August 17, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, प्वॉइंट टेबल में टॉप पर पहुंची विराट कोहली की टीम

    • doing of business

    खेल /शौर्यपथ /इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के 22वें मुकाबले में रोमांच अपना चरम पर रहा। सांसें रोक देने वाले इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आखिरी गेंद पर दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया। टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए बैंगलोर ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 171 रन बनाए। टीम की तरफ से एबी डिविलियर्स ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए महज 42 गेंदों में 75 रनों की तूफानी पारी खेली। गेंदबाजी में दिल्ली की ओर से टीम में वापसी कर रहे ईशांत शर्मा ने अच्छी गेंदबाजी की और अपने चार ओवर में सिर्फ 26 रन देकर देवदत्त पडीक्कल को क्लीन बोल्ड किया। जवाब में दिल्ली की टीम कप्तान ऋषभ पंत ( नॉटआउट 58) और शिमरॉन हेटमायर (नाबाद 53) की पारियों के बावजूद 4 विकेट के नुकसान पर 170 रन ही बना सकी।
    172 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पारी के तीसरे ओवर में ही शिखर धवन (6) काइल जैमीसन की गेंद पर चलते बने। इसके बाद स्टीव स्मिथ (4) भी कुछ खास नहीं कर सके और मोहम्मद सिराज की गेंद पर विकेट के पीछे डिविलियर्स को कैच दे बैठे। अभी बोर्ड पर 47 रन ही लगे थे कि अच्छी लय में नजर आ रहे पृथ्वी शॉ हर्षल पटेल की गेंद पर 21 रनों की इनिंग खेलकर लौट गए। इसके बाद कप्तान पंत ने मार्कस स्टोयनिस के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 45 रन जोड़े, लेकिन हर्षल पटेल ने स्टोयनिस को आउट करके एक बार दिल्ली को बैकफुट पर ढकेल दिया। दिल्ली की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी और हार तय लगने लगी थी, लेकिन शिमरॉन हेटमायर ने इसके बाद मोर्चा संभाला और काइल जैमीसन के 18 ओवर में तीन छक्के लगाकर अपने इरादे जाहिर कर दे। हेटमायर ने महज 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और उनकी बल्लेबाजी देखकर लग रहा था कि वह दिल्ली को जीत की दहलीज तक पहुंचा देंगे।
    दिल्ली को आखिरी ओवर में 14 रनों की दरकार थी, लेकिन मोहम्मद सिराज ने पहली चार गेंदें एकदम सही ठिकाने पर फेंकी और सिर्फ 4 रन दिए, इसके बाद दिल्ली को अब 2 गेंदों पर 10 रनों की दरकार थी। पंत ने ओवर की पांचवीं गेंद पर थर्ड मेन पर चौका लगाया और मैच को रोमांचक बना दिया। आखिरी गेंद पर जीत के लिए दिल्ली को सिक्स की जरूरत थी, लेकिन कप्तान पंत चौका ही लगा सके और दिल्ली को सीजन की दूसरी हार झेलनी पड़ी।

    इससे पहले टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने कप्तान विराट कोहली (12) और देवदत्त पडीक्कल (17) के विकेट महज 30 रनों के अंदर गंवा दिए। इसके बाद रजत पाटीदार (31) ने मैक्सवेल के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 30 रन जोड़े, लेकिन मैक्सवेल अमित मिश्रा के जाल में फंस गए और 25 रन बनाकर स्मिथ को कैच दे बैठे। इसके बाद एबी डिविलियर्स ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 42 गेंदों में 75 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 3 चौके और 5 छक्के जड़े। डिविलियर्स ने मार्कस स्टोयनिस द्वारा फेंके गए पारी के आखिरी ओवर में तीन छक्के समेत 23 रन बटोरे।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision