Google Analytics —— Meta Pixel
April 24, 2026
Hindi Hindi

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई की कप्तानी करेंगे सूर्यकुमार यादव, अर्जुन तेंदुलकर को नहीं मिली टीम में जगह

  • rounak group

खेल /शौर्यपथ / 10 जनवरी से शुरू हो रही सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए मुंबई ने अपने 20 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। सूर्यकुमार यादव को मुंबई की टीम का कप्तान बनाया गया है, जबकि अर्जुन तेंदुलकर को टीम में जगह नहीं दी गई है। श्रेयस अय्यर चोटिल होने के चलते इस टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाएंगे, वहीं नैशनल ड्यूटी पर होने की वजह से रोहित, शर्मा, अजिंक्य रहाणे पृथ्वी शॉ इस टी20 लीग में खेलते दिखाई नहीं देंगे।
आईपीएल 2020 में सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा था और ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए उनको चुने नहीं जाने पर कई दिग्गज खिलाड़ियों ने भी सवाल उठाए थे। घरेलू क्रिकेट में भी इस बल्लेबाज का प्रदर्शन मुंबई के लिए लाजवाब रहा था, जिसको देखते हुए उनको टीम की कप्तानी सौंपी गई है। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम के साथ होने के चलते रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे और पृथ्वी शॉ इस टूर्नामेंट में खेलते नजर नहीं आएंगे। वहीं, अर्जुन तेंदुलकर को मुबंई की 20 सदस्यीय टीम में जगह नहीं दी गई है।
श्रेयस अय्यर चोटिल होने के चलते इस टी20 लीग से बाहर हो गए हैं। युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को टीम में जगह दी गई है। गौरतलब है कि कोरोना वायरस के चलते साल 2020 में भारत के घरेलू क्रिकेट पर पूरी तरह से ब्रेक लगा दिया था, जिसके चलते सभी टूर्नामेटों को स्थ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से भारत के घरेलू सीजन की शुरुआत होगी, मुंबई की टीम इस लीग के सारे मैच अपने शहर में ही खेलेगी।

मुंबई की टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, आदित्य तारे (उपकप्तान) सरफराज खान, सिद्धेश लाड, शिवम दुबे, शुभम रंजने, सुजीत नायक, शंशाक अत्तारदे, शम्स मुलानी, हार्दिक तामोर, सूफियान शेख, आकर्षित गोमेल, अथर्व अंकोलेकर, तुषार देशपांडे, साईराज पाटिल, धवल कुलकर्णी, मिनाद मांजरेकर, प्रथमेश दाके, आकाश पारकर

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)