
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
आगरा / शौर्यपथ / उत्तर प्रदेश के आगरा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां 3 लोगों ने महिला के पति के सामने ही उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया. महिला ने एत्मादपुर थाने में तहरीर दी है, जिसमें दो नामजद और एक अज्ञात युवक पर जंगल में ले जाकर गैंगरेप का आरोप लगाया. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.
इस मामले में एसपी ग्रामीण ने बताया कि महिला ने थाने में तहरीर दी है कि तीन लोगों ने उसके साथ गैंगरेप और लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है. इस मामले पर एसपी आर ए वेस्ट सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर सामूहिक दुष्कर्म, लूट और जान से मारने की धमकी की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है. पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा है. आरोपियों की गिफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है. आरोपी घरों पर नहीं मिले हैं, उन्हें जल्द से जल्द पकड़ लिया जाएगा.
मंगलवार दोपहर को दो बजे पीड़ित पति-पत्नी छलेसर चौकी पर आए. घटना की जानकारी दी. एसपी आरए सत्यजीत गुप्ता, सीओ एत्मादपुर अर्चना सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की.
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका मायका एत्माद्दौला इलाके में है और ससुराल एत्मादपुर है. सोमवार शाम छह बजे के आसपास वो अपने पति के साथ बाइक पर मायके जा रही थी. रास्ते में तीन युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया, मारपीट करने के बाद जबरदस्ती वो हम दोनों को झाड़ियों में खींचकर ले गए. जहां उन्होंने हमारे कपड़े उतरवाए और पति के सामने ही एक के बाद एक ने रेप किया. इतना ही नहीं घटना का वीडियो भी बनाया. उनके पास से 10 हजार रुपये, कान के झुमके और सामान लूटकर फरार हो गए.
पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है और जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने का दावा कर रही है. लेकिन घटना ने सुरक्षा व्यवस्था की सारी पोल खोलकर रख दी है. इस घटना के बाद से महिला और उसका पति दहशत में है.
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
