजय राजवाड़े एवं आशिक उपाध्याय उपस्थित हुए। कलेक्टर ने सभी विजेता टीम को पुरस्कृत कर बधाई एवं अच्छे खेल खेलने के लिए शुभकामनाएं दी।
इस प्रतियोगिता में सूरजपुर के सभी 4 एकलव्य विद्यालय- शिवप्रसादनगर, ओड़गी, प्रतापपुर एवं प्रेमनगर के विद्यार्थी 14 एवं 19 वर्ग के एथलेटिक्स, शास्त्रीय गायन, वादन, नृत्य, निबंध, चित्रकला एवं भाषण अंतर्गत विभिन्न विधाओं में भाग लिया। एकलव्य विद्यालय शिवप्रसादनगर ओवर आल विजेता रहा एवं बेस्ट मार्च पास्ट का खिताब एकलव्य विद्यालय प्रतापपुर को दिया गया।
कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह ने अपने उद्बोधन में सभी बच्चों की प्रतिभा की प्रशंसा किया एवं विद्यार्थी जीवन मे बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने संभाग एवं राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। मुख्य कार्यपालन अधिकारी राहुल देव ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए उनके गुरुजनों को बधाई दिया।।समापन कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन सहायक आयुक्त विश्वनाथ रेड्डी के द्वारा प्रस्तुत किया गया।
सभी विधाओं में प्रथम आये विद्यार्थी 23 एवं 24 दिसंबर को स्टेडियम ग्राउंड सूरजपुर में आयोजित होने वाले संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में सरगुजा संभाग के सभी एकलव्य विद्यालयों के साथ प्रतिस्पर्धा में भाग लेंगे जिसमे प्रथम आये विद्यार्थियों को 27 से 29 दिसंबर को राज्य स्तर में भाग लेने का मौका मिलेगा।
कार्यक्रम के अंत अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया एवं विद्यालय के प्राचार्य बृजेश चौबे के द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
