Notice: Trying to get property 'alias' of non-object in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/components/com_k2/router.php on line 292
Shourya Path News - छत्तीसगढ़ राज्य की बीच महिला हैंडबाल टीम बीच राष्ट्रीय हैंडबाल प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में पहुंची Google Analytics —— Meta Pixel
June 19, 2026
Hindi Hindi

Notice: Undefined property: Joomla\CMS\Object\CMSObject::$id in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/plugins/k2/sppagebuilder/sppagebuilder.php on line 85

Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/administrator/components/com_sppagebuilder/helpers/sppagebuilder.php on line 156

Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/administrator/components/com_sppagebuilder/helpers/sppagebuilder.php on line 156

Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/administrator/components/com_sppagebuilder/helpers/sppagebuilder.php on line 156

Notice: Only variables should be assigned by reference in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/templates/ts_news247/html/com_k2/templates/default/item.php on line 23

छत्तीसगढ़ राज्य की बीच महिला हैंडबाल टीम बीच राष्ट्रीय हैंडबाल प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में पहुंची

छत्तीसगढ़ राज्य की बीच महिला हैंडबाल टीम बीच राष्ट्रीय हैंडबाल प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में पहुंची छत्तीसगढ़ राज्य की बीच महिला हैंडबाल टीम बीच राष्ट्रीय हैंडबाल प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में पहुंची shouryapath news
  • rounak group

 छत्तीसगढ़ / शौर्यपथ / असम हैंडबाल संघ द्वारा हैंडबाल एसोसिएशन इंडिया के तत्वावधान में सीनियर बीच राष्ट्रीय हैंडबाल प्रतियोगिता (पुरुष एवं महिला) का आयोजन सरुसजई स्पोर्ट्स काॅम्प्लेक्स, गुवाहाटी, असम में दिनांक 10 जनवरी से 13 जनवरी 2025 तक आयोजित किया जा रहा है। जिसके लिये छत्तीसगढ़ राज्य की 12 सदस्यीय (10 महिला खिलाड़ी, 01 प्रशिक्षक एवं 01 प्रबंधक) बीच महिला हैंडबाल टीम भाग ले रही है।

ग्रुप-सी पुल के अंतिम लीग मैच में छत्तीसगढ़ महिला टीम ने उत्तर प्रदेश के विरुद्ध 3-1 से विजय हासिल की जिसके परिणाम निम्नानुसार है:-

- मैच के प्रथम सेट में छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश  की टीम 15-15 गोलों से बराबर पर रही।
- मैच के द्वितीय सेट में छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश की टीम 21-21 गोलों से बराबर पर रही।
- गोल्डन पेनल्टी में दोनो ही टीमें 5-5 गोलों से बराबर रही
- सब्स्टीट्यूट खिलाड़ियों द्वारा पेनल्टी स्टोक में दोनों ही टीमें 3-3 गोलों से बराबर पर रही।
- दोनों ही टीमें बराबरी पर होने के कारण पुनः गोल्डन पेनल्टी स्टोक रखा गया जिसमें एक्स्ट्रा खिलाड़ियों द्वारा पेनल्टी लिया गया जिसमें छत्तीसगढ़ ने 3 गोल एवं उत्तर प्रदेश ने 1 गोल किये इस तरह छत्तीसगढ़ राज्य की महिला टीम 3-1 से जीतकर अपने पुल में प्रथम स्थान पर रहते हुये क्वार्टर फाइनल पहुंची है।
- क्वार्टर फाइनल में छत्तीसगढ़ का मुकाबला आज दिनांक 12.01.2025 को संध्या 7.00 बजे जम्मू एवं कश्मीर के मध्य खेला जायेगा।

इसके पूर्व छत्तीसगढ़ बीच महिला हैंडबाल ने अपने पुल-सी के पहले लीग मैच में बिहार को 40-14 गोलो से
दूसरे लीग मैच में छत्तीसगढ़ ने तेलंगाना को 15-03 गोलों से पराजित किया।
तीसरे लीग मैच में छत्तीसगढ़ ने मणिपुर को प्रथम से में 22-12 गोल एवं द्वितीय सेट में 23-10 गोलों से पराजित किया।

उपरोक्त प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों एवं अधिकारियों के नाम निम्नानुसार है:-
  1. कु. भाविका रामटेके (दुर्ग जिला), 2. कु. कंचन महानंद (दुर्ग जिला), 3. श्रीमती प्रिया (दक्षिण पूर्वी मध्य रेल्वे, बिलासपुर), 4. कु. काजल (दक्षिण पूर्वी मध्य रेल्वे, बिलासपुर), 5. कु. मीनू (दक्षिण पूर्वी मध्य रेल्वे, बिलासपुर), 6. कु. निक्की (दक्षिण पूर्वी मध्य रेल्वे, बिलासपुर), 7. कु. गौरव (दक्षिण पूर्वी मध्य रेल्वे, बिलासपुर), 8. कु. काजल (दक्षिण पूर्वी मध्य रेल्वे, बिलासपुर), 9. कु. प्रीति साहू (रायपुर जिला), 10. कु. प्रिया तिवारी (दुर्ग जिला), 11. टीम की प्रशिक्षक श्रीमती अमिता मोहापात्रा (दक्षिण पूर्वी मध्य रेल्वे, बिलासपुर), 12. श्रीमती शबनम फिरोज अंसारी (दक्षिण पूर्वी मध्य रेल्वे, बिलासपुर) है।
  छत्तीसगढ़ बीच महिला हैंडबॉल टीम की इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ हैंडबॉल एसोसिएशन, छत्तीसगढ़ ओलिंपिक एसोसिएशन एवं विभिन्न खेल संघो के पदाधिकारियों  ने टीम को अपनी शुभकामनाये प्रदान की।


Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/templates/ts_news247/html/com_k2/templates/default/item.php on line 308
Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)